Monday, 14 Sep 2026 | 08:30 AM

Trending :

नीलम ने गोविंदा संग रिश्ते की अफवाहों पर रिएक्शन दिया:बोलीं- उस समय मैं बहुत छोटी थी, उनकी शादी की जानकारी बाद में मिली नीलम ने गोविंदा संग रिश्ते की अफवाहों पर रिएक्शन दिया:बोलीं- उस समय मैं बहुत छोटी थी, उनकी शादी की जानकारी बाद में मिली Andhra Pradesh Paramedical Interns Protest बांग्लादेश बोला- भारत से रिश्ते रीसेट करना चाहते हैं:हसीना के दौर के संबंधों को असहज बताया, विदेश राज्य मंत्री ने कहा- सीधी बातचीत जरूरी ओमान के पास जहाज पर हमला, 14 भारतीय सवार थे:13 का रेस्क्यू हुआ, एक लापता; भारत ने हमले की निंदा की ब्रिटेन के बंटवारे पर साथ आएंगे स्कॉटलैंड, वेल्स-नॉर्दर्न आयरलैंड:तीनों जगहों के नेताओं की कल मीटिंग, अलग होने के पक्ष में
EXCLUSIVE

Gas Stove Indoor Air Pollution; CO₂ CO NO₂ LPG Harmful Gases

  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Gas Stove Indoor Air Pollution; CO₂ CO NO₂ LPG Harmful Gases | Cooking Safety Tips

1 घंटे पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) उपभोक्ता देश है। भारत सरकार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में 33 करोड़ घरेलू एलपीजी कंज्यूमर्स हैं। यानी कुल आबादी का बड़ा हिस्सा खाना पकाने के लिए इस पर निर्भर है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि एलपीजी गैस जलने पर घर की एयर क्वालिटी खराब हो सकती है। साल 2023 में ‘यूनिवर्सिटी ऑफ यूटा हेल्थ’ में पब्लिश एक रिपोर्ट के मुताबिक, गैस स्टोव पर खाना बनाना ‘सेकेंड हैंड स्मोक’ जितना प्रदूषण पैदा कर सकता है।

वहीं इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी की मेटा-एनालिसिस के अनुसार, गैस स्टोव यूज करने वाले घरों के बच्चों में अस्थमा का जोखिम करीब 42% ज्यादा होता है। हालांकि कुछ सावधानियों के साथ इस जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

इसलिए, आज ‘जरूरत की खबर’ में बात गैस यूज के सेफ्टी टिप्स की। साथ ही जानेंगे कि-

  • गैस स्टोव से कौन-कौन सी हानिकारक गैसें निकलती हैं?
  • गैस स्टोव से होने वाले एयर पॉल्यूशन को कम कैसे करें?

एक्सपर्ट: डॉ. संदीप कटियार, सीनियर कंसल्टेंट, पल्मोनोलॉजी, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, कानपुर

सवाल- गैस स्टोव इनडोर एयर को कैसे प्रदूषित करता है?

जवाब- LPG जलाने पर कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड जैसी गैसें निकलती हैं, जो इनडोर एयर क्वालिटी प्रभावित करती हैं। PM2.5 (प्रदूषण के बारीक कण) भी निकलते हैं। हाई फ्लेम या लंबे समय तक कुकिंग से इनकी मात्रा बढ़ती है। खराब वेंटिलेशन में ये गैसें घर में जमा होती हैं। गैस लीकेज भी प्रदूषण बढ़ाती है।

सवाल- बिना दिखने वाले धुएं के बावजूद गैस स्टोव हवा को कैसे प्रदूषित करता है?

जवाब- गैस स्टोव के कण बेहद बारीक होते हैं, इसलिए नजर नहीं आते। गैस जलने पर नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड निकलती हैं, जो हवा में मिलकर वेंटिलेशन कम होने पर घर में जमा हो जाती हैं।

सवाल- गैस स्टोव से कौन-सी हानिकारक गैसें निकलती हैं?

जवाब- गैस स्टोव जलने पर कुछ अदृश्य हानिकारक गैसें निकलती हैं। नीचे दिए ग्राफिक में देखिए-

आइए गैस स्टोव से निकलने वाली इन हानिकारक गैसों के बारे में जानते हैं-

  • नाइट्रोजन डाइऑक्साइड: यह प्रमुख इनडोर पॉल्यूटेंट है, जो सांस की नली में जलन और फेफड़ों की कार्यक्षमता को प्रभावित करती है।
  • कार्बन मोनोऑक्साइड: रंगहीन-गंधहीन गैस, जो खून की ऑक्सीजन क्षमता घटाती है और सिरदर्द, चक्कर व गंभीर स्थिति में दम घुटने का कारण बनती है।
  • कार्बन डाइऑक्साइड: यह आमतौर पर कम टॉक्सिक है, लेकिन खराब वेंटिलेशन में बढ़कर घुटन, सिरदर्द और थकान पैदा कर सकती है।
  • फॉर्मेल्डिहाइड: कैंसर कारक गैस, जो गैस स्टोव जलने पर निकलती है और आंखों व रेस्पिरेटरी सिस्टम में जलन करती है।
  • मीथेन: स्टोव बंद न होने या लीकेज पर निकलती है। यह जहरीली नहीं, लेकिन पर्यावरण के लिए हानिकारक है।
  • बेंजीन: कैंसर कारक, जो कुछ स्थितियों में गैस जलने पर बनती है और लंबे समय में हानिकारक है।
  • अल्ट्राफाइन पार्टिकुलेट मैटर (PM 2.5): सूक्ष्म कण फेफड़ों में जाकर सांस और हृदय रोगों का जोखिम बढ़ाते हैं।

सवाल- क्या LPG और PNG दोनों से हानिकारक गैसें निकलती हैं?

जवाब- हां, LPG और PNG दोनों कुकिंग फ्यूल हैं। LPG सिलेंडर में कंप्रेस्ड लिक्विड रूप में आती है। जबकि PNG पाइपलाइन से रसोई तक पहुंचती है और अधिक सुरक्षित मानी जाती है। लेकिन दोनों के जलने पर नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड निकलती हैं।

सवाल- ये गैसें सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती हैं?

जवाब- गैस स्टोव से निकलने वाली गैसें लंबे समय में सेहत को सीधे प्रभावित करती हैं। हेल्थ रिस्क ग्राफिक में देखिए-

सवाल- अगर रसोई में चिमनी या एग्जॉस्ट लगा हो तो भी इन गैसों से नुकसान होता है?

जवाब- इससे जोखिम कम होता है, लेकिन खराब मेंटेनेंस, बंद फिल्टर या कमजोर वेंटिलेशन में गैसें जमा हो सकती हैं।

सवाल- गैस के अलावा इनडोर एयर किन कारणों से प्रदूषित होती है?

जवाब- इनडोर एयर गैस स्टोव के अलावा कई कारणों से भी खराब होती है। सभी कारण ग्राफिक में देखिए-

सवाल- इन गैसों से सबसे ज्यादा खतरा किसे है?

जवाब- कुछ लोगों को इसका रिस्क ज्यादा होता है। जैसेकि-

  • सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को होता है, क्योंकि उनके लंग्स डेवलपिंग स्टेज में होते हैं।
  • अस्थमा या अन्य सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों में इसका खतरा और बढ़ जाता है।
  • बुजुर्गों की इम्यूनिटी कमजोर होती है। इसलिए उनके लिए ये ज्यादा खतरनाक है।
  • गर्भवती महिलाओं और लंबे समय तक रसोई में रहने वाले लोगों को जोखिम ज्यादा होता है।

सवाल- गैस स्टोव से होने वाले एयर पॉल्यूशन कैसे कम करें?

जवाब- गैस स्टोव सुरक्षित है, लेकिन सही इस्तेमाल जरूरी है। आसान आदतों से रसोई और घर की हवा सुरक्षित रखी जा सकती है। इसे नीचे दिए ग्राफिक में देखिए-

सवाल- गैस स्टोव इस्तेमाल करते समय क्या सावधानियां रखें?

जवाब- पॉइंटर्स से समझिए-

  • खाना पकाते समय हमेशा एग्जॉस्ट फैन या चिमनी चलाएं।
  • रसोई की खिड़कियां और दरवाजे खुले रखें।
  • हमेशा धीमी या मीडियम आंच पर खाना पकाएं।
  • गैस स्टोव की रेगुलर सफाई करें।
  • समय-समय पर गैस लीकेज चेक करें।
  • अगर लीकेज हो तो तुरंत ठीक कराएं।
  • खाना पकाते समय चूल्हे के बहुत करीब न खड़े हों।

सवाल- क्या इलेक्ट्रिक/इंडक्शन चूल्हे से भी इनडोर एयर प्रदूषित होती है?

जवाब- इलेक्ट्रिक/इंडक्शन चूल्हे गैस स्टोव से ज्यादा सुरक्षित हैं, लेकिन कुकिंग के दौरान सूक्ष्म कण बन सकते हैं, इसलिए इनमें भी पर्याप्त वेंटिलेशन जरूरी है।

सवाल- खाना बनाने का सबसे सुरक्षित और हेल्दी तरीका क्या है?

जवाब- खाना बनाते समय एग्जॉस्ट फैन चालू रखें और खिड़कियां खुली रखें, ताकि गैसें बाहर निकलें। धीमी/मीडियम आंच पर पकाएं, क्योंकि तेज आंच से उत्सर्जन बढ़ता है।

…………………..

जरूरत की ये खबर भी पढ़िए

जरूरत की खबर- इंडक्शन यूज के 10 सेफ्टी टिप्स: ये 12 गलतियां न करें, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल और क्लीनिंग का सही तरीका

इंडक्शन का इस्तेमाल आमतौर पर सुरक्षित होता है। लेकिन कुछ गलतियां ओवरहीटिंग, इलेक्ट्रिक शॉक या नुकसान का कारण बन सकती हैं। इसलिए इसे यूज करते समय कुछ बातों का खास ख्याल रखें। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Rewa Fetus on Judges Table

March 22, 2026/
8:57 am

. यह कहना है रीवा के दयाशंकर पांडेय का। उनकी पत्नी ने सड़क हादसे से जुड़े एक हमले में गर्भ...

अनूठी परंपरा; मियाओ सिस्टर्स फेस्टिवल:रंग-बिरंगे चावलों से बयां होता है दिल का हाल, 'सिस्टर्स राइस' देकर युवतियों ने चुना हमसफर

May 5, 2026/
3:00 pm

तस्वीर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक की है, जहां मियाओ समुदाय का प्रसिद्ध ‘मियाओ सिस्टर्स फेस्टिवल’ मनाया गया। इस दौरान आयोजित...

Croatia World Cup 2026 | USA Base Camp

June 11, 2026/
8:37 am

स्पोर्ट्स डेस्क15 मिनट पहले कॉपी लिंक फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्रोएशिया की टीम अमेरिका पहुंच चुकी है। टीम...

Bikaner Markets Closed 2 PM

April 24, 2026/
8:33 am

बीकाजी के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल (74) आज (शुक्रवार) बीकानेर में उनका अंतिम संस्कार होगा। उनके इकलौते बेटे दीपक अग्रवाल मुखाग्नि...

चुनाव से पहले गोआ सरकार का बड़ा दांव, 82 लाख वर्ग मीटर का नो डाटा जोन घोषित, पर्यावरण पर नजर कदम

May 8, 2026/
9:43 pm

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले गोवा सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ा फैसला लिया है. राज्य...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Gas Stove Indoor Air Pollution; CO₂ CO NO₂ LPG Harmful Gases

Gas Stove Indoor Air Pollution; CO₂ CO NO₂ LPG Harmful Gases
  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Gas Stove Indoor Air Pollution; CO₂ CO NO₂ LPG Harmful Gases | Cooking Safety Tips

1 घंटे पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) उपभोक्ता देश है। भारत सरकार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में 33 करोड़ घरेलू एलपीजी कंज्यूमर्स हैं। यानी कुल आबादी का बड़ा हिस्सा खाना पकाने के लिए इस पर निर्भर है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि एलपीजी गैस जलने पर घर की एयर क्वालिटी खराब हो सकती है। साल 2023 में ‘यूनिवर्सिटी ऑफ यूटा हेल्थ’ में पब्लिश एक रिपोर्ट के मुताबिक, गैस स्टोव पर खाना बनाना ‘सेकेंड हैंड स्मोक’ जितना प्रदूषण पैदा कर सकता है।

वहीं इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी की मेटा-एनालिसिस के अनुसार, गैस स्टोव यूज करने वाले घरों के बच्चों में अस्थमा का जोखिम करीब 42% ज्यादा होता है। हालांकि कुछ सावधानियों के साथ इस जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

इसलिए, आज ‘जरूरत की खबर’ में बात गैस यूज के सेफ्टी टिप्स की। साथ ही जानेंगे कि-

  • गैस स्टोव से कौन-कौन सी हानिकारक गैसें निकलती हैं?
  • गैस स्टोव से होने वाले एयर पॉल्यूशन को कम कैसे करें?

एक्सपर्ट: डॉ. संदीप कटियार, सीनियर कंसल्टेंट, पल्मोनोलॉजी, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, कानपुर

सवाल- गैस स्टोव इनडोर एयर को कैसे प्रदूषित करता है?

जवाब- LPG जलाने पर कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड जैसी गैसें निकलती हैं, जो इनडोर एयर क्वालिटी प्रभावित करती हैं। PM2.5 (प्रदूषण के बारीक कण) भी निकलते हैं। हाई फ्लेम या लंबे समय तक कुकिंग से इनकी मात्रा बढ़ती है। खराब वेंटिलेशन में ये गैसें घर में जमा होती हैं। गैस लीकेज भी प्रदूषण बढ़ाती है।

सवाल- बिना दिखने वाले धुएं के बावजूद गैस स्टोव हवा को कैसे प्रदूषित करता है?

जवाब- गैस स्टोव के कण बेहद बारीक होते हैं, इसलिए नजर नहीं आते। गैस जलने पर नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड निकलती हैं, जो हवा में मिलकर वेंटिलेशन कम होने पर घर में जमा हो जाती हैं।

सवाल- गैस स्टोव से कौन-सी हानिकारक गैसें निकलती हैं?

जवाब- गैस स्टोव जलने पर कुछ अदृश्य हानिकारक गैसें निकलती हैं। नीचे दिए ग्राफिक में देखिए-

आइए गैस स्टोव से निकलने वाली इन हानिकारक गैसों के बारे में जानते हैं-

  • नाइट्रोजन डाइऑक्साइड: यह प्रमुख इनडोर पॉल्यूटेंट है, जो सांस की नली में जलन और फेफड़ों की कार्यक्षमता को प्रभावित करती है।
  • कार्बन मोनोऑक्साइड: रंगहीन-गंधहीन गैस, जो खून की ऑक्सीजन क्षमता घटाती है और सिरदर्द, चक्कर व गंभीर स्थिति में दम घुटने का कारण बनती है।
  • कार्बन डाइऑक्साइड: यह आमतौर पर कम टॉक्सिक है, लेकिन खराब वेंटिलेशन में बढ़कर घुटन, सिरदर्द और थकान पैदा कर सकती है।
  • फॉर्मेल्डिहाइड: कैंसर कारक गैस, जो गैस स्टोव जलने पर निकलती है और आंखों व रेस्पिरेटरी सिस्टम में जलन करती है।
  • मीथेन: स्टोव बंद न होने या लीकेज पर निकलती है। यह जहरीली नहीं, लेकिन पर्यावरण के लिए हानिकारक है।
  • बेंजीन: कैंसर कारक, जो कुछ स्थितियों में गैस जलने पर बनती है और लंबे समय में हानिकारक है।
  • अल्ट्राफाइन पार्टिकुलेट मैटर (PM 2.5): सूक्ष्म कण फेफड़ों में जाकर सांस और हृदय रोगों का जोखिम बढ़ाते हैं।

सवाल- क्या LPG और PNG दोनों से हानिकारक गैसें निकलती हैं?

जवाब- हां, LPG और PNG दोनों कुकिंग फ्यूल हैं। LPG सिलेंडर में कंप्रेस्ड लिक्विड रूप में आती है। जबकि PNG पाइपलाइन से रसोई तक पहुंचती है और अधिक सुरक्षित मानी जाती है। लेकिन दोनों के जलने पर नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड निकलती हैं।

सवाल- ये गैसें सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती हैं?

जवाब- गैस स्टोव से निकलने वाली गैसें लंबे समय में सेहत को सीधे प्रभावित करती हैं। हेल्थ रिस्क ग्राफिक में देखिए-

सवाल- अगर रसोई में चिमनी या एग्जॉस्ट लगा हो तो भी इन गैसों से नुकसान होता है?

जवाब- इससे जोखिम कम होता है, लेकिन खराब मेंटेनेंस, बंद फिल्टर या कमजोर वेंटिलेशन में गैसें जमा हो सकती हैं।

सवाल- गैस के अलावा इनडोर एयर किन कारणों से प्रदूषित होती है?

जवाब- इनडोर एयर गैस स्टोव के अलावा कई कारणों से भी खराब होती है। सभी कारण ग्राफिक में देखिए-

सवाल- इन गैसों से सबसे ज्यादा खतरा किसे है?

जवाब- कुछ लोगों को इसका रिस्क ज्यादा होता है। जैसेकि-

  • सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को होता है, क्योंकि उनके लंग्स डेवलपिंग स्टेज में होते हैं।
  • अस्थमा या अन्य सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों में इसका खतरा और बढ़ जाता है।
  • बुजुर्गों की इम्यूनिटी कमजोर होती है। इसलिए उनके लिए ये ज्यादा खतरनाक है।
  • गर्भवती महिलाओं और लंबे समय तक रसोई में रहने वाले लोगों को जोखिम ज्यादा होता है।

सवाल- गैस स्टोव से होने वाले एयर पॉल्यूशन कैसे कम करें?

जवाब- गैस स्टोव सुरक्षित है, लेकिन सही इस्तेमाल जरूरी है। आसान आदतों से रसोई और घर की हवा सुरक्षित रखी जा सकती है। इसे नीचे दिए ग्राफिक में देखिए-

सवाल- गैस स्टोव इस्तेमाल करते समय क्या सावधानियां रखें?

जवाब- पॉइंटर्स से समझिए-

  • खाना पकाते समय हमेशा एग्जॉस्ट फैन या चिमनी चलाएं।
  • रसोई की खिड़कियां और दरवाजे खुले रखें।
  • हमेशा धीमी या मीडियम आंच पर खाना पकाएं।
  • गैस स्टोव की रेगुलर सफाई करें।
  • समय-समय पर गैस लीकेज चेक करें।
  • अगर लीकेज हो तो तुरंत ठीक कराएं।
  • खाना पकाते समय चूल्हे के बहुत करीब न खड़े हों।

सवाल- क्या इलेक्ट्रिक/इंडक्शन चूल्हे से भी इनडोर एयर प्रदूषित होती है?

जवाब- इलेक्ट्रिक/इंडक्शन चूल्हे गैस स्टोव से ज्यादा सुरक्षित हैं, लेकिन कुकिंग के दौरान सूक्ष्म कण बन सकते हैं, इसलिए इनमें भी पर्याप्त वेंटिलेशन जरूरी है।

सवाल- खाना बनाने का सबसे सुरक्षित और हेल्दी तरीका क्या है?

जवाब- खाना बनाते समय एग्जॉस्ट फैन चालू रखें और खिड़कियां खुली रखें, ताकि गैसें बाहर निकलें। धीमी/मीडियम आंच पर पकाएं, क्योंकि तेज आंच से उत्सर्जन बढ़ता है।

…………………..

जरूरत की ये खबर भी पढ़िए

जरूरत की खबर- इंडक्शन यूज के 10 सेफ्टी टिप्स: ये 12 गलतियां न करें, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल और क्लीनिंग का सही तरीका

इंडक्शन का इस्तेमाल आमतौर पर सुरक्षित होता है। लेकिन कुछ गलतियां ओवरहीटिंग, इलेक्ट्रिक शॉक या नुकसान का कारण बन सकती हैं। इसलिए इसे यूज करते समय कुछ बातों का खास ख्याल रखें। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket