Monday, 21 Sep 2026 | 06:35 AM

Trending :

Director clarify on Sarke chunar teri sarke controversy, says- its based on bottle, wife also raised question on choli ke peeche song

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Director Clarify On Sarke Chunar Teri Sarke Controversy, Says Its Based On Bottle, Wife Also Raised Question On Choli Ke Peeche Song

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म केडीः द डेविल के अश्लील गाने सरके चुनर तेरी सरके के विवाद पर डायरेक्टर प्रेम जोगी ने सफाई दी है। उनका कहना है कि ये पूरा गाना बोतल पर बना है, जिसे पूरा सुने बिना ही लोग निष्कर्ष पर पहुंच गए। उनका ये भी कहना है कि अगर किसी की सोच गलत है तो वो गाने को गलत ही समझेगा। डायरेक्टर प्रेम के अलावा उनकी पत्नी रक्षिता ने भी विवाद पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर ये गाना अश्लील है तो जब चोली के पीछे जैसे गाने या डर्टी पिक्चर आई तब उस पर आपत्ति क्यों नहीं ली गई।

फिल्म केडीः द डेविल के डायरेक्टर प्रेम जोगी ने हाल ही में बैंग्लोर टाइम्स को दिए इंटरव्यू में विवाद पर कहा, “अगर किसी का नजरिया सही है, तो वह इस गाने को गलत तरीके से नहीं लेगा। जब भी किसी महिला का मामला होता है, लोग सबसे बुरा क्यों सोच लेते हैं? लोग असली वीडियो देखे बिना या संदर्भ समझे बिना रिएक्शन दे रहे हैं।”

फिल्म केडीः द डेविक के डायरेक्टर प्रेम जोगी।

आगे डायरेक्टर कहते हैं, “सेंसर बोर्ड किसी कारण से है। मुझे उन पर भरोसा है और मैं उनके फैसले के साथ खड़ा रहूंगा। अगर कुछ लोग इस गाने को कोई लेबल देना चाहते हैं, तो वे स्वतंत्र हैं। लेकिन मैं जानता हूं कि मेरा इरादा किसी को नुकसान पहुंचाने का नहीं है।”

बातचीत में प्रेम जोगी ने ये भी कहा है कि भले ही हिंदी गाना हटा दिया गया है, लेकिन इसका कन्नड़ वर्जन हटाया नहीं जाएगा। वे आलोचना को खारिज नहीं कर रहे, लेकिन उनका कहना है कि वो ऐसे मामलों से निपटने के लिए तैयार हैं।

डायरेक्टर की पत्नी ने चोली के पीछे गाने पर उठाया सवाल

विवाद के बीच डायरेक्टर प्रेम की पत्नी रक्षिता ने भी कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर गाने और डायरेक्टर के समर्थन वाले कई पोस्ट शेयर किए हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, जब ‘फीलिंग्स’(पुष्पा-2 का गाना), ‘ड्रीमम वेकअपम’ (अय्या मूवी का गाना), ‘चोली के पीछे’ (खलनायक का गाना) या ऐसे ही 100 गानों में एक जैसी बातें थीं, तब सबको ठीक लगा। जब पूरी फिल्म आई जिसमें दिखाया गया कि एक्टर्स ने पूरी फिल्म में यौन संबंध बनाए, तब भी सबको ठीक लगा। लेकिन एक गाने पर इतना बड़ा मुद्दा बना दिया गया। मैं सिर्फ इसे समझने की कोशिश कर रही हूं, ताकि समझ सकूं कि ऐसा क्यों हो रहा है।”

डायरेक्टर की पत्नी ने इस समय डर्टी पिक्चर पर भी सवाल उठाए, जो बोल्ड कंटेंट के लिए विवादों में थी।

क्या है पूरा विवाद?

पैन इंडिया फिल्म केडीः द डेविल, 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है। 14 मार्च को इस फिल्म का गाना सरके चुनर तेरी कई भाषाओं में रिलीज हुआ। ये गाने नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया था। यूट्यूब पर गाना जारी होते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिसका कारण था, गाने के अश्लील और डबल मीनिंग बोल। इसके अलावा गाने में दिखाए गए डांस स्टेप्स और पिक्चराइजेशन भी काफी आपत्तिजनक थे।

सोशल मीडिया पर गाने की जमकर आलोचना हुई, जिसके बाद इसके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हो रही हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
क्रूड ऑयल सस्ता हो सकता हैं:ट्रम्प का दावा- ईरान जंग खत्म करने का समझौता लगभग फाइनल, मुस्लिम देशों के नेताओं से बात की

May 24, 2026/
9:07 am

यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान जंग खत्म करने का समझौता ‘लगभग फाइनल’ हो चुका है। दोनों...

मूवी रिव्यू: दुल्हनिया ले आएगी:रिश्तों पर नहीं, समाज की सोच पर निशाना साधती है खुशाली कुमार की फिल्म

July 24, 2026/
6:30 am

क्या 30 की उम्र पार होते ही लड़की की शादी कर देना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए? यही सवाल उठाती...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: यूसीसी, सीमा सुरक्षा और घुसपैठ...बंगाल चुनाव के बाद क्या है बीजेपी की योजना? अमित शाह ने संकल्प पत्र का किया खंडन

April 10, 2026/
6:40 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित संकल्प पत्र में महिलाओं, युवाओं के लिए नए...

हनी सिंह-बादशाह को अश्लील गाने पर हाई कोर्ट की फटकार:सभी जगह से हटाने के आदेश; कहा- अश्लीलता और महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं

April 2, 2026/
6:09 pm

दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को सिंगर हनी सिंह और बादशाह के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने उनके...

New Delhi: Firefighters at the site after a fire broke out at a bed-and-breakfast in a five-storey building (Photos: PTI)

June 4, 2026/
1:07 am

आखरी अपडेट:04 जून, 2026, 01:07 IST यह परिवर्तन समकालीन शासन कला में एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक है, जिसने भारत...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Director clarify on Sarke chunar teri sarke controversy, says- its based on bottle, wife also raised question on choli ke peeche song

Director clarify on Sarke chunar teri sarke controversy, says- its based on bottle, wife also raised question on choli ke peeche song
  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Director Clarify On Sarke Chunar Teri Sarke Controversy, Says Its Based On Bottle, Wife Also Raised Question On Choli Ke Peeche Song

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म केडीः द डेविल के अश्लील गाने सरके चुनर तेरी सरके के विवाद पर डायरेक्टर प्रेम जोगी ने सफाई दी है। उनका कहना है कि ये पूरा गाना बोतल पर बना है, जिसे पूरा सुने बिना ही लोग निष्कर्ष पर पहुंच गए। उनका ये भी कहना है कि अगर किसी की सोच गलत है तो वो गाने को गलत ही समझेगा। डायरेक्टर प्रेम के अलावा उनकी पत्नी रक्षिता ने भी विवाद पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर ये गाना अश्लील है तो जब चोली के पीछे जैसे गाने या डर्टी पिक्चर आई तब उस पर आपत्ति क्यों नहीं ली गई।

फिल्म केडीः द डेविल के डायरेक्टर प्रेम जोगी ने हाल ही में बैंग्लोर टाइम्स को दिए इंटरव्यू में विवाद पर कहा, “अगर किसी का नजरिया सही है, तो वह इस गाने को गलत तरीके से नहीं लेगा। जब भी किसी महिला का मामला होता है, लोग सबसे बुरा क्यों सोच लेते हैं? लोग असली वीडियो देखे बिना या संदर्भ समझे बिना रिएक्शन दे रहे हैं।”

फिल्म केडीः द डेविक के डायरेक्टर प्रेम जोगी।

फिल्म केडीः द डेविक के डायरेक्टर प्रेम जोगी।

आगे डायरेक्टर कहते हैं, “सेंसर बोर्ड किसी कारण से है। मुझे उन पर भरोसा है और मैं उनके फैसले के साथ खड़ा रहूंगा। अगर कुछ लोग इस गाने को कोई लेबल देना चाहते हैं, तो वे स्वतंत्र हैं। लेकिन मैं जानता हूं कि मेरा इरादा किसी को नुकसान पहुंचाने का नहीं है।”

बातचीत में प्रेम जोगी ने ये भी कहा है कि भले ही हिंदी गाना हटा दिया गया है, लेकिन इसका कन्नड़ वर्जन हटाया नहीं जाएगा। वे आलोचना को खारिज नहीं कर रहे, लेकिन उनका कहना है कि वो ऐसे मामलों से निपटने के लिए तैयार हैं।

डायरेक्टर की पत्नी ने चोली के पीछे गाने पर उठाया सवाल

विवाद के बीच डायरेक्टर प्रेम की पत्नी रक्षिता ने भी कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर गाने और डायरेक्टर के समर्थन वाले कई पोस्ट शेयर किए हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, जब ‘फीलिंग्स’(पुष्पा-2 का गाना), ‘ड्रीमम वेकअपम’ (अय्या मूवी का गाना), ‘चोली के पीछे’ (खलनायक का गाना) या ऐसे ही 100 गानों में एक जैसी बातें थीं, तब सबको ठीक लगा। जब पूरी फिल्म आई जिसमें दिखाया गया कि एक्टर्स ने पूरी फिल्म में यौन संबंध बनाए, तब भी सबको ठीक लगा। लेकिन एक गाने पर इतना बड़ा मुद्दा बना दिया गया। मैं सिर्फ इसे समझने की कोशिश कर रही हूं, ताकि समझ सकूं कि ऐसा क्यों हो रहा है।”

डायरेक्टर की पत्नी ने इस समय डर्टी पिक्चर पर भी सवाल उठाए, जो बोल्ड कंटेंट के लिए विवादों में थी।

क्या है पूरा विवाद?

पैन इंडिया फिल्म केडीः द डेविल, 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है। 14 मार्च को इस फिल्म का गाना सरके चुनर तेरी कई भाषाओं में रिलीज हुआ। ये गाने नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया था। यूट्यूब पर गाना जारी होते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिसका कारण था, गाने के अश्लील और डबल मीनिंग बोल। इसके अलावा गाने में दिखाए गए डांस स्टेप्स और पिक्चराइजेशन भी काफी आपत्तिजनक थे।

सोशल मीडिया पर गाने की जमकर आलोचना हुई, जिसके बाद इसके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हो रही हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket