Wednesday, 04 Nov 2026 | 09:32 PM

Trending :

FIFA World Cup: England vs Croatia, Uzbekistan Debut

  • Hindi News
  • Sports
  • FIFA World Cup: England Vs Croatia, Uzbekistan Debut | Ghana Vs Panama

स्पोर्ट्स डेस्क27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

FIFA वर्ल्ड कप में आज रात इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच हाई वोल्टेज मैच खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर इंग्लैंड 2018 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार का हिसाब बराबर करना चाहेगी। यह मैच रात 1:30 बजे से डलास स्टेडियम में शुरू होगा।

सुबह 4:30 बजे घाना और पनामा के बीच टोरंटो स्टेडियम में मुकाबला होगा। इसके बाद FIFA वर्ल्ड कप में पहली बार खेल रही उज्बेकिस्तान, कोलंबिया से मैच खेलेगी। मैच मेक्सिको सिटी स्टेडियम में सुबह 7:30 से खेला जाएगा।

तीनों मैच भारतीय समयानुसार 18 जून को खेले जाएंगे।

मैच-22: इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच कांटे की टक्कर

ग्रुप-L में शामिल इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच अब तक कुल 11 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में इंग्लैंड का पलड़ा भारी है, जिसने 6 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं क्रोएशिया को 3 मैचों में सफलता मिली है। 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2018 के सेमीफाइनल में दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी। तब क्रोएशिया ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर उसका फाइनल में पहुंचने का सपना तोड़ दिया था।

इंग्लिश टीम को अपने स्टार स्ट्राइकर हैरी केन, मिडफील्डर जूड बेलिंगघम और युवा विंगर बुकायो साका से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

वहीं क्रोएशियाई टीम का पूरा दारोमदार उनके अनुभवी कप्तान और दिग्गज मिडफील्डर लुका मोड्रिच और डिफेंडर जोस्को ग्वार्डियोल पर टिका होगा।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन:

इंग्लैंड: पिकफोर्ड, वाकर, स्टोंस, गुएही, ट्रिपियर, राइस, बेलिंगघम, साका, फोडेन, गोर्डन, केन।

क्रोएशिया: लिवाकोविच, स्टैनिसिच, सुतालो, ग्वार्डियोल, सोसा, मोड्रिच, कोवासिच, पासालिक, माजेर, क्रेमारिच, पेरिसीच।

मैच-23: घाना और पनामा के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

ग्रुप-L में शामिल घाना और पनामा के बीच फुटबॉल इतिहास की यह पहली भिड़ंत होगी। दोनों टीमें आज तक किसी भी इंटरनेशनल मैच में आमने-सामने नहीं आई हैं।

इस ग्रुप में इंग्लैंड और क्रोएशिया जैसी मजबूत टीम हैं। ऐसे में घाना-पनामा के लिए यह जीत बेहद अहम है।

घाना को अपने स्टार मिडफील्डर मोहम्मद कुदुस और अटैकिंग फॉरवर्ड इनाकी विलियम्स से काफी उम्मीदें होंगी।

वहीं पनामा की निगाहें मिडफील्डर अलबर्टो कैरास्क्विला और स्ट्राइकर जोसे फजार्डो पर टिकी होंगी।

घाना को मिडफिल्डर मोहम्मद कुदुस से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद।

घाना: अति-जिगी, सेदु, जिवाकू, सालिसू, मेन्सा, समेड, पार्टी, नुअमा, कुदुस, आयू, विलियम्स।

पनामा: मोस्केरा, मुरिलो, कोर्डोबा, कमिंग्स, मिलर, डेविस, गोडोय, कैरास्क्विला, बारसेनास, डियाज, फजार्डो।

मैच-24: FIFA वर्ल्ड कप में पहली बार उज्बेकिस्तान दिखेगी

ग्रुप-K में शामिल उज्बेकिस्तान पहली बार FIFA वर्ल्ड कप खेल रही है। उसका मुकाबाल कोलंबिया से है। दोनों टीमों के बीच इंटरनेशनल फुटबॉल में अब तक कोई मैच नहीं हुआ है।

उज्बेकिस्तान को अनुभवी स्ट्राइकर और कप्तान एल्डोर शोमुरोडोव के साथ मिडफील्डर ओटाबेक शुकुरोव से जादुई प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

वहीं कोलंबिया की नजरें लिवरपूल के स्टार विंगर लुइस डियाज और अनुभवी प्लेमेकर जेम्स रोड्रिगेज के कॉम्बिनेशन पर टिकी होंगी। रोड्रिगेज ने 2014 वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट का खिताब जीता था।

एल्डोर शोमुरोडोव के हाथों में उज्बेकिस्तान कमान। टीम को उनसे गोल की उम्मीद होगी।

उज्बेकिस्तान: युसुपोव, अलीकुलोव, अशुर्मतोव, एशमुरोडोव, नसरुल्लाएव, हमरोबेकोव, शुकुरोव, उरुनोव, जशुरबेक, माशारिपोव, शोमुरोडोव।

कोलंबिया: वर्गास, मुनोज, सांचेज, कुएस्टा, मोजिका, रिओस, लेर्मा, एरिआस, रोड्रिगेज, कोर्डोबा, डियाज।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Bihar Contract Murder Network Exposed; Supari Killing

May 11, 2026/
5:09 am

‘आप वीडियो कॉल पर रहना, लाइव मर्डर दिखाएंगे। मर्डर का पूरा वीडियो आपको बाद में भेज देंगे। आपको जब कान...

रश्मिका मंदाना‑विजय देवरकोंड़ा ने थाईलैंड में बिताए रोमांटिक पल:हनीमून के लिए बड़े रिसॉर्ट की बजाय प्राइवेट विला में ठहरे, शादी के बाद प्यारी झलक दिखी

March 21, 2026/
4:57 pm

साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंड़ा की शादी के बाद की पहली तस्वीरें और वीडियो अब...

जाह्नवी कपूर ने क्या विवादित शॉट्स पर जताई थी आपत्ति:एक्ट्रेस की कथित पर्सनल चैट लीक; दावा- पेड्डी में राम चरण ने डायरेक्टर को डांटा था

June 6, 2026/
7:46 pm

फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर चल रहे विवाद के बीच अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की एक कथित पर्सनल चैट सोशल मीडिया पर...

अमेरिका-ईरान के हमले में गुजरात का जहाज डूबा:एक भारतीय की मौत, 17 क्रू मेंबर्स को बचाया; दुबई से यमन जा रहा था

May 8, 2026/
7:13 pm

ईरान और अमेरिका की नेवी के बीच बीती रात हॉर्मुज स्ट्रेट में हुई फायरिंग की चपेट में गुजरात का एक...

नेशनल अवॉर्ड में तिलक लगाने पर ममूटी की आलोचना:यूजर्स बोले- मुस्लिम होकर माथे पर तिलक क्यों; एक्टर यूसुफ बोले- नफरत फैलाने वाले कुएं के मेंढक

September 27, 2026/
5:50 pm

गुजरात में आयोजित नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर ममूटी का तिलक लगाकर पारंपरिक स्वागत किया गया।...

Rwanda vs Nigeria Live Score: Nigeria Invitational Women's T20I Tournament 2026 (Credit: X/cricket_nigeria)

March 27, 2026/
4:03 pm

आखरी अपडेट:मार्च 27, 2026, 16:03 IST एडप्पादी के पलानीस्वामी की एआईएडीएमके ने तमिलनाडु चुनाव के लिए 127 उम्मीदवारों की दूसरी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

FIFA World Cup: England vs Croatia, Uzbekistan Debut

FIFA World Cup: England vs Croatia, Uzbekistan Debut
  • Hindi News
  • Sports
  • FIFA World Cup: England Vs Croatia, Uzbekistan Debut | Ghana Vs Panama

स्पोर्ट्स डेस्क27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

FIFA वर्ल्ड कप में आज रात इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच हाई वोल्टेज मैच खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर इंग्लैंड 2018 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार का हिसाब बराबर करना चाहेगी। यह मैच रात 1:30 बजे से डलास स्टेडियम में शुरू होगा।

सुबह 4:30 बजे घाना और पनामा के बीच टोरंटो स्टेडियम में मुकाबला होगा। इसके बाद FIFA वर्ल्ड कप में पहली बार खेल रही उज्बेकिस्तान, कोलंबिया से मैच खेलेगी। मैच मेक्सिको सिटी स्टेडियम में सुबह 7:30 से खेला जाएगा।

तीनों मैच भारतीय समयानुसार 18 जून को खेले जाएंगे।

मैच-22: इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच कांटे की टक्कर

ग्रुप-L में शामिल इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच अब तक कुल 11 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में इंग्लैंड का पलड़ा भारी है, जिसने 6 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं क्रोएशिया को 3 मैचों में सफलता मिली है। 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2018 के सेमीफाइनल में दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी। तब क्रोएशिया ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर उसका फाइनल में पहुंचने का सपना तोड़ दिया था।

इंग्लिश टीम को अपने स्टार स्ट्राइकर हैरी केन, मिडफील्डर जूड बेलिंगघम और युवा विंगर बुकायो साका से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

वहीं क्रोएशियाई टीम का पूरा दारोमदार उनके अनुभवी कप्तान और दिग्गज मिडफील्डर लुका मोड्रिच और डिफेंडर जोस्को ग्वार्डियोल पर टिका होगा।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन:

इंग्लैंड: पिकफोर्ड, वाकर, स्टोंस, गुएही, ट्रिपियर, राइस, बेलिंगघम, साका, फोडेन, गोर्डन, केन।

क्रोएशिया: लिवाकोविच, स्टैनिसिच, सुतालो, ग्वार्डियोल, सोसा, मोड्रिच, कोवासिच, पासालिक, माजेर, क्रेमारिच, पेरिसीच।

मैच-23: घाना और पनामा के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

ग्रुप-L में शामिल घाना और पनामा के बीच फुटबॉल इतिहास की यह पहली भिड़ंत होगी। दोनों टीमें आज तक किसी भी इंटरनेशनल मैच में आमने-सामने नहीं आई हैं।

इस ग्रुप में इंग्लैंड और क्रोएशिया जैसी मजबूत टीम हैं। ऐसे में घाना-पनामा के लिए यह जीत बेहद अहम है।

घाना को अपने स्टार मिडफील्डर मोहम्मद कुदुस और अटैकिंग फॉरवर्ड इनाकी विलियम्स से काफी उम्मीदें होंगी।

वहीं पनामा की निगाहें मिडफील्डर अलबर्टो कैरास्क्विला और स्ट्राइकर जोसे फजार्डो पर टिकी होंगी।

घाना को मिडफिल्डर मोहम्मद कुदुस से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद।

घाना को मिडफिल्डर मोहम्मद कुदुस से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन:

घाना: अति-जिगी, सेदु, जिवाकू, सालिसू, मेन्सा, समेड, पार्टी, नुअमा, कुदुस, आयू, विलियम्स।

पनामा: मोस्केरा, मुरिलो, कोर्डोबा, कमिंग्स, मिलर, डेविस, गोडोय, कैरास्क्विला, बारसेनास, डियाज, फजार्डो।

मैच-24: FIFA वर्ल्ड कप में पहली बार उज्बेकिस्तान दिखेगी

ग्रुप-K में शामिल उज्बेकिस्तान पहली बार FIFA वर्ल्ड कप खेल रही है। उसका मुकाबाल कोलंबिया से है। दोनों टीमों के बीच इंटरनेशनल फुटबॉल में अब तक कोई मैच नहीं हुआ है।

उज्बेकिस्तान को अनुभवी स्ट्राइकर और कप्तान एल्डोर शोमुरोडोव के साथ मिडफील्डर ओटाबेक शुकुरोव से जादुई प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

वहीं कोलंबिया की नजरें लिवरपूल के स्टार विंगर लुइस डियाज और अनुभवी प्लेमेकर जेम्स रोड्रिगेज के कॉम्बिनेशन पर टिकी होंगी। रोड्रिगेज ने 2014 वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट का खिताब जीता था।

एल्डोर शोमुरोडोव के हाथों में उज्बेकिस्तान कमान। टीम को उनसे गोल की उम्मीद होगी।

एल्डोर शोमुरोडोव के हाथों में उज्बेकिस्तान कमान। टीम को उनसे गोल की उम्मीद होगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन:

उज्बेकिस्तान: युसुपोव, अलीकुलोव, अशुर्मतोव, एशमुरोडोव, नसरुल्लाएव, हमरोबेकोव, शुकुरोव, उरुनोव, जशुरबेक, माशारिपोव, शोमुरोडोव।

कोलंबिया: वर्गास, मुनोज, सांचेज, कुएस्टा, मोजिका, रिओस, लेर्मा, एरिआस, रोड्रिगेज, कोर्डोबा, डियाज।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket