Thursday, 05 Nov 2026 | 09:43 PM

Trending :

सुबह से शाम तक सुस्ती रहती है? खानपान में जोड़ लें ये चीजें, थकान हो जाएगी गायब

authorimg

Last Updated:

अगर आपको भी बिना ज्यादा काम किए पूरे दिन थकान, सुस्ती और कमजोरी महसूस होती है, तो इसे हल्के में लेना ठीक नहीं है. कई बार यह शरीर में आयरन की कमी का संकेत हो सकता है, जिससे शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती. अच्छी बात यह है कि सही खानपान अपनाकर और डाइट में कुछ आयरन से भरपूर चीजें शामिल करके इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे…

Zoom

आजकल कई लोग दिनभर थकान, सुस्ती और कमजोरी महसूस होने की शिकायत करते हैं. कई बार पर्याप्त नींद लेने के बाद भी शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होती है और काम करने का मन नहीं करता. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार इसका एक बड़ा कारण शरीर में आयरन की कमी यानी एनीमिया हो सकता है. जब शरीर में आयरन की मात्रा कम हो जाती है तो खून में हीमोग्लोबिन घटने लगता है, जिससे शरीर के अंगों तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती. यही वजह है कि व्यक्ति को बार-बार थकान, चक्कर आना, कमजोरी और सुस्ती जैसी समस्याएं महसूस होने लगती हैं. खासकर महिलाएं, बच्चे और युवा इस समस्या से ज्यादा प्रभावित होते हैं.

नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, सही आहार से आयरन की पूर्ति करके इस समस्या से आसानी से निजात पाया जा सकता है और दिनभर तरोताजा महसूस किया जा सकता है. स्वस्थ जीवन की शुरुआत सही पोषण से होती है. आयरन शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है. जब आयरन कम होता है तो खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा घट जाती है, जिससे थकान, सुस्ती, चक्कर आना और कमजोरी जैसी शिकायतें बढ़ जाती हैं.

अच्छी बात यह है कि रोजमर्रा के आहार में कुछ साधारण चीजें शामिल करके आप आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं. इसके लिए आहार में गुड़, तिल, हरी पत्तेदार सब्जियां, चना, काली दाल, मूंगफली आदि को शामिल करें. इन खाद्य पदार्थों को रोजाना आहार में शामिल करने से शरीर में आयरन का स्तर सुधरता है, खून साफ होता है और ऊर्जा बनी रहती है. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि विटामिन सी युक्त फल जैसे नींबू, संतरा, आंवला के साथ आयरन वाले भोजन लें, क्योंकि विटामिन-सी आयरन के अवशोषण में मदद करता है. सही खान-पान से आप दिनभर फुर्तीले और स्वस्थ रह सकते हैं.

About the Author

authorimg

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
क्या कंगना ने सोनाक्षी के पहनावे पर उठाए सवाल?:लिखा- पॉकेटमार जैसे कपड़े पहनती है, पहले सलीके के पहनती थी; पति-भाषा पर भी तंज

August 3, 2026/
11:41 am

स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर लगातार विवादित बयान दे रहीं कंगना रनोट ने अब बिना नाम लिए एक एक्ट्रेस के लिए अपमानजनक...

फीफा वर्ल्ड कप में यलो फीवर:हिट गाने ‘यलो’ की तर्ज पर 9 देशों की किट का रंग पीला; जर्सी का बॉब मार्ले को ट्रिब्यूट

May 11, 2026/
2:53 pm

अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की संयुक्त मेजबानी में होने वाले 48 टीमों के फीफा वर्ल्ड कप में इस बार एक...

Tara Sutaria Angry At Paparazzi

September 10, 2026/
4:50 am

1 घंटे पहले कॉपी लिंक एक्ट्रेस तारा सुतारिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें एक्ट्रेस पैपराजी...

क्या राजस्थान को IPL फाइनल का टिकट दिला पाएंगे सूर्यवंशी:गुजरात की गेंदबाजी सबसे मजबूत, रॉयल्स-टाइटंस में क्वालिफायर-2 मैच आज

May 29, 2026/
4:30 am

IPL 2026 के क्वालिफायर-2 में आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होगीं। इस मैच को जीतने वाली...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

सुबह से शाम तक सुस्ती रहती है? खानपान में जोड़ लें ये चीजें, थकान हो जाएगी गायब

authorimg

Last Updated:

अगर आपको भी बिना ज्यादा काम किए पूरे दिन थकान, सुस्ती और कमजोरी महसूस होती है, तो इसे हल्के में लेना ठीक नहीं है. कई बार यह शरीर में आयरन की कमी का संकेत हो सकता है, जिससे शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती. अच्छी बात यह है कि सही खानपान अपनाकर और डाइट में कुछ आयरन से भरपूर चीजें शामिल करके इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे…

Zoom

आजकल कई लोग दिनभर थकान, सुस्ती और कमजोरी महसूस होने की शिकायत करते हैं. कई बार पर्याप्त नींद लेने के बाद भी शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होती है और काम करने का मन नहीं करता. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार इसका एक बड़ा कारण शरीर में आयरन की कमी यानी एनीमिया हो सकता है. जब शरीर में आयरन की मात्रा कम हो जाती है तो खून में हीमोग्लोबिन घटने लगता है, जिससे शरीर के अंगों तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती. यही वजह है कि व्यक्ति को बार-बार थकान, चक्कर आना, कमजोरी और सुस्ती जैसी समस्याएं महसूस होने लगती हैं. खासकर महिलाएं, बच्चे और युवा इस समस्या से ज्यादा प्रभावित होते हैं.

नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, सही आहार से आयरन की पूर्ति करके इस समस्या से आसानी से निजात पाया जा सकता है और दिनभर तरोताजा महसूस किया जा सकता है. स्वस्थ जीवन की शुरुआत सही पोषण से होती है. आयरन शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है. जब आयरन कम होता है तो खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा घट जाती है, जिससे थकान, सुस्ती, चक्कर आना और कमजोरी जैसी शिकायतें बढ़ जाती हैं.

अच्छी बात यह है कि रोजमर्रा के आहार में कुछ साधारण चीजें शामिल करके आप आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं. इसके लिए आहार में गुड़, तिल, हरी पत्तेदार सब्जियां, चना, काली दाल, मूंगफली आदि को शामिल करें. इन खाद्य पदार्थों को रोजाना आहार में शामिल करने से शरीर में आयरन का स्तर सुधरता है, खून साफ होता है और ऊर्जा बनी रहती है. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि विटामिन सी युक्त फल जैसे नींबू, संतरा, आंवला के साथ आयरन वाले भोजन लें, क्योंकि विटामिन-सी आयरन के अवशोषण में मदद करता है. सही खान-पान से आप दिनभर फुर्तीले और स्वस्थ रह सकते हैं.

About the Author

authorimg

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket