Thursday, 17 Sep 2026 | 04:50 AM

Trending :

EXCLUSIVE

DGCA Tightens Rules for Chartered Plane Operators; Maintenance History Mandatory

  • Hindi News
  • National
  • DGCA Tightens Rules For Chartered Plane Operators; Maintenance History Mandatory

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

झारखंड के चतरा में सोमवार को एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई थी। जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी।

एविएशन पर नजर रखने वाली संस्था DGCA ने नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटर (चार्टेड प्लेन, एयर एंबुलेंस) के लिए नियम सख्त कर दिए हैं। अब ऑपरेटर्स को अपनी वेबसाइट पर प्लेन की मेंटीनेंस हिस्ट्री को सार्वजनिक करना होगा। इसके साथ ही यह भी बताना होगा कि विमान कितना पुराना है।

दरअसल झारखंड में एक चार्टेड प्लेन के क्रैश होने के बाद DGCA ने मंगलवार को ऐसे सभी ऑपरेटरों के साथ एक मीटिंग की। मीटिंग में ऑपरेटर्स को उनके सेफ्टी रिकॉर्ड के आधार पर रैंक करने का भी प्रस्ताव दिया गया है। हालांकि यह रैंकिंग डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की वेबसाइट पर डाली जाएगी।

DGCA ने यह फैसला पिछले एक महीने में नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटर द्वारा संचालित दो चार्टेड विमानों के क्रैश होने के बाद लिया है। नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटर वे एयरलाइन/कंपनियां होती हैं। जो नियमित टाइम-टेबल वाली कमर्शियल फ्लाइट नहीं चलातीं, बल्कि जरूरत या बुकिंग के आधार पर उड़ान भरती हैं।

देश में पिछले 2 बड़े चार्टेड प्लेन हादसे…

23 फरवरी 2026: झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 की मौत

झारखंड से दिल्ली जा रहा एक चार्टेड प्लेन चतरा में क्रैश हो गया। प्लेन में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई। रेडबर्ड कंपनी का बीचक्राफ्ट किंग एयर B90L एक एयर एंबुलेंस था।

फ्लाइट ने सोमवार शाम 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी, 7:34 पर एयरक्राफ्ट का कम्युनिकेशन टूट गया। थोड़ी देर बाद प्लेन झारखंड के चतरा जिले के समरिया के जंगलों में क्रैश हो गया।

प्लेन में कैप्टन विवेक विकास भगत (पायलट), कैप्टन सबराजदीप सिंह ( को-पायलट), संजय कुमार (मरीज), अर्चना देवी (परिजन), धूरू कुमार (परिजन), विकास कुमार गुप्ता (डॉक्टर), सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिकल स्टाफ) सवार थे।

28 जनवरी 2026: महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का इसी साल जनवरी में प्लेन क्रैश में निधन हो गया था। बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। वे 66 साल के थे। हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान गई थी।

पायलट ने बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश की थी, लेकिन रनवे साफ दिखाई नहीं दिया तो वह प्लेन को दोबारा ऊंचाई पर ले गया। पहली कोशिश नाकाम रहने के बाद बारामती के रनवे-11 पर दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई। इस दौरान विमान रनवे से पहले ही गिर गया और उसमें आग लग गई।

————————-

ये खबर भी पढ़ें…

NCP विधायक बोले- अजित पवार का राजीव गांधी जैसा मर्डर: पूछा-क्या कैप्टन सुमित कपूर सुसाइड बॉम्बर बनकर आए थे

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक अमोल मिटकरी ने पार्टी के मुखिया अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत पर सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि क्या पवार का मर्डर उसी तरह हुआ जैसे लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (LTTE) ने राजीव गांधी का मर्डर किया था? क्या कैप्टन सुमित कपूर सुसाइड बॉम्बर बनकर आए थे? पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Bihar U-19 Star Akshara Gupta Hits 306 Runs in Record Knock

June 18, 2026/
9:25 pm

स्पोर्ट्स डेस्क48 मिनट पहले कॉपी लिंक बिहार की विमेंस क्रिकेटर अक्षरा गुप्ता। 15 साल की अक्षरा गुप्ता ने बिहार की...

SBI Bank Closed 23-28 May 2026

May 22, 2026/
5:00 am

नई दिल्ली15 मिनट पहले कॉपी लिंक देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के ग्राहकों को बैंक ब्रांच से जुड़े...

क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने अमृतसर में टेका मत्था:टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद आए, मां के साथ धार्मिक स्थलों के किए दर्शन

March 19, 2026/
6:25 pm

भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन के बाद वीरवार को अपने गृह जिले अमृतसर पहुंचे।...

Australia Wins T20 Series 3-0 vs Bangladesh

June 21, 2026/
6:40 pm

चट्टोग्राम55 मिनट पहले कॉपी लिंक ऑस्ट्रेलिया ने 11 ओवर में 110 रन का टारगेट चेज किया। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी-20...

हार्दिक ने मिहिका को ₹1.7 करोड़ की कार गिफ्ट की:दोनों शोरूम पर साथ दिखे, अक्टूबर में अपने रिश्ते का खुलासा किया था

March 30, 2026/
8:29 am

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड मिहिका शर्मा को करीब 1.7 करोड़ रुपए की मर्सिडीज बेंज वी...

हाईकोर्ट ने छुट्टी के दिन सुनवाई कर पुलिस को फटकारा:नाबालिग के अपहरण मामले में हाईकोर्ट ने कहा- 'बच्ची को हर हाल में पेश करो'

April 5, 2026/
12:52 am

इंदौर3 घंटे पहले कॉपी लिंक 23 फरवरी को एक नाबालिग किशोरी का अपहरण हुआ था। पुलिस एफआईआर करने में नानुकुर...

कांग्रेस विधायक अमीन पटेल के मुंबई आवास के बाहर से लग्जरी एसयूवी चोरी हो गई सुरक्षा संबंधी चिंताएँ बढ़ीं

June 23, 2026/
11:36 pm

मुंबई के डोंगरी इलाके में कांग्रेस विधायक अमीन पटेल के आवास के बाहर से लगभग ₹30 लाख कीमत की एक...

निजी स्कूलों में मनमानी फीस के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचा पालक संघ, एनसीईआरटी पाठ्यक्रम अनिवार्य करने सहित कई मांगे रखी

April 1, 2026/
7:12 pm

नीमच में निजी स्कूलों की मनमानी फीस और नियमों के उल्लंघन के विरोध में बुधवार को पालक संघ जिला इकाई...

राजनीति

DGCA Tightens Rules for Chartered Plane Operators; Maintenance History Mandatory

DGCA Tightens Rules for Chartered Plane Operators; Maintenance History Mandatory
  • Hindi News
  • National
  • DGCA Tightens Rules For Chartered Plane Operators; Maintenance History Mandatory

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

झारखंड के चतरा में सोमवार को एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई थी। जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी।

एविएशन पर नजर रखने वाली संस्था DGCA ने नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटर (चार्टेड प्लेन, एयर एंबुलेंस) के लिए नियम सख्त कर दिए हैं। अब ऑपरेटर्स को अपनी वेबसाइट पर प्लेन की मेंटीनेंस हिस्ट्री को सार्वजनिक करना होगा। इसके साथ ही यह भी बताना होगा कि विमान कितना पुराना है।

दरअसल झारखंड में एक चार्टेड प्लेन के क्रैश होने के बाद DGCA ने मंगलवार को ऐसे सभी ऑपरेटरों के साथ एक मीटिंग की। मीटिंग में ऑपरेटर्स को उनके सेफ्टी रिकॉर्ड के आधार पर रैंक करने का भी प्रस्ताव दिया गया है। हालांकि यह रैंकिंग डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की वेबसाइट पर डाली जाएगी।

DGCA ने यह फैसला पिछले एक महीने में नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटर द्वारा संचालित दो चार्टेड विमानों के क्रैश होने के बाद लिया है। नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटर वे एयरलाइन/कंपनियां होती हैं। जो नियमित टाइम-टेबल वाली कमर्शियल फ्लाइट नहीं चलातीं, बल्कि जरूरत या बुकिंग के आधार पर उड़ान भरती हैं।

देश में पिछले 2 बड़े चार्टेड प्लेन हादसे…

23 फरवरी 2026: झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 की मौत

झारखंड से दिल्ली जा रहा एक चार्टेड प्लेन चतरा में क्रैश हो गया। प्लेन में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई। रेडबर्ड कंपनी का बीचक्राफ्ट किंग एयर B90L एक एयर एंबुलेंस था।

फ्लाइट ने सोमवार शाम 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी, 7:34 पर एयरक्राफ्ट का कम्युनिकेशन टूट गया। थोड़ी देर बाद प्लेन झारखंड के चतरा जिले के समरिया के जंगलों में क्रैश हो गया।

प्लेन में कैप्टन विवेक विकास भगत (पायलट), कैप्टन सबराजदीप सिंह ( को-पायलट), संजय कुमार (मरीज), अर्चना देवी (परिजन), धूरू कुमार (परिजन), विकास कुमार गुप्ता (डॉक्टर), सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिकल स्टाफ) सवार थे।

28 जनवरी 2026: महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का इसी साल जनवरी में प्लेन क्रैश में निधन हो गया था। बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। वे 66 साल के थे। हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान गई थी।

पायलट ने बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश की थी, लेकिन रनवे साफ दिखाई नहीं दिया तो वह प्लेन को दोबारा ऊंचाई पर ले गया। पहली कोशिश नाकाम रहने के बाद बारामती के रनवे-11 पर दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई। इस दौरान विमान रनवे से पहले ही गिर गया और उसमें आग लग गई।

————————-

ये खबर भी पढ़ें…

NCP विधायक बोले- अजित पवार का राजीव गांधी जैसा मर्डर: पूछा-क्या कैप्टन सुमित कपूर सुसाइड बॉम्बर बनकर आए थे

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक अमोल मिटकरी ने पार्टी के मुखिया अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत पर सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि क्या पवार का मर्डर उसी तरह हुआ जैसे लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (LTTE) ने राजीव गांधी का मर्डर किया था? क्या कैप्टन सुमित कपूर सुसाइड बॉम्बर बनकर आए थे? पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket