Tuesday, 10 Nov 2026 | 04:56 AM

Trending :

Rajasthan PTI Bharti Cancelled | Exam Postponed to 2027

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान में सरकारी स्कूलों में पीटीआई (फिजिकल एजुकेशन टीचर) बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल पीटीआई भर्ती परीक्षा सितंबर 2026 में होना थी। लेकिन भर्ती नियमों से जुड़े मुद्दों के कारण अब इसे रद्द कर दिया गया है। इस एग्जाम के अप्रैल 2027 में आयोजित होने की संभावना जताई जा रही है।

साल 2027 में एग्जाम की संभावना

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने स्पष्ट किया है कि पीटीआई भर्ती परीक्षा अब 13 सितंबर 2026 को आयोजित नहीं की जाएगी। बोर्ड के अनुसार भर्ती नियमों से जुड़े कुछ मुद्दों पर अभी स्पष्टीकरण लिया जाना बाकी है, जिसके कारण भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने में देरी हो रही है। ऐसे में परीक्षा का आयोजन अब वर्ष 2027 में किए जाने की संभावना है।

उम्मीदवारों की चिंता बढ़ी

भर्ती प्रक्रिया में देरी से उम्मीदवारों के सामने आयु सीमा, तैयारी की अवधि और रोजगार के अवसरों को लेकर चिंता बढ़ गई है। उम्मीदवार पिछले कई सालों से भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बार-बार परीक्षा आगे बढ़ने और अब इस साल रद्द होने से निराशा बढ़ रही है।

RSSB के अध्यक्ष आलोक राज ने दी जानकारी

RSSB के अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि पीटीआई भर्ती का विज्ञापन नियमों से संबंधित आवश्यक स्पष्टता मिलने के बाद ही जारी की जाएगी।

मौजूदा स्थिति को देखते हुए परीक्षा 2026 में आयोजित होना संभव नहीं है। बोर्ड अब अप्रैल 2027 में परीक्षा कराने का प्रयास करेगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड प्रदेश में करीब 900 पीटीआई पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहा है।

भर्ती के लिए एलजिबिलिटी :

पीटीआई भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा शारीरिक शिक्षा में बी.पी.एड., डी.पी.एड. या सी.पी.एड. डिग्री भी होना चाहिए।

एज लिमिट :

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल है। आयु की गिनती 1 जनवरी 2027 के आधार पर होगी। वहीं OBC, SC, ST, EWS और महिला उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

PTI भर्ती से जुड़ी खास बातें:

  • PTI का मुख्य कार्य स्कूलों में खेलकूद, शारीरिक शिक्षा और फिटनेस एक्टिविटी का सचांलना करना होता है।
  • अधिकांश राज्यों में PTI भर्ती के लिए 12वीं के साथ D.P.Ed./C.P.Ed. या ग्रेजुएशन के साथ B.P.Ed. जैसी योग्यता मांगी जाती है।
  • सिलेक्शन प्रोसेस में रिटन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेरिट शामिल है।
  • कई राज्यों में PTI भर्ती के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की शर्त भी लागू हो सकती है।
  • राजस्थान की PTI भर्ती-2022 में फर्जी B.P.Ed. डिग्रियों और डमी कैंडिडेट्स के इस्तेमाल के आरोप सामने आए, जिसके बाद जांच शुरू हुई और कई नियुक्तियों पर कार्रवाई हुई।
  • जांच में सैकड़ों उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट्स में अनियमितताएं मिलने के बाद कई चयनित उम्मीदवारों की नियुक्तियां रोक दी गईं।
  • राजस्थान में फर्जी खेल प्रमाणपत्रों के जरिए नौकरी हासिल करने के मामलों में भी गिरफ्तारियां हुई हैं।
  • पंजाब में 2025 में घोषित 2,000 PTI शिक्षकों की भर्ती को बाद में सरकार ने वापस ले लिया था।
  • भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए डॉ्क्यूमेंट वेरिफिकेशन, डिग्री जांच और डिजिटल रिकॉर्ड मिलान की प्रोसेस लगातार सख्त की जा रही है।

————–

ये खबरें भी पढ़ें…

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 जारी: टॉप 100 में एक भी भारतीय यूनिवर्सिटी नहीं, भारत में IIT दिल्ली टॉप पर, DU-JNU की रैकिंग सुधरी

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 जारी हो गई है। इस रैंकिंग द्वारा जारी टॉप 100 यूनिवर्सिटी की रैंकिंग में एक भी भारत का संस्थान शामिल नहीं हो सका है। वहीं टॉप 200 की लिस्ट में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली ने एक बार फिर भारत के सबसे अच्छे एजुकेशन और रिसर्च संस्थान के तौर पर अपनी जगह बनाई है। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
फिल्म 'राका' में कम नहीं होगा दीपिका का रोल:मेकर्स ने रिप्लेसमेंट-रोल छोटा करने की खबरों को बताया गलत; प्रेग्नेंसी में शूटिंग जारी रखेंगी

April 23, 2026/
2:53 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। इस खबर के सामने आने...

Marcus Stoinis has added 50 runs with Suryansh Shedge (Picture credit: AP)

May 3, 2026/
9:34 pm

आखरी अपडेट:03 मई, 2026, 21:34 IST जहां मौजूदा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है, वहीं विपक्षी भारतीय...

ट्रम्प की डाक वोटिंग सख्त करने की कोशिश पर रोक:सुप्रीम कोर्ट के 9 में से 7 जज खिलाफ; वोटरों की जानकारी USPS को देने का था आदेश

September 15, 2026/
10:22 am

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डाक से वोटिंग के नियम सख्त करने की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कोशिश पर लगी रोक...

'चुनाव के बाद गैस-नकाद बंद करेगी बीजेपी', बेलदा रैली में ममता बनर्जी का हमला, टिकट विवाद पर पार्टी नेताओं ने दी खरी-खरी

March 30, 2026/
4:18 pm

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब अपना एजेंट जोर अजमाइश पर पहुंच गया है। यहां मुख्यमंत्री ममता...

इंदौर में युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप:नौकरी दिलाने के बहाने फंसाया, वीडियो बनाकर लंबे समय तक दबाव बनाया

April 30, 2026/
2:14 pm

इंदौर में एक युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Rajasthan PTI Bharti Cancelled | Exam Postponed to 2027

Rajasthan PTI Bharti Cancelled | Exam Postponed to 2027

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान में सरकारी स्कूलों में पीटीआई (फिजिकल एजुकेशन टीचर) बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल पीटीआई भर्ती परीक्षा सितंबर 2026 में होना थी। लेकिन भर्ती नियमों से जुड़े मुद्दों के कारण अब इसे रद्द कर दिया गया है। इस एग्जाम के अप्रैल 2027 में आयोजित होने की संभावना जताई जा रही है।

साल 2027 में एग्जाम की संभावना

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने स्पष्ट किया है कि पीटीआई भर्ती परीक्षा अब 13 सितंबर 2026 को आयोजित नहीं की जाएगी। बोर्ड के अनुसार भर्ती नियमों से जुड़े कुछ मुद्दों पर अभी स्पष्टीकरण लिया जाना बाकी है, जिसके कारण भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने में देरी हो रही है। ऐसे में परीक्षा का आयोजन अब वर्ष 2027 में किए जाने की संभावना है।

उम्मीदवारों की चिंता बढ़ी

भर्ती प्रक्रिया में देरी से उम्मीदवारों के सामने आयु सीमा, तैयारी की अवधि और रोजगार के अवसरों को लेकर चिंता बढ़ गई है। उम्मीदवार पिछले कई सालों से भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बार-बार परीक्षा आगे बढ़ने और अब इस साल रद्द होने से निराशा बढ़ रही है।

RSSB के अध्यक्ष आलोक राज ने दी जानकारी

RSSB के अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि पीटीआई भर्ती का विज्ञापन नियमों से संबंधित आवश्यक स्पष्टता मिलने के बाद ही जारी की जाएगी।

मौजूदा स्थिति को देखते हुए परीक्षा 2026 में आयोजित होना संभव नहीं है। बोर्ड अब अप्रैल 2027 में परीक्षा कराने का प्रयास करेगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड प्रदेश में करीब 900 पीटीआई पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहा है।

भर्ती के लिए एलजिबिलिटी :

पीटीआई भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा शारीरिक शिक्षा में बी.पी.एड., डी.पी.एड. या सी.पी.एड. डिग्री भी होना चाहिए।

एज लिमिट :

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल है। आयु की गिनती 1 जनवरी 2027 के आधार पर होगी। वहीं OBC, SC, ST, EWS और महिला उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

PTI भर्ती से जुड़ी खास बातें:

  • PTI का मुख्य कार्य स्कूलों में खेलकूद, शारीरिक शिक्षा और फिटनेस एक्टिविटी का सचांलना करना होता है।
  • अधिकांश राज्यों में PTI भर्ती के लिए 12वीं के साथ D.P.Ed./C.P.Ed. या ग्रेजुएशन के साथ B.P.Ed. जैसी योग्यता मांगी जाती है।
  • सिलेक्शन प्रोसेस में रिटन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेरिट शामिल है।
  • कई राज्यों में PTI भर्ती के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की शर्त भी लागू हो सकती है।
  • राजस्थान की PTI भर्ती-2022 में फर्जी B.P.Ed. डिग्रियों और डमी कैंडिडेट्स के इस्तेमाल के आरोप सामने आए, जिसके बाद जांच शुरू हुई और कई नियुक्तियों पर कार्रवाई हुई।
  • जांच में सैकड़ों उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट्स में अनियमितताएं मिलने के बाद कई चयनित उम्मीदवारों की नियुक्तियां रोक दी गईं।
  • राजस्थान में फर्जी खेल प्रमाणपत्रों के जरिए नौकरी हासिल करने के मामलों में भी गिरफ्तारियां हुई हैं।
  • पंजाब में 2025 में घोषित 2,000 PTI शिक्षकों की भर्ती को बाद में सरकार ने वापस ले लिया था।
  • भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए डॉ्क्यूमेंट वेरिफिकेशन, डिग्री जांच और डिजिटल रिकॉर्ड मिलान की प्रोसेस लगातार सख्त की जा रही है।

————–

ये खबरें भी पढ़ें…

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 जारी: टॉप 100 में एक भी भारतीय यूनिवर्सिटी नहीं, भारत में IIT दिल्ली टॉप पर, DU-JNU की रैकिंग सुधरी

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 जारी हो गई है। इस रैंकिंग द्वारा जारी टॉप 100 यूनिवर्सिटी की रैंकिंग में एक भी भारत का संस्थान शामिल नहीं हो सका है। वहीं टॉप 200 की लिस्ट में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली ने एक बार फिर भारत के सबसे अच्छे एजुकेशन और रिसर्च संस्थान के तौर पर अपनी जगह बनाई है। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket