Thursday, 08 Oct 2026 | 06:14 PM

Trending :

EXCLUSIVE

भोपाल में रंगपंचमी की रात 55 लाख की लूट:चाकू अड़ाकर बदमाशों ने दो भाइयों को बनाया निशाना

राजधानी में रंगपंचमी की रात एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। शामला हिल्स थाना क्षेत्र में स्मार्ट सिटी रोड पर बदमाशों ने दो भाइयों को रोककर चाकू की नोक पर 55 लाख रुपए लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक चूनाभट्टी निवासी दिव्यांग बरोट अपने भाई के साथ कार से जा रहे थे। दोनों प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े बताए जा रहे हैं। सोमवार देर रात करीब 9:30 बजे जब वे स्मार्ट सिटी रोड से चूनाभट्टी की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से स्कूटी और दूसरी गाड़ी में आए बदमाशों ने उनकी कार के सामने वाहन अड़ा दिया। चाकू दिखाकर छीनी नकदी बदमाशों ने चाकू दिखाकर दोनों भाइयों को धमकाया और उनके पास रखी नकदी से भरा बैग छीन लिया। बताया जा रहा है कि बैग में करीब 55 लाख रुपए थे। वारदात के बाद आरोपी तेजी से मौके से फरार हो गए। घटना 7 तारीख की रात की बताई जा रही है, जबकि इसकी सूचना पीड़ितों ने 8 मार्च को पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद शामला हिल्स पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। हवाला एंगल की भी जांच पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इतनी बड़ी रकम किस लेनदेन से जुड़ी थी। प्रारंभिक तौर पर यह रकम प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़ी बताई जा रही है, हालांकि हवाला एंगल की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा। शामला हिल्स क्षेत्र में पहले भी इस तरह की लूट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एडिशनल डीसीपी शालिनी दीक्षित ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने का दावा पुलिस ने किया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी आज:कार्तिक आर्यन, यामी को मिलेगा अवॉर्ड, दिल्ली की जगह गुजरात में होने पर विवाद; जानिए इतिहास, विवाद और इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स

September 22, 2026/
4:30 am

72वीं नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी आज गुजरात में आयोजित हो रही है। इतिहास में पहली बार नई दिल्ली के विज्ञान...

Ollie Robinson celebrates taking his fifth wicket, the wicket of New Zealand's Matt Henry (Picture credit: AP)

June 5, 2026/
7:26 pm

आखरी अपडेट:05 जून, 2026, 19:26 IST जब राजनीतिक गुट टूटते हैं, तो इस एकल कार्यालय पर नियंत्रण यह निर्धारित कर...

Pakistan vs New Zealand Live Cricket Score: PAK vs NZ T20 World Cup 2026 Match Scorecard Latest Updates Today

February 12, 2026/
12:58 pm

आखरी अपडेट:12 फरवरी, 2026, 12:58 IST नई दिल्ली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात के बाद...

वर्ल्ड अपडेट्स:चीन ने पाकिस्तान के साथ 8 पनडुब्बी सौदा किया था , 11 साल बाद मिली पहली पनडुब्बी

June 19, 2026/
7:02 am

पाकिस्तान ने चीन में निर्मित अपनी नई हैंगोर क्लास पनडुब्बी को शामिल किया है। 1971 के युद्ध और बांग्लादेश के...

Rishabh Pant; LSG vs DC IPL 2026 LIVE Score Update

April 1, 2026/
5:10 am

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL के पांचवें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें...

बीजेपी के टिकट पर लड़ेंगी चुनाव, बोलीं- ममता में बनर्जी के शासन को...

March 19, 2026/
4:39 pm

पश्चिम बंगाल में आरजी कर मेडिकल कॉलेज के रजिस्ट्रेशन और डेमोक्रेट केस की मां ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

भोपाल में रंगपंचमी की रात 55 लाख की लूट:चाकू अड़ाकर बदमाशों ने दो भाइयों को बनाया निशाना

भोपाल में रंगपंचमी की रात 55 लाख की लूट:चाकू अड़ाकर बदमाशों ने दो भाइयों को बनाया निशाना

राजधानी में रंगपंचमी की रात एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। शामला हिल्स थाना क्षेत्र में स्मार्ट सिटी रोड पर बदमाशों ने दो भाइयों को रोककर चाकू की नोक पर 55 लाख रुपए लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक चूनाभट्टी निवासी दिव्यांग बरोट अपने भाई के साथ कार से जा रहे थे। दोनों प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े बताए जा रहे हैं। सोमवार देर रात करीब 9:30 बजे जब वे स्मार्ट सिटी रोड से चूनाभट्टी की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से स्कूटी और दूसरी गाड़ी में आए बदमाशों ने उनकी कार के सामने वाहन अड़ा दिया। चाकू दिखाकर छीनी नकदी बदमाशों ने चाकू दिखाकर दोनों भाइयों को धमकाया और उनके पास रखी नकदी से भरा बैग छीन लिया। बताया जा रहा है कि बैग में करीब 55 लाख रुपए थे। वारदात के बाद आरोपी तेजी से मौके से फरार हो गए। घटना 7 तारीख की रात की बताई जा रही है, जबकि इसकी सूचना पीड़ितों ने 8 मार्च को पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद शामला हिल्स पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। हवाला एंगल की भी जांच पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इतनी बड़ी रकम किस लेनदेन से जुड़ी थी। प्रारंभिक तौर पर यह रकम प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़ी बताई जा रही है, हालांकि हवाला एंगल की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा। शामला हिल्स क्षेत्र में पहले भी इस तरह की लूट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एडिशनल डीसीपी शालिनी दीक्षित ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने का दावा पुलिस ने किया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket