Monday, 14 Sep 2026 | 06:28 PM

Trending :

EXCLUSIVE

महाकुंभ वायरल गर्ल बोली-शादी न होती तो सुसाइड कर लेती:मोनालिसा के पति फरमान बोले- लव जिहाद की बात गलत, वो अपने धर्म में रहेगी

महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष बेचते हुए रातोरात सोशल मीडिया स्टार बनीं महेश्वर (मप्र) की मोनालिसा भोंसले ने केरल में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ मंदिर में शादी रचा ली है। इस अंतरधार्मिक विवाह ने उत्तर से दक्षिण भारत तक हलचल मचा दी है। जहां एक ओर फिल्म डायरेक्टर ने इसे बड़ी साजिश बताया है तो वहीं गुरुवार को कपल ने तिरुवनंतपुरम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी जान को खतरा बताया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में फरमान ने कहा मीडिया में गलत खबरें चल रही हैं कि मोनालिसा की उम्र कम है, अगर एज कम होती तो शादी नहीं होती। स्मार्ट एप से हमें शादी का सर्टिफिकेट नहीं मिलता। केरल सरकार की पॉलिसी के स्मार्ट एप से सर्टिफिकेट मिला है। पुआर पंचायत से शादी का सर्टिफिकेट मिला है। मंदिर ने भी दिया है। फरमान ने मैरिज सर्टिफिकेट दिखाया। मोनालिसा घर से भागी नहीं, पिता के साथ आई फरमान ने कहा- अफवाह फैलाई जा रही है कि मोनालिसा घर से भागकर गई है, जबकि 10 दिन पहले वह अपने पिता के साथ आई है। मोनालिसा कह रही है कि केरल बहुत अच्छा है। हम यहीं रहेंगे। केरल वाली फिल्म अभी चल रही है। फिल्म की 25 दिन की प्रोसेस है। शूटिंग के पहले प्रोडक्शन से जो डील होती है, वह सब हो गई है। नागम्मा का डायरेक्टर पीके बीनू वर्गीस है। उसकी अभी शूटिंग स्टार्ट नहीं हुई है। 6 महीने पहले इसी फिल्म के दौरान हमारी मुलाकात हुई थी। वहीं मोनालिसा ने मुझे प्रपोज किया था। इस बीच मोनालिसा ने कहा- हां, मैंने प्रपोज किया था। मोनालिसा ने कहा- शादी नहीं की तो सुसाइड कर लूंगी फरमान ने कहा- मोनालिसा की दो-तीन दिन में शादी होने वाली थी। घर में गेस्ट भी आए हुए थे। इसलिए मोनालिसा ने कहा- शादी करो, अन्यथा मेरे साथ कुछ गलत हो जाएगा। मेरी फैमिली वाले मेरी शादी कहीं और कर सकते हैं। फिर मैंने सोचा कि किसी की जिंदगी से बढ़कर कुछ नहीं हैं। मोनालिसा ने कहा- मैंने इनसे कहा कि आप शादी नहीं करोगे तो मैं सुसाइड कर लूंगी। फरमान ने कहा- लव जिहाद जैसा कुछ नहीं फरमान ने कहा- मीडिया में ये गलत चल रहा है कि यह लव जिहाद है। ऐसा कुछ नहीं है। सब धर्म बराबर हैं। मोनालिसा अपने धर्म में रहेगी। मैं अपने धर्म में रहता हूं, लेकिन हम सभी धर्म का सम्मान करते हैं। मैं मंदिर में भी जाता हूं, मैं मस्जिद भी। मेरे लिए सब बराबर है, क्योंकि वो भी आर्टिस्ट है। मैं भी आर्टिस्ट हूं। हम सबसे पहले इंसान हैं। केरल राज्य में ये बहुत अच्छी चीज है कि यहां पर कास्ट का कोई भेदभाव नहीं हैं। सब इंसान को इंसान के नजरिए से देखते हैं, इसलिए केरल सबसे बेस्ट है। परिजनों का आरोप: डरा-धमकाकर कराया निकाह ​महेश्वर के रहने वाले मोनालिसा के बड़े पापा विजल भोसले ने कहा, “हमारी बेटी को लव जिहाद के जाल में फंसाया गया है। उसे डराया-धमकाया गया होगा, क्योंकि हमारे समाज में आज तक किसी बेटी ने दूसरे समाज में शादी नहीं की है। हम सरकार से मांग करते हैं कि बेटी को चंगुल से छुड़ाकर न्याय दिलाया जाए।” ​महेश्वर में आक्रोश: PM से करेंगे कार्रवाई की मांग ​भाजपा नेता और समाजसेवी मनोज पाटीदार ने इसे देश के खिलाफ साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि यह परिवार वर्षों से महेश्वर में रह रहा है। शिक्षा के अभाव का फायदा उठाकर ‘देश के गद्दारों’ ने युवती को जाल में फंसाया है। मनोज पाटीदार ने कहा, “बेटी के साथ धोखाधड़ी हुई है। हम प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।” अब मोनालिसा की शादी से जुड़ी पूरी खबर पढ़िए शादी से पहले बुधवार को दोनों तिरुवनंतपुरम के थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। यहां मोनालिसा ने पुलिस से सुरक्षा मांगी और कहा कि उनके पिता उन्हें जबरन घर वापस ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, मोनालिसा ने कहा कि वह बालिग है। अपनी मर्जी से फरमान के साथ रहना और उससे शादी करना चाहती है। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था। देखिए तस्वीरें फिल्म शूटिंग के दौरान हुई मुलाकात मोनालिसा इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” की शूटिंग के सिलसिले में केरल में है। फरमान खान ने कहा- हम दोनों एक फिल्म में साथ काम कर रहे थे। वहीं हमारी बातचीत शुरू हुई। पहले मोनालिसा ने प्रपोज किया। मैंने मना कर दिया, लेकिन बाद में हम दोनों को गहरा प्यार हो गया। मोनालिसा के मुताबिक, उनका और फरमान का रिश्ता करीब छह महीने पुराना है। घरवाले गांव में ही किसी और से उनकी शादी कराना चाहते थे, जो मंजूर नहीं था। डायरेक्टर ने लगाया साजिश का आरोप मोनालिसा को फिल्म में मौका देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इस शादी पर फेसबुक पोस्ट में नाराजगी जताई है। उन्होंने लिखा कि जिस लड़की को मौका देने के लिए उन्होंने 10 करोड़ रुपए का कर्ज लेकर फिल्म बनाई, उसने एक मुस्लिम युवक के साथ भागकर सब बर्बाद कर दिया। उन्होंने इसे लव जिहाद बताते हुए इसके पीछे साजिश होने का आरोप लगाया। मीडिया पर भड़के मोनालिसा के परिजन महेश्वर में बुधवार रात करीब 9:30 बजे जब स्थानीय मीडिया कर्मी मोनालिसा के परिवार से बात करने उनके घर पहुंचे तो परिजन मीडिया को देखकर भड़क गए। उन्होंने पत्रकारों से अभद्र व्यवहार किया और वीडियो-फोटो बनाने से मना कर दिया। इतना ही नहीं, कुछ मीडिया कर्मियों से वीडियो डिलीट कराने की भी कोशिश की। ऐसे मिली थी मोनालिसा को पहचान रुद्राक्ष की माला बेचने गई थीं महाकुंभ मोनालिसा महेश्वर की रहने वाली हैं। वह परिवार के साथ प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने गई थीं। इसी दौरान एक कंटेंट क्रिएटर ने उनका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो उनकी मुस्कान और आंखों की वजह से तेजी से वायरल हो गया। वह इतनी चर्चित हो गईं कि उनकी तस्वीरों वाली टी-शर्ट तक बिकने लगीं। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि भीड़ और लगातार घिरने की वजह से वह परेशान हो गई थीं और माला भी नहीं बेच पा रही थीं। इसी कारण वह महाकुंभ छोड़कर घर लौट आई थीं। इसके बाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें फिल्म का ऑफर दिया और वह रातोंरात चर्चा में आ गईं थी। मोनालिसा की पुरानी तस्वीरें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Amit Shah has proven that while loudspeakers may still matter in elections, so does the spreadsheet. (X @AmitShah)

April 25, 2026/
7:15 am

आखरी अपडेट:25 अप्रैल, 2026, 07:15 IST दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि जिस AAP की स्थापना ‘इंकलाब’ (क्रांति)...

अशोकनगर में एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी:साड़ी से फंदा बनाकर एक साथ आत्महत्या की, दोनों की एक दो साल की बेटी

April 16, 2026/
7:17 pm

अशोकनगर जिले के ईसागढ़ तहसील में गुरुवार सुबह पति-पत्नी के शव फंदे पर लटके मिले। 25 साल के युवक और...

Mohun Bagan vs East Bengal Live Score, ISL 2026. (Picture Credit: X/@mohunbagansg and @eastbengal_fc)

May 17, 2026/
8:56 pm

आखरी अपडेट:17 मई, 2026, 20:56 IST ऐसा तब हुआ जब चेन्निथला, जो सीएम पद के दावेदार थे, को वीडी सतीसन...

authorimg

May 20, 2026/
11:41 pm

बच्चों का स्वस्थ, एक्टिव और खुश रहना हर माता-पिता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी मानी जाती है. लेकिन कई बार शरीर...

comscore_image

May 15, 2026/
4:34 pm

  Heart Attack in Gym: आजकल जिम में वर्कआउट करते समय अचानक हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के मामले तेजी...

Rhea Chakraborty Birthday Interesting Facts; Sushant Rajput

July 1, 2026/
4:30 am

5 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक रिया चक्रवर्ती आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। यह जन्मदिन इसलिए खास...

NASA Admits Sunita Williams Space Incident Dangerous

February 21, 2026/
1:44 am

वाशिंगटन9 मिनट पहले कॉपी लिंक यह तस्वीर जनवरी 2026 की है जब सुनीता विलियम्स नई दिल्ली के अमेरिकन सेंटर में...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

महाकुंभ वायरल गर्ल बोली-शादी न होती तो सुसाइड कर लेती:मोनालिसा के पति फरमान बोले- लव जिहाद की बात गलत, वो अपने धर्म में रहेगी

महाकुंभ वायरल गर्ल बोली-शादी न होती तो सुसाइड कर लेती:मोनालिसा के पति फरमान बोले- लव जिहाद की बात गलत, वो अपने धर्म में रहेगी

महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष बेचते हुए रातोरात सोशल मीडिया स्टार बनीं महेश्वर (मप्र) की मोनालिसा भोंसले ने केरल में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ मंदिर में शादी रचा ली है। इस अंतरधार्मिक विवाह ने उत्तर से दक्षिण भारत तक हलचल मचा दी है। जहां एक ओर फिल्म डायरेक्टर ने इसे बड़ी साजिश बताया है तो वहीं गुरुवार को कपल ने तिरुवनंतपुरम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी जान को खतरा बताया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में फरमान ने कहा मीडिया में गलत खबरें चल रही हैं कि मोनालिसा की उम्र कम है, अगर एज कम होती तो शादी नहीं होती। स्मार्ट एप से हमें शादी का सर्टिफिकेट नहीं मिलता। केरल सरकार की पॉलिसी के स्मार्ट एप से सर्टिफिकेट मिला है। पुआर पंचायत से शादी का सर्टिफिकेट मिला है। मंदिर ने भी दिया है। फरमान ने मैरिज सर्टिफिकेट दिखाया। मोनालिसा घर से भागी नहीं, पिता के साथ आई फरमान ने कहा- अफवाह फैलाई जा रही है कि मोनालिसा घर से भागकर गई है, जबकि 10 दिन पहले वह अपने पिता के साथ आई है। मोनालिसा कह रही है कि केरल बहुत अच्छा है। हम यहीं रहेंगे। केरल वाली फिल्म अभी चल रही है। फिल्म की 25 दिन की प्रोसेस है। शूटिंग के पहले प्रोडक्शन से जो डील होती है, वह सब हो गई है। नागम्मा का डायरेक्टर पीके बीनू वर्गीस है। उसकी अभी शूटिंग स्टार्ट नहीं हुई है। 6 महीने पहले इसी फिल्म के दौरान हमारी मुलाकात हुई थी। वहीं मोनालिसा ने मुझे प्रपोज किया था। इस बीच मोनालिसा ने कहा- हां, मैंने प्रपोज किया था। मोनालिसा ने कहा- शादी नहीं की तो सुसाइड कर लूंगी फरमान ने कहा- मोनालिसा की दो-तीन दिन में शादी होने वाली थी। घर में गेस्ट भी आए हुए थे। इसलिए मोनालिसा ने कहा- शादी करो, अन्यथा मेरे साथ कुछ गलत हो जाएगा। मेरी फैमिली वाले मेरी शादी कहीं और कर सकते हैं। फिर मैंने सोचा कि किसी की जिंदगी से बढ़कर कुछ नहीं हैं। मोनालिसा ने कहा- मैंने इनसे कहा कि आप शादी नहीं करोगे तो मैं सुसाइड कर लूंगी। फरमान ने कहा- लव जिहाद जैसा कुछ नहीं फरमान ने कहा- मीडिया में ये गलत चल रहा है कि यह लव जिहाद है। ऐसा कुछ नहीं है। सब धर्म बराबर हैं। मोनालिसा अपने धर्म में रहेगी। मैं अपने धर्म में रहता हूं, लेकिन हम सभी धर्म का सम्मान करते हैं। मैं मंदिर में भी जाता हूं, मैं मस्जिद भी। मेरे लिए सब बराबर है, क्योंकि वो भी आर्टिस्ट है। मैं भी आर्टिस्ट हूं। हम सबसे पहले इंसान हैं। केरल राज्य में ये बहुत अच्छी चीज है कि यहां पर कास्ट का कोई भेदभाव नहीं हैं। सब इंसान को इंसान के नजरिए से देखते हैं, इसलिए केरल सबसे बेस्ट है। परिजनों का आरोप: डरा-धमकाकर कराया निकाह ​महेश्वर के रहने वाले मोनालिसा के बड़े पापा विजल भोसले ने कहा, “हमारी बेटी को लव जिहाद के जाल में फंसाया गया है। उसे डराया-धमकाया गया होगा, क्योंकि हमारे समाज में आज तक किसी बेटी ने दूसरे समाज में शादी नहीं की है। हम सरकार से मांग करते हैं कि बेटी को चंगुल से छुड़ाकर न्याय दिलाया जाए।” ​महेश्वर में आक्रोश: PM से करेंगे कार्रवाई की मांग ​भाजपा नेता और समाजसेवी मनोज पाटीदार ने इसे देश के खिलाफ साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि यह परिवार वर्षों से महेश्वर में रह रहा है। शिक्षा के अभाव का फायदा उठाकर ‘देश के गद्दारों’ ने युवती को जाल में फंसाया है। मनोज पाटीदार ने कहा, “बेटी के साथ धोखाधड़ी हुई है। हम प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।” अब मोनालिसा की शादी से जुड़ी पूरी खबर पढ़िए शादी से पहले बुधवार को दोनों तिरुवनंतपुरम के थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। यहां मोनालिसा ने पुलिस से सुरक्षा मांगी और कहा कि उनके पिता उन्हें जबरन घर वापस ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, मोनालिसा ने कहा कि वह बालिग है। अपनी मर्जी से फरमान के साथ रहना और उससे शादी करना चाहती है। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था। देखिए तस्वीरें फिल्म शूटिंग के दौरान हुई मुलाकात मोनालिसा इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” की शूटिंग के सिलसिले में केरल में है। फरमान खान ने कहा- हम दोनों एक फिल्म में साथ काम कर रहे थे। वहीं हमारी बातचीत शुरू हुई। पहले मोनालिसा ने प्रपोज किया। मैंने मना कर दिया, लेकिन बाद में हम दोनों को गहरा प्यार हो गया। मोनालिसा के मुताबिक, उनका और फरमान का रिश्ता करीब छह महीने पुराना है। घरवाले गांव में ही किसी और से उनकी शादी कराना चाहते थे, जो मंजूर नहीं था। डायरेक्टर ने लगाया साजिश का आरोप मोनालिसा को फिल्म में मौका देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इस शादी पर फेसबुक पोस्ट में नाराजगी जताई है। उन्होंने लिखा कि जिस लड़की को मौका देने के लिए उन्होंने 10 करोड़ रुपए का कर्ज लेकर फिल्म बनाई, उसने एक मुस्लिम युवक के साथ भागकर सब बर्बाद कर दिया। उन्होंने इसे लव जिहाद बताते हुए इसके पीछे साजिश होने का आरोप लगाया। मीडिया पर भड़के मोनालिसा के परिजन महेश्वर में बुधवार रात करीब 9:30 बजे जब स्थानीय मीडिया कर्मी मोनालिसा के परिवार से बात करने उनके घर पहुंचे तो परिजन मीडिया को देखकर भड़क गए। उन्होंने पत्रकारों से अभद्र व्यवहार किया और वीडियो-फोटो बनाने से मना कर दिया। इतना ही नहीं, कुछ मीडिया कर्मियों से वीडियो डिलीट कराने की भी कोशिश की। ऐसे मिली थी मोनालिसा को पहचान रुद्राक्ष की माला बेचने गई थीं महाकुंभ मोनालिसा महेश्वर की रहने वाली हैं। वह परिवार के साथ प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने गई थीं। इसी दौरान एक कंटेंट क्रिएटर ने उनका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो उनकी मुस्कान और आंखों की वजह से तेजी से वायरल हो गया। वह इतनी चर्चित हो गईं कि उनकी तस्वीरों वाली टी-शर्ट तक बिकने लगीं। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि भीड़ और लगातार घिरने की वजह से वह परेशान हो गई थीं और माला भी नहीं बेच पा रही थीं। इसी कारण वह महाकुंभ छोड़कर घर लौट आई थीं। इसके बाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें फिल्म का ऑफर दिया और वह रातोंरात चर्चा में आ गईं थी। मोनालिसा की पुरानी तस्वीरें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket