Monday, 21 Sep 2026 | 03:12 PM

Trending :

National Film Awards 2026 | Ekta Nagar Kevadiya Ceremony & Updates सेंसर बोर्ड की नई गाइडलाइन:सलमान की फिल्म पर पड़ेगा असर; हिंसा, ड्रग्स और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट पर सख्ती, जानिए क्या बदलाव हुए रोहतक फिल्म फेस्टिवल में एक्टर रणदीप हुड्डा का देसी अंदाज:युवाओं से बोले- कलेजा पाटैन नै हो रहा; किमै न किमै जरूर होवेगा सलमान खान ने पैपराजी-ट्रोलर्स को लगाई फटकार:वरुण धवन, नेहा धूपिया ने किया सपोर्ट, एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सोफिया हयात बोलीं- सलमान पाखंडी हैं, मेरी मजाक उड़ाया सलमान खान ने पैपराजी-ट्रोलर्स को लगाई फटकार:वरुण धवन, नेहा धूपिया ने किया सपोर्ट, एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सोफिया हयात बोलीं- सलमान पाखंडी हैं, मेरी मजाक उड़ाया India-US War Exercise Live Firing Drill
EXCLUSIVE

Salman Khan Court Summons | Chandigarh Being Human Jewellery Fraud Case

चंडीगढ़ में बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में चंडीगढ़ की जिला अदालत ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान और संबधित कंपनी स्टाइल एंड क्यूंटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक समेत अन्य को नोटिस जारी किया है।

.

इस नोटिस के मुताबिक, सभी को 5 अक्टूबर को अदालत में पेश होना होगा। कोर्ट ने सभी आरोपियों को समन जारी करते हुए उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों पर जवाब दाखिल करने के लिए भी कहा है।

यह मामला चंडीगढ़ के मनीमाजरा में रहने वाले व्यापारी अरुण गोयल की ओर से दायर शिकायत पर दर्ज हुआ है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बीइंग ह्यूमन ब्रांड के नाम पर ज्वेलरी शोरूम खुलवाने के दौरान उनके साथ धोखाधड़ी की गई, जिससे उन्हें करोड़ों रुपयों का नुकसान हुआ।

चंडीगढ़ जिला अदालत ने नोटिस जारी किया है। – फाइल फोटो

3 करोड़ लागत से खोला शोरूम

शिकायतकर्ता अरुण गोयल के अनुसार, उन्होंने मनीमाजरा के एनएसी क्षेत्र में करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी का शोरूम खोला था। इसके लिए उन्होंने स्टाइल एंड क्यूंटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड के साथ एग्रीमेंट किया था। उनका कहना है कि कंपनी की सभी शर्तों का पालन किया गया और शोरूम तैयार करने पर ही करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए गए। इसके अलावा बीइंग ह्यूमन ब्रांड की ज्वेलरी भी स्टोर में रखी गई।

गलत भरोसा देकर शोरूम खुलवाया

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंपनी से जुड़े 6 लोगों ने उन्हें गलत भरोसा देकर शोरूम खुलवाया। शोरूम शुरू होने के बाद कंपनी की ओर से कोई सहयोग नहीं मिला। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि जिस स्टोर से उन्हें बीइंग ह्यूमन ब्रांड की ज्वेलरी की सप्लाई होनी थी, वह फरवरी 2020 से बंद पड़ा है। इसके कारण उन्हें नया सामान नहीं मिल सका और कारोबार प्रभावित हो गया।

कंपनी पहले दे चुकी सफाई

इस मामले में आरोप सामने आने के बाद स्टाइल एंड क्यूंटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड ने पहले सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा था कि इस मामले में सलमान खान की कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं है। कंपनी का कहना था कि वर्ष 2018 में मनीमाजरा के व्यापारी के साथ हुए समझौते से सलमान खान का कोई संबंध नहीं था।

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया था कि वर्ष 2015 में सलमान खान फाउंडेशन ने उसे बीइंग ह्यूमन ब्रांड के तहत ज्वेलरी उत्पाद बेचने का लाइसेंस दिया था। ब्रांड के संचालन, बिक्री और कारोबार की पूरी जिम्मेदारी कंपनी की थी।

5 अक्टूबर को अदालत अगली सुनवाई

इस मामले में अदालत ने सलमान खान, अलवीरा खान और अन्य आरोपियों को 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। अदालत ने सभी से शिकायत में लगाए गए आरोपों पर जवाब भी मांगा है। अगर कोई आरोपी बिना अनुमति के अदालत में पेश नहीं होता, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जा सकती है।

मामले में कब-क्या हुआ, जानिए

  • वर्ष 2018 में शुरुआत: पीड़ित कारोबारी अरुण गोयल ने चंडीगढ़ के मनीमाजरा इलाके में ‘बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी’ की पहली एक्सक्लूसिव फ्रेंचाइजी (शोरूम) खोली। इसके लिए उन्होंने करीब ₹2 से ₹3 करोड़ का निवेश किया था। उन्हें आश्वासन दिया गया था कि सलमान खान खुद इसका प्रमोशन करेंगे।
  • वर्ष 2018-2020 में विवाद और नुकसान हुआ: कारोबारी के मुताबिक, वादे के बावजूद कंपनी ने न तो शोरूम के लिए सामान (स्टॉक) भेजा और न ही सलमान खान प्रमोशन के लिए आए। सलमान खान की जगह उनके जीजा आयुष शर्मा शोरूम के उद्घाटन पर आए थे। स्टॉक न मिलने के कारण शोरूम पूरी तरह बंद हो गया और कारोबारी को भारी नुकसान हुआ।
  • 8-9 जुलाई 2021 को पुलिस में शिकायत: कंपनी से कोई राहत न मिलने पर अरुण गोयल ने चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन के सीईओ सहित 8-9 लोगों को समन भेजकर 10 दिनों के भीतर जवाब मांगा था।
  • वर्ष 2021 से 2025 तक जांच चली: पुलिस शिकायत के बाद मामला लंबा खिंचा। कारोबारी ने पैसे वापस न मिलने और धोखाधड़ी का ठोस समाधान न होने पर चंडीगढ़ की जिला अदालत का दरवाजा खटखटाया।
  • अगस्त 2026 में अदालत ने नोटिस जारी: चंडीगढ़ की जिला अदालत (ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट डॉ. अंबिका शर्मा की कोर्ट) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सलमान खान, अलवीरा खान और बीइंग ह्यूमन के प्रतिनिधियों को अपना पक्ष रखने के लिए औपचारिक नोटिस जारी किया।
  • 5 अक्टूबर 2026 को अगली सुनवाई: अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 5 अक्टूबर की तारीख तय की है, जिसमें आरोपियों को अपना पक्ष या जवाब कोर्ट के सामने पेश करना होगा।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

सलमान खान@60; बड़ी अम्मी ने कुएं में धक्का दिया था:रेखा का पीछा करते थे, ₹10 लाख कमाना था सपना, आज ₹2900 करोड़ के मालिक

उसकी डायलॉग डिलीवरी में ठहराव, स्टाइल में दबंग अंदाज और स्क्रीन पर रौबदार मौजूदगी, जो दिल तक उतर जाती है। हाथों में उसका सिल्वर ब्रेसलेट अक्सर चमकता दिखता है और उसकी चाल में अलग स्वैग होता है। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पाकिस्तान-चीन के खिलाफ तीनों सेनाओं की दो संयुक्त कमान:वाइस सीडीएस भी होंगे; तीन थियेटर कमान का ब्लू प्रिंट तैयार

April 15, 2026/
3:09 am

सरकार तीनों सेनाओं के ढांचे में बड़ा बदलाव करने जा रही है। इसके तहत अब थल, वायु और नौसेना संयुक्त...

गर्लफ्रेंड को सैकड़ों पुरुषों से संबंध बनाने को किया मजबूर:पीड़िता बोली- 487 लोगों के बाद गिनती भूल गई, दोषी को 25 साल की सजा

May 26, 2026/
7:13 pm

फ्रांस की एक अदालत ने 51 साल के बैंक मैनेजर को गर्लफ्रेंड के साथ 7 साल तक क्रूर शारीरिक और...

India vs South Africa Live Score, T20 World Cup 2026 Super 8s: Follow Scorecard And Match Action From Ahmedabad. (Picture Credit: AP)

February 22, 2026/
11:23 pm

आखरी अपडेट:22 फरवरी, 2026, 23:23 IST मणिशंकर अय्यर ने यह कहकर राहुल गांधी पर ताजा हमला बोला कि ममता बनर्जी...

authorimg

April 30, 2026/
10:47 pm

गर्मी का मौसम शुरू होते ही तेज धूप, बढ़ता तापमान और लू का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई...

मंदसौर की झील गुप्ता बनीं सिविल जज:गुजरात न्यायिक सेवा परीक्षा में 11वां स्थान मिला, जिले में खुशी की लहर

March 12, 2026/
8:36 am

मंदसौर जिले के लिए गौरव का क्षण है। शहर की बेटी झील गुप्ता ने गुजरात में आयोजित सिविल जज (ज्यूडिशियल...

Tonk Jay Mundra Plays for Ireland Cricket vs India

June 24, 2026/
10:21 am

टोंक के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा का आयरलैंड क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। राजस्थान के जय मूंदड़ा का चयन...

ममता बनर्जी की हार पर विवेक अग्निहोत्री हुए खुश:कहा- बंगाल में हमारे साथ मारपीट करवाई, हमले करवाए, अब लोग निडर सिर ऊंचा कर चलेंगे

May 5, 2026/
11:47 am

4 मई को पश्चिम बंगाल के चुनाव के नतीजे घोषित हुए, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भारी मतों से हार गईं।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Salman Khan Court Summons | Chandigarh Being Human Jewellery Fraud Case

Salman Khan Court Summons | Chandigarh Being Human Jewellery Fraud Case

चंडीगढ़ में बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में चंडीगढ़ की जिला अदालत ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान और संबधित कंपनी स्टाइल एंड क्यूंटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक समेत अन्य को नोटिस जारी किया है।

.

इस नोटिस के मुताबिक, सभी को 5 अक्टूबर को अदालत में पेश होना होगा। कोर्ट ने सभी आरोपियों को समन जारी करते हुए उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों पर जवाब दाखिल करने के लिए भी कहा है।

यह मामला चंडीगढ़ के मनीमाजरा में रहने वाले व्यापारी अरुण गोयल की ओर से दायर शिकायत पर दर्ज हुआ है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बीइंग ह्यूमन ब्रांड के नाम पर ज्वेलरी शोरूम खुलवाने के दौरान उनके साथ धोखाधड़ी की गई, जिससे उन्हें करोड़ों रुपयों का नुकसान हुआ।

चंडीगढ़ जिला अदालत ने नोटिस जारी किया है। – फाइल फोटो

3 करोड़ लागत से खोला शोरूम

शिकायतकर्ता अरुण गोयल के अनुसार, उन्होंने मनीमाजरा के एनएसी क्षेत्र में करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी का शोरूम खोला था। इसके लिए उन्होंने स्टाइल एंड क्यूंटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड के साथ एग्रीमेंट किया था। उनका कहना है कि कंपनी की सभी शर्तों का पालन किया गया और शोरूम तैयार करने पर ही करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए गए। इसके अलावा बीइंग ह्यूमन ब्रांड की ज्वेलरी भी स्टोर में रखी गई।

गलत भरोसा देकर शोरूम खुलवाया

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंपनी से जुड़े 6 लोगों ने उन्हें गलत भरोसा देकर शोरूम खुलवाया। शोरूम शुरू होने के बाद कंपनी की ओर से कोई सहयोग नहीं मिला। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि जिस स्टोर से उन्हें बीइंग ह्यूमन ब्रांड की ज्वेलरी की सप्लाई होनी थी, वह फरवरी 2020 से बंद पड़ा है। इसके कारण उन्हें नया सामान नहीं मिल सका और कारोबार प्रभावित हो गया।

कंपनी पहले दे चुकी सफाई

इस मामले में आरोप सामने आने के बाद स्टाइल एंड क्यूंटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड ने पहले सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा था कि इस मामले में सलमान खान की कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं है। कंपनी का कहना था कि वर्ष 2018 में मनीमाजरा के व्यापारी के साथ हुए समझौते से सलमान खान का कोई संबंध नहीं था।

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया था कि वर्ष 2015 में सलमान खान फाउंडेशन ने उसे बीइंग ह्यूमन ब्रांड के तहत ज्वेलरी उत्पाद बेचने का लाइसेंस दिया था। ब्रांड के संचालन, बिक्री और कारोबार की पूरी जिम्मेदारी कंपनी की थी।

5 अक्टूबर को अदालत अगली सुनवाई

इस मामले में अदालत ने सलमान खान, अलवीरा खान और अन्य आरोपियों को 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। अदालत ने सभी से शिकायत में लगाए गए आरोपों पर जवाब भी मांगा है। अगर कोई आरोपी बिना अनुमति के अदालत में पेश नहीं होता, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जा सकती है।

मामले में कब-क्या हुआ, जानिए

  • वर्ष 2018 में शुरुआत: पीड़ित कारोबारी अरुण गोयल ने चंडीगढ़ के मनीमाजरा इलाके में ‘बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी’ की पहली एक्सक्लूसिव फ्रेंचाइजी (शोरूम) खोली। इसके लिए उन्होंने करीब ₹2 से ₹3 करोड़ का निवेश किया था। उन्हें आश्वासन दिया गया था कि सलमान खान खुद इसका प्रमोशन करेंगे।
  • वर्ष 2018-2020 में विवाद और नुकसान हुआ: कारोबारी के मुताबिक, वादे के बावजूद कंपनी ने न तो शोरूम के लिए सामान (स्टॉक) भेजा और न ही सलमान खान प्रमोशन के लिए आए। सलमान खान की जगह उनके जीजा आयुष शर्मा शोरूम के उद्घाटन पर आए थे। स्टॉक न मिलने के कारण शोरूम पूरी तरह बंद हो गया और कारोबारी को भारी नुकसान हुआ।
  • 8-9 जुलाई 2021 को पुलिस में शिकायत: कंपनी से कोई राहत न मिलने पर अरुण गोयल ने चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन के सीईओ सहित 8-9 लोगों को समन भेजकर 10 दिनों के भीतर जवाब मांगा था।
  • वर्ष 2021 से 2025 तक जांच चली: पुलिस शिकायत के बाद मामला लंबा खिंचा। कारोबारी ने पैसे वापस न मिलने और धोखाधड़ी का ठोस समाधान न होने पर चंडीगढ़ की जिला अदालत का दरवाजा खटखटाया।
  • अगस्त 2026 में अदालत ने नोटिस जारी: चंडीगढ़ की जिला अदालत (ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट डॉ. अंबिका शर्मा की कोर्ट) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सलमान खान, अलवीरा खान और बीइंग ह्यूमन के प्रतिनिधियों को अपना पक्ष रखने के लिए औपचारिक नोटिस जारी किया।
  • 5 अक्टूबर 2026 को अगली सुनवाई: अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 5 अक्टूबर की तारीख तय की है, जिसमें आरोपियों को अपना पक्ष या जवाब कोर्ट के सामने पेश करना होगा।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

सलमान खान@60; बड़ी अम्मी ने कुएं में धक्का दिया था:रेखा का पीछा करते थे, ₹10 लाख कमाना था सपना, आज ₹2900 करोड़ के मालिक

उसकी डायलॉग डिलीवरी में ठहराव, स्टाइल में दबंग अंदाज और स्क्रीन पर रौबदार मौजूदगी, जो दिल तक उतर जाती है। हाथों में उसका सिल्वर ब्रेसलेट अक्सर चमकता दिखता है और उसकी चाल में अलग स्वैग होता है। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket