Monday, 05 Oct 2026 | 02:17 AM

Trending :

EXCLUSIVE

लखनऊ में बच्चों संग खेले युवराज सिंह:लड़कियों को मोटिवेट कर बोले- अच्छा कैच पकड़ा, लड़कों कुछ सीख लो

क्रिकेटर युवराज सिंह सोमवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों को क्रिकेट की टिप्स दिए। इस दौरान बच्चों ने बॉलिंग की और युवराज ने बैटिंग। इसी के साथ युवराज ने कैच लेने की प्रैक्टिस कराई। इस दौरान युवराज सिंह ने लड़कियों की तारीफ करते हुए कहा- बहुत अच्छा कैच पकड़ा है। लड़कों देख लो…। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा- आप सभी को हर बॉल पर तैयार रहना चाहिए। मैदान पर कभी भी लूज होकर नहीं खड़े होना चाहिए। लूज खड़े रहने पर कैच छूटेगा, बॉल चली जाएगी। रिलैक्स होकर हल्के हाथ से कैच पकड़ा जाता है। इस दौरान युवराज ने अपने बैट छोड़कर भागने का अपना एक किस्सा भी सुनाया। पहले 2 तस्वीरें देखिए… कैसे लगाएं बड़ी हिट, युवराज ने बताया
युवराज सिंह ने खिलाड़ियों को बॉलिंग करने के टिप्स दिए। बताया कि स्पिन गेंदबाजी के साथ में पेस अटैक पर किस तरह से सही लाइन लेंथ पर बॉल की जाती है। बॉलिंग करते समय बॉडी का पॉस्चर क्या होना चाहिए? बॉल कहां से कब रिलीज करनी होती है? इसके साथ ही युवराज ने चौके-छक्के कैसे लगाएं, यह भी बताया। युवराज के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने बॉलिंग और बैटिंग भी की। बोले- यूपी में हैं तो हिंदी में बात करते हैं
युवराज सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा- पहली बात मैं तीन बार का वर्ल्ड कप विनर हूं। यूपी में हैं, तो हिंदी में बात करेंगे। कई बार आप सोचते हैं कि सब बच्चे कर लेते हैं। ऐसा नहीं है। बच्चे सपोर्ट से आगे बढ़ते हैं। एक बच्चे का सपना सच करना बड़ी बात होती है। कई बच्चे क्रिकेट किट नहीं होने पर क्रिकेट खेलना छोड़ देते हैं। अब मैं क्रिकेट एकेडमी में बच्चों को क्रिकेट सिखा रहा हूं। यूपी में कोई महान फैसिलिटी नहीं थी
पहले यूपी में कोई महान फैसिलिटी नहीं थी, जब यहां से 5 से खिलाड़ियों ने टीम इंडिया में खेला। यहां ऐसी कोई बड़ी फैसिलिटी अब भी नहीं है। जम्मू-कश्मीर इस बार की रणजी मैच विनर है। मुझे पता है कि उस समय कैसे सामान मिल पाता था? जब खिलाड़ियों के साथ खेलता था, तो कई के पास में अपनी किट तक नहीं थी या सामान की दिक्कत थी। अपने पहले बल्ले का बताया किस्सा
अपने पहले बल्ले के बारे में युवराज ने कहा कि मेरे फादर ने इसे दिया था। उन्होंने कहा था कि आज से इसी से खेलो। मैंने उस बैट से छक्का मारा, तो वह गेंद जाकर एक आदमी को लग गई। फिर उस आदमी ने मुझे दौड़ा लिया था। उस दिन मैं बैट छोड़कर भाग गया था। मुझे जब दिक्कत हुई तो तेंदुलकर से क्लियर किया
शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, नवल सहित कई खिलाड़ियों का नाम बताते हुए उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों के पास में बहुत टैलेंट है। लेकिन, आपका कोई होना चाहिए, जो बता सके कि आप कैसे इम्प्रूव कर सकते हैं? मुझे जब दिक्कत हुई थी, तो मैंने सचिन तेंदुलकर से बात की थी। इसके बाद चीजें क्लियर हुईं। डीपी वर्ल्ड के पदाधिकारी बोले- इंडियन टीम में 3 खिलाड़ी
इन्फ्रास्ट्रक्चर और टैलेंट नर्सिंग पर प्रेम मनोहर गुप्ता ने कहा- यूपी में 25 करोड़ लोगों की संख्या है। मौजूदा समय में ध्रुव जुरैल, कुलदीप यादव और रिंकू सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। इसमें बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का सहयोग है। अभी प्रशांत वीर का आईपीएल में सिलेक्शन हुआ है। हम बच्चों को खेलने का मास्क दे रहे। महिला डगआउट का उद्घाटन किया
इस मौके पर युवराज सिंह ने महिला डगआउट (कंटेनर) का उद्घाटन भी किया है। इस दौरान उनके साथ में खिलाड़ियों ने फोटो भी खिंचवाई। युवराज सिंह ने ग्रॉस रूट के क्रिकेट खिलाड़ियों को किट भी बांटी। कंटेनर में सचिन तेंदुलकर की फोटो है। साथ में ही इसमें लखनऊ के बड़े इमामबाड़ा के गेट पेंटिंग भी बनी है। कार्यक्रम एक निजी संस्था की तरफ से क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था। ———————— ये खबर भी पढ़िए… इकाना में सितंबर 2025 में इंडिया टीम-ए ने प्रैक्टिस की थी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में चार दिवसीय टेस्ट मैच 16 सितंबर से खेले जाएंगे। आस्ट्रेलिया ए और भारत ए के बीच पहला मैच 16 सितंबर से 19 सितंबर तक इकाना स्टेडियम में सुबह साढ़े नौ बजे से खेला जाएगा। दूसरा मैच 23 सितंबर से 26 सितंबर तक खेला जाएगा। (पूरी खबर पढ़िए)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ग्वालियर में बुजुर्ग किसान की मौत:समधी और उसके बेटों ने दो दिन पहले बेरहमी से पीटा था, रविवार रात हुई मौत

February 23, 2026/
12:03 am

ग्वालियर में पिटाई से एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। दो दिन पहले किसान राजेंद्र सिंह गुर्जर निवासी डबका...

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग शुरू:स्पाई एक्शन थ्रिलर 19 मार्च रिलीज, ट्रेड को रिकॉर्ड ओपनिंग और भारी वीकेंड कलेक्शन की उम्मीद

March 14, 2026/
5:02 pm

रणवीर सिंह स्टारर स्पाई-एक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग आज देशभर के सिनेमाघरों में शुरू हो गई है। ट्रेड...

नौकरी के लिए अब केवल डिग्री और अनुभव काफी नहीं:रेस्तरां में उम्मीदवार के व्यवहार, ड्रिंक ऑर्डर करने के तरीके से भी तय हो रही किस्मत

July 7, 2026/
2:22 pm

नौकरी के लिए इंटरव्यू में अब सिर्फ डिग्री या अनुभव काफी नहीं है। रेस्तरां में आपका व्यवहार और ड्रिंक ऑर्डर...

सत्यनारायण पूजन में टी-सीरीज ऑफिस पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:वरुण-कार्तिक, सारा और रकुल शामिल हुए, 'हनुमान अंश' फेम शोभिनव भी दिखे; जैकी श्रॉफ ने बांटा प्रसाद

September 25, 2026/
4:30 am

गणेशोत्सव के मौके पर मुंबई स्थित टी-सीरीज ऑफिस में आयोजित सत्यनारायण पूजन में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की।...

DKS was elected as leader of the Congress Legislature Party in Karnataka on May 30. (Image: News18)

June 3, 2026/
11:05 am

आखरी अपडेट:03 जून, 2026, 11:05 IST पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता पद में बदलाव की मांग के लिए...

ब्रिटेन के किले पर पाकिस्तान का झंडा फहराने पर विवाद:दक्षिणपंथी रिफॉर्म पार्टी ने विरोध किया, कहा- ऐतिहासिक इमारत पर विदेशी झंडा क्यों

September 8, 2026/
10:26 am

ब्रिटेन के वेल्स में कार्डिफ कैसल (किले) पर पाकिस्तान का झंडा फहराने को लेकर विवाद हो गया है। दक्षिणपंथी रिफॉर्म...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

लखनऊ में बच्चों संग खेले युवराज सिंह:लड़कियों को मोटिवेट कर बोले- अच्छा कैच पकड़ा, लड़कों कुछ सीख लो

लखनऊ में बच्चों संग खेले युवराज सिंह:लड़कियों को मोटिवेट कर बोले- अच्छा कैच पकड़ा, लड़कों कुछ सीख लो

क्रिकेटर युवराज सिंह सोमवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों को क्रिकेट की टिप्स दिए। इस दौरान बच्चों ने बॉलिंग की और युवराज ने बैटिंग। इसी के साथ युवराज ने कैच लेने की प्रैक्टिस कराई। इस दौरान युवराज सिंह ने लड़कियों की तारीफ करते हुए कहा- बहुत अच्छा कैच पकड़ा है। लड़कों देख लो…। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा- आप सभी को हर बॉल पर तैयार रहना चाहिए। मैदान पर कभी भी लूज होकर नहीं खड़े होना चाहिए। लूज खड़े रहने पर कैच छूटेगा, बॉल चली जाएगी। रिलैक्स होकर हल्के हाथ से कैच पकड़ा जाता है। इस दौरान युवराज ने अपने बैट छोड़कर भागने का अपना एक किस्सा भी सुनाया। पहले 2 तस्वीरें देखिए… कैसे लगाएं बड़ी हिट, युवराज ने बताया
युवराज सिंह ने खिलाड़ियों को बॉलिंग करने के टिप्स दिए। बताया कि स्पिन गेंदबाजी के साथ में पेस अटैक पर किस तरह से सही लाइन लेंथ पर बॉल की जाती है। बॉलिंग करते समय बॉडी का पॉस्चर क्या होना चाहिए? बॉल कहां से कब रिलीज करनी होती है? इसके साथ ही युवराज ने चौके-छक्के कैसे लगाएं, यह भी बताया। युवराज के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने बॉलिंग और बैटिंग भी की। बोले- यूपी में हैं तो हिंदी में बात करते हैं
युवराज सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा- पहली बात मैं तीन बार का वर्ल्ड कप विनर हूं। यूपी में हैं, तो हिंदी में बात करेंगे। कई बार आप सोचते हैं कि सब बच्चे कर लेते हैं। ऐसा नहीं है। बच्चे सपोर्ट से आगे बढ़ते हैं। एक बच्चे का सपना सच करना बड़ी बात होती है। कई बच्चे क्रिकेट किट नहीं होने पर क्रिकेट खेलना छोड़ देते हैं। अब मैं क्रिकेट एकेडमी में बच्चों को क्रिकेट सिखा रहा हूं। यूपी में कोई महान फैसिलिटी नहीं थी
पहले यूपी में कोई महान फैसिलिटी नहीं थी, जब यहां से 5 से खिलाड़ियों ने टीम इंडिया में खेला। यहां ऐसी कोई बड़ी फैसिलिटी अब भी नहीं है। जम्मू-कश्मीर इस बार की रणजी मैच विनर है। मुझे पता है कि उस समय कैसे सामान मिल पाता था? जब खिलाड़ियों के साथ खेलता था, तो कई के पास में अपनी किट तक नहीं थी या सामान की दिक्कत थी। अपने पहले बल्ले का बताया किस्सा
अपने पहले बल्ले के बारे में युवराज ने कहा कि मेरे फादर ने इसे दिया था। उन्होंने कहा था कि आज से इसी से खेलो। मैंने उस बैट से छक्का मारा, तो वह गेंद जाकर एक आदमी को लग गई। फिर उस आदमी ने मुझे दौड़ा लिया था। उस दिन मैं बैट छोड़कर भाग गया था। मुझे जब दिक्कत हुई तो तेंदुलकर से क्लियर किया
शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, नवल सहित कई खिलाड़ियों का नाम बताते हुए उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों के पास में बहुत टैलेंट है। लेकिन, आपका कोई होना चाहिए, जो बता सके कि आप कैसे इम्प्रूव कर सकते हैं? मुझे जब दिक्कत हुई थी, तो मैंने सचिन तेंदुलकर से बात की थी। इसके बाद चीजें क्लियर हुईं। डीपी वर्ल्ड के पदाधिकारी बोले- इंडियन टीम में 3 खिलाड़ी
इन्फ्रास्ट्रक्चर और टैलेंट नर्सिंग पर प्रेम मनोहर गुप्ता ने कहा- यूपी में 25 करोड़ लोगों की संख्या है। मौजूदा समय में ध्रुव जुरैल, कुलदीप यादव और रिंकू सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। इसमें बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का सहयोग है। अभी प्रशांत वीर का आईपीएल में सिलेक्शन हुआ है। हम बच्चों को खेलने का मास्क दे रहे। महिला डगआउट का उद्घाटन किया
इस मौके पर युवराज सिंह ने महिला डगआउट (कंटेनर) का उद्घाटन भी किया है। इस दौरान उनके साथ में खिलाड़ियों ने फोटो भी खिंचवाई। युवराज सिंह ने ग्रॉस रूट के क्रिकेट खिलाड़ियों को किट भी बांटी। कंटेनर में सचिन तेंदुलकर की फोटो है। साथ में ही इसमें लखनऊ के बड़े इमामबाड़ा के गेट पेंटिंग भी बनी है। कार्यक्रम एक निजी संस्था की तरफ से क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था। ———————— ये खबर भी पढ़िए… इकाना में सितंबर 2025 में इंडिया टीम-ए ने प्रैक्टिस की थी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में चार दिवसीय टेस्ट मैच 16 सितंबर से खेले जाएंगे। आस्ट्रेलिया ए और भारत ए के बीच पहला मैच 16 सितंबर से 19 सितंबर तक इकाना स्टेडियम में सुबह साढ़े नौ बजे से खेला जाएगा। दूसरा मैच 23 सितंबर से 26 सितंबर तक खेला जाएगा। (पूरी खबर पढ़िए)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket