Thursday, 10 Sep 2026 | 11:39 PM

Trending :

EXCLUSIVE

रंगपंचमी की सुबह स्कॉर्पियो ने मारी थी टक्कर:100 से ज्यादा कैमरे देखने के बाद पकड़ाया आरोपी ड्राइवर

छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में रंगपंचमी की सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने फरार स्कॉर्पियो चालक को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चकमा देने के लिए अलग-अलग जगह से गाड़ी को भगाकर ले गया था। दो दिन तक लगातार सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची है। छत्रीपुरा पुलिस के मुताबिक रंगपंचमी की अलसुबह सिलावटपुरा गणेश मंदिर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े तनवीर खान (19) और उसके दोस्त फैजान मंसूरी (22) को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल यूनिक अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान तनवीर की मौत हो गई थी। वहीं फैजान घायल था। इस मामले में पुलिस ने स्कॉर्पियो के ड्राइवर शाहरुख पुत्र सलीम लोहार निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि रमजान के चलते सेहरी के समय कई युवक घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वहां से गुजरी और दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था। खुद भी सेहरी के लिए पहुंचा था शाहरुख ने पूछताछ में बताया कि वह ग्रीन पेलेस कॉलोनी में रहने वाली व्यक्ति की गाड़ी चलाता है। रविवार को वह दो लोगों को लेकर सेहरी के लिए बंबई बाजार आया था। यहां से वापस जाते समय उसे नींद का झोंका आ गया। वह हादसे के बाद घबरा गया। इसके बाद स्कॉर्पियो को भगाकर वहां से ले गया। दोस्त ने किया था पीछा,100 से ज्यादा फुटेज देखे हादसे के बाद तनवीर ओर फैजान के दोस्त इरफान ने गगवाल,फूटी कोठी,महूनाका से होते हुए फूटी कोठी और चंदन नगर चौराहे तक पीछा किया था। इसके बाद आरोपी ने स्कॉर्पियो धार रोड की तरफ मोड़ दी थी। इरफान हादसे के बाद गाड़ी के नंबर नहीं देख पाया था। पुलिस के जवान धमेन्द्र,भूपेन्द्र और अरूण ने करीब 100 से ज्यादा कैमरो के फुटेज देखे ओर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो भी जब्त कर ली है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Riya Ahir Bigg Boss Controversy

September 8, 2026/
4:30 am

1 घंटे पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक NEET स्टूडेंट्स के प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन के सामने खड़े होकर वायरल...

तेज हवाओं के साथ बारिश, आकाशीय बिजली से 2 मौतें:सिवनी में आंधी से पेड़-पोल गिरे; ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

April 4, 2026/
9:41 am

सिवनी जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शनिवार सुबह से हल्की रिमझिम बारिश जारी...

चीन में जमीन पर गिरकर हैलिकॉप्टर चरखी जैसा घूमता रहा:2 टुकड़ों में टूटा, सीट बेल्ट ने बचाई कॉकपिट में फंसे पायलटों की जान

June 13, 2026/
12:34 pm

चीन में हेलिकॉप्टर क्रैश का एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक हेलिकॉप्टर खेत में क्रैश होकर दो हिस्से में...

BJP releases manifesto ahead of Assam Assembly elections 2026. (Image: ANI)

March 31, 2026/
12:29 pm

आखरी अपडेट:मार्च 31, 2026, 12:29 IST पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल, 2026 को...

देवास में घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर कार्रवाई:खाद्य विभाग ने चार प्रतिष्ठानों से 8 सिलेंडर जब्त किए

March 16, 2026/
7:36 pm

देवास में खाद्य विभाग ने सोमवार को घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग के खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग ने...

पैपराजी को देख आराध्या ने हाथ जोड़कर किया नमस्ते:बेटी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए अभिषेक-ऐश्वर्या; सनी देओल और प्रीति जिंटा भी नजर आए

August 5, 2026/
12:05 pm

हाल ही में छुट्टियां बिताकर लौटे अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन मंगलवार को एयरपोर्ट पर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

रंगपंचमी की सुबह स्कॉर्पियो ने मारी थी टक्कर:100 से ज्यादा कैमरे देखने के बाद पकड़ाया आरोपी ड्राइवर

रंगपंचमी की सुबह स्कॉर्पियो ने मारी थी टक्कर:100 से ज्यादा कैमरे देखने के बाद पकड़ाया आरोपी ड्राइवर

छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में रंगपंचमी की सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने फरार स्कॉर्पियो चालक को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चकमा देने के लिए अलग-अलग जगह से गाड़ी को भगाकर ले गया था। दो दिन तक लगातार सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची है। छत्रीपुरा पुलिस के मुताबिक रंगपंचमी की अलसुबह सिलावटपुरा गणेश मंदिर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े तनवीर खान (19) और उसके दोस्त फैजान मंसूरी (22) को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल यूनिक अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान तनवीर की मौत हो गई थी। वहीं फैजान घायल था। इस मामले में पुलिस ने स्कॉर्पियो के ड्राइवर शाहरुख पुत्र सलीम लोहार निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि रमजान के चलते सेहरी के समय कई युवक घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वहां से गुजरी और दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था। खुद भी सेहरी के लिए पहुंचा था शाहरुख ने पूछताछ में बताया कि वह ग्रीन पेलेस कॉलोनी में रहने वाली व्यक्ति की गाड़ी चलाता है। रविवार को वह दो लोगों को लेकर सेहरी के लिए बंबई बाजार आया था। यहां से वापस जाते समय उसे नींद का झोंका आ गया। वह हादसे के बाद घबरा गया। इसके बाद स्कॉर्पियो को भगाकर वहां से ले गया। दोस्त ने किया था पीछा,100 से ज्यादा फुटेज देखे हादसे के बाद तनवीर ओर फैजान के दोस्त इरफान ने गगवाल,फूटी कोठी,महूनाका से होते हुए फूटी कोठी और चंदन नगर चौराहे तक पीछा किया था। इसके बाद आरोपी ने स्कॉर्पियो धार रोड की तरफ मोड़ दी थी। इरफान हादसे के बाद गाड़ी के नंबर नहीं देख पाया था। पुलिस के जवान धमेन्द्र,भूपेन्द्र और अरूण ने करीब 100 से ज्यादा कैमरो के फुटेज देखे ओर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो भी जब्त कर ली है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket