Monday, 07 Sep 2026 | 03:26 AM

Trending :

मेक्सिको में आतिशबाजी का सामान फटा, 10 की मौत:धमाकों से मेले में दीवार गिरी; 64 घायल मियामी में रनवे से बाहर निकला कार्गो प्लेन, आग लगी:पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से टकराया, कई मौतों की आशंका ट्रम्प के दामाद ने यूक्रेनी राष्ट्रपति से मुलाकात की:पुतिन से चर्चा के एक दिन बाद कीव पहुंचे; रूस से युद्ध खत्म कराने पर चर्चा आज का एक्सप्लेनर:ट्रम्प के दामाद, दोस्त से लेकर CIA डायरेक्टर तक, मॉस्को क्यों जा रहे; क्या रूस-यूक्रेन जंग खत्म होने वाली है 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा खाली कराने को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया, कहा- इससे शांति को खतरा 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा को खाली कराने की योजना पर बोले- यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन, शांति प्रयासों को खतरा
EXCLUSIVE

Canada-US Border Strictness | Punjabi Drivers Visa Ban

बॉर्डर पर की गई सख्ती की जानकारी देते कनाडा में पंजाबी ड्राइवर तरनजीत सिंह उप्पल।

कनाडा से अमेरिका के लिए ट्रक चलाने वाले ड्राइवरों के लिए अमेरिकी बॉर्डर पर सख्ती की गई है। कनाडा में बढ़ रहे हादसों, रेप, छेड़छाड़ के मामलों के बाद पंजाबी ट्रक ड्राइवरों की मोबाइल फोन की चेकिंग हो रही है। मोबाइल में अगर पोर्नोग्राफी, बच्चों के नंगे फ

.

कनाडा में ट्रक चला रहे और अमेरिका बॉर्डर पार से सामान लाने और लेकर जाने वाले पंजाबी ट्रक ड्राइवर तरनजीत सिंह उप्पल ने बताया कि कनाडा-यूएस बॉर्डर पर एंटर करने वाले ट्रक ड्राइवरों के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की चेकिंग हो रही है। गलत वीडियो मिलने पर 4 पंजाबी ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि जब भी पंजाबी ड्राइवर बॉर्डर पर एंट्री करें को सुनिश्चित करें कि फोन में हथियार की फोटो न हो, कोई भी पोर्नोग्राफी फोटो या वीडियो न हो, कोई वॉट्सएप ग्रुप ऐसा न बना हो जिसमें संदिग्ध चैट हुई हो।

उन्होंने कहा कि खास ध्यान यह रखना है कि कई बार भारत में किसी के बच्चा हुआ होता है, तो ऐसे में परिवार छोटे बच्चों की बिना कपड़ों की फोटो भेज देते हैं, ऐसे फोटो भी नहीं होने चाहिए। वहीं यूएस और कनाडा की सीमा सुरक्षा पुलिस ने 2025 का डेटा जारी करते हुए बताया कि सालभर में 55 हजार ड्राइवरों के मोबाइल चेक किए हैं।

पंजाबी ड्राइवर तरनजीत सिंह ने वीडियो में बताई अहम बातें

  • चार पंजाबियों पर हो चुकी कार्रवाई: तरनजीत सिंह उप्पल ने बताया कि मेरे तीन-चार दोस्तों के साथ ऐसा हो चुका है। वे सब नोवा स्कोशिया की एक कंपनी में काम करते थे। चारों लोगों के वीजा उन्होंने कैंसिल कर दिए हैं और बैन कर दिया है। उस कंपनी ने स्पेशल अपनी सारी कंपनी के ड्राइवरों को मेल भी डाली है कि जब भी बॉर्डर पर एंटर करना है, आपका फोन क्लीन होना चाहिए। उसमें गंदी चैट, वीडियो या फोटो नहीं होनी चाहिए।
  • शक पर जब्त भी हो सकता है फोन: उप्पल ने बताया कि पुलिस 3 घंटे के लिए आपका फोन जांच के लिए रख सकती है। आप अपने फोन का पिन बताने से मना नहीं कर सकते। अगर ज्यादा डाउट हो तो वे फोन वहां रख भी सकते हैं और बाद में पार्सल के द्वारा जो भी उनका प्रोसेस है भेज देंगे।
  • पंजाबी मान नहीं रहे, लेकिन फंसेंगे: तरनजीत सिंह उप्पल ने कहा- कई बंदे कमेंट कर रहे हैं कि वे दो बार बॉर्डर क्रॉस कर चुके हैं, लेकिन उन्हें किसी ने नहीं रोका। ऐसे लोग खुद को परिवहन अधिकारी समझने लगे हैं और कह रहे हैं कि कुछ नहीं होता। मैं रात को ही बॉर्डर क्रॉस करके आया हूं। मैं बताना चाहता हूं कि जब आपके जैसों को बैठाया ना बॉर्डर पर, तब आवाज नहीं निकलेगी। किसी ने कमेंट किया है कि ऐसी कौन सी कंपनी है जिसके वीजा कैंसिल हुए हैं, तो मैं आपको नंबर दे दूंगा, कर लेना बात।
कनाडा-यूएस बॉर्डर।- फाइल फोटो

कनाडा-यूएस बॉर्डर।- फाइल फोटो

फोन में क्या चीजें होने पर कार्रवाई होती है?

  • चाइल्ड पोर्नोग्राफी: कनाडा और यूएस के कानूनों में बच्चों से जुड़ी किसी भी तरह की आपत्तिजनक फोटो या वीडियो रखना अपराध है। वीडियो में अपने छोटे बच्चों की बिना कपड़ों की फोटो भी नहीं रख सकते। ऐसा मिलने पर तुरंत अरेस्ट या बैन हो सकते हैं।
  • हथियार और नशीले पदार्थ: अवैध हथियारों की तस्वीरें, गैंग से जुड़े ग्रुप्स या ड्रग्स-नशीली दवाओं की तस्करी से जुड़ी बातचीत पर भी लाइसेंस रद्द हो सकता है। ट्रक में रखी अपनी दवाई की भी डॉक्टर की पर्ची रखें। उस दवाई के बारे में भी पूछताछ हो सकती है।
  • अवैध काम: अगर फोन की चैट्स या ईमेल्स से यह साबित होता है कि ड्राइवर वीजा नियमों का उल्लंघन करके अवैध रूप से अमेरिका में काम करने या रहने की योजना बना रहा है तो भी लाइसेंस और वीजा दोनों रद्द किए जा सकते हैं।

क्या चेकिंग से मना किया जा सकता है? यदि कोई ड्राइवर अपने फोन का पासवर्ड देने या उसे चेक कराने से मना करता है तो अधिकारियों के पास उसे उसी वक्त अमेरिका में एंट्री देने से मना करने का अधिकार है। अधिकारी उस फोन या लैपटॉप को अपने पास जब्त कर सकते हैं और उसे फॉरेंसिक जांच के लिए रख सकते हैं। पीआर होल्डर्स या वर्क परमिट वाले ड्राइवरों का वीजा तुरंत रद्द किया जा सकता है और उन पर 5 साल से लेकर लाइफटाइम बैन लगाया जा सकता है।

क्या यह चेकिंग सभी की होती है? अमेरिकी डेटा के अनुसार, बॉर्डर पार करने वाले कुल यात्रियों में से बहुत ही कम प्रतिशत लोगों के फोन चेक किए जाते हैं। अधिकारियों के पास एडवांस डेटा सिस्टम जैसे लाइसेंस प्लेट रीडर्स और रूट ट्रैकर होते हैं। वे संदेह के आधार पर या रेंडमली ट्रकों को साइड में रोकते हैं। इसलिए अगर 10 ट्रक निकल गए हैं, तो जरूरी नहीं कि 11वें को नहीं रोका जाएगा।

कानूनी विशेषज्ञों ने बहस न करने की दी सलाह इमिग्रेशन वकीलों का कहना है कि बॉर्डर पर किसी भी विदेशी नागरिक के पास वकील बुलाने का अधिकार नहीं होता। अधिकारियों के सामने बहस करने या झूठ बोलने से मामला और बिगड़ सकता है। इसलिए सुरक्षा के लिहाज से ड्राइवर्स को अपने फोन से संवेदनशील, गैर-जरूरी चैट्स, संदिग्ध ग्रुप्स या आपत्तिजनक मीडिया फाइल्स को हटाकर ही बॉर्डर पर जाना चाहिए और पुलिस कर्मियों से बहस से बचना चाहिए।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें…

कनाडा में कारोबारी से फिरौती के लिए दोस्त किडनैप किया

कनाडा में 5 पंजाबी युवकों ने एक फेमस कारोबारी से फिरौती वसूलने के लिए उसके दोस्त का अपहरण कर लिया। आरोपी किडनैप किए युवक को बंधक बनाकर कारोबारी के घर के बाहर ले गए और उसे फोन कर बाहर बुलाने का दबाव बनाने लगे। जब युवक ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Suryakumar Yadav 400 Sixes & IPL 2026 Century

April 12, 2026/
4:30 am

चेन्नई3 घंटे पहले कॉपी लिंक चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के 18वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन...

Tamil Nadu Government Formation Live Updates: Vijay TVK Cabinet Ministers, MLAs Oath Taking On May 7th.

May 5, 2026/
8:06 am

आखरी अपडेट:05 मई, 2026, 08:06 IST ओमान में काम करने वाले एक एनआरआई मणिकंदन शिवनंथम, तिरुपत्तूर में टीवीके की शानदार...

सागर जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध:आग की घटनाओं को रोकने के लिए आदेश जारी, उल्लंघन करने पर लगेगा जुर्माना

February 25, 2026/
8:53 am

सागर में गर्मी का मौसम शुरू होते ही जिले में फसल कटाई का दौर भी शुरू हो गया है। फसल...

12 जून से इंग्लैंड में महिला टी20 वर्ल्ड कप:पहली बार मैदान में होंगी 5 गेमचेंजर खिलाड़ी; 12 टीमों में से मिलेगी भविष्य की सुपरस्टार

June 10, 2026/
12:45 pm

महिला टी20 वर्ल्ड कप हमेशा से उन खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ा मंच रहा है, जो अपनी प्रतिभा को साबित...

HDFC Bank Top Gainer; Reliance, Airtel Market Cap Rise

July 12, 2026/
3:21 pm

मुंबई8 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते उतार-चढ़ाव के बीच देश की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों...

Delhi Hotel Man Murdered | Thailand Flight Missing

May 20, 2026/
5:00 am

करनाल के अस्पताल में विलाप करती मानव की पत्नी और बेटा। इनसेट में मानव की फाइल फोटो। करनाल के बसताड़ा...

विदिशा में दो बाइक चोर गिरफ्तार:पुलिस ने 5 चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त कीं, कई वारदातों को दे चुके अंजाम

April 15, 2026/
10:51 pm

विदिशा में कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।...

राजनीति

Canada-US Border Strictness | Punjabi Drivers Visa Ban

Canada-US Border Strictness | Punjabi Drivers Visa Ban

बॉर्डर पर की गई सख्ती की जानकारी देते कनाडा में पंजाबी ड्राइवर तरनजीत सिंह उप्पल।

कनाडा से अमेरिका के लिए ट्रक चलाने वाले ड्राइवरों के लिए अमेरिकी बॉर्डर पर सख्ती की गई है। कनाडा में बढ़ रहे हादसों, रेप, छेड़छाड़ के मामलों के बाद पंजाबी ट्रक ड्राइवरों की मोबाइल फोन की चेकिंग हो रही है। मोबाइल में अगर पोर्नोग्राफी, बच्चों के नंगे फ

.

कनाडा में ट्रक चला रहे और अमेरिका बॉर्डर पार से सामान लाने और लेकर जाने वाले पंजाबी ट्रक ड्राइवर तरनजीत सिंह उप्पल ने बताया कि कनाडा-यूएस बॉर्डर पर एंटर करने वाले ट्रक ड्राइवरों के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की चेकिंग हो रही है। गलत वीडियो मिलने पर 4 पंजाबी ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि जब भी पंजाबी ड्राइवर बॉर्डर पर एंट्री करें को सुनिश्चित करें कि फोन में हथियार की फोटो न हो, कोई भी पोर्नोग्राफी फोटो या वीडियो न हो, कोई वॉट्सएप ग्रुप ऐसा न बना हो जिसमें संदिग्ध चैट हुई हो।

उन्होंने कहा कि खास ध्यान यह रखना है कि कई बार भारत में किसी के बच्चा हुआ होता है, तो ऐसे में परिवार छोटे बच्चों की बिना कपड़ों की फोटो भेज देते हैं, ऐसे फोटो भी नहीं होने चाहिए। वहीं यूएस और कनाडा की सीमा सुरक्षा पुलिस ने 2025 का डेटा जारी करते हुए बताया कि सालभर में 55 हजार ड्राइवरों के मोबाइल चेक किए हैं।

पंजाबी ड्राइवर तरनजीत सिंह ने वीडियो में बताई अहम बातें

  • चार पंजाबियों पर हो चुकी कार्रवाई: तरनजीत सिंह उप्पल ने बताया कि मेरे तीन-चार दोस्तों के साथ ऐसा हो चुका है। वे सब नोवा स्कोशिया की एक कंपनी में काम करते थे। चारों लोगों के वीजा उन्होंने कैंसिल कर दिए हैं और बैन कर दिया है। उस कंपनी ने स्पेशल अपनी सारी कंपनी के ड्राइवरों को मेल भी डाली है कि जब भी बॉर्डर पर एंटर करना है, आपका फोन क्लीन होना चाहिए। उसमें गंदी चैट, वीडियो या फोटो नहीं होनी चाहिए।
  • शक पर जब्त भी हो सकता है फोन: उप्पल ने बताया कि पुलिस 3 घंटे के लिए आपका फोन जांच के लिए रख सकती है। आप अपने फोन का पिन बताने से मना नहीं कर सकते। अगर ज्यादा डाउट हो तो वे फोन वहां रख भी सकते हैं और बाद में पार्सल के द्वारा जो भी उनका प्रोसेस है भेज देंगे।
  • पंजाबी मान नहीं रहे, लेकिन फंसेंगे: तरनजीत सिंह उप्पल ने कहा- कई बंदे कमेंट कर रहे हैं कि वे दो बार बॉर्डर क्रॉस कर चुके हैं, लेकिन उन्हें किसी ने नहीं रोका। ऐसे लोग खुद को परिवहन अधिकारी समझने लगे हैं और कह रहे हैं कि कुछ नहीं होता। मैं रात को ही बॉर्डर क्रॉस करके आया हूं। मैं बताना चाहता हूं कि जब आपके जैसों को बैठाया ना बॉर्डर पर, तब आवाज नहीं निकलेगी। किसी ने कमेंट किया है कि ऐसी कौन सी कंपनी है जिसके वीजा कैंसिल हुए हैं, तो मैं आपको नंबर दे दूंगा, कर लेना बात।
कनाडा-यूएस बॉर्डर।- फाइल फोटो

कनाडा-यूएस बॉर्डर।- फाइल फोटो

फोन में क्या चीजें होने पर कार्रवाई होती है?

  • चाइल्ड पोर्नोग्राफी: कनाडा और यूएस के कानूनों में बच्चों से जुड़ी किसी भी तरह की आपत्तिजनक फोटो या वीडियो रखना अपराध है। वीडियो में अपने छोटे बच्चों की बिना कपड़ों की फोटो भी नहीं रख सकते। ऐसा मिलने पर तुरंत अरेस्ट या बैन हो सकते हैं।
  • हथियार और नशीले पदार्थ: अवैध हथियारों की तस्वीरें, गैंग से जुड़े ग्रुप्स या ड्रग्स-नशीली दवाओं की तस्करी से जुड़ी बातचीत पर भी लाइसेंस रद्द हो सकता है। ट्रक में रखी अपनी दवाई की भी डॉक्टर की पर्ची रखें। उस दवाई के बारे में भी पूछताछ हो सकती है।
  • अवैध काम: अगर फोन की चैट्स या ईमेल्स से यह साबित होता है कि ड्राइवर वीजा नियमों का उल्लंघन करके अवैध रूप से अमेरिका में काम करने या रहने की योजना बना रहा है तो भी लाइसेंस और वीजा दोनों रद्द किए जा सकते हैं।

क्या चेकिंग से मना किया जा सकता है? यदि कोई ड्राइवर अपने फोन का पासवर्ड देने या उसे चेक कराने से मना करता है तो अधिकारियों के पास उसे उसी वक्त अमेरिका में एंट्री देने से मना करने का अधिकार है। अधिकारी उस फोन या लैपटॉप को अपने पास जब्त कर सकते हैं और उसे फॉरेंसिक जांच के लिए रख सकते हैं। पीआर होल्डर्स या वर्क परमिट वाले ड्राइवरों का वीजा तुरंत रद्द किया जा सकता है और उन पर 5 साल से लेकर लाइफटाइम बैन लगाया जा सकता है।

क्या यह चेकिंग सभी की होती है? अमेरिकी डेटा के अनुसार, बॉर्डर पार करने वाले कुल यात्रियों में से बहुत ही कम प्रतिशत लोगों के फोन चेक किए जाते हैं। अधिकारियों के पास एडवांस डेटा सिस्टम जैसे लाइसेंस प्लेट रीडर्स और रूट ट्रैकर होते हैं। वे संदेह के आधार पर या रेंडमली ट्रकों को साइड में रोकते हैं। इसलिए अगर 10 ट्रक निकल गए हैं, तो जरूरी नहीं कि 11वें को नहीं रोका जाएगा।

कानूनी विशेषज्ञों ने बहस न करने की दी सलाह इमिग्रेशन वकीलों का कहना है कि बॉर्डर पर किसी भी विदेशी नागरिक के पास वकील बुलाने का अधिकार नहीं होता। अधिकारियों के सामने बहस करने या झूठ बोलने से मामला और बिगड़ सकता है। इसलिए सुरक्षा के लिहाज से ड्राइवर्स को अपने फोन से संवेदनशील, गैर-जरूरी चैट्स, संदिग्ध ग्रुप्स या आपत्तिजनक मीडिया फाइल्स को हटाकर ही बॉर्डर पर जाना चाहिए और पुलिस कर्मियों से बहस से बचना चाहिए।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें…

कनाडा में कारोबारी से फिरौती के लिए दोस्त किडनैप किया

कनाडा में 5 पंजाबी युवकों ने एक फेमस कारोबारी से फिरौती वसूलने के लिए उसके दोस्त का अपहरण कर लिया। आरोपी किडनैप किए युवक को बंधक बनाकर कारोबारी के घर के बाहर ले गए और उसे फोन कर बाहर बुलाने का दबाव बनाने लगे। जब युवक ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket