Tuesday, 03 Nov 2026 | 05:51 PM

Trending :

Lalit Modi Biopic | Sajid Nadiadwala To Produce IPL Founder Film

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक ललित मोदी की जिंदगी पर फिल्म बनने जा रही है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बायोपिक को साजिद नाडियाडवाला अपने बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस करेंगे।

फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने का काम पूर्व टीवी एग्जीक्यूटिव और प्रोड्यूसर स्नेहा रजनी कर रही हैं। यह फिल्म ललित मोदी के शुरुआती जीवन, IPL की शुरुआत, उनकी सफलता और बाद में जुड़े विवादों पर आधारित होगी।

कुछ समय पहले रणवीर सिंह ने ललित का रोल निभाने में दिलचस्पी दिखाई थी। न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में ललित मोदी ने भी पुष्टि की थी कि रणवीर उनका रोल निभाना चाहते हैं। ललित करीब 16 साल से लंदन में रह रहे हैं।

एएनआई को दिए इंटरव्यू में ललित मोदी ने कहा था की रणवीर उनका रोल निभाना चाहते हैं।

रणवीर सिंह ने लंदन जाकर की थी मुलाकात

मेकर्स इस बायोपिक में ललित मोदी की सिर्फ हेडलाइंस और विवादों पर ध्यान देने के बजाय उनके निजी जीवन और करियर के अलग-अलग पहलुओं को दिखाना चाहते हैं। फिल्म की राइटिंग और डेवलपमेंट का काम अभी जारी है। एएनआई से बातचीत में ललित मोदी ने बताया था कि स्नेहा रजनी की अगुआई में एक टीम उनके दर्जनों इंटरव्यू ले चुकी है।

इस बायोपिक को साजिद नाडियाडवाला अपने बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस करेंगे।

उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि कुछ साल पहले एक्टर रणवीर सिंह उनसे मिलने लंदन पहुंचे थे और उन्होंने बायोपिक में ललित मोदी का किरदार निभाने की इच्छा जताई थी। हालांकि, स्टार कास्ट और डायरेक्टर को लेकर अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

ललित मोदी ने दावा किया था की कुछ साल पहले एक्टर रणवीर सिंह उनसे मिलने लंदन पहुंचे थे

2008 में IPL की शुरुआत, कोच्चि फ्रेंचाइजी विवाद

  • ललित मोदी का नाम भारतीय क्रिकेट, बिजनेस और एंटरटेनमेंट को एक साथ लाने के लिए जाना जाता है। साल 2008 में उन्होंने बीसीसीआई (BCCI) के उपाध्यक्ष रहते हुए फ्रेंचाइजी आधारित टी20 क्रिकेट लीग ‘IPL’ का कॉन्सेप्ट पेश किया था।
  • वे इसके पहले चेयरमैन और कमिश्नर बने। देखते ही देखते IPL दुनिया की सबसे बड़ी खेल लीग में शामिल हो गया। हालांकि, 2010 में कोच्चि टस्कर्स केरल फ्रेंचाइजी की शेयरहोल्डिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
  • ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर सुनंदा पुष्कर के ‘स्वेट इक्विटी’ शेयर्स का खुलासा कर दिया था, जिसके बाद तत्कालीन केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

इंडिया में IPL कैसे लाए ललित मोदी

दिल्ली की बड़ी बिजनेसमैन फैमिली में जन्मे ललित मोदी ने US से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद भारत लौट आए। यहां देखा कि लोगों में क्रिकेट के प्रति बड़ी दीवानगी है। अमेरिका के खेलों से इंस्पिरेशन लेते हुए ललित ने भारत में IPL शुरू कराने के बारे में सोचा। हिमाचल, राजस्थान और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के मेंबर बनाने के बाद BCCI के साथ मिलकर ललित ने IPL के प्लान पर काम करना शुरू किया।

IPL कॉन्ट्रोवर्सी में घिरे ललित, BCCI ने 22 आरोप लगाए थे

  • IPL की शुरुआत करते हुए ललित मोदी ने अपने परिवार के कई सदस्यों को IPL में हिस्सेदारी दिलाई थी। 2008 में IPL के आते ही यह लीग सुपरहिट हो गई और इसके लिए ललित ने खूब तारीफें लूटीं।
  • IPL से खिलाड़ियों और BCCI को भी फायदा होने लगा। कुछ समय बाद IPL और ललित के निजी स्वार्थ की जानकारी सबके सामने आने लगी और उन्हें 2010 के IPL फाइनल के बाद BCCI के वाइस प्रेसिडेंट पद से हटा दिया गया।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI ने ललित मोदी पर 22 आरोप लगाए, जिनमें अपने परिवार को कॉन्ट्रैक्ट देना, IPL की ब्रॉडकास्टिंग अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना, नीलामी में धांधली करना जैसे कई आरोप शामिल रहे।

ED की जांच, विदेश जाना और ‘ललितगेट’ विवाद

  • साल 2010 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 2009 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित IPL के दौरान विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के उल्लंघनों की जांच शुरू की। ईडी के समन जारी होने के बीच ललित मोदी भारत छोड़कर लंदन चले गए। इसके बाद उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी हुआ।
  • साल 2015 में यह मामला उस समय एक बड़े राजनीतिक विवाद में बदल गया, जब लीक हुए दस्तावेजों से पता चला कि तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पासपोर्ट रद्द होने के बावजूद ललित मोदी को यूके के ट्रैवल डॉक्युमेंट्स दिलाने में मदद की थी। इस पूरे घटनाक्रम को मीडिया में ‘ललितगेट’ नाम दिया गया था।
उम्र में 9 साल बड़ी मीनल के साथ ललित मोदी ने 1991 में शादी कर ली।

मां की सहेली से की शादी

ललित को विदेश में पढ़ाई के दौरान उनकी मां की सहेली मीनल से प्यार हो गया था। मीनल उम्र में ललित से 9 साल बड़ी थीं, इसके बावजूद मोदी और मीनल के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। मीनल की शादी नाइजीरिया के बिजनेसमैन जैक सागरानी से हो रही थी। उससे ठीक पहले ललित ने मीनल से प्यार का इजहार कर दिया, जिससे मीनल गुस्सा हो गईं। उन्होंने चार साल तक मोदी से बातचीत बंद कर दी।

ये खबर भी पढ़ें

‘मैं सुष्मिता सेन का केप्ट बॉयफ्रेंड था’:एक्ट्रेस पर लगे ‘गोल्ड डिगर’ टैग पर ललित मोदी बोले- हर जगह वही पेमेंट करती थीं

बिजनेसमैन और पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने हाल ही में अपनी पूर्व पार्टनर सुष्मिता सेन को स्पेशल बताया। साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस पर लगे ‘गोल्ड डिगर’ (पैसे के लिए रिश्ता रखने वाली) के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि एक्ट्रेस हर चीज की पेमेंट करती थीं। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
चंडीगढ़ में किन्नरों ने युवती को पीटा,VIDEO:क्लब के बाहर रोड पर गिरा जमकर लात-घूंसे मारे; भीड़ जमा थी लेकिन किसी ने नहीं बचाया

May 17, 2026/
10:56 am

चंडीगढ़ में क्लब के बाहर किन्नरों ने एक युवती की जमकर पिटाई कर दी। इसका VIDEO सामने आया है। इसमें...

Indore Aadhaar Card Fake Job Scam

April 16, 2026/
7:15 am

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके स्थित गुमाश्ता नगर में 75 वर्षीय बुजुर्ग के साथ ठगी और चोरी की गंभीर वारदात के...

KL Rahul; DC vs RCB IPL 2026 LIVE Score Update

April 27, 2026/
4:30 am

स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक 9-दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए IPL 2026 का सीजन मुश्किल होता जा रहा...

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की भारत को धमकी:कहा- अगला युद्ध बॉर्डर तक नहीं रहेगा, कोलकाता तक पहुंचेंगे; उनके घरों में ही उन पर हमला करेंगे

April 5, 2026/
10:17 am

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को सियालकोट में पत्रकारों से बात करते हुए भारत को धमकी दी...

कर्नाटक मुख्यमंत्री समाचार लाइव अपडेट: सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया; डीके शिवकुमार उनकी जगह ले सकते हैं

May 29, 2026/
7:08 am

कर्नाटक मुख्यमंत्री समाचार लाइव अपडेट: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को राज्य में संभावित नेतृत्व परिवर्तन के बीच कांग्रेस...

आकांक्षा पुरी बोलीं- खेसारी लाल यादव संग जोड़ी हिट:अश्मित पटेल के साथ ‘साड़ी फरमेश’ में दिखी केमिस्ट्री: कहा- ऐसा मौका पहले नहीं मिला

April 15, 2026/
6:00 am

नए गाने ‘साड़ी फरमेश’ को लेकर एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी और एक्टर अश्मित पटेल इन दिनों चर्चा में हैं। इस गाने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Lalit Modi Biopic | Sajid Nadiadwala To Produce IPL Founder Film

Lalit Modi Biopic | Sajid Nadiadwala To Produce IPL Founder Film

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक ललित मोदी की जिंदगी पर फिल्म बनने जा रही है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बायोपिक को साजिद नाडियाडवाला अपने बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस करेंगे।

फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने का काम पूर्व टीवी एग्जीक्यूटिव और प्रोड्यूसर स्नेहा रजनी कर रही हैं। यह फिल्म ललित मोदी के शुरुआती जीवन, IPL की शुरुआत, उनकी सफलता और बाद में जुड़े विवादों पर आधारित होगी।

कुछ समय पहले रणवीर सिंह ने ललित का रोल निभाने में दिलचस्पी दिखाई थी। न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में ललित मोदी ने भी पुष्टि की थी कि रणवीर उनका रोल निभाना चाहते हैं। ललित करीब 16 साल से लंदन में रह रहे हैं।

एएनआई को दिए इंटरव्यू में ललित मोदी ने कहा था की रणवीर उनका रोल निभाना चाहते हैं।

एएनआई को दिए इंटरव्यू में ललित मोदी ने कहा था की रणवीर उनका रोल निभाना चाहते हैं।

रणवीर सिंह ने लंदन जाकर की थी मुलाकात

मेकर्स इस बायोपिक में ललित मोदी की सिर्फ हेडलाइंस और विवादों पर ध्यान देने के बजाय उनके निजी जीवन और करियर के अलग-अलग पहलुओं को दिखाना चाहते हैं। फिल्म की राइटिंग और डेवलपमेंट का काम अभी जारी है। एएनआई से बातचीत में ललित मोदी ने बताया था कि स्नेहा रजनी की अगुआई में एक टीम उनके दर्जनों इंटरव्यू ले चुकी है।

इस बायोपिक को साजिद नाडियाडवाला अपने बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस करेंगे।

इस बायोपिक को साजिद नाडियाडवाला अपने बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस करेंगे।

उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि कुछ साल पहले एक्टर रणवीर सिंह उनसे मिलने लंदन पहुंचे थे और उन्होंने बायोपिक में ललित मोदी का किरदार निभाने की इच्छा जताई थी। हालांकि, स्टार कास्ट और डायरेक्टर को लेकर अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

ललित मोदी ने दावा किया था की कुछ साल पहले एक्टर रणवीर सिंह उनसे मिलने लंदन पहुंचे थे

ललित मोदी ने दावा किया था की कुछ साल पहले एक्टर रणवीर सिंह उनसे मिलने लंदन पहुंचे थे

2008 में IPL की शुरुआत, कोच्चि फ्रेंचाइजी विवाद

  • ललित मोदी का नाम भारतीय क्रिकेट, बिजनेस और एंटरटेनमेंट को एक साथ लाने के लिए जाना जाता है। साल 2008 में उन्होंने बीसीसीआई (BCCI) के उपाध्यक्ष रहते हुए फ्रेंचाइजी आधारित टी20 क्रिकेट लीग ‘IPL’ का कॉन्सेप्ट पेश किया था।
  • वे इसके पहले चेयरमैन और कमिश्नर बने। देखते ही देखते IPL दुनिया की सबसे बड़ी खेल लीग में शामिल हो गया। हालांकि, 2010 में कोच्चि टस्कर्स केरल फ्रेंचाइजी की शेयरहोल्डिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
  • ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर सुनंदा पुष्कर के ‘स्वेट इक्विटी’ शेयर्स का खुलासा कर दिया था, जिसके बाद तत्कालीन केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

इंडिया में IPL कैसे लाए ललित मोदी

दिल्ली की बड़ी बिजनेसमैन फैमिली में जन्मे ललित मोदी ने US से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद भारत लौट आए। यहां देखा कि लोगों में क्रिकेट के प्रति बड़ी दीवानगी है। अमेरिका के खेलों से इंस्पिरेशन लेते हुए ललित ने भारत में IPL शुरू कराने के बारे में सोचा। हिमाचल, राजस्थान और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के मेंबर बनाने के बाद BCCI के साथ मिलकर ललित ने IPL के प्लान पर काम करना शुरू किया।

IPL कॉन्ट्रोवर्सी में घिरे ललित, BCCI ने 22 आरोप लगाए थे

  • IPL की शुरुआत करते हुए ललित मोदी ने अपने परिवार के कई सदस्यों को IPL में हिस्सेदारी दिलाई थी। 2008 में IPL के आते ही यह लीग सुपरहिट हो गई और इसके लिए ललित ने खूब तारीफें लूटीं।
  • IPL से खिलाड़ियों और BCCI को भी फायदा होने लगा। कुछ समय बाद IPL और ललित के निजी स्वार्थ की जानकारी सबके सामने आने लगी और उन्हें 2010 के IPL फाइनल के बाद BCCI के वाइस प्रेसिडेंट पद से हटा दिया गया।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI ने ललित मोदी पर 22 आरोप लगाए, जिनमें अपने परिवार को कॉन्ट्रैक्ट देना, IPL की ब्रॉडकास्टिंग अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना, नीलामी में धांधली करना जैसे कई आरोप शामिल रहे।

ED की जांच, विदेश जाना और ‘ललितगेट’ विवाद

  • साल 2010 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 2009 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित IPL के दौरान विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के उल्लंघनों की जांच शुरू की। ईडी के समन जारी होने के बीच ललित मोदी भारत छोड़कर लंदन चले गए। इसके बाद उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी हुआ।
  • साल 2015 में यह मामला उस समय एक बड़े राजनीतिक विवाद में बदल गया, जब लीक हुए दस्तावेजों से पता चला कि तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पासपोर्ट रद्द होने के बावजूद ललित मोदी को यूके के ट्रैवल डॉक्युमेंट्स दिलाने में मदद की थी। इस पूरे घटनाक्रम को मीडिया में ‘ललितगेट’ नाम दिया गया था।
उम्र में 9 साल बड़ी मीनल के साथ ललित मोदी ने 1991 में शादी कर ली।

उम्र में 9 साल बड़ी मीनल के साथ ललित मोदी ने 1991 में शादी कर ली।

मां की सहेली से की शादी

ललित को विदेश में पढ़ाई के दौरान उनकी मां की सहेली मीनल से प्यार हो गया था। मीनल उम्र में ललित से 9 साल बड़ी थीं, इसके बावजूद मोदी और मीनल के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। मीनल की शादी नाइजीरिया के बिजनेसमैन जैक सागरानी से हो रही थी। उससे ठीक पहले ललित ने मीनल से प्यार का इजहार कर दिया, जिससे मीनल गुस्सा हो गईं। उन्होंने चार साल तक मोदी से बातचीत बंद कर दी।

ये खबर भी पढ़ें

‘मैं सुष्मिता सेन का केप्ट बॉयफ्रेंड था’:एक्ट्रेस पर लगे ‘गोल्ड डिगर’ टैग पर ललित मोदी बोले- हर जगह वही पेमेंट करती थीं

बिजनेसमैन और पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने हाल ही में अपनी पूर्व पार्टनर सुष्मिता सेन को स्पेशल बताया। साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस पर लगे ‘गोल्ड डिगर’ (पैसे के लिए रिश्ता रखने वाली) के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि एक्ट्रेस हर चीज की पेमेंट करती थीं। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket