Saturday, 08 Aug 2026 | 08:44 PM

Trending :

ट्रेलर रिव्यू: टॉक्सिक:यश का स्वैग और खतरनाक एक्शन खूब, लेकिन कहानी अब भी उलझी; स्टारडम के भरोसे कितनी चलेगी फिल्म सोनाक्षी सिन्हा पर बीजेपी-सनातन विरोधी एजेंडा चलाने का दावा:पोस्ट में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को अनफॉलो करने का जिक्र; जानें वायरल दावे की सच्चाई सोनाक्षी सिन्हा पर बीजेपी-सनातन विरोधी एजेंडा चलाने का दावा:पोस्ट में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को अनफॉलो करने का जिक्र; जानें वायरल दावे की सच्चाई मूड खराब तो छुट्टी; मानसिक सेहत का इलाज या कामचोरी?:चीन की 'अनहैप्पी लीव' से छिड़ी बहस, उद्योगपति गोयनका बोले- भारत में भी बहस जरूरी अफेयर रूमर्स के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा:कभी पत्नी सुनीता ने अफेयर का हिंट देकर कहा था- मुझे कोमल नाम से नफरत है अफेयर रूमर्स के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा:कभी पत्नी सुनीता ने अफेयर का हिंट देकर कहा था- मुझे कोमल नाम से नफरत है
EXCLUSIVE

Asian Relay Championship 2026; India Women Beat China to Win 4x100m Gold

  • Hindi News
  • Sports
  • Asian Relay Championship 2026; India Women Beat China To Win 4x100m Gold

स्पोर्ट्स डेस्क25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय महिला 4×100 मीटर रिले टीम ने एशियन रिले चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने चीन को हराते हुए 43.85 सेकंड का सीजन-बेस्ट टाइम निकाला। इस चैंपियनशिप में भारत ने 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज सहित कुल 3 मेडल अपने नाम किए हैं।

टीम में श्रावणी नंदा, एसएस स्नेहा, सुदेष्णा शिवंकर और तमन्ना शामिल थीं। इस चौकड़ी ने रेस के दौरान सटीक बैटन एक्सचेंज और बेहतरीन फिनिशिंग स्पीड का प्रदर्शन किया।

थाईलैंड ने बॉन्ज जीता

भारत ने 43.85 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। इस रेस में चीन की टीम 44.09 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रही और उसने सिल्वर मेडल जीता। वहीं थाईलैंड ने 44.11 सेकंड का समय निकालकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। रिलायंस फाउंडेशन के कोच मार्टिन ओवेन्स के मार्गदर्शन में टीम ने इस रेस प्लान को सफलता के साथ पूरा किया।

भारतीय टीम ने 43.85 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया।

तमन्ना और स्नेहा ने जीते दो-दो मेडल

इस चैंपियनशिप में भारत के लिए तमन्ना और स्नेहा शानुवल्ली का व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतरीन रहा, जिन्होंने दो-दो मेडल के साथ अपने अभियान को समाप्त किया। महिला 4×100 मीटर में गोल्ड जीतने से पहले, इन दोनों एथलीटों ने मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले में भी देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था।

मिक्स्ड टीम में इनके साथ अनिमेष कुजूर और प्रणव गुरव शामिल थे, जिन्होंने 41.27 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया। इस इवेंट में थाईलैंड (41.14 सेकंड) पहले और चीन (41.29 सेकंड) दूसरे स्थान पर रहा।

मिक्स्ड 4×400 मीटर में भारत को मिला सिल्वर

भारत को टूर्नामेंट का तीसरा पदक मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले इवेंट में मिला। इस टीम में थीर्थेश पी शेट्टी, एमआर पूवम्मा, भारत श्रीधर और नीरू पाठक शामिल थे। भारतीय चौकड़ी ने 3:17.06 सेकंड के समय के साथ रेस पूरी की और सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल वियतनाम की टीम ने जीता।

4×400 मीटर रिले में भारतीय टीमों को मिली निराशा

स्प्रिंट इवेंट्स में सफलता के बाद भारत को 4×400 मीटर रिले इवेंट में पदक से चूकना पड़ा। महिलाओं की 4×400 मीटर रिले में एमआर पूवम्मा, रशदीप कौर, अनसा बाबू और सलोनी नागर की टीम 3:34.88 सेकंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रही। इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल वियतनाम (3:31.16 सेकंड) ने जीता। वहीं, पुरुषों की 4×400 मीटर रिले में थीर्थेश पी शेट्टी, अविनाश कुमार, सूरज अलगर राजा और भारत श्रीधर की टीम 3:05.33 सेकंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रही। इस रेस में भी वियतनाम की टीम ने अपना दबदबा बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता।

—————————————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

फीफा वर्ल्ड कप में केप वर्डे का उलटफेर:2 बार के चैंपियन उरुग्वे को 2-2 पर रोका; 92 साल में मिस्र की पहली जीत

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को ग्रुप G और ग्रुप H के मुकाबले खेले गए। ग्रुप G में मिस्र ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट के इतिहास में अपनी पहली जीत दर्ज की। मिस्र अपना पहला वर्ल्ड कप 1934 में खेला था। वहीं, बेल्जियम और ईरान के बीच मैच 0-0 की बराबरी रहा। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Muzarabani Banned From PSL For IPL Move; KKR Sign Player

April 14, 2026/
4:18 pm

लाहौर2 मिनट पहले कॉपी लिंक जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) ने 2 साल का...

बीमार महिला से धोखे से 12 विश्वा जमीन की रजिस्ट्री:ढाई विश्वा बेचने का सौदा था, अशिक्षित होने का फायदा उठाया, 50 हजार देकर जमीन हड़पी

March 16, 2026/
4:44 pm

शिवपुरी जिले में एक बीमार और अशिक्षित महिला से जमीन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि ढाई...

'मेरी गाड़ी चेक करने की कोशिश, पीएम मोदी-अमित शाह की क्यों नहीं?' इलेक्शन कमीशन पर भड़कीं ममता बनर्जी

April 15, 2026/
8:55 pm

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति गरमाई हुई है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार (15 अप्रैल 2026)...

Akshay Kumar Acting Break Reason; Eye Surgery

May 7, 2026/
10:39 am

8 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के फैंस के लिए बुरी खबर है, क्योंकि साल में 3-4...

जालंधर में भज्जी के घर के बाहर लिखा 'गद्दार':AAP यूथ विंग का LPU-हरभजन के घर पर प्रदर्शन; पोस्टरों पर भी कालिख पोती

April 25, 2026/
3:12 pm

जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) के यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए...

नो-कुकिंग रेसिपी

March 20, 2026/
10:00 pm

नो-कुकिंग रेसिपी | छवि: मेटा एआई बिना खाना पकाने की विधि: आज सुबह की शुरुआत चाय की लत से कम...

राजनीति

Asian Relay Championship 2026; India Women Beat China to Win 4x100m Gold

Asian Relay Championship 2026; India Women Beat China to Win 4x100m Gold
  • Hindi News
  • Sports
  • Asian Relay Championship 2026; India Women Beat China To Win 4x100m Gold

स्पोर्ट्स डेस्क25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय महिला 4×100 मीटर रिले टीम ने एशियन रिले चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने चीन को हराते हुए 43.85 सेकंड का सीजन-बेस्ट टाइम निकाला। इस चैंपियनशिप में भारत ने 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज सहित कुल 3 मेडल अपने नाम किए हैं।

टीम में श्रावणी नंदा, एसएस स्नेहा, सुदेष्णा शिवंकर और तमन्ना शामिल थीं। इस चौकड़ी ने रेस के दौरान सटीक बैटन एक्सचेंज और बेहतरीन फिनिशिंग स्पीड का प्रदर्शन किया।

थाईलैंड ने बॉन्ज जीता

भारत ने 43.85 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। इस रेस में चीन की टीम 44.09 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रही और उसने सिल्वर मेडल जीता। वहीं थाईलैंड ने 44.11 सेकंड का समय निकालकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। रिलायंस फाउंडेशन के कोच मार्टिन ओवेन्स के मार्गदर्शन में टीम ने इस रेस प्लान को सफलता के साथ पूरा किया।

भारतीय टीम ने 43.85 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया।

भारतीय टीम ने 43.85 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया।

तमन्ना और स्नेहा ने जीते दो-दो मेडल

इस चैंपियनशिप में भारत के लिए तमन्ना और स्नेहा शानुवल्ली का व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतरीन रहा, जिन्होंने दो-दो मेडल के साथ अपने अभियान को समाप्त किया। महिला 4×100 मीटर में गोल्ड जीतने से पहले, इन दोनों एथलीटों ने मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले में भी देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था।

मिक्स्ड टीम में इनके साथ अनिमेष कुजूर और प्रणव गुरव शामिल थे, जिन्होंने 41.27 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया। इस इवेंट में थाईलैंड (41.14 सेकंड) पहले और चीन (41.29 सेकंड) दूसरे स्थान पर रहा।

मिक्स्ड 4×400 मीटर में भारत को मिला सिल्वर

भारत को टूर्नामेंट का तीसरा पदक मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले इवेंट में मिला। इस टीम में थीर्थेश पी शेट्टी, एमआर पूवम्मा, भारत श्रीधर और नीरू पाठक शामिल थे। भारतीय चौकड़ी ने 3:17.06 सेकंड के समय के साथ रेस पूरी की और सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल वियतनाम की टीम ने जीता।

4×400 मीटर रिले में भारतीय टीमों को मिली निराशा

स्प्रिंट इवेंट्स में सफलता के बाद भारत को 4×400 मीटर रिले इवेंट में पदक से चूकना पड़ा। महिलाओं की 4×400 मीटर रिले में एमआर पूवम्मा, रशदीप कौर, अनसा बाबू और सलोनी नागर की टीम 3:34.88 सेकंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रही। इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल वियतनाम (3:31.16 सेकंड) ने जीता। वहीं, पुरुषों की 4×400 मीटर रिले में थीर्थेश पी शेट्टी, अविनाश कुमार, सूरज अलगर राजा और भारत श्रीधर की टीम 3:05.33 सेकंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रही। इस रेस में भी वियतनाम की टीम ने अपना दबदबा बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता।

—————————————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

फीफा वर्ल्ड कप में केप वर्डे का उलटफेर:2 बार के चैंपियन उरुग्वे को 2-2 पर रोका; 92 साल में मिस्र की पहली जीत

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को ग्रुप G और ग्रुप H के मुकाबले खेले गए। ग्रुप G में मिस्र ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट के इतिहास में अपनी पहली जीत दर्ज की। मिस्र अपना पहला वर्ल्ड कप 1934 में खेला था। वहीं, बेल्जियम और ईरान के बीच मैच 0-0 की बराबरी रहा। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket