Wednesday, 09 Sep 2026 | 04:52 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Ahmedabad Hotel Rent Skyrockets Ahead of T20 World Cup Final

अहमदाबाद3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार को भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अहमदाबाद में होटल रूम का किराया 300 से 400% तक बढ़ गया है। इतना ही नहीं अहमदाबाद के लिए फ्लाइट के चार्ज भी 5 गुना तक बढ़ गए हैं। हालांकि रेलवे ने फैंस की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं।

PTI के अनुसार अहमदाबाद में पहले जो कमरे 5 हजार से 20 हजार रुपए में मिलते थे, अब वे 15 हजार से 50 हजार रुपए तक पहुंच गए हैं। कुछ जगहों पर तो एक रूम का किराया 2 लाख रुपए तक पहुंच गया है। साथ ही दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट के चार्ज भी बढ़ा दिए गए हैं।

फाइनल मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इससे पहले इंटरनेशनल पॉप सुपरस्टार रिकी मार्टिन, पंजाबी पॉप सिंगर सुखवीर और फाल्गुनी पाठक टूर्नामेंट की क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे। परफॉर्मेंस 5:30 बजे से शुरू होगी।

ताज स्काईलाइन में 2 लाख रुपए का रूम

गुजरात होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सोमानी के अनुसार फाइनल मैच के कारण देश-विदेश से बड़ी संख्या में क्रिकेट फैंस शहर पहुंच रहे हैं। इसी वजह से होटलों की मांग तेजी से बढ़ी है और किराए में कई गुना इजाफा हो गया है। ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल्स पर भी कई प्रमुख होटलों के किराए में तेज बढ़ोतरी दिखाई दे रही है।

सिंधु भवन रोड स्थित ताज स्काईलाइन में दो लोगों के लिए डीलक्स रूम का किराया रविवार रात के लिए करीब 2.01 लाख रुपए तक पहुंच गया है, जिस पर करीब 36 हजार रुपए GST अलग से लगेगा। सामान्य दिनों में यही कमरा आमतौर पर 9 हजार से 15 हजार रुपए में मिल जाता है।

आश्रम रोड स्थित वेलकमहोटल बाय आईटीसी में कमरों का किराया फिलहाल करीब 20,950 रुपए दिख रहा है, जबकि सामान्य दिनों में यह 6 हजार से 8 हजार रुपए के बीच रहता है। वहीं हयात रीजेंसी अहमदाबाद में मैच वाली रात के लिए कमरे लगभग 30 हजार रुपए तक पहुंच गए हैं, जो सामान्य किराए से करीब चार गुना ज्यादा है।

  • गांधीनगर में भी रुक रहे लोगसोमानी के मुताबिक शहर में कुल मिलाकर लगभग 10 हजार होटल कमरे उपलब्ध हैं। फाइनल मैच के कारण रविवार को होटलों की ऑक्यूपेंसी करीब 80 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है। होटलों के बढ़ते किराए से कई लोग अहमदाबाद में रुकने के बजाय वैकल्पिक इंतजाम कर रहे हैं। कुछ लोग पास के गांधीनगर में ठहर रहे हैं, जबकि कई दर्शक मैच देखकर उसी रात वापस लौटने की योजना बना रहे हैं।
  • आसपास के लोग मैच देखकर लौट जाते हैंमुंबई समेत कई शहरों से लोग सुबह सड़क मार्ग से निकलते हैं, शाम तक अहमदाबाद पहुंचकर सीधे स्टेडियम जाते हैं और मैच खत्म होने के बाद रात में ही लौट जाते हैं। गुजरात के अन्य शहरों जैसे राजकोट और पोरबंदर से आने वाले दर्शक भी इसी तरह की योजना बना रहे हैं।

अहमदाबाद की फ्लाइट किराए 5 गुना तक बढ़े क्रिकेट ट्रैवल एजेंसी चिक्की ट्रैवल्स के निदेशक अंकित बजाज के अनुसार टी-20 फाइनल मैच के लिए दूसरे राज्यों और विदेशों से बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक अहमदाबाद पहुंच रहे हैं।

इस भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मुंबई और अहमदाबाद के बीच विशेष ट्रेनें चलाई हैं। इसके बावजूद दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों से अहमदाबाद आने वाली फ्लाइटों के किराए सामान्य दिनों की तुलना में तीन से चार गुना तक बढ़ गए हैं।

जहां सामान्य दिनों में टिकट 5 से 7 हजार रुपए में मिल जाते थे, वहीं अब इनकी कीमत 20 से 30 हजार रुपए तक पहुंच गई है। घरेलू यात्रा के साथ-साथ विदेश से आने वाले क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी यात्रा महंगी हो गई है। लंदन से अहमदाबाद का हवाई टिकट अब बढ़कर करीब 1.2 लाख रुपए तक पहुंच गया है।

रेलवे ने चलाई कई स्पेशल ट्रेनें यत्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए वेस्टन रेलवे ने मुंबई से अहमदाबाद के बीच एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन नंबर 09029 आठ मार्च को बांद्रा टर्मिनस से रात 12:05 बजे रवाना होगी और सुबह 8:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में सूरत और वडोदरा स्टेशन पर रुकेगी।

नॉर्दर्न रेलवे ने भी दिल्ली से अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेलवे के CPRO हिमांशु उपाध्याय के मुताबिक ट्रेन नंबर 04062 शनिवार रात 11:45 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी। दिल्ली कैंट, गुरुग्राम और जयपुर होते हुए अगले दिन दोपहर 2:30 बजे साबरमती पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी-2 और एसी-3 क्लास के कुल 19 कोच होंगे।

—————————————

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज

क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

——————————————————-

वर्ल्ड कप फाइनल से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

सैंटनर बोले- वर्ल्डकप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे, सूर्या का जवाब- कुछ नया बोलो

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। शनिवार को सैंटनर के इस बयान पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जवाब दिया- कुछ नया लेकर आइए, हर कोई वही बात कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बीजेपी ने असम में बड़े बदलाव की योजना बनाई, विधानसभा चुनाव से पहले 30 विधायकों को बदला जा सकता है | चुनाव समाचार

March 19, 2026/
12:34 pm

आखरी अपडेट:मार्च 19, 2026, 12:34 IST बीजेपी ने असम चुनाव के लिए 88 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की,...

अमरूद रेसिपी: अमरूद से बनाएं ये 4 टेस्टी रेसिपी जो बदलेगी बाजार का स्वाद, जानिए खाने का नया तरीका

March 13, 2026/
8:05 pm

अमरूद रेसिपी: लोग अक्सर अमरूद को नमक या चाट मसाला लगाकर खाना पसंद करते हैं? यह फल सिर्फ ऐसे ही...

ट्रम्प की सख्ती से भारतीय छात्रों का अमेरिका जाना कम:65 साल में पहली बार अप्रवासियों की संख्या घटी; पाकिस्तान-बांग्लादेश के छात्रों को ज्यादा वीजा

August 6, 2026/
8:56 pm

अमेरिका में ट्रम्प सरकार की सख्त इमिग्रेशन पॉलिसी का सबसे बड़ा असर भारतीय छात्रों पर दिख रहा है। 2025 में...

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका के ओहियो में स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान फायरिंग, कई लोगों को लगी गोली; हमलावरों की तलाश जारी

June 7, 2026/
6:37 am

अमेरिका के ओहियो राज्य के टोलेडो शहर में शनिवार को एक स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान फायरिंग हुई। घटना में कई...

जर्जर पुलिया से गिरी बाइक, 4 युवकों की मौत:सीमेंट पाइप से टकराने से मौके पर तोड़ा दम; ग्रामीण बोले-विभाग की लापरवाही से गई जाने

March 22, 2026/
2:00 pm

मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में शनिवार रात सड़क हादसे में चार बाइक सवार युवकों की मौत हो गई।...

Bangladesh Vs Australia Live Score: Follow Latest Updates From The 1st ODI. (AFP Photo)

June 10, 2026/
1:58 am

आखरी अपडेट:10 जून, 2026, 01:58 IST प्रधान मंत्री मोदी के शासन काल को अविश्वसनीय रूप से जटिल, हाइपर-कनेक्टेड राजनीतिक पारिस्थितिकी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Ahmedabad Hotel Rent Skyrockets Ahead of T20 World Cup Final

Ahmedabad Hotel Rent Skyrockets Ahead of T20 World Cup Final

अहमदाबाद3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार को भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अहमदाबाद में होटल रूम का किराया 300 से 400% तक बढ़ गया है। इतना ही नहीं अहमदाबाद के लिए फ्लाइट के चार्ज भी 5 गुना तक बढ़ गए हैं। हालांकि रेलवे ने फैंस की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं।

PTI के अनुसार अहमदाबाद में पहले जो कमरे 5 हजार से 20 हजार रुपए में मिलते थे, अब वे 15 हजार से 50 हजार रुपए तक पहुंच गए हैं। कुछ जगहों पर तो एक रूम का किराया 2 लाख रुपए तक पहुंच गया है। साथ ही दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट के चार्ज भी बढ़ा दिए गए हैं।

फाइनल मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इससे पहले इंटरनेशनल पॉप सुपरस्टार रिकी मार्टिन, पंजाबी पॉप सिंगर सुखवीर और फाल्गुनी पाठक टूर्नामेंट की क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे। परफॉर्मेंस 5:30 बजे से शुरू होगी।

ताज स्काईलाइन में 2 लाख रुपए का रूम

गुजरात होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सोमानी के अनुसार फाइनल मैच के कारण देश-विदेश से बड़ी संख्या में क्रिकेट फैंस शहर पहुंच रहे हैं। इसी वजह से होटलों की मांग तेजी से बढ़ी है और किराए में कई गुना इजाफा हो गया है। ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल्स पर भी कई प्रमुख होटलों के किराए में तेज बढ़ोतरी दिखाई दे रही है।

सिंधु भवन रोड स्थित ताज स्काईलाइन में दो लोगों के लिए डीलक्स रूम का किराया रविवार रात के लिए करीब 2.01 लाख रुपए तक पहुंच गया है, जिस पर करीब 36 हजार रुपए GST अलग से लगेगा। सामान्य दिनों में यही कमरा आमतौर पर 9 हजार से 15 हजार रुपए में मिल जाता है।

आश्रम रोड स्थित वेलकमहोटल बाय आईटीसी में कमरों का किराया फिलहाल करीब 20,950 रुपए दिख रहा है, जबकि सामान्य दिनों में यह 6 हजार से 8 हजार रुपए के बीच रहता है। वहीं हयात रीजेंसी अहमदाबाद में मैच वाली रात के लिए कमरे लगभग 30 हजार रुपए तक पहुंच गए हैं, जो सामान्य किराए से करीब चार गुना ज्यादा है।

  • गांधीनगर में भी रुक रहे लोगसोमानी के मुताबिक शहर में कुल मिलाकर लगभग 10 हजार होटल कमरे उपलब्ध हैं। फाइनल मैच के कारण रविवार को होटलों की ऑक्यूपेंसी करीब 80 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है। होटलों के बढ़ते किराए से कई लोग अहमदाबाद में रुकने के बजाय वैकल्पिक इंतजाम कर रहे हैं। कुछ लोग पास के गांधीनगर में ठहर रहे हैं, जबकि कई दर्शक मैच देखकर उसी रात वापस लौटने की योजना बना रहे हैं।
  • आसपास के लोग मैच देखकर लौट जाते हैंमुंबई समेत कई शहरों से लोग सुबह सड़क मार्ग से निकलते हैं, शाम तक अहमदाबाद पहुंचकर सीधे स्टेडियम जाते हैं और मैच खत्म होने के बाद रात में ही लौट जाते हैं। गुजरात के अन्य शहरों जैसे राजकोट और पोरबंदर से आने वाले दर्शक भी इसी तरह की योजना बना रहे हैं।

अहमदाबाद की फ्लाइट किराए 5 गुना तक बढ़े क्रिकेट ट्रैवल एजेंसी चिक्की ट्रैवल्स के निदेशक अंकित बजाज के अनुसार टी-20 फाइनल मैच के लिए दूसरे राज्यों और विदेशों से बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक अहमदाबाद पहुंच रहे हैं।

इस भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मुंबई और अहमदाबाद के बीच विशेष ट्रेनें चलाई हैं। इसके बावजूद दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों से अहमदाबाद आने वाली फ्लाइटों के किराए सामान्य दिनों की तुलना में तीन से चार गुना तक बढ़ गए हैं।

जहां सामान्य दिनों में टिकट 5 से 7 हजार रुपए में मिल जाते थे, वहीं अब इनकी कीमत 20 से 30 हजार रुपए तक पहुंच गई है। घरेलू यात्रा के साथ-साथ विदेश से आने वाले क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी यात्रा महंगी हो गई है। लंदन से अहमदाबाद का हवाई टिकट अब बढ़कर करीब 1.2 लाख रुपए तक पहुंच गया है।

रेलवे ने चलाई कई स्पेशल ट्रेनें यत्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए वेस्टन रेलवे ने मुंबई से अहमदाबाद के बीच एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन नंबर 09029 आठ मार्च को बांद्रा टर्मिनस से रात 12:05 बजे रवाना होगी और सुबह 8:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में सूरत और वडोदरा स्टेशन पर रुकेगी।

नॉर्दर्न रेलवे ने भी दिल्ली से अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेलवे के CPRO हिमांशु उपाध्याय के मुताबिक ट्रेन नंबर 04062 शनिवार रात 11:45 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी। दिल्ली कैंट, गुरुग्राम और जयपुर होते हुए अगले दिन दोपहर 2:30 बजे साबरमती पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी-2 और एसी-3 क्लास के कुल 19 कोच होंगे।

—————————————

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज

क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

——————————————————-

वर्ल्ड कप फाइनल से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

सैंटनर बोले- वर्ल्डकप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे, सूर्या का जवाब- कुछ नया बोलो

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। शनिवार को सैंटनर के इस बयान पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जवाब दिया- कुछ नया लेकर आइए, हर कोई वही बात कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket