Thursday, 22 Oct 2026 | 09:32 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Rakesh Roshan Denies Hrithiks ₹500 Cr Demand

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बजट विवाद की अफवाहों के बीच राकेश रोशन ने ऋतिक रोशन का बचाव किया।

बॉलीवुड के चर्चित प्रोजेक्ट्स में शामिल ‘कृष 4’ एक बार फिर सुर्खियों में है। पिछले कुछ महीनों से खबरें थीं कि फिल्म के बजट और निर्माण को लेकर ऋतिक रोशन और यशराज फिल्म्स (YRF) के बीच मतभेद चल रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ऋतिक अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘कृष 4’ के लिए करीब 500 करोड़ रुपए का बजट चाहते हैं, जबकि आदित्य चोपड़ा इसे 350 करोड़ रुपए के भीतर रखना चाहते हैं।

अब इन अटकलों पर फिल्ममेकर राकेश रोशन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऋतिक द्वारा 500 करोड़ रुपए की मांग किए जाने की खबरें पूरी तरह गलत हैं।

राकेश रोशन के मुताबिक, ऋतिक और आदित्य चोपड़ा के बीच किसी तरह का विवाद नहीं है।

राकेश रोशन बोले- ऐसी बातें पूरी तरह बकवास

मिड-डे को दिए इंटरव्यू में राकेश रोशन ने कहा कि यह कहना गलत है कि ऋतिक ने फिल्म के लिए 500 करोड़ रुपए का बजट मांगा है। उन्होंने इन खबरों को “नॉनसेंस” यानी बकवास बताया। राकेश के मुताबिक, बड़ी और दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरने वाली फिल्म बनाने में समय लगता है। ‘कृष’ फ्रेंचाइजी की हर फिल्म को तैयार करने में भी पर्याप्त समय लिया गया था।

फिल्म बंद नहीं हुई, सही समय का इंतजार

राकेश रोशन ने स्पष्ट किया कि फिल्म किसी विवाद या मतभेद की वजह से अटकी नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘कृष 4’ पर काम जारी है और फिल्म को लेकर कोई समस्या नहीं है। उनके मुताबिक, फिलहाल ऋतिक अपने दूसरे प्रोफेशनल कमिटमेंट्स और प्रोडक्शन हाउस के काम में व्यस्त हैं। इसलिए तारीखों को लेकर इंतजार करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि उनके, ऋतिक और आदित्य चोपड़ा के बीच किसी तरह का विवाद नहीं है। सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में कही जा रही बातों में सच्चाई नहीं है।

पहले क्या थीं रिपोर्ट्स?

इस साल की शुरुआत में कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ‘कृष 4’ का निर्माण बजट को लेकर फंस गया है। कहा गया था कि ऋतिक फिल्म को इंटरनेशनल सुपरहीरो फिल्मों के स्तर पर बनाना चाहते हैं, जिसके लिए लगभग 500 करोड़ रुपए की जरूरत होगी। वहीं YRF लागत नियंत्रित रखना चाहता है। इसी वजह से फिल्म की शूटिंग आगे नहीं बढ़ पा रही है।

हालांकि अब राकेश रोशन के बयान के बाद साफ हो गया है कि फिल्म बंद नहीं हुई है और बजट को लेकर कोई बड़ा टकराव भी नहीं है।

'कृष 4' के निर्देशन की कमान पहली बार खुद ऋतिक रोशन संभालेंगे।

‘कृष 4’ के निर्देशन की कमान पहली बार खुद ऋतिक रोशन संभालेंगे।

ऋतिक करेंगे निर्देशन

‘कृष 4’ इसलिए खास है क्योंकि यह ऋतिक रोशन के करियर की पहली निर्देशित फिल्म होगी। पिछले साल राकेश रोशन ने घोषणा की थी कि ‘कृष 4’ के जरिए ऋतिक निर्देशन की दुनिया में कदम रखेंगे। फिल्म में वे अभिनय के साथ निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

फिलहाल फैंस को फिल्म की शूटिंग शुरू होने और आधिकारिक रिलीज डेट का इंतजार है। राकेश रोशन के ताजा बयान से साफ हो गया है कि ‘कृष 4’ अभी भी ट्रैक पर है और इससे जुड़ी कई अफवाहों में सच्चाई नहीं है।

__________________________

‘कृष 4’ से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें

ऋतिक रोशन की ‘कृष 4’ अटकी:₹500 करोड़ के बजट पर आदित्य चोपड़ा से नहीं बनी सहमति, सुपरहीरो की फिल्म पर फिलहाल लगा ब्रेक

बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर सुपरहीरो फ्रेंचाइजी कृष की चौथी कड़ी ‘कृष 4’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से फिल्म की तैयारी जोरों पर थी, लेकिन अब इसे फिलहाल रोक दिया गया है और काम पर ब्रेक लगा दिया गया है।पूरी खबर पढ़ें..

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पैट कमिंस फिट हुए:सिडनी में बैक स्कैन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 25 अप्रैल को राजस्थान के खिलाफ मैच से वापसी कर सकते हैं

April 16, 2026/
8:41 am

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस अपनी कमर की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी...

भोपाल के होम्योपैथी वैलनेस सेंटर को राष्ट्रीय सम्मान:लकवा समेत जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के सवा लाख मरीजों का हुआ सफल इलाज

March 17, 2026/
12:05 am

भोपाल स्थित आयुष परिसर के शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय चिकित्सालय के होम्योपैथी वैलनेस सेंटर को आयुष और इंटीग्रेटिव मेडिसिन के...

राजस्थान के नांद्रे बर्गर पर जुर्माना:मैच फीस का 10% कटेगा, एक डिमेरिट पॉइंट मिला; लखनऊ के खिलाफ मैच में कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन

April 23, 2026/
11:32 am

IPL 2026 के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को IPL कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने...

लिप बाम बनाम लिप मास्क बनाम लिप स्क्रब: केवल 10 रुपये में घर पर जितना हो सके उतना मोटा, फटे दाम से हमेशा के लिए जरूरी

March 23, 2026/
9:15 pm

लिप बाम बनाम लिप मास्क बनाम लिप स्क्रब: पुनः प्राप्त किया 2019-05-05 इसे ठीक करने के लिए आप घर की...

बिहारी दाल पीठी रेसिपी: बिहारी स्टाइल्स दाल पीठी की चाहत पिज्जा-बर्गर, जानिए आसान रेसिपी

June 4, 2026/
9:17 pm

अगर आप भी पिज्जा, बर्गर और पास्ता जैसे विदेशी फास्ट फूड से बने खाद्य पदार्थ खा रहे हैं और कुछ...

राजनीति

Rakesh Roshan Denies Hrithiks ₹500 Cr Demand

Rakesh Roshan Denies Hrithiks ₹500 Cr Demand

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बजट विवाद की अफवाहों के बीच राकेश रोशन ने ऋतिक रोशन का बचाव किया।

बॉलीवुड के चर्चित प्रोजेक्ट्स में शामिल ‘कृष 4’ एक बार फिर सुर्खियों में है। पिछले कुछ महीनों से खबरें थीं कि फिल्म के बजट और निर्माण को लेकर ऋतिक रोशन और यशराज फिल्म्स (YRF) के बीच मतभेद चल रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ऋतिक अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘कृष 4’ के लिए करीब 500 करोड़ रुपए का बजट चाहते हैं, जबकि आदित्य चोपड़ा इसे 350 करोड़ रुपए के भीतर रखना चाहते हैं।

अब इन अटकलों पर फिल्ममेकर राकेश रोशन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऋतिक द्वारा 500 करोड़ रुपए की मांग किए जाने की खबरें पूरी तरह गलत हैं।

राकेश रोशन के मुताबिक, ऋतिक और आदित्य चोपड़ा के बीच किसी तरह का विवाद नहीं है।

राकेश रोशन के मुताबिक, ऋतिक और आदित्य चोपड़ा के बीच किसी तरह का विवाद नहीं है।

राकेश रोशन बोले- ऐसी बातें पूरी तरह बकवास

मिड-डे को दिए इंटरव्यू में राकेश रोशन ने कहा कि यह कहना गलत है कि ऋतिक ने फिल्म के लिए 500 करोड़ रुपए का बजट मांगा है। उन्होंने इन खबरों को “नॉनसेंस” यानी बकवास बताया। राकेश के मुताबिक, बड़ी और दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरने वाली फिल्म बनाने में समय लगता है। ‘कृष’ फ्रेंचाइजी की हर फिल्म को तैयार करने में भी पर्याप्त समय लिया गया था।

फिल्म बंद नहीं हुई, सही समय का इंतजार

राकेश रोशन ने स्पष्ट किया कि फिल्म किसी विवाद या मतभेद की वजह से अटकी नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘कृष 4’ पर काम जारी है और फिल्म को लेकर कोई समस्या नहीं है। उनके मुताबिक, फिलहाल ऋतिक अपने दूसरे प्रोफेशनल कमिटमेंट्स और प्रोडक्शन हाउस के काम में व्यस्त हैं। इसलिए तारीखों को लेकर इंतजार करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि उनके, ऋतिक और आदित्य चोपड़ा के बीच किसी तरह का विवाद नहीं है। सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में कही जा रही बातों में सच्चाई नहीं है।

पहले क्या थीं रिपोर्ट्स?

इस साल की शुरुआत में कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ‘कृष 4’ का निर्माण बजट को लेकर फंस गया है। कहा गया था कि ऋतिक फिल्म को इंटरनेशनल सुपरहीरो फिल्मों के स्तर पर बनाना चाहते हैं, जिसके लिए लगभग 500 करोड़ रुपए की जरूरत होगी। वहीं YRF लागत नियंत्रित रखना चाहता है। इसी वजह से फिल्म की शूटिंग आगे नहीं बढ़ पा रही है।

हालांकि अब राकेश रोशन के बयान के बाद साफ हो गया है कि फिल्म बंद नहीं हुई है और बजट को लेकर कोई बड़ा टकराव भी नहीं है।

'कृष 4' के निर्देशन की कमान पहली बार खुद ऋतिक रोशन संभालेंगे।

‘कृष 4’ के निर्देशन की कमान पहली बार खुद ऋतिक रोशन संभालेंगे।

ऋतिक करेंगे निर्देशन

‘कृष 4’ इसलिए खास है क्योंकि यह ऋतिक रोशन के करियर की पहली निर्देशित फिल्म होगी। पिछले साल राकेश रोशन ने घोषणा की थी कि ‘कृष 4’ के जरिए ऋतिक निर्देशन की दुनिया में कदम रखेंगे। फिल्म में वे अभिनय के साथ निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

फिलहाल फैंस को फिल्म की शूटिंग शुरू होने और आधिकारिक रिलीज डेट का इंतजार है। राकेश रोशन के ताजा बयान से साफ हो गया है कि ‘कृष 4’ अभी भी ट्रैक पर है और इससे जुड़ी कई अफवाहों में सच्चाई नहीं है।

__________________________

‘कृष 4’ से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें

ऋतिक रोशन की ‘कृष 4’ अटकी:₹500 करोड़ के बजट पर आदित्य चोपड़ा से नहीं बनी सहमति, सुपरहीरो की फिल्म पर फिलहाल लगा ब्रेक

बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर सुपरहीरो फ्रेंचाइजी कृष की चौथी कड़ी ‘कृष 4’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से फिल्म की तैयारी जोरों पर थी, लेकिन अब इसे फिलहाल रोक दिया गया है और काम पर ब्रेक लगा दिया गया है।पूरी खबर पढ़ें..

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket