Saturday, 24 Oct 2026 | 06:11 PM

Trending :

EXCLUSIVE

सट्टे और जुए की कमाई का दान नहीं:गुना में सजेगा 9 फीट की महाकाली का दरबार; सदस्यों की तनख्वाह से होगा आयोजन

गुना के तलैया मोहल्ले में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आज जबलपुर से महाकाली की 9 फीट ऊंची प्रतिमा पहुंच रही है, जहां बिना चंदे के समिति सदस्यों की एक महीने की तनख्वाह से 9 दिनों तक ‘गुना की महारानी’ का दरबार सजेगा और शतचंडी यज्ञ चलेगा। झांकी परिसर में समिति द्वारा विशेष बोर्ड लगाए जाएंगे, जिनमें स्पष्ट लिखा होगा कि जुआ, सट्टा या क्रिकेट सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों से कमाए गए रुपयों का दान कृपया हमें न दें। समाज में कुरीतियों के खिलाफ संदेश देने के लिए यह कदम उठाया गया है, ताकि लोगों को यह समझाया जा सके कि गलत काम हमेशा गलत ही होता है। बिना चंदे के हो रहा आयोजन, सदस्यों ने दी तनख्वाह इस झांकी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि आयोजन समिति इसके लिए किसी भी व्यक्ति के पास चंदा मांगने नहीं जाएगी और यह पूरी तरह से बिना चंदे की झांकी है। झांकी का पूरा खर्च उठाने के लिए समिति के सभी कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने अपनी एक माह की तनख्वाह या मजदूरी का योगदान दिया है। जबलपुर के कलाकार ने बनाई 9 फीट की प्रतिमा इस बार ‘गुना की महारानी’ के रूप में महाकाली की जो भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है, उसकी ऊंचाई नौ फीट है। इस 9 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण जबलपुर के प्रसिद्ध कलाकार विजय सोनकर द्वारा विशेष रूप से किया गया है। प्रदेश में चैत्र नवरात्रि की एकमात्र झांकी पूरे मध्य प्रदेश में एकमात्र गुना ही ऐसा जिला है, जहां चैत्र नवरात्रि के अवसर पर इस तरह का विशेष दरबार लगाया जाता है। पिछले वर्ष से ही तलैया मोहल्ले में यह झांकी लगना शुरू हुई है, जो आकर्षण का केंद्र रही थी और इसे देखने आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। तीसरे दिन जगराता, दशमी को पालकी में होगा विसर्जन नौ दिनों तक सजने वाले इस दरबार में शतचंडी यज्ञ के साथ-साथ नवरात्रि के तीसरे दिन जगराते का भी आयोजन किया जाएगा। दशमी वाले दिन नौ फीट ऊंचाई वाली माता की प्रतिमा कांधे पर सवार होकर पालकी में झांकी स्थल से सिंगवासा तालाब तक जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
रणवीर सिंह को कांतारा विवाद में कोर्ट से राहत:चार हफ्तों में मंदिर जाकर माफी की शर्त, हाईकोर्ट ने केस निपटाने के संकेत दिए

April 25, 2026/
6:16 pm

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ‘कांतारा मिमिक्री विवाद’ में कर्नाटक हाईकोर्ट से राहत की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। कोर्ट ने...

वन रक्षक हरकेश गुर्जर की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार:सोनू चौहान को थाने ला रही पुलिस, दो अभी भी फरार

April 10, 2026/
1:55 pm

दिमनी पुलिस ने वन आरक्षक हरकेश गुर्जर को रेत माफिया के द्वारा ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या करने के तीन...

बिग-बी ने एमपी के नागदा को गांव कहा, केस दर्ज:कोर्ट ने थाने से रिपोर्ट मांगी; अमिताभ ने केबीसी में पानी की कमी से जूझता गांव बताया था

February 21, 2026/
10:21 am

कौन बनेगा करोड़पति के 23 दिसंबर 2025 को प्रसारित एपिसोड में मध्यप्रदेश के नागदा को लेकर की गई टिप्पणी पर...

authorimg

April 22, 2026/
5:30 pm

Last Updated:April 22, 2026, 17:30 IST Summer Health Tips: बदलता मौसम अपने साथ बीमारियों का खतरा लेकर आता है, जिसमें...

चार राज्यों के चुनाव के बीच मायावती का बड़ा बयान, यूपी चुनाव में होगी वापसी? 14 अप्रैल को प्रथम शंखनाद

April 1, 2026/
12:18 pm

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

सट्टे और जुए की कमाई का दान नहीं:गुना में सजेगा 9 फीट की महाकाली का दरबार; सदस्यों की तनख्वाह से होगा आयोजन

सट्टे और जुए की कमाई का दान नहीं:गुना में सजेगा 9 फीट की महाकाली का दरबार; सदस्यों की तनख्वाह से होगा आयोजन

गुना के तलैया मोहल्ले में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आज जबलपुर से महाकाली की 9 फीट ऊंची प्रतिमा पहुंच रही है, जहां बिना चंदे के समिति सदस्यों की एक महीने की तनख्वाह से 9 दिनों तक ‘गुना की महारानी’ का दरबार सजेगा और शतचंडी यज्ञ चलेगा। झांकी परिसर में समिति द्वारा विशेष बोर्ड लगाए जाएंगे, जिनमें स्पष्ट लिखा होगा कि जुआ, सट्टा या क्रिकेट सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों से कमाए गए रुपयों का दान कृपया हमें न दें। समाज में कुरीतियों के खिलाफ संदेश देने के लिए यह कदम उठाया गया है, ताकि लोगों को यह समझाया जा सके कि गलत काम हमेशा गलत ही होता है। बिना चंदे के हो रहा आयोजन, सदस्यों ने दी तनख्वाह इस झांकी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि आयोजन समिति इसके लिए किसी भी व्यक्ति के पास चंदा मांगने नहीं जाएगी और यह पूरी तरह से बिना चंदे की झांकी है। झांकी का पूरा खर्च उठाने के लिए समिति के सभी कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने अपनी एक माह की तनख्वाह या मजदूरी का योगदान दिया है। जबलपुर के कलाकार ने बनाई 9 फीट की प्रतिमा इस बार ‘गुना की महारानी’ के रूप में महाकाली की जो भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है, उसकी ऊंचाई नौ फीट है। इस 9 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण जबलपुर के प्रसिद्ध कलाकार विजय सोनकर द्वारा विशेष रूप से किया गया है। प्रदेश में चैत्र नवरात्रि की एकमात्र झांकी पूरे मध्य प्रदेश में एकमात्र गुना ही ऐसा जिला है, जहां चैत्र नवरात्रि के अवसर पर इस तरह का विशेष दरबार लगाया जाता है। पिछले वर्ष से ही तलैया मोहल्ले में यह झांकी लगना शुरू हुई है, जो आकर्षण का केंद्र रही थी और इसे देखने आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। तीसरे दिन जगराता, दशमी को पालकी में होगा विसर्जन नौ दिनों तक सजने वाले इस दरबार में शतचंडी यज्ञ के साथ-साथ नवरात्रि के तीसरे दिन जगराते का भी आयोजन किया जाएगा। दशमी वाले दिन नौ फीट ऊंचाई वाली माता की प्रतिमा कांधे पर सवार होकर पालकी में झांकी स्थल से सिंगवासा तालाब तक जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket