Friday, 30 Oct 2026 | 02:22 PM

Trending :

EXCLUSIVE

दिलजीत के दिल्ली कॉन्सर्ट से पहले पुलिस कमिश्नर को नोटिस:बाल संरक्षण आयोग ने कहा- कार्रवाई करें; चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने कंप्लेंट की

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के आज (30 अक्टूबर) को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में होने वाले लाइव कॉन्सर्ट से पहले विवाद खड़ा हो गया है। दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (DCPCR) ने उनके गानों में शराब, नशीले पदार्थों और हथियारों के महिमामंडन की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी किया है। आयोग ने शिकायत की कॉपी पुलिस को भेजकर नियमानुसार उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। याद रहे दिसंबर में दिलजीत का शो मोहाली में होने की संभावना है। यह शो या तो पीसीए स्टेडियम मुल्लांपुर या चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। 14 अक्टूबर को दर्ज हुई थी शिकायत चंडीगढ़ के प्रोफेसर डॉ. पंडितराव धरेनावर ने 14 अक्टूबर 2026 को आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया गया कि दिलजीत दोसांझ के कुछ गानों में शराब, ड्रग्स और हथियारों को बढ़ावा देने या उनका महिमामंडन करने वाली बातें हैं। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि ऐसे गानों का बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और व्यवहार पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। कॉन्सर्ट में ऐसे गाने गाने पर रोक की मांग शिकायत में 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में होने वाले कॉन्सर्ट के दौरान ऐसे गानों को गाने पर रोक लगाने की मांग की गई थी। इसके अलावा आयोग से इस संबंध में एडवाइजरी या नोटिस जारी करने का भी अनुरोध किया गया था। दिल्ली पुलिस को भेजी शिकायत की कॉपी DCPCR के अध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश व्यास, सदस्य राहुल गौतम और स्वाति गुप्ता की पीठ ने शिकायत पर विचार किया। इसके बाद आयोग ने मामले की कॉपी दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भेजते हुए नियमानुसार उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आयोग ने अपने आदेश में कहा कि वह बाल अधिकार संरक्षण अधिनियम, 2005 के तहत गठित वैधानिक निकाय हैं। बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके हितों को प्रभावित करने वाले मामलों पर कार्रवाई करना उसके अधिकार क्षेत्र में आता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
AP SSC Results 2026 LIVE: Manabadi Class 10 Date & Time soon.

April 27, 2026/
12:07 pm

आखरी अपडेट:27 अप्रैल, 2026, 11:55 IST रिजिजू ने कहा कि राघव चड्ढा और स्वाति मालीवाल सहित 7 सांसदों ने “अपमानजनक...

श्रीलंका ने 549 रनों पर पहली पारी घोषित की:वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन मजबूत पकड़; इंडिज का स्कोर 58|1

July 5, 2026/
7:30 am

वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉर्थ साउंड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंका ने पहली पारी 9 विकेट...

जेल में हर कैदी पर CCTV से निगरानी:15 मार्च को शाजापुर जेल से कैदी हुआ था फरार; लापरवाही से जेल प्रहरी सस्पेंड

April 1, 2026/
7:40 am

शाजापुर जिला जेल से 15 मार्च को एक कैदी फरार हो गया था। इसके बाद से प्रशासन पूरी तरह अलर्ट...

खबर हटके- पिटते प्रेमी को बचाने मंडप से भागी दुल्हन:फास्ट फूड खाकर कबूतर ने वजन बढ़ाया, उड़ना मुश्किल; ChatGPT से IPL टिकट बनाकर ठगी

May 11, 2026/
4:30 am

उत्तर प्रदेश में पिटते प्रेमी को बचाने के लिए मंडप छोड़कर दुल्हन बीच में आ गई। वहीं, चीन में फास्ट...

रिपोर्ट: ईरानी राष्ट्रपति पजशकियान ने सुप्रीम लीडर को इस्तीफा भेजा:इस्लामिक सेना के कंट्रोल से नाराज, कहा- बड़े फैसलों में शामिल नहीं किया जाता

June 1, 2026/
6:41 am

ईरान में राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने इस्तीफा दे दिया है। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने देश के सर्वोच्च...

Maruti WagonR Flex Fuel Car Launched in India

June 4, 2026/
5:13 pm

नई दिल्ली47 मिनट पहले कॉपी लिंक मारुति सुजुकी ने आज (4 जून) भारत में पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार वैगन-आर फ्लेक्स-फ्यूल को...

Nagpur: Bhagwat Says World Needs Harmony, Not Conflict

March 20, 2026/
12:35 pm

नागपुर5 मिनट पहले कॉपी लिंक RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया में संघर्षों की असली वजह...

राजनीति

दिलजीत के दिल्ली कॉन्सर्ट से पहले पुलिस कमिश्नर को नोटिस:बाल संरक्षण आयोग ने कहा- कार्रवाई करें; चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने कंप्लेंट की

दिलजीत के दिल्ली कॉन्सर्ट से पहले पुलिस कमिश्नर को नोटिस:बाल संरक्षण आयोग ने कहा- कार्रवाई करें; चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने कंप्लेंट की

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के आज (30 अक्टूबर) को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में होने वाले लाइव कॉन्सर्ट से पहले विवाद खड़ा हो गया है। दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (DCPCR) ने उनके गानों में शराब, नशीले पदार्थों और हथियारों के महिमामंडन की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी किया है। आयोग ने शिकायत की कॉपी पुलिस को भेजकर नियमानुसार उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। याद रहे दिसंबर में दिलजीत का शो मोहाली में होने की संभावना है। यह शो या तो पीसीए स्टेडियम मुल्लांपुर या चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। 14 अक्टूबर को दर्ज हुई थी शिकायत चंडीगढ़ के प्रोफेसर डॉ. पंडितराव धरेनावर ने 14 अक्टूबर 2026 को आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया गया कि दिलजीत दोसांझ के कुछ गानों में शराब, ड्रग्स और हथियारों को बढ़ावा देने या उनका महिमामंडन करने वाली बातें हैं। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि ऐसे गानों का बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और व्यवहार पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। कॉन्सर्ट में ऐसे गाने गाने पर रोक की मांग शिकायत में 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में होने वाले कॉन्सर्ट के दौरान ऐसे गानों को गाने पर रोक लगाने की मांग की गई थी। इसके अलावा आयोग से इस संबंध में एडवाइजरी या नोटिस जारी करने का भी अनुरोध किया गया था। दिल्ली पुलिस को भेजी शिकायत की कॉपी DCPCR के अध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश व्यास, सदस्य राहुल गौतम और स्वाति गुप्ता की पीठ ने शिकायत पर विचार किया। इसके बाद आयोग ने मामले की कॉपी दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भेजते हुए नियमानुसार उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आयोग ने अपने आदेश में कहा कि वह बाल अधिकार संरक्षण अधिनियम, 2005 के तहत गठित वैधानिक निकाय हैं। बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके हितों को प्रभावित करने वाले मामलों पर कार्रवाई करना उसके अधिकार क्षेत्र में आता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket