Tuesday, 13 Oct 2026 | 06:44 PM

Trending :

EXCLUSIVE

वरिंद्र घुम्मन की मौत डॉक्टरों की लापरवाही से-भाई का दावा:SIT रिपोर्ट का हवाला दिया, बोले-फोर्टिस अमृतसर पर केस करेंगे; सर्जरी के दौरान गई थी जान

जालंधर के रहने वाले और एशिया के इकलौते शाकाहारी बॉडी बिल्डर वरिंद्र घुम्मन मौत मामले में परिवार ने बड़ा खुलासा किया है। परिवार के सदस्य रब्बी ने बताया कि भाई की मौत मामले में गठित SIT की रिपोर्ट आ गई है। रब्बी ने दावा किया कि रिपोर्ट में मौत का कारण डॉक्टरों की लापरवाही बताया गया है। रब्बी ने कहा कि परिवार को भरोसा था कि डॉक्टरों का पैनल उनके साथ इंसाफ करेगा। हमने पहले दिन अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल पर जो आरोप लगाए थे वे सही निकले। अब हम इस रिपोर्ट को आधार बनाकर जल्द ही फोर्टिस अमृतसर के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे। उन्होंने कहा कि विरेंद्र घुम्मन की मौत का सच सामने लाने के लिए डॉक्टरों की टीम और सरकार का बहुत धन्यवाद। बता दें कि पंजाब के मशहूर बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन का 9 अक्टूबर 2025 को अमृतसर में सर्जरी के दौरान निधन हो गया था। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाए थे और शव की हालत को लेकर सवाल उठाए थे। परिवार ने कहना था कि सिर से कंधे तक वरिंद्र घुम्मन का शरीर काला और नीला हो गया था। पढ़ें रिपोर्ट को लेकर परिजनों ने क्या कहा… लापरवाही सामने आई, ऑपरेशन से पहले तक फिट थे घुम्मन
वरिंद्र घुम्मन की मौत को लेकर सरकार ने तुरंत जांच के लिए अमृतसर सिविल अस्पताल के एसएमओ सहित डाक्टरों SIT बनाई थी। ये SIT अमृतसर फोर्सिट के डॉक्टरों से पूछताछ कर रही थी। मेडिकल पहलुओं पर जांच के बाद पैनल ने सरकार और हेल्थ डिपार्टमेंट को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट को लेकर परिजनों का कहना है कि इसमें डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है। विरेंद्र घुम्मण बाजू का इलाज करवाने से पहले तक पूरी तरह फिट थे।

स्टिरॉइड की बात कहने वालों को भी जवाब मिला
रिश्तेदार रब्बी ने कहा कि भाई की मौत के बाद कई लोगों ने स्टिरॉइड लेने को लेकर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने दावा किया कि SIT की आई रिपोर्ट के बाद विरोधियों को भी जवाब मिल गया है। पूरी रिपोर्ट में क्या है, इसे लेकर वह जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सारा सच बताएंगे। ये रिपोर्ट वीरेंद्र घुम्मन को चाहने वाले लाखों फैंस की जीत है। मगर बहुत ही दुख है कि हमने अपना स्टार और बड़ा भाई खो दिया। दोस्त अनिल गिल ने उठाया था जांच का मुद्दा घुम्मन के निधन के बाद दोस्तों की डॉक्टरों के साथ बहस भी हुई थी। दोस्त अनिल गिल ने कहा कि एक दम से घुम्मन की बॉडी नीली कैसे पड़ गई, इसकी जांच होनी चाहिए। घुम्मन ने सलमान खान की टाइगर थ्री में काम किया था
घुम्मन की उम्र करीब 43 साल थी। उनका जन्म 28 दिसंबर 1982 को गुरदासपुर के तलवंडी में हुआ था। इसके बाद लायलपुर खालसा कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई की। वह प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर और एक्टर थे। घुम्मन ने बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान के साथ टाइगर थ्री में काम किया। इसके साथ मिस्टर इंडिया भी रहे। उन्होंने ऑपरेशन से 6 दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा था- किस्मत में लिखे पर किसी का जोर नहीं। आदमी कुछ और सोचता है और भगवान कुछ और। वरिंदर सिंह घुम्मन से जुड़ी अहम बातें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
RPSC APO Recruitment 2026 | Apply Online, Eligibility

May 28, 2026/
8:05 am

आरपीएससी ने सहायक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग-अभियोजन) के 371 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इन...

Summer Health Mistakes (Do's and Don'ts); Food Habits

May 19, 2026/
4:30 am

21 मिनट पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल कॉपी लिंक गर्मियों में लोग कई ऐसी छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, जो सेहत पर बड़ा...

गुजरात दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी:वडोदरा में आदिवासी अधिकार संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर सरकार की नीतियों पर करेंगे चर्चा

March 23, 2026/
6:00 am

राहुल गांधी सोमवार को वडोदरा में ‘आदिवासी अधिकार संवाद’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में आदिवासी क्षेत्रों से संबंधित...

यौन उत्पीड़न मामले में मलयालम फिल्म निर्देशक हिरासत में:एक्ट्रेस ने रंजीत बालकृष्णन पर आरोप लगाए, पुलिस जांच में जुटी

April 4, 2026/
4:05 pm

मशहूर मलयालम फिल्म निर्देशक रंजीत बालकृष्णन को यौन उत्पीड़न के आरोपों में तीन दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज...

authorimg

May 22, 2026/
7:02 pm

नई दिल्ली: सेंट्रल अफ्रीका में फैले नए इबोला वायरस ने पूरी दुनिया को डरा दिया है. डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो...

मिर्जापुर ने 4 दिन में कमाए ₹154 करोड़:अल्फा, कॉकटेल-2 पीछे, साल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म बनी; सोमवार की कमाई में सलमान, रणबीर की फिल्में पछाड़ीं

September 8, 2026/
1:15 pm

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने पहले सोमवार को देश में ₹16 करोड़ की नेट कमाई...

बांग्लादेश में भारतीय दूतावास के सुरक्षाकर्मी की मौत:फर्श पर डेड बॉडी मिली, ड्यूटी करके लौटा था; हरियाणा का रहने वाला था

May 19, 2026/
9:16 pm

बांग्लादेश के चिटगांव शहर में स्थित भारतीय दूतावास परिसर के अंदर मंगलवार को एक भारतीय सुरक्षाकर्मी मृत पाया गया। मृतक...

राजनीति

वरिंद्र घुम्मन की मौत डॉक्टरों की लापरवाही से-भाई का दावा:SIT रिपोर्ट का हवाला दिया, बोले-फोर्टिस अमृतसर पर केस करेंगे; सर्जरी के दौरान गई थी जान

वरिंद्र घुम्मन की मौत डॉक्टरों की लापरवाही से-भाई का दावा:SIT रिपोर्ट का हवाला दिया, बोले-फोर्टिस अमृतसर पर केस करेंगे; सर्जरी के दौरान गई थी जान

जालंधर के रहने वाले और एशिया के इकलौते शाकाहारी बॉडी बिल्डर वरिंद्र घुम्मन मौत मामले में परिवार ने बड़ा खुलासा किया है। परिवार के सदस्य रब्बी ने बताया कि भाई की मौत मामले में गठित SIT की रिपोर्ट आ गई है। रब्बी ने दावा किया कि रिपोर्ट में मौत का कारण डॉक्टरों की लापरवाही बताया गया है। रब्बी ने कहा कि परिवार को भरोसा था कि डॉक्टरों का पैनल उनके साथ इंसाफ करेगा। हमने पहले दिन अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल पर जो आरोप लगाए थे वे सही निकले। अब हम इस रिपोर्ट को आधार बनाकर जल्द ही फोर्टिस अमृतसर के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे। उन्होंने कहा कि विरेंद्र घुम्मन की मौत का सच सामने लाने के लिए डॉक्टरों की टीम और सरकार का बहुत धन्यवाद। बता दें कि पंजाब के मशहूर बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन का 9 अक्टूबर 2025 को अमृतसर में सर्जरी के दौरान निधन हो गया था। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाए थे और शव की हालत को लेकर सवाल उठाए थे। परिवार ने कहना था कि सिर से कंधे तक वरिंद्र घुम्मन का शरीर काला और नीला हो गया था। पढ़ें रिपोर्ट को लेकर परिजनों ने क्या कहा… लापरवाही सामने आई, ऑपरेशन से पहले तक फिट थे घुम्मन
वरिंद्र घुम्मन की मौत को लेकर सरकार ने तुरंत जांच के लिए अमृतसर सिविल अस्पताल के एसएमओ सहित डाक्टरों SIT बनाई थी। ये SIT अमृतसर फोर्सिट के डॉक्टरों से पूछताछ कर रही थी। मेडिकल पहलुओं पर जांच के बाद पैनल ने सरकार और हेल्थ डिपार्टमेंट को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट को लेकर परिजनों का कहना है कि इसमें डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है। विरेंद्र घुम्मण बाजू का इलाज करवाने से पहले तक पूरी तरह फिट थे।

स्टिरॉइड की बात कहने वालों को भी जवाब मिला
रिश्तेदार रब्बी ने कहा कि भाई की मौत के बाद कई लोगों ने स्टिरॉइड लेने को लेकर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने दावा किया कि SIT की आई रिपोर्ट के बाद विरोधियों को भी जवाब मिल गया है। पूरी रिपोर्ट में क्या है, इसे लेकर वह जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सारा सच बताएंगे। ये रिपोर्ट वीरेंद्र घुम्मन को चाहने वाले लाखों फैंस की जीत है। मगर बहुत ही दुख है कि हमने अपना स्टार और बड़ा भाई खो दिया। दोस्त अनिल गिल ने उठाया था जांच का मुद्दा घुम्मन के निधन के बाद दोस्तों की डॉक्टरों के साथ बहस भी हुई थी। दोस्त अनिल गिल ने कहा कि एक दम से घुम्मन की बॉडी नीली कैसे पड़ गई, इसकी जांच होनी चाहिए। घुम्मन ने सलमान खान की टाइगर थ्री में काम किया था
घुम्मन की उम्र करीब 43 साल थी। उनका जन्म 28 दिसंबर 1982 को गुरदासपुर के तलवंडी में हुआ था। इसके बाद लायलपुर खालसा कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई की। वह प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर और एक्टर थे। घुम्मन ने बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान के साथ टाइगर थ्री में काम किया। इसके साथ मिस्टर इंडिया भी रहे। उन्होंने ऑपरेशन से 6 दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा था- किस्मत में लिखे पर किसी का जोर नहीं। आदमी कुछ और सोचता है और भगवान कुछ और। वरिंदर सिंह घुम्मन से जुड़ी अहम बातें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket