Sunday, 14 Jun 2026 | 12:26 AM

Trending :

कॉन्टैक्ट लेंस सुरक्षा: आपकी आँखों में कांटेक्ट लेंस क्या हैं? जान लें कि इसे काफी देर तक सुरक्षित रखा जा सकता है क्रिकेटर ऋषभ पंत ने किए आदि कैलाश के दर्शन:आईटीबीपी जवानों के साथ मिलकर बढ़ाया हौसला, स्थानीय लोगों और प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं एंथ्रोपिक का सबसे एडवांस्ड AI मॉडल दुनियाभर में बंद:अमेरिकी सरकार को साइबर हमले का डर, विदेशी नागरिकों तक पहुंच रोकने का आदेश दिया था एंथ्रोपिक का सबसे एडवांस्ड AI मॉडल दुनियाभर में बंद:अमेरिकी सरकार को साइबर हमले का डर, विदेशी नागरिकों तक पहुंच रोकने का आदेश दिया था कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का पारंपरिक इलाज- चॉकलेट से इलाज! 3 लाख करोड़ रुपए का इलाज करा चुके हैं ‘जड़ी-मजबूत की रानी’ पद्मश्री यानुंग जामोह मूंग दाल टिक्की रेसिपी: समोसा-पकौड़ा से भर गया मन, तो कम तेल में बनी टोकरी और कुरकुरी मूंग दाल टिक्की; विधि नोट करें
EXCLUSIVE

Finland tops the list for the 9th consecutive year

  • Hindi News
  • Happylife
  • International Day Of Happiness: Finland Tops The List For The 9th Consecutive Year

हेलसिंकी1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

डिजिटल दुनिया का सबसे गहरा और नकारात्मक असर 15 साल की लड़कियों पर दिख रहा है।- प्रतीकात्मक फोटो

फिनलैंड में एक कहावत है…‘बोलना चांदी है, पर खामोशी सोना है।’ एकांत और शांति पसंद यह देश शायद दुनिया की सबसे खुशहाल जगह न लगे, पर 2026 की ‘वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट’ में फिनलैंड ने लगातार 9वीं बार बाजी मारी है।

रिपोर्ट ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी के वेलबीइंग रिसर्च सेंटर ने जारी की है। गैलप व यूएन सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशंस नेटवर्क की स्टडी के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गई है।

147 देशों की सूची में भारत 116वें स्थान पर है। इसके मुताबिक खुशी घटने की बड़ी वजह आर्थिक असुरक्षा,डिजिटल अकेलापन व सामाजिक सहयोग की कमी है। सोशल मीडिया पर ‘दिखावे की संस्कृति’ असली मानवीय जुड़ाव खत्म कर रही है। अपनों के साथ की कमी मानसिक सुकून को और घटा रही है, भविष्य की अनिश्चितता भी बड़ा कारण है..

तो जानिए खुशी की वजह

टॉप-10 में नॉर्वे, स्वीडन और आइसलैंड जैसे देश हैं। समान संपन्नता, शानदार स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत सरकारी सुरक्षा चक्र। यहां अमीर-गरीब की खाई कम है, जो मंदी जैसे मुश्किल दौर में भी लोगों की मुस्कान बनाए रखती है।

और उदासी का कारण

सबसे चिंताजनक बात यह है की खुशी में गिरावट 25 साल से कम उम्र के युवाओं में सबसे ज्यादा देखी गई है। जहां दुनिया के बाकी हिस्सों में युवा जिंदगी से संतुष्ट हैं, वहीं अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड जैसे अमीर देशों के किशोरों की खुशहाली का ग्राफ तेजी से नीचे गिरा है। शोधकर्ता इसके लिए स्मार्टफोन और सोशल मीडिया को जिम्मेदार मानते हैं। लेकिन कहानी इतनी सीधी नहीं है… गैलप में वर्ल्ड न्यूज की मैनेजिंग एडिटर जूली रे कहती हैं, असल समस्या ‘सामाजिक साथ’ की कमी है। जब युवाओं को अपनों से जुड़ाव महसूस नहीं होता, तो वे अकेलेपन को दूर करने के लिए स्क्रीन की शरण लेते हैं। दुर्भाग्य से, सोशल मीडिया की यह डिजिटल निर्भरता उनकी खुशी बढ़ाने के बजाय उदासी को और गहरा कर देती है।

ज्यादा असर टीनएज लड़कियों पर

डिजिटल दुनिया का सबसे गहरा और नकारात्मक असर 15 साल की लड़कियों पर दिख रहा है। जो लड़कियां 5 घंटे से ज्यादा सोशल मीडिया पर बिताती हैं, वे जिंदगी से सबसे कम संतुष्ट हैं। ‘इन्फ्लुएंसर कल्चर’ व ‘परफेक्ट लाइफ’ वाली रील्स देखकर उनमें खुद को कमतर आंकने की भावना और तुलनात्मक तनाव बढ़ रहा है। सोशल मीडिया पर कंटेंट ‘देखना’ उन्हें मानसिक रूप से उदासी व अकेलेपन की ओर धकेल रहा है, जिससे उनकी असली मुस्कान फीकी पड़ रही है।

टॉप-10 खुशहाल देश

रैकिंग में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड में से कोई भी टॉप-10 में नहीं है।

1.फिनलैंड

2. आइसलैंड 3. डेनमार्क

4. कोस्टा रिका 5. स्वीडन

6.नॉर्वे 7. नीदरलैंड्स

8. इजराइल 9. लक्जमबर्ग

10. स्विट्जरलैंड

अब बात भारत में खुशी के स्तर की

ताजा रिपोर्ट में भारत की तस्वीर उम्मीद और चुनौती, दोनों दिखाती है। 2024 (126) और 2025 (118) के मुकाबले लगातार स्थिति सुधर रही है। भारत की इस ‘धीमी लेकिन पक्की’ बढ़त के पीछे मजबूत पारिवारिक संरचना व सामाजिक ताना-बाना है, जो मुश्किल वक्त में सुरक्षा कवच बनता है। हालांकि, हम पड़ोसी देशों चीन (65) नेपाल (99) और पाकिस्तान (104) से पीछे हैं। इप्सॉस के हैप्पीनेस सर्वे में 29 देशों की सूची में भारत 22वें स्थान पर है। बीते साल 7वें पर था। दोनों रिपोर्टों के अनुसार खुशी घटने की सबसे बड़ी वजह ‘आर्थिक असुरक्षा’ व ‘ सोशल मीडिया का दबाव’ है। सोशल मीडिया पर बढ़ती तुलनात्मक भावना भारतीयों के मानसिक सुकून घटा रही है।

युद्ध से जूझ रहे, पर खुशी कम नहीं होने दी: युद्ध के बावजूद इजराइल 5वें स्थान पर है। एक्सपर्ट के मुताबिक इजरायल में ‘सामाजिक एकजुटता’ और ‘पारिवारिक समर्थन’ बहुत मजबूत है, जो संकट के समय मानसिक संबल देता है। युद्ध के बावजूद यूक्रेन (105वें) में ‘साझा उद्देश्य’ की भावना और रूस (72वें) में मध्यम स्थिरता बनी हुई है, जिससे दोनों की रैंकिंग में बहुत बड़ी गिरावट नहीं आई।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला

February 16, 2026/
1:12 pm

असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...

शादी का कार्ड जब्त, बाल विवाह में 13 पर FIR:राजगढ़ में 12-14 साल की दो बेटियों की हो चुकी थी शादी; कार्ड और रिकॉर्ड से खुलासा

April 25, 2026/
9:33 pm

राजगढ़ जिले में बाल विवाह का मामला सामने आया है। प्रशासनिक टीम के पहुंचने से पहले ही दूल्हा-दुल्हन और परिजन...

खाने का तेल अब 9 स्टैंडर्ड पैक-साइज में ही मिलेगा:कंपनियों को वॉल्यूम के साथ वजन लिखना भी जरूरी, 3 महीने में लागू होंगे नए नियम

June 6, 2026/
8:06 pm

डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स ने शनिवार को लीगल मेट्रोलॉजी फ्रेमवर्क के तहत खाने वाले तेल के लिए स्टैंडर्ड पैक साइज...

जाह्नवी कपूर के सपोर्ट में आईं साउथ एक्ट्रेस:बोलीं- 'पेड्डी' विवाद में एक्ट्रेस को नहीं, मेकर्स को जिम्मेदार ठहराएं; मेकअप आर्टिस्ट ने भी किया बचाव

June 7, 2026/
3:05 pm

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ में उनके किरदार के जरूरत से ज्यादा बोल्ड बताने को लेकर विवाद बढ़ता जा...

केरल चुनाव में एसडीपीआई का समर्थन सपोर्टबॉट: वोट लेने से मना नहीं किया जा सकता-बाएं

March 31, 2026/
12:12 pm

केरल चुनाव 2026: केरल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक नए विवाद का तापमान बढ़ रहा है। एसडीपीआई के समर्थन...

वजन घटाने के लिए कोल्ड कॉफी रेसिपी

May 9, 2026/
7:03 pm

9 मई 2026 को 19:03 IST पर अद्यतन किया गया वजन घटाने के लिए कोल्ड कॉफी रेसिपी: गर्मी से बचने...

उमा भारती के लिए चेन पुलिंग कर पंजाब मेल रोकी: झांसी में 5 मिनट खड़ी रही; रेलवे बोला- ट्रेन समय पर थी, पूर्व CM ने कहा- पहले छूटी - Jhansi News

April 12, 2026/
5:02 pm

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के लिए रविवार को झांसी में चेन पुलिंग कर पंजाब मेल रोकनी पड़ी। उमा भारती प्लेटफॉर्म...

Lucknow Super Giants' Prince Yadav, center without cap, celebrates with teammates the wicket of Royal Challengers Bengaluru's Virat Kohli during the Indian Premier League cricket match between Royal Challengers Bengaluru and Lucknow Super Giants in Lucknow, India, Thursday, May 7, 2026. (AP Photo)

May 8, 2026/
6:00 am

आखरी अपडेट:08 मई, 2026, 06:00 IST प्राथमिक दावेदार विपक्ष के निवर्तमान नेता वीडी सतीसन और एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल हैं।...

राजनीति

Finland tops the list for the 9th consecutive year

Finland tops the list for the 9th consecutive year
  • Hindi News
  • Happylife
  • International Day Of Happiness: Finland Tops The List For The 9th Consecutive Year

हेलसिंकी1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

डिजिटल दुनिया का सबसे गहरा और नकारात्मक असर 15 साल की लड़कियों पर दिख रहा है।- प्रतीकात्मक फोटो

फिनलैंड में एक कहावत है…‘बोलना चांदी है, पर खामोशी सोना है।’ एकांत और शांति पसंद यह देश शायद दुनिया की सबसे खुशहाल जगह न लगे, पर 2026 की ‘वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट’ में फिनलैंड ने लगातार 9वीं बार बाजी मारी है।

रिपोर्ट ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी के वेलबीइंग रिसर्च सेंटर ने जारी की है। गैलप व यूएन सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशंस नेटवर्क की स्टडी के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गई है।

147 देशों की सूची में भारत 116वें स्थान पर है। इसके मुताबिक खुशी घटने की बड़ी वजह आर्थिक असुरक्षा,डिजिटल अकेलापन व सामाजिक सहयोग की कमी है। सोशल मीडिया पर ‘दिखावे की संस्कृति’ असली मानवीय जुड़ाव खत्म कर रही है। अपनों के साथ की कमी मानसिक सुकून को और घटा रही है, भविष्य की अनिश्चितता भी बड़ा कारण है..

तो जानिए खुशी की वजह

टॉप-10 में नॉर्वे, स्वीडन और आइसलैंड जैसे देश हैं। समान संपन्नता, शानदार स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत सरकारी सुरक्षा चक्र। यहां अमीर-गरीब की खाई कम है, जो मंदी जैसे मुश्किल दौर में भी लोगों की मुस्कान बनाए रखती है।

और उदासी का कारण

सबसे चिंताजनक बात यह है की खुशी में गिरावट 25 साल से कम उम्र के युवाओं में सबसे ज्यादा देखी गई है। जहां दुनिया के बाकी हिस्सों में युवा जिंदगी से संतुष्ट हैं, वहीं अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड जैसे अमीर देशों के किशोरों की खुशहाली का ग्राफ तेजी से नीचे गिरा है। शोधकर्ता इसके लिए स्मार्टफोन और सोशल मीडिया को जिम्मेदार मानते हैं। लेकिन कहानी इतनी सीधी नहीं है… गैलप में वर्ल्ड न्यूज की मैनेजिंग एडिटर जूली रे कहती हैं, असल समस्या ‘सामाजिक साथ’ की कमी है। जब युवाओं को अपनों से जुड़ाव महसूस नहीं होता, तो वे अकेलेपन को दूर करने के लिए स्क्रीन की शरण लेते हैं। दुर्भाग्य से, सोशल मीडिया की यह डिजिटल निर्भरता उनकी खुशी बढ़ाने के बजाय उदासी को और गहरा कर देती है।

ज्यादा असर टीनएज लड़कियों पर

डिजिटल दुनिया का सबसे गहरा और नकारात्मक असर 15 साल की लड़कियों पर दिख रहा है। जो लड़कियां 5 घंटे से ज्यादा सोशल मीडिया पर बिताती हैं, वे जिंदगी से सबसे कम संतुष्ट हैं। ‘इन्फ्लुएंसर कल्चर’ व ‘परफेक्ट लाइफ’ वाली रील्स देखकर उनमें खुद को कमतर आंकने की भावना और तुलनात्मक तनाव बढ़ रहा है। सोशल मीडिया पर कंटेंट ‘देखना’ उन्हें मानसिक रूप से उदासी व अकेलेपन की ओर धकेल रहा है, जिससे उनकी असली मुस्कान फीकी पड़ रही है।

टॉप-10 खुशहाल देश

रैकिंग में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड में से कोई भी टॉप-10 में नहीं है।

1.फिनलैंड

2. आइसलैंड 3. डेनमार्क

4. कोस्टा रिका 5. स्वीडन

6.नॉर्वे 7. नीदरलैंड्स

8. इजराइल 9. लक्जमबर्ग

10. स्विट्जरलैंड

अब बात भारत में खुशी के स्तर की

ताजा रिपोर्ट में भारत की तस्वीर उम्मीद और चुनौती, दोनों दिखाती है। 2024 (126) और 2025 (118) के मुकाबले लगातार स्थिति सुधर रही है। भारत की इस ‘धीमी लेकिन पक्की’ बढ़त के पीछे मजबूत पारिवारिक संरचना व सामाजिक ताना-बाना है, जो मुश्किल वक्त में सुरक्षा कवच बनता है। हालांकि, हम पड़ोसी देशों चीन (65) नेपाल (99) और पाकिस्तान (104) से पीछे हैं। इप्सॉस के हैप्पीनेस सर्वे में 29 देशों की सूची में भारत 22वें स्थान पर है। बीते साल 7वें पर था। दोनों रिपोर्टों के अनुसार खुशी घटने की सबसे बड़ी वजह ‘आर्थिक असुरक्षा’ व ‘ सोशल मीडिया का दबाव’ है। सोशल मीडिया पर बढ़ती तुलनात्मक भावना भारतीयों के मानसिक सुकून घटा रही है।

युद्ध से जूझ रहे, पर खुशी कम नहीं होने दी: युद्ध के बावजूद इजराइल 5वें स्थान पर है। एक्सपर्ट के मुताबिक इजरायल में ‘सामाजिक एकजुटता’ और ‘पारिवारिक समर्थन’ बहुत मजबूत है, जो संकट के समय मानसिक संबल देता है। युद्ध के बावजूद यूक्रेन (105वें) में ‘साझा उद्देश्य’ की भावना और रूस (72वें) में मध्यम स्थिरता बनी हुई है, जिससे दोनों की रैंकिंग में बहुत बड़ी गिरावट नहीं आई।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket