Monday, 14 Sep 2026 | 02:48 AM

Trending :

EXCLUSIVE

China GDP Target 4.5-5% for 2026

China GDP Target 4.5-5% for 2026

बीजिंग3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

चीन की ‘टू सेशन्स’ बैठकों में से एक, नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (NPC) की बैठक गुरुवार को बीजिंग में शुरू हुई।

चीन ने 2026 के लिए GDP ग्रोथ का लक्ष्य घटाकर 4.5-5% कर दिया है। साल 1991 के बाद यह पहली बार है जब चीन ने अपना लक्ष्य 5% से नीचे रखा है। बीजिंग में आयोजित वार्षिक संसदीय बैठक ‘टू सेशन्स’ के दौरान चीनी प्रीमियर ली कियांग ने यह घोषणा की।

चीन ने गुरुवार को 15वीं पंचवर्षीय योजना (2026-2030) का ड्राफ्ट भी जारी किया, जिस पर अगले हफ्ते औपचारिक वोटिंग होगी। इस योजना में खपत बढ़ाने और इनोवेशन पर जोर देने जैसे विषय शामिल हैं, जो अगले पांच सालों के लिए बीजिंग की प्राथमिकता होंगे।

एक्सपोर्ट के बजाय ‘हाई-क्वालिटी ग्रोथ’ पर जोर

चीन अब अपनी आर्थिक रणनीति बदल रहा है। अब तक चीन की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कंस्ट्रक्शन और एक्सपोर्ट पर टिकी थी, लेकिन अब सरकार का ध्यान ‘हाई-क्वालिटी ग्रोथ’ पर है।

इसका मतलब है कि अब हाई-टेक इंडस्ट्री और स्ट्रक्चरल रिफॉर्म के जरिए इकोनॉमी को मजबूत बनाने की कोशिश की जाएगी ताकि बाहरी झटकों का असर कम से कम हो।

चीन के प्रीमियर (प्रधानमंत्री) ली कियांग ने कहा कि साल 2025 एक 'वाकई शानदार' साल था।

चीन के प्रीमियर (प्रधानमंत्री) ली कियांग ने कहा कि साल 2025 एक ‘वाकई शानदार’ साल था।

रियल एस्टेट और बढ़ती उम्र बनी बड़ी चुनौती

चीन इस समय कई मोर्चों पर संघर्ष कर रहा है। देश का रियल एस्टेट लंबे समय से संकट में है। घरेलू मांग कमजोर पड़ गई है और आबादी तेजी से बूढ़ी हो रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जैसे-जैसे कोई देश मध्यम आय वर्ग से ऊपर बढ़ता है, उसकी रफ्तार स्वाभाविक रूप से धीमी होती है।

यूरेशिया ग्रुप की डायरेक्टर डैन वांग के मुताबिक, चीन अब एक्सपोर्ट के बजाय घरेलू सुधारों पर ध्यान दे रहा है और सरकार ने बेरोजगारी को लेकर भी अपनी सहनशीलता बढ़ाई है।

1.20 करोड़ नई नौकरियों का लक्ष्य, लेकिन चुनौतियां बरकरार

चीनी सरकार ने इस साल शहरों में 1.20 करोड़ से ज्यादा नई नौकरियां पैदा करने का संकल्प लिया है। बेरोजगारी दर का लक्ष्य 5.5% रखा गया है। हालांकि, जानकारों का मानना है कि हाई-टेक इंडस्ट्री को प्राथमिकता देने से उन करोड़ों ब्लू-कॉलर वर्कर्स (मजदूर वर्ग) के लिए जोखिम पैदा हो सकता है जो पारंपरिक मैन्युफैक्चरिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर से जुड़े हैं।

रक्षा बजट में 7% की बढ़ोतरी

आर्थिक सुस्ती के बावजूद चीन ने अपने रक्षा बजट में 7% का इजाफा किया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में थोड़ा कम है।

एक्सपर्ट व्यू: हुतोंग रिसर्च के पार्टनर गुओ शान के मुताबिक, चीन को 2035 तक एक विकसित देश बनने के लिए अगले दशक में औसतन केवल 4.3% की ग्रोथ चाहिए। इसलिए यह मामूली लक्ष्य भी बीजिंग के आत्मविश्वास को दर्शाता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अमेरिका- 10 लाख भारतवंशी वोटरों के नाम कटने का खतरा:ट्रम्प ने SIR जैसी वोटर लिस्ट जांच शुरू की, 125 करोड़ रुपए से डेटाबेस बनेगा

September 6, 2026/
8:35 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत के SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की तर्ज पर वोटर लिस्ट की जांच शुरू कर...

Kunar University Attack | Pakistan Denies Afghanistan Strike

April 28, 2026/
11:40 am

काबुल/इस्लामाबाद4 मिनट पहले कॉपी लिंक अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत कुनार में सोमवार को हुए हमलों में कम से कम 7...

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Live Score: IPL 2026 Match Today Updates From Wankhede Stadium. (Picture Credit: AP)

March 29, 2026/
8:44 pm

आखरी अपडेट:मार्च 29, 2026, 20:44 IST एक्स पर अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए, सस्मित पात्रा ने कहा कि वह...

CBSE 12th results 2026 soon on results.cbse.nic.in, DigiLocker. (File/Representative Image)

May 7, 2026/
2:06 pm

आखरी अपडेट:07 मई, 2026, 14:06 IST नई एनडीए कैबिनेट चुनाव के बाद भी जारी रहने वाले सोशल-इंजीनियरिंग फॉर्मूले का पर्याप्त...

ड्रैगन फ्रूट Vs बनाना शेक: ड्रैगन फ्रूट और बनाना शेक में कौन सबसे ज्यादा जादुई? जानिए क्या हैं फायदे

April 10, 2026/
9:17 pm

ड्रैगन फ्रूट बनाम केला शेक: गर्मी के मौसम में शरीर को वर्गीकृत और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए शेक और...

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Live Score: IPL 2026 Match Today Updates From Narendra Modi Stadium Ahmedabad

April 4, 2026/
5:33 pm

आखरी अपडेट:04 अप्रैल, 2026, 17:33 IST पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026: पुडुचेरी फ्रांसीसी औपनिवेशिक महत्वाकांक्षा का एक उत्पाद है, जो भारतीय...

प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे होगा:कल कैंसर से निधन हुआ; लगान, गजनी जैसी कई फिल्मों में दिखे थे

August 5, 2026/
10:27 am

एक्टर प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार आज यानी बुधवार दोपहर 2 बजे मुंबई की बेस्ट कॉलोनी के पास गोरेगांव (पश्चिम)...

PAK ग्रूमिंग गैंग ने लंदन में सिख युवती को फंसाया:ब्रेनवॉश किया, नितनेम-गुरुद्वारा जाना छोड़ा, पुलिस को मां-बाप की शिकायत की, फिर घर छोड़ चली गई

September 4, 2026/
5:30 am

इंग्लैंड (UK) में पंजाबी युवती पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग के चंगुल में फंस गई। युवती की मां ने एक पंजाबी चैनल...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

China GDP Target 4.5-5% for 2026

China GDP Target 4.5-5% for 2026

बीजिंग3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

चीन की ‘टू सेशन्स’ बैठकों में से एक, नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (NPC) की बैठक गुरुवार को बीजिंग में शुरू हुई।

चीन ने 2026 के लिए GDP ग्रोथ का लक्ष्य घटाकर 4.5-5% कर दिया है। साल 1991 के बाद यह पहली बार है जब चीन ने अपना लक्ष्य 5% से नीचे रखा है। बीजिंग में आयोजित वार्षिक संसदीय बैठक ‘टू सेशन्स’ के दौरान चीनी प्रीमियर ली कियांग ने यह घोषणा की।

चीन ने गुरुवार को 15वीं पंचवर्षीय योजना (2026-2030) का ड्राफ्ट भी जारी किया, जिस पर अगले हफ्ते औपचारिक वोटिंग होगी। इस योजना में खपत बढ़ाने और इनोवेशन पर जोर देने जैसे विषय शामिल हैं, जो अगले पांच सालों के लिए बीजिंग की प्राथमिकता होंगे।

एक्सपोर्ट के बजाय ‘हाई-क्वालिटी ग्रोथ’ पर जोर

चीन अब अपनी आर्थिक रणनीति बदल रहा है। अब तक चीन की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कंस्ट्रक्शन और एक्सपोर्ट पर टिकी थी, लेकिन अब सरकार का ध्यान ‘हाई-क्वालिटी ग्रोथ’ पर है।

इसका मतलब है कि अब हाई-टेक इंडस्ट्री और स्ट्रक्चरल रिफॉर्म के जरिए इकोनॉमी को मजबूत बनाने की कोशिश की जाएगी ताकि बाहरी झटकों का असर कम से कम हो।

चीन के प्रीमियर (प्रधानमंत्री) ली कियांग ने कहा कि साल 2025 एक 'वाकई शानदार' साल था।

चीन के प्रीमियर (प्रधानमंत्री) ली कियांग ने कहा कि साल 2025 एक ‘वाकई शानदार’ साल था।

रियल एस्टेट और बढ़ती उम्र बनी बड़ी चुनौती

चीन इस समय कई मोर्चों पर संघर्ष कर रहा है। देश का रियल एस्टेट लंबे समय से संकट में है। घरेलू मांग कमजोर पड़ गई है और आबादी तेजी से बूढ़ी हो रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जैसे-जैसे कोई देश मध्यम आय वर्ग से ऊपर बढ़ता है, उसकी रफ्तार स्वाभाविक रूप से धीमी होती है।

यूरेशिया ग्रुप की डायरेक्टर डैन वांग के मुताबिक, चीन अब एक्सपोर्ट के बजाय घरेलू सुधारों पर ध्यान दे रहा है और सरकार ने बेरोजगारी को लेकर भी अपनी सहनशीलता बढ़ाई है।

1.20 करोड़ नई नौकरियों का लक्ष्य, लेकिन चुनौतियां बरकरार

चीनी सरकार ने इस साल शहरों में 1.20 करोड़ से ज्यादा नई नौकरियां पैदा करने का संकल्प लिया है। बेरोजगारी दर का लक्ष्य 5.5% रखा गया है। हालांकि, जानकारों का मानना है कि हाई-टेक इंडस्ट्री को प्राथमिकता देने से उन करोड़ों ब्लू-कॉलर वर्कर्स (मजदूर वर्ग) के लिए जोखिम पैदा हो सकता है जो पारंपरिक मैन्युफैक्चरिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर से जुड़े हैं।

रक्षा बजट में 7% की बढ़ोतरी

आर्थिक सुस्ती के बावजूद चीन ने अपने रक्षा बजट में 7% का इजाफा किया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में थोड़ा कम है।

एक्सपर्ट व्यू: हुतोंग रिसर्च के पार्टनर गुओ शान के मुताबिक, चीन को 2035 तक एक विकसित देश बनने के लिए अगले दशक में औसतन केवल 4.3% की ग्रोथ चाहिए। इसलिए यह मामूली लक्ष्य भी बीजिंग के आत्मविश्वास को दर्शाता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket