Sunday, 30 Aug 2026 | 05:45 PM

Trending :

चलती ट्रेन से मोबाइल लूटने वाली गैंग पकड़ी गई:ग्वालियर जीआरपी ने 16 घंटे में तीन आरोपियों को दबोचा, 1.42 लाख रुपए के फोन बरामद

ग्वालियर समेत आसपास के रेलवे स्टेशनों पर चलती ट्रेन से यात्रियों के मोबाइल लूटकर भागने वाली गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गैंग के दो नाबालिग सदस्यों सहित तीन लुटेरे पुलिस के हाथ लगे हैं। जीआरपी (ब्रॉडगेज) थाना पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 1.42 लाख रुपए कीमत के 6 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वे कितने समय से सक्रिय थे और कितनी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा शनिवार-रविवार की दरमियानी रात ग्वालियर स्टेशन पर चलती ट्रेन से मोबाइल झपटने की घटना सामने आई थी। पीड़ित यात्री की शिकायत के बाद जीआरपी थाना ब्रॉडगेज में मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पिछले एक सप्ताह में ग्वालियर और आसपास के स्टेशनों पर यह पांचवीं वारदात थी। अधिकारियों के निर्देश पर बनी टीम लगातार बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल राहुल कुमार लोढ़ा ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी रेल भोपाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतू सिंह डावर और डीएसपी रेल रामस्नेही चौहान के मार्गदर्शन में आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई। 16 घंटे में गैंग तक पहुंची पुलिस पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर और आरपीएफ ग्वालियर के सहयोग से कार्रवाई करते हुए मात्र 16 घंटे में गैंग तक पहुंच बनाई। कार्रवाई के दौरान दो नाबालिगों सहित तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पकड़े गए बालिग आरोपी की पहचान गांधी नगर हनुमान गली झंडाधारी निवासी 20 वर्षीय अनिकेत परिहार के रूप में हुई है। गैंग से 1.42 लाख के मोबाइल बरामद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें एक रियलमी, एक मोटरोला, दो वीवो, एक नथिंग और एक अन्य रियलमी कंपनी का मोबाइल शामिल है। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 1 लाख 42 हजार 999 रुपए बताई गई है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
3 राज्यों की 296 सीटों पर वोटिंग:असम, केरलम, पुडुचेरी में सिंगल फेज में मतदान; केरलम CM पिनाराई, एक्टर मोहनलाल ने वोट डाला

April 9, 2026/
5:22 am

देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी की 296 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी...

जबलपुर के पूर्व महापौर ने पुलिसकर्मियों से किया था विवाद:हाईकोर्ट में खोली गई एसटीएफ की जांच रिपोर्ट, बढ़ सकती है प्रभात साहू की मुश्किलें

April 2, 2026/
9:51 pm

सितंबर 2025 में जबलपुर के पूर्व महापौर प्रभात साहू का वाहन चेंकिग के दौरान एक पुलिस आरक्षक के बीच जमकर...

जबलपुर में सुसाइड प्वाइंट पर पुलिस तैनात:10वीं-12वीं का आया रिजल्ट, टीचर बोले-परीक्षा का दूसरा अवसर मिलेगा; घबराकर गलत निर्णय न लें

April 15, 2026/
1:35 pm

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) ने बुधवार को हाईस्कूल और हायर सेकंडरी का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया...

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर कल होगा रिलीज:रणवीर सिंह का डबल रोल, पांच भाषाओं में 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

March 6, 2026/
2:17 pm

काफी समय से चल रही अटकलों और फैंस की बढ़ती उत्सुकता के बीच जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने आखिरकार...

पंजाब- AAP ऑब्जर्वर की मीटिंग में MLA भी बुलाए:बैठक की लोकेशन बदली, ग्रुप फोटो भी होगी; सांसदों के पार्टी छोड़ने से टूट का खतरा

April 29, 2026/
10:41 am

पंजाब के 6 राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद AAP में विधायकों की टूट बचाने के लिए प्रदेश प्रभारी...

सुप्रीम कोर्ट जज बोले-ज्यूडिशियरी हद से ज्यादा सख्त हो रही:इसलिए लोग जेलों में सड़ रहे; यह विकसित भारत का आदर्श नहीं हो सकता

March 23, 2026/
1:34 pm

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि ज्यूडिशियरी के कुछ हिस्से ‘मोर लॉयल देन द किंग सिंड्रोम’...

स्मोकी बैगन का भरता: गैस नहीं तो सिगरेट के चूल्हे पर खरी बिहारी स्टाइल्स बैंगन का भरता, लिट्टी के साथ-साथ पड़ोसी भी पूछेगा रेसिपी

March 16, 2026/
9:56 pm

16 मार्च 2026 को 21:56 IST पर अपडेट किया गया स्मोकी बैगन का भरता: बैंगन का भारत हर घर की...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

चलती ट्रेन से मोबाइल लूटने वाली गैंग पकड़ी गई:ग्वालियर जीआरपी ने 16 घंटे में तीन आरोपियों को दबोचा, 1.42 लाख रुपए के फोन बरामद

चलती ट्रेन से मोबाइल लूटने वाली गैंग पकड़ी गई:ग्वालियर जीआरपी ने 16 घंटे में तीन आरोपियों को दबोचा, 1.42 लाख रुपए के फोन बरामद

ग्वालियर समेत आसपास के रेलवे स्टेशनों पर चलती ट्रेन से यात्रियों के मोबाइल लूटकर भागने वाली गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गैंग के दो नाबालिग सदस्यों सहित तीन लुटेरे पुलिस के हाथ लगे हैं। जीआरपी (ब्रॉडगेज) थाना पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 1.42 लाख रुपए कीमत के 6 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वे कितने समय से सक्रिय थे और कितनी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा शनिवार-रविवार की दरमियानी रात ग्वालियर स्टेशन पर चलती ट्रेन से मोबाइल झपटने की घटना सामने आई थी। पीड़ित यात्री की शिकायत के बाद जीआरपी थाना ब्रॉडगेज में मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पिछले एक सप्ताह में ग्वालियर और आसपास के स्टेशनों पर यह पांचवीं वारदात थी। अधिकारियों के निर्देश पर बनी टीम लगातार बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल राहुल कुमार लोढ़ा ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी रेल भोपाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतू सिंह डावर और डीएसपी रेल रामस्नेही चौहान के मार्गदर्शन में आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई। 16 घंटे में गैंग तक पहुंची पुलिस पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर और आरपीएफ ग्वालियर के सहयोग से कार्रवाई करते हुए मात्र 16 घंटे में गैंग तक पहुंच बनाई। कार्रवाई के दौरान दो नाबालिगों सहित तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पकड़े गए बालिग आरोपी की पहचान गांधी नगर हनुमान गली झंडाधारी निवासी 20 वर्षीय अनिकेत परिहार के रूप में हुई है। गैंग से 1.42 लाख के मोबाइल बरामद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें एक रियलमी, एक मोटरोला, दो वीवो, एक नथिंग और एक अन्य रियलमी कंपनी का मोबाइल शामिल है। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 1 लाख 42 हजार 999 रुपए बताई गई है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket