Tuesday, 15 Sep 2026 | 06:30 PM

Trending :

EXCLUSIVE

शाहरुख खान ने फिल्म सूबेदार की तारीफ की:अनिल कपूर की एक्टिंग को लेकर कहा-वे हर किरदार में अपना पूरा दम लगा देते हैं

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने शनिवार को अनिल कपूर स्टारर फिल्म ‘सूबेदार’ को लेकर प्रतिक्रिया दी। फिल्म की तारीफ करते हुए उन्होंने अनिल कपूर के अभिनय को प्रभावी बताया। बता दें कि ‘सूबेदार’ 5 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “सूबेदार पूरी तरह से एंजॉय की। पर हमेशा भरोसा किया जा सकता है कि वे हर रोल में अपना पूरा दम लगा देते हैं। उनका शांत लेकिन प्रभावी अभिनय प्रेरणादायक है और एक्शन भी बहुत शानदार है। आदित्य रावल, सौरभ शुक्ला, मोना सिंह, फैजल मलिक, राधिका मदान, हर किरदार को अलग-अलग स्टाइल में बनाया गया है और आप सभी ने शानदार काम किया है। सुरेश त्रिवेणी और पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई और ढेर सारा प्यार।”
फिल्म को लेकर इंडस्ट्री के अन्य लोगों ने भी प्रतिक्रिया दी है। फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘सूबेदार’ को सिनेमाघरों में रिलीज होना चाहिए था। उनके अनुसार फिल्म को बड़े पर्दे के लिए अनामॉर्फिक फॉर्मेट में शूट किया गया है। उन्होंने यह भी लिखा कि डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी ने बुंदेलखंड और चंबल के माहौल को दिखाया है, जहां पितृसत्ता और सामाजिक ढांचे की झलक मिलती है। ‘सूबेदार’ की कहानी रिटायर्ड सैनिक अर्जुन मौर्य (अनिल कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है। मध्य प्रदेश की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म में दिखाया गया है कि घर लौटने के बाद वह सामान्य जीवन में ढलने की कोशिश करता है। साथ ही वह अपने इलाके में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई भी लड़ता है।
फिल्म में अर्जुन मौर्य की बेटी श्यामा का किरदार राधिका मदान ने निभाया है। कहानी में अर्जुन अपनी मिलिट्री ट्रेनिंग का उपयोग कर परिवार की रक्षा करता है। अनिल कपूर और राधिका मदान के अलावा फिल्म में खुशबू सुंदर, सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, मोना सिंह और फैसल मलिक भी अहम भूमिकाओं में हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
न्यूजीलैंड ने 27 साल बाद इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीती:160 रन से हराया; स्टोक्स के आखिरी मैच में इंग्लैंड 212 रन पर सिमटा

June 29, 2026/
9:15 pm

बेन स्टोक्स अपने आखिरी इंटरनेशनल मैच को जीत के साथ यादगार बनाना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। ट्रेंट...

Cooler Cooling युक्तियाँ: तेज़ गर्मी में भी काम के रूप में काम करता है, ये आसान ट्रिक्स मिनटों में कर दें ठंडा

April 19, 2026/
2:56 pm

19 अप्रैल 2026 को 14:56 IST पर अपडेट किया गया कूलर कूलिंग युक्तियाँ: यदि आपका घनत्व भी गर्मियों में तेज...

इजराइल की ईरान पर एयरस्ट्राइक देखें PHOTO-VIDEO:तेहरान समेत कई शहरों में धुएं का गुबार, ईरान के फाइटर जेट्स ने भी उड़ान भरी

February 28, 2026/
1:53 pm

इजराइल ने शनिवार को ईरान पर हमला कर दिया। राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में धमाके हुए। आसमान में धुएं...

फिल्म एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया महाकाल मंदिर पहुंचीं:त्रिपुण्ड लगाकर भस्म आरती में शामिल हुईं; कहा- अनुभव शब्दों में बयान नहीं कर सकती

May 12, 2026/
7:27 am

साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया मंगलवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। उन्होंने भगवान महाकाल की भस्म...

"जाओ पीएम मोदी को गले लगाओ!" | पिनाराई विजयन ने राहुल गांधी की "नो हग" टिप्पणी पर पलटवार किया | ब्रेकिंग | न्यूज18

June 13, 2026/
4:58 pm

सीएनएन नाम, लोगो और सभी संबंधित तत्व ® और © 2026 केबल न्यूज नेटवर्क एलपी, एलएलएलपी। एक टाइम वार्नर कंपनी।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

शाहरुख खान ने फिल्म सूबेदार की तारीफ की:अनिल कपूर की एक्टिंग को लेकर कहा-वे हर किरदार में अपना पूरा दम लगा देते हैं

शाहरुख खान ने फिल्म सूबेदार की तारीफ की:अनिल कपूर की एक्टिंग को लेकर कहा-वे हर किरदार में अपना पूरा दम लगा देते हैं

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने शनिवार को अनिल कपूर स्टारर फिल्म ‘सूबेदार’ को लेकर प्रतिक्रिया दी। फिल्म की तारीफ करते हुए उन्होंने अनिल कपूर के अभिनय को प्रभावी बताया। बता दें कि ‘सूबेदार’ 5 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “सूबेदार पूरी तरह से एंजॉय की। पर हमेशा भरोसा किया जा सकता है कि वे हर रोल में अपना पूरा दम लगा देते हैं। उनका शांत लेकिन प्रभावी अभिनय प्रेरणादायक है और एक्शन भी बहुत शानदार है। आदित्य रावल, सौरभ शुक्ला, मोना सिंह, फैजल मलिक, राधिका मदान, हर किरदार को अलग-अलग स्टाइल में बनाया गया है और आप सभी ने शानदार काम किया है। सुरेश त्रिवेणी और पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई और ढेर सारा प्यार।”
फिल्म को लेकर इंडस्ट्री के अन्य लोगों ने भी प्रतिक्रिया दी है। फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘सूबेदार’ को सिनेमाघरों में रिलीज होना चाहिए था। उनके अनुसार फिल्म को बड़े पर्दे के लिए अनामॉर्फिक फॉर्मेट में शूट किया गया है। उन्होंने यह भी लिखा कि डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी ने बुंदेलखंड और चंबल के माहौल को दिखाया है, जहां पितृसत्ता और सामाजिक ढांचे की झलक मिलती है। ‘सूबेदार’ की कहानी रिटायर्ड सैनिक अर्जुन मौर्य (अनिल कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है। मध्य प्रदेश की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म में दिखाया गया है कि घर लौटने के बाद वह सामान्य जीवन में ढलने की कोशिश करता है। साथ ही वह अपने इलाके में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई भी लड़ता है।
फिल्म में अर्जुन मौर्य की बेटी श्यामा का किरदार राधिका मदान ने निभाया है। कहानी में अर्जुन अपनी मिलिट्री ट्रेनिंग का उपयोग कर परिवार की रक्षा करता है। अनिल कपूर और राधिका मदान के अलावा फिल्म में खुशबू सुंदर, सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, मोना सिंह और फैसल मलिक भी अहम भूमिकाओं में हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket