Thursday, 09 Jul 2026 | 10:58 AM

Trending :

Santner: Target Calm Crowd | Top Order Wickets Key

स्पोर्ट्स डेस्क3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। शनिवार को सैंटनर के इस बयान पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जवाब दिया- कुछ नया लेकर आइए, हर कोई वही बात कर रहा है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को होने वाले फाइनल से पहले सैंटनर ने यह भी माना कि घरेलू मैदान पर खेलने की वजह से भारत पर खिताब जीतने का दबाव ज्यादा रहेगा। उन्होंने कहा कि मुकाबले में भारत के टॉप ऑर्डर के विकेट अहम होंगे और सही समय पर शुरुआती विकेट निकालना मैच का रुख बदल सकता है।

इस पर सूर्यकुमार यादव ने यह भी कहा कि उनके लिए स्ट्राइक रेट से ज्यादा टीम की जीत मायने रखती है। टीम परिस्थिति के हिसाब से खेलेगी और लक्ष्य चाहे जो भी हो, उसे हासिल करने या डिफेंड करने की पूरी कोशिश करेगी।

भारत ने इसी साल 21 से 31 जनवरी के बीच न्यूजीलैंड को 4-1 से टी-20 सीरीज हराई थी।

सूर्या बोले- देश को लीड करना बड़ी बात

कप्तानी को लेकर सूर्या ने कहा कि देश और टीम को लीड करना उनके लिए बड़ी बात है। फाइनल में दबाव जरूर रहेगा, लेकिन उतनी ही एक्साइटमेंट भी है, क्योंकि ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलता।

टारगेट डिफेंड करेंगे: सूर्यकुमार यादव ने कहा कि टीम का फोकस स्ट्राइक रेट या निजी आंकड़ों पर नहीं, बल्कि जीत पर है। उन्होंने कहा कि अगर 120 के स्ट्राइक रेट से खेलकर भी वर्ल्ड कप जीता जा सकता है तो वही ठीक है। टीम कंडीशन के हिसाब से खेलेगी और जितना टारगेट बनेगा, उसे डिफेंड करने की कोशिश करेगी।

ईशान-अर्शदीप जरूरी, माहौल हल्का रखते हैं: टीम के माहौल पर इंडियन कैप्टन ने कहा कि ईशान किशन और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी जरूरी है। ऐसे खिलाड़ी मैदान, बस या ड्रेसिंग रूम हर जगह माहौल हल्का रखते हैं।

कप्तान-कोच मिलकर फैसले लेते हैं: बड़े फैसलों को लेकर सूर्या ने कहा कि टीम से जुड़े फैसले कोच और कप्तान मिलकर लेते हैं। मैच में दबाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि खिलाड़ी जितना शांत रहेंगे, उतना बेहतर तरीके से दबाव संभाल पाएंगे।

फाइनल से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

फाइनल मुकाबला दमदार होगा- सूर्यकुमार

सूर्या ने कहा कि टीम गोल सबसे अहम है। अगर टीम को पहली गेंद पर छक्का चाहिए तो वही करना होगा। अगर स्थिति अलग है तो उसी के हिसाब से खेलना पड़ेगा। इस टीम में निजी आंकड़ों से ज्यादा टीम के लिए खेलना मायने रखता है।

पिच को लेकर उन्होंने कहा कि फाइनल खेलना है तो किसी भी तरह की मिट्टी पर खेलेंगे। टीम पहले भी दोनों तरह की पिचों पर खेलती रही है। उन्होंने न्यूजीलैंड की तारीफ करते हुए कहा कि उसने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेल दिखाया है और फाइनल मुकाबला दमदार होगा।

हम पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे- सैंटनर

न्यूजीलैंड कप्तान ने कहा कि टीम फाइनल मुकाबले को लेकर उत्साहित है और खिलाड़ियों में अच्छा माहौल है। उनके मुताबिक वर्ल्ड कप फाइनल एक मैच का मुकाबला होता है, इसलिए टीम पूरी तैयारी के साथ उतरेगी।

सैंटनर ने बताया कि उन्होंने अभी पिच नहीं देखी है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि अहमदाबाद में रन ज्यादा बन सकते हैं। उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी तारीफ की। बुमराह इस टूर्नामेंट में अब तक 10 विकेट ले चुके हैं और उनकी यॉर्कर व बाउंसर किसी भी बल्लेबाज के लिए चुनौती हैं।

वर्ल्ड कप फाइनल का प्रेशर अलग होता है- सैंटनर

सैंटनर ने कहा कि न्यूजीलैंड की टीम पूरे टूर्नामेंट में कई बार मुश्किल हालात से गुजरी है और उन अनुभवों से टीम ने काफी सीखा है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ल्ड कप फाइनल द्विपक्षीय सीरीज से अलग होता है। उन्होंने साफ कहा कि अगर मौका मिला तो न्यूजीलैंड मेजबान टीम की उम्मीदों को तोड़ते हुए ट्रॉफी जीतने से पीछे नहीं हटेगा।

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले मिचेल सैंटनर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए।

टॉप ऑर्डर का विकेट लेना जरूरी

भारत की आक्रामक बल्लेबाजी को लेकर सैंटनर ने कहा कि भारतीय टीम शुरुआत से ही तेजी से रन बनाती है और अंत तक उसी अंदाज में खेलती है। ऐसे में न्यूजीलैंड के लिए शुरुआती विकेट लेना बहुत जरूरी होगा।

उन्होंने कहा कि फाइनल का महत्व अपनी जगह है, लेकिन टीम का फोकस वही रहेगा जो हर मैच में होता है। उनके मुताबिक असली फर्क मैदान पर बेहतर तरीके से योजना को लागू करने से पड़ेगा।

मुकाबला हाई स्कोरिंग हो सकता है- सैंटनर

सैंटनर ने कहा कि मुकाबला हाई स्कोरिंग हो सकता है, इसलिए गेंदबाजों के लिए रन गति को नियंत्रित करना अहम होगा। अगर विपक्षी टीम को 250 के बजाय करीब 220 रन पर रोका जाए तो मैच जीतने की संभावना बढ़ जाती है।

वरुण शानदार बॉलर- सैंटनर

भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को लेकर सैंटनर ने कहा कि वह शानदार गेंदबाज हैं और पिच स्पिनरों के अनुकूल हुई तो असरदार साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार फ्लैट पिच पर गेंदबाजों को ज्यादा रन भी पड़ते हैं, लेकिन एक अच्छा मैच पूरे टूर्नामेंट की तस्वीर बदल सकता है।

उन्होंने अंत में कहा कि फाइनल में सबसे जरूरी चीज लगातार एक जैसी सोच के साथ खेलना और अपनी योजना पर टिके रहना है।

डेल स्टेन बोले- न्यूजीलैंड 3 फाइनल हारा

पूर्व साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने कहा है कि साउथ अफ्रीका को न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। एक यूट्यूब चैनल पर एबी डिविलयर्स से बातचीत के दौरान स्टेन ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि न्यूजीलैंड जीते, लेकिन भारत फाइनल जीतने का प्रबल दावेदार है। उन्होंने कहा कि भारत फाइनल तभी हारेगा, जब वह बहुत बड़ी गलती कर दे। न्यूजीलैंड 2019 वनडे वर्ल्ड कप, 2021 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा था, लेकिन तीनों बार उसे हार का सामना करना पड़ा।

—————————————

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज

क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

———————————– टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… भारत सबसे ज्यादा 15वीं बार ICC फाइनल खेलेगा

भारतीय क्रिकेट टीम ICC टूर्नामेंट के इतिहास में रिकॉर्ड 15वीं बार फाइनल खेलने उतरेगी। 1983 में कपिल देव की कप्तानी में मिली पहली वर्ल्ड कप जीत से शुरू हुआ यह सफर भारत को अब तक 7 ट्रॉफियां दिला चुका है। पढ़ें पूरी खबर…

——————————————— भारत-न्यूजीलैंड जहां साउथ अफ्रीका से हारे, वहीं वर्ल्डकप फाइनल खेलेंगे

टी-20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी को 20 टीमों के बीच शुरू हुआ। 5 मार्च तक 2 फाइनलिस्ट टीमें मिल गईं, जिनके बीच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। न्यूजीलैंड ने कोलकाता और भारत ने मुंबई में सेमीफाइनल जीता। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
दही-खीरा फेस पैक

April 27, 2026/
1:35 pm

27 अप्रैल 2026 को 13:35 IST पर अद्यतन किया गया दही-खीरा फेस पैक: तापती गर्मी में सनबर्न और टैनिंग से...

अमेरिका ने ईरान युद्ध पर 25 अरब डॉलर खर्च किए:ईरान बोला- जंग किसी समस्या का समाधान नहीं, बातचीत ही एकमात्र रास्ता

April 30, 2026/
6:32 am

अमेरिका ईरान युद्ध पर पिछले 2 महीने में अब तक 25 अरब डॉलर खर्च कर चुका है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय...

ask search icon

May 19, 2026/
6:55 pm

Last Updated:May 19, 2026, 18:55 IST Beauty tips: ज्यादातर लोग सोचते हैं कि आइस क्यूब सिर्फ ठंडक देने या ड्रिंक...

अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म:ट्रम्प और पजशकियान ने MoU पर साइन किए, जेनेवा नहीं पेरिस के महल में हुई संधि

June 18, 2026/
6:20 am

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर हो गए हैं। ईरान की...

नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर ट्रक में लगी आग:एक-एक कर फटे टायर, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

February 21, 2026/
8:32 am

सेमरी हरचंद में नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर अनाज मंडी के पास खड़ा एक ट्रक शुक्रवार रात करीब 9 बजे अचानक...

इंदौर के बड़ा गणपति-चंदन नगर फ्लाईओवर पर सख्त निर्देश:सिंहस्थ से पहले पूरा करने का लक्ष्य; मंत्री विजयवर्गीय बोले- जरूरत हो तो बढ़ाएं टीमें

April 5, 2026/
12:05 am

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में आईडीए के मुख्य सभागार में बैठक हुई। बैठक बड़ा गणपति...

हिमाचल में किसान ने 500 लीटर दूध बहाया:2 दिन से नहीं खरीद रहा मिल्कफेड; 50 हजार का नुकसान, बोला- कर्ज नहीं चुका पाऊंगा

April 13, 2026/
8:59 am

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के एक पशुपालक ने करीब 500 लीटर दूध सरकारी उपक्रम मिल्कफेड के चक्कर प्लांट के...

राजनीति

Santner: Target Calm Crowd | Top Order Wickets Key

Santner: Target Calm Crowd | Top Order Wickets Key

स्पोर्ट्स डेस्क3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। शनिवार को सैंटनर के इस बयान पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जवाब दिया- कुछ नया लेकर आइए, हर कोई वही बात कर रहा है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को होने वाले फाइनल से पहले सैंटनर ने यह भी माना कि घरेलू मैदान पर खेलने की वजह से भारत पर खिताब जीतने का दबाव ज्यादा रहेगा। उन्होंने कहा कि मुकाबले में भारत के टॉप ऑर्डर के विकेट अहम होंगे और सही समय पर शुरुआती विकेट निकालना मैच का रुख बदल सकता है।

इस पर सूर्यकुमार यादव ने यह भी कहा कि उनके लिए स्ट्राइक रेट से ज्यादा टीम की जीत मायने रखती है। टीम परिस्थिति के हिसाब से खेलेगी और लक्ष्य चाहे जो भी हो, उसे हासिल करने या डिफेंड करने की पूरी कोशिश करेगी।

भारत ने इसी साल 21 से 31 जनवरी के बीच न्यूजीलैंड को 4-1 से टी-20 सीरीज हराई थी।

भारत ने इसी साल 21 से 31 जनवरी के बीच न्यूजीलैंड को 4-1 से टी-20 सीरीज हराई थी।

सूर्या बोले- देश को लीड करना बड़ी बात

कप्तानी को लेकर सूर्या ने कहा कि देश और टीम को लीड करना उनके लिए बड़ी बात है। फाइनल में दबाव जरूर रहेगा, लेकिन उतनी ही एक्साइटमेंट भी है, क्योंकि ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलता।

टारगेट डिफेंड करेंगे: सूर्यकुमार यादव ने कहा कि टीम का फोकस स्ट्राइक रेट या निजी आंकड़ों पर नहीं, बल्कि जीत पर है। उन्होंने कहा कि अगर 120 के स्ट्राइक रेट से खेलकर भी वर्ल्ड कप जीता जा सकता है तो वही ठीक है। टीम कंडीशन के हिसाब से खेलेगी और जितना टारगेट बनेगा, उसे डिफेंड करने की कोशिश करेगी।

ईशान-अर्शदीप जरूरी, माहौल हल्का रखते हैं: टीम के माहौल पर इंडियन कैप्टन ने कहा कि ईशान किशन और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी जरूरी है। ऐसे खिलाड़ी मैदान, बस या ड्रेसिंग रूम हर जगह माहौल हल्का रखते हैं।

कप्तान-कोच मिलकर फैसले लेते हैं: बड़े फैसलों को लेकर सूर्या ने कहा कि टीम से जुड़े फैसले कोच और कप्तान मिलकर लेते हैं। मैच में दबाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि खिलाड़ी जितना शांत रहेंगे, उतना बेहतर तरीके से दबाव संभाल पाएंगे।

फाइनल से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

फाइनल से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

फाइनल मुकाबला दमदार होगा- सूर्यकुमार

सूर्या ने कहा कि टीम गोल सबसे अहम है। अगर टीम को पहली गेंद पर छक्का चाहिए तो वही करना होगा। अगर स्थिति अलग है तो उसी के हिसाब से खेलना पड़ेगा। इस टीम में निजी आंकड़ों से ज्यादा टीम के लिए खेलना मायने रखता है।

पिच को लेकर उन्होंने कहा कि फाइनल खेलना है तो किसी भी तरह की मिट्टी पर खेलेंगे। टीम पहले भी दोनों तरह की पिचों पर खेलती रही है। उन्होंने न्यूजीलैंड की तारीफ करते हुए कहा कि उसने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेल दिखाया है और फाइनल मुकाबला दमदार होगा।

हम पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे- सैंटनर

न्यूजीलैंड कप्तान ने कहा कि टीम फाइनल मुकाबले को लेकर उत्साहित है और खिलाड़ियों में अच्छा माहौल है। उनके मुताबिक वर्ल्ड कप फाइनल एक मैच का मुकाबला होता है, इसलिए टीम पूरी तैयारी के साथ उतरेगी।

सैंटनर ने बताया कि उन्होंने अभी पिच नहीं देखी है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि अहमदाबाद में रन ज्यादा बन सकते हैं। उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी तारीफ की। बुमराह इस टूर्नामेंट में अब तक 10 विकेट ले चुके हैं और उनकी यॉर्कर व बाउंसर किसी भी बल्लेबाज के लिए चुनौती हैं।

वर्ल्ड कप फाइनल का प्रेशर अलग होता है- सैंटनर

सैंटनर ने कहा कि न्यूजीलैंड की टीम पूरे टूर्नामेंट में कई बार मुश्किल हालात से गुजरी है और उन अनुभवों से टीम ने काफी सीखा है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ल्ड कप फाइनल द्विपक्षीय सीरीज से अलग होता है। उन्होंने साफ कहा कि अगर मौका मिला तो न्यूजीलैंड मेजबान टीम की उम्मीदों को तोड़ते हुए ट्रॉफी जीतने से पीछे नहीं हटेगा।

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले मिचेल सैंटनर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए।

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले मिचेल सैंटनर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए।

टॉप ऑर्डर का विकेट लेना जरूरी

भारत की आक्रामक बल्लेबाजी को लेकर सैंटनर ने कहा कि भारतीय टीम शुरुआत से ही तेजी से रन बनाती है और अंत तक उसी अंदाज में खेलती है। ऐसे में न्यूजीलैंड के लिए शुरुआती विकेट लेना बहुत जरूरी होगा।

उन्होंने कहा कि फाइनल का महत्व अपनी जगह है, लेकिन टीम का फोकस वही रहेगा जो हर मैच में होता है। उनके मुताबिक असली फर्क मैदान पर बेहतर तरीके से योजना को लागू करने से पड़ेगा।

मुकाबला हाई स्कोरिंग हो सकता है- सैंटनर

सैंटनर ने कहा कि मुकाबला हाई स्कोरिंग हो सकता है, इसलिए गेंदबाजों के लिए रन गति को नियंत्रित करना अहम होगा। अगर विपक्षी टीम को 250 के बजाय करीब 220 रन पर रोका जाए तो मैच जीतने की संभावना बढ़ जाती है।

वरुण शानदार बॉलर- सैंटनर

भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को लेकर सैंटनर ने कहा कि वह शानदार गेंदबाज हैं और पिच स्पिनरों के अनुकूल हुई तो असरदार साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार फ्लैट पिच पर गेंदबाजों को ज्यादा रन भी पड़ते हैं, लेकिन एक अच्छा मैच पूरे टूर्नामेंट की तस्वीर बदल सकता है।

उन्होंने अंत में कहा कि फाइनल में सबसे जरूरी चीज लगातार एक जैसी सोच के साथ खेलना और अपनी योजना पर टिके रहना है।

डेल स्टेन बोले- न्यूजीलैंड 3 फाइनल हारा

पूर्व साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने कहा है कि साउथ अफ्रीका को न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। एक यूट्यूब चैनल पर एबी डिविलयर्स से बातचीत के दौरान स्टेन ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि न्यूजीलैंड जीते, लेकिन भारत फाइनल जीतने का प्रबल दावेदार है। उन्होंने कहा कि भारत फाइनल तभी हारेगा, जब वह बहुत बड़ी गलती कर दे। न्यूजीलैंड 2019 वनडे वर्ल्ड कप, 2021 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा था, लेकिन तीनों बार उसे हार का सामना करना पड़ा।

—————————————

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज

क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

———————————– टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… भारत सबसे ज्यादा 15वीं बार ICC फाइनल खेलेगा

भारतीय क्रिकेट टीम ICC टूर्नामेंट के इतिहास में रिकॉर्ड 15वीं बार फाइनल खेलने उतरेगी। 1983 में कपिल देव की कप्तानी में मिली पहली वर्ल्ड कप जीत से शुरू हुआ यह सफर भारत को अब तक 7 ट्रॉफियां दिला चुका है। पढ़ें पूरी खबर…

——————————————— भारत-न्यूजीलैंड जहां साउथ अफ्रीका से हारे, वहीं वर्ल्डकप फाइनल खेलेंगे

टी-20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी को 20 टीमों के बीच शुरू हुआ। 5 मार्च तक 2 फाइनलिस्ट टीमें मिल गईं, जिनके बीच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। न्यूजीलैंड ने कोलकाता और भारत ने मुंबई में सेमीफाइनल जीता। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket