Wednesday, 09 Sep 2026 | 08:25 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Hardik Pandya; IND Vs SA T20 World Cup LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज का तीसरा मैच आज पिछले बार की दोनों फाइनलिस्ट भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा, टॉस 6:30 बजे होगा।

दोनों टीमों के बीच पिछला यानी 2024 एडिशन का फाइनल खेला गया था। इसमें भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 176 रन बनाए थे। टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 8 विकेट के नुकसान पर 168 रन ही बना सकी। इस तरह भारत 7 रन से जीत दर्ज करते हुए 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बना।

भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें ग्रुप स्टेज में अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर रही थीं और सभी 4-4 मैच जीते थे। भारत ने अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया। वहीं, साउथ अफ्रीका ने कनाडा, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और UAE को हराकर ग्रुप-डी में टॉप किया था।

भारत ने 60% मुकाबले जीते

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में टीम इंडिया ने अपना पहला मैच ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। ये मैच 1 दिसंबर 2006 को खेला गया था। इस मैच को भारत ने 6 विकेट से जीता था।

इसके बाद इस फॉर्मेट में टीम इंडिया और प्रोटियाज के बीच अब तक 35 मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान भारत ने 21 मैच जीते हैं और 13 मुकाबलों में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की है। जबकि 1 मैच का नतीजा नहीं निकल सका। वहीं, वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 7 बार आसने-सामने हुईं। इस दौरान 5 मैच टीम इंडिया ने और 2 साउथ अफ्रीका ने जीते।

ईशान भारत के टॉप स्कोरर

इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए ईशान किशन और वरुण चक्रवर्ती बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। ईशान ने 4 मैचों में 176 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 77 रन रहा है। वहीं, वरुण ने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए 4 मैचों में 9 विकेट झटके हैं।

एनगिडी साउथ अफ्रीका के टॉप बॉलर

इस वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान ऐडन मार्करम बल्ले से शानदार लय में दिखे हैं। उन्होंने 4 मुकाबलों में 178 रन बनाए हैं, जिसमें नाबाद 86 रन उनकी बेस्ट पारी रही। वहीं गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 3 मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं।

पिच रिपोर्ट और रिकॉर्ड

  • अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रैंडली मानी जाती है। यहां का सरफेस पूरी तरह से सपाट है और बल्लेबाजी करना काफी आसान होता है। इस पिच पर नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजों को शुरुआत के कुछ ओवर्स में मदद मिल सकती है। वहीं बीच के ओवर्स में स्पिनर्स को टर्न भी मिल सकता है।
  • अहमदाबाद में अब तक 12 टी-20 इंटरनेशन मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 8 और चेज करने वाली टीम ने 4 मैच जीते हैं। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 234/4 है, जो भारत ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 190 रन रहा है, जो हाई-स्कोरिंग मुकाबलों की ओर इशारा करता है।
  • भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक 9 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें से 7 में जीत दर्ज की है, जबकि 2 मुकाबलों में उसे इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए एक मैच में भारत ने 36 रन से जीत हासिल की थी।

ड्यू फैक्टर देखने को मिलेगा

रविवार को अहमदाबाद में मौसम अच्छा रहेगा। आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। 36 डिग्री सेल्शियस अधिकतम और 20 डिग्री सेल्शियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। शाम के समय ड्यू फैक्टर भी देखने को मिलेगा।

भारतीय टीम में एक बदलाव संभव

भारतीय उपकप्‍तान अक्षर पटेल की प्‍लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है। पिछले मैच में उन्‍हे आराम दिया गया था। ऐसे में वॉशिंगटन सुंदर को बाहर बैठना पड़ सकता है।

पॉसिबल प्लेइंग इलेवन

  • भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
  • साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कार्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

अभिषेक अब तक खाता नहीं खोल सके

टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा का मौजूदा फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। इस वर्ल्ड कप में उन्होंने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं, लेकिन उनका खाता भी नहीं खुल पाया है। हालांकि भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनका समर्थन किया है। उन्होंने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,

QuoteImage

मुझे उन लोगों की चिंता है जो अभिषेक शर्मा को लेकर चिंतित हैं। मुझे ज्यादा फिक्र उन टीमों की है, जिन्हें आगे जाकर उसका सामना करना पड़ेगा। उसने पिछले साल टीम के लिए सब कुछ किया था, अब हमारी बारी है कि हम उसका साथ दें।

QuoteImage

कहां देख सकते हैं मैच?

इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।

————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज

क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
RBI Polymer Notes Trial | New Delhi Launch Update 2027

July 17, 2026/
4:05 pm

नई दिल्ली11 मिनट पहले कॉपी लिंक फाइल फोटो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही देश में प्लास्टिक यानी पॉलीमर से...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, कहा- 'टीएमसी बड़ी गड़बड़ी नहीं...'

April 23, 2026/
11:11 am

बंगाल चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में नामांकन के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आज सुबह नंदीग्राम में अपना वोट डाला और...

अल्लू अर्जुन की पत्नी पीड़ित परिवार से मिलीं:पुष्पा 2 के प्रीमियर में भगदड़ में घायल बच्चे के इलाज और पढ़ाई में मदद का भरोसा दिया

May 8, 2026/
2:47 pm

फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ में घायल हुए बच्चे के परिवार से हाल ही में अल्लू...

मां बनने के बाद कटरीना की पहली पब्लिक अपीयरेंस:मास्क से चेहरा छिपाया, पैपराजी को किया वेव, 7 नवंबर को दिया बेटे विहान को जन्म

February 25, 2026/
1:03 pm

कटरीना कैफ मां बनने के बाद पहली बार पब्लिकली नजर आई हैं। एक्ट्रेस ने 7 नवंबर 2025 को बेटे को...

तस्वीर का विवरण

May 5, 2026/
8:42 pm

सामग्री: 2 कप आटे का आटा, ताज़ा पुदीना आटा, 2 हरी मिर्च, 1 छोटा मसाला अदरक, ½ छोटा मसाला जीरा,...

बेटी की शादी में नाचे तारक मेहता:शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की निजी समारोह में शादी; यूजर्स ने पूछा- जेठालाल कहां हैं

July 2, 2026/
1:31 pm

टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में तारक मेहता का किरदार निभा चुके शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की...

वीके शशिकला नई पार्टी: तमिलनाडु चुनाव से पहले वी.के. शशिकला ने खेला बड़ा दांव! बना ली नई पार्टी, जानिए वजह

March 13, 2026/
2:32 pm

वी.के. शशिकला ने तमिल की राजनीति में बड़े कदम उठाते हुए अपनी नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा की है। एआईएडीएमके...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Hardik Pandya; IND Vs SA T20 World Cup LIVE Score Update

Hardik Pandya; IND Vs SA T20 World Cup LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज का तीसरा मैच आज पिछले बार की दोनों फाइनलिस्ट भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा, टॉस 6:30 बजे होगा।

दोनों टीमों के बीच पिछला यानी 2024 एडिशन का फाइनल खेला गया था। इसमें भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 176 रन बनाए थे। टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 8 विकेट के नुकसान पर 168 रन ही बना सकी। इस तरह भारत 7 रन से जीत दर्ज करते हुए 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बना।

भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें ग्रुप स्टेज में अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर रही थीं और सभी 4-4 मैच जीते थे। भारत ने अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया। वहीं, साउथ अफ्रीका ने कनाडा, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और UAE को हराकर ग्रुप-डी में टॉप किया था।

भारत ने 60% मुकाबले जीते

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में टीम इंडिया ने अपना पहला मैच ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। ये मैच 1 दिसंबर 2006 को खेला गया था। इस मैच को भारत ने 6 विकेट से जीता था।

इसके बाद इस फॉर्मेट में टीम इंडिया और प्रोटियाज के बीच अब तक 35 मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान भारत ने 21 मैच जीते हैं और 13 मुकाबलों में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की है। जबकि 1 मैच का नतीजा नहीं निकल सका। वहीं, वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 7 बार आसने-सामने हुईं। इस दौरान 5 मैच टीम इंडिया ने और 2 साउथ अफ्रीका ने जीते।

ईशान भारत के टॉप स्कोरर

इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए ईशान किशन और वरुण चक्रवर्ती बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। ईशान ने 4 मैचों में 176 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 77 रन रहा है। वहीं, वरुण ने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए 4 मैचों में 9 विकेट झटके हैं।

एनगिडी साउथ अफ्रीका के टॉप बॉलर

इस वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान ऐडन मार्करम बल्ले से शानदार लय में दिखे हैं। उन्होंने 4 मुकाबलों में 178 रन बनाए हैं, जिसमें नाबाद 86 रन उनकी बेस्ट पारी रही। वहीं गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 3 मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं।

पिच रिपोर्ट और रिकॉर्ड

  • अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रैंडली मानी जाती है। यहां का सरफेस पूरी तरह से सपाट है और बल्लेबाजी करना काफी आसान होता है। इस पिच पर नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजों को शुरुआत के कुछ ओवर्स में मदद मिल सकती है। वहीं बीच के ओवर्स में स्पिनर्स को टर्न भी मिल सकता है।
  • अहमदाबाद में अब तक 12 टी-20 इंटरनेशन मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 8 और चेज करने वाली टीम ने 4 मैच जीते हैं। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 234/4 है, जो भारत ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 190 रन रहा है, जो हाई-स्कोरिंग मुकाबलों की ओर इशारा करता है।
  • भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक 9 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें से 7 में जीत दर्ज की है, जबकि 2 मुकाबलों में उसे इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए एक मैच में भारत ने 36 रन से जीत हासिल की थी।

ड्यू फैक्टर देखने को मिलेगा

रविवार को अहमदाबाद में मौसम अच्छा रहेगा। आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। 36 डिग्री सेल्शियस अधिकतम और 20 डिग्री सेल्शियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। शाम के समय ड्यू फैक्टर भी देखने को मिलेगा।

भारतीय टीम में एक बदलाव संभव

भारतीय उपकप्‍तान अक्षर पटेल की प्‍लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है। पिछले मैच में उन्‍हे आराम दिया गया था। ऐसे में वॉशिंगटन सुंदर को बाहर बैठना पड़ सकता है।

पॉसिबल प्लेइंग इलेवन

  • भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
  • साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कार्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

अभिषेक अब तक खाता नहीं खोल सके

टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा का मौजूदा फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। इस वर्ल्ड कप में उन्होंने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं, लेकिन उनका खाता भी नहीं खुल पाया है। हालांकि भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनका समर्थन किया है। उन्होंने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,

QuoteImage

मुझे उन लोगों की चिंता है जो अभिषेक शर्मा को लेकर चिंतित हैं। मुझे ज्यादा फिक्र उन टीमों की है, जिन्हें आगे जाकर उसका सामना करना पड़ेगा। उसने पिछले साल टीम के लिए सब कुछ किया था, अब हमारी बारी है कि हम उसका साथ दें।

QuoteImage

कहां देख सकते हैं मैच?

इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।

————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज

क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket