- Hindi News
- Career
- CBSE Board Exam 2027 Datesheet Released | Class 10 12 Exam Schedule
11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। विद्यार्थी विषयवार परीक्षा की तारीखें आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
कक्षा 10वीं में 26.5 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल होंगे। वहीं कक्षा 12वीं में 19.8 लाख से अधिक स्टूडेंट्स एग्जाम देंगे। दोनों क्लासेस में कुल 46 लाख से अधिक स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। इस बार बोर्ड ने परीक्षा शुरू होने से 101 दिन पहले ही डेटशीट जारी कर दी है। इससे विद्यार्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।
सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की नियमित कक्षाओं वाले स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं और प्रोजेक्ट का मूल्यांकन 1 जनवरी 2027 से शुरू होगा। वहीं, सर्दियों वाले इलाकों के स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट की तारीखें अलग रखी गई हैं।
ऐसे स्कूलों में ये परीक्षाएं 9 नवंबर से 19 दिसंबर 2026 तक होंगी। छात्रों को अपने स्कूल से प्रैक्टिकल परीक्षा का पूरा शेड्यूल पता कर लेना चाहिए। दोनों तरह के स्कूलों के लिए तारीखें अलग हैं, इसलिए छात्रों को यह देखना जरूरी है कि उनका स्कूल किस श्रेणी में आता है।
इस बार क्या खास है?
CBSE बोर्ड ने परीक्षा से 101 दिन पहले डेटशीट जारी की है। इसमें 40,000 से अधिक सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखकर टाइमटेबल तैयार किया गया है। इसका मकसद स्टूडेंट्स के दो सब्जेक्ट की एग्जाम के बीच टकराव रोकना है।

विंटर बाउंड स्कूल की डेटशीट पहले जारी की गई
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए विंटर बाउंड स्कूल के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल एग्जाम डेट नॉर्मल डेटशीट से पहले ही जारी कर दी है। इन स्कूलों में प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी 2027 से शुरू की जाएंगी।
इन स्कूलों में प्रैक्टिकल एग्जाम, प्रोजेक्ट वर्क और इंटरनल असेसमेंट 9 नवंबर से शुरू होंगे। बोर्ड ने इनके आयोजन को लेकर स्कूलों को जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।
CBSE उपलब्ध कराएगा एप लिंक
बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया की निगरानी के लिए स्कूलों को फोटो अपलोड करने का भी निर्देश दिया है। इसके लिए CBSE एक ऐप लिंक उपलब्ध कराएगा। स्कूलों को हर बैच की प्रैक्टिकल एग्जाम के दौरान एक ग्रुप फोटो लेकर इस लिंक के माध्यम से अपलोड करना होगी।
इसके अलावा, बाहरी एग्जामिनर और सुपरवाइजर की नियुक्ति के लिए स्कूलों को जरूरत के अनुसार संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों से संपर्क करना होगा।
स्टूडेंट्स करें ये काम
प्रैक्टिकल एग्जाम शुरू होने से पहले अपने स्कूल से सब्जेक्ट वाइज प्रैक्टिकल एग्जाम का टाइम-टेबल लें। प्रैक्टिकल परीक्षा और प्रोजेक्ट वर्क की तैयारी का प्लान बनाएं। स्कूल द्वारा तय बैच और एग्जाम टाइम का ध्यान रखें।
पूरी डेटशीट देखने की ऑफिशियल वेबसाइट लिंक
विंटर बाउंड स्कूल के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम का लिंक
———————————————
ये खबर भी पढ़ें
राजेश बिंदल NCLAT के नए चैयरमैन बने:जिला अदालतों में डिजिटल रजिस्टर लागू किया, सुप्रीम कोर्ट से रिटायर

पूर्व सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस राजेश बिंदल को राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने 5 नवंबर 2026 को पदभार संभाला। पूरी खबर यहां पढ़ें









































