Sunday, 22 Nov 2026 | 01:00 PM

Trending :

Telangana Dog Killing | 1200 Dogs Killed Since January

हैदराबाद1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

AI Generated

तेलंगाना में आवारा कुत्तों को मारे जाने की एक और घटना सामने आई है। मनचेरियल जिले में कथित तौर पर लगभग 100 कुत्तों को जहर देकर मार डाला गया। जनवरी से अबतक तेलंगाना में 1200 कुत्तों की हत्या की जा चुकी है।

पशु कल्याण कार्यकर्ता ए. गौतम ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि 7-8 मार्च की दरमियानी रात को किष्टापुर गांव में कुत्तों को जहर वाला इंजेक्शन दिया गया। मार दिया गया।

‘स्ट्रे एनिमल फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया’ (NGO) में क्रुएल्टी प्रिवेंशन मैनेजर गौतम ने ये आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि किष्टापुर गांव के सरपंच और ग्राम पंचायत सचिव ने इसके लिए दो लोगों को काम पर रखा था। कार्यकर्ता का आरोप है कि कुत्तों को मारे जाने के बाद उन्हें एक नदी के पास दफना दिया गया।

सरपंच और पंचायत के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर, जनाराम पुलिस स्टेशन में सरपंच और ग्राम पंचायत के खिलाफ BNS और ‘पशु क्रूरता निवारण अधिनियम’ की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस साल जनवरी और पिछले साल दिसंबर में तेलंगाना के अलग-अलग जिलों से आवारा कुत्तों को बड़े पैमाने पर मारे जाने की कई घटनाएं सामने आईं। इससे मरने वाले कुत्तों की संख्या 1,200 तक पहुंच गई है।

संदेह है कि ये हत्याएं कुछ चुने हुए प्रतिनिधियों, जिनमें सरपंच भी शामिल हैं, ने कथित तौर पर पिछले साल दिसंबर में हुए ग्राम पंचायत चुनावों से पहले ग्रामीणों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए की हैं, ताकि आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान किया जा सके।

इससे पहले की घटनाएं…

22 जनवरी- जगतियाल में 300 कुत्तों की हत्या हुई

22 जनवरी को जगतियाल जिले के पेगाडापल्ली गांव में करीब 300 कुत्तों को जहरीले इंजेक्शन देने हत्या का मामला सामने आया था। इस मामले में सरपंच और पंचायत सचिव के खिलाफ बीएनएस और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

19 जनवरी: याचरम में 100 कुत्तों की हत्या का आरोप

इससे पहले 19 जनवरी को याचरम गांव में 100 कुत्तों को मारे जाने के आरोप में सरपंच, सचिव और एक वार्ड सदस्य के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने बताया था कि दफनाने की जगह से लगभग 70 से 80 कुत्तों के शव निकाले गए। ऐसा लग रहा था कि शवों को तीन से चार दिन पहले दफनाया गया था।

14 जनवरी: कामारेड्डी में 200 कुत्तों की हत्या

14 जनवरी को कामारेड्डी जिले के 5 गावों- भवानीपेट, पालवंचा, फरीदपेट, वाड़ी और बंदारामेश्वरपल्ली गांवों में करीब 200-300 आवारा कुत्तों को मारने का आरोप था। पुलिस ने पांच सरपंचों सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पूरी खबर पढें…

6-9 जनवरी: हनमकोंडा जिले में 300 कुत्तों की मौत

हनमकोंडा जिले के श्यामपेट और अरेपल्ली गांवों में 6 जनवरी से 9 जनवरी के बीच लगभग 300 आवारा कुत्तों की हत्या का मामला सामने आया था।

चुनाव में कुत्तों-बंदरों से छुटकारा दिलाने का वादा किया था

तेलंगाना के गांवों में ग्राम पंचायत चुनाव के बाद बड़े पैमाने पर आवारा कुत्तों को मारने के मामले सामने आए हैं। गांवों से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पिछले साल दिसंबर में ग्राम पंचायत चुनाव हुए थे। इस दौरान कुछ उम्मीदवारों ने आवारा कुत्तों और बंदरों की समस्या से निपटने का वादा किया था। आरोप है कि चुनाव जीतने के बाद वही वादे कुत्तों को मारकर पूरे किए जा रहे हैं।

सरपंचों ने कुत्तों को जहर देने के लिए व्यक्ति को नियुक्त किया था

पुलिस के अनुसार, सरपंचों पर आरोप है कि उन्होंने कुत्तों को मारने के लिए जहरीले इंजेक्शन का इस्तेमाल किया। सरपंचों ने किसी व्यक्ति को जहरीले इंजेक्शन लगाने के लिए नियुक्त किया था। कुत्तों की हत्या के बाद उनके शव गांवों के बाहर दफनाए गए थे।

————-

ये खबर भी पढ़ें…

सुप्रीम कोर्ट बोला-कुत्ते के काटने पर भारी मुआवजा तय होगा:जो आवारा कुत्तों को लेकर चिंतित, वे अपने घर ले जाएं; उन्हें ऐसे नहीं छोड़ सकते

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के हमलों पर सख्त टिप्पणी की। अदालत ने कहा, ‘बच्चों या बुजुर्गों को कुत्तों के काटने, चोट लगने या मौत के हर मामले में हम राज्य सरकारों से भारी मुआवजा दिलवाएंगे, क्योंकि उन्होंने पिछले 5 सालों में नियमों को लागू करने के लिए कुछ नहीं किया।’ पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भारत में आवारा कुत्ते बड़ी समस्या:पर ताइवान ने इनकी देखरेख का सबसे सफल मॉडल बनाया, यहां आवारा कुत्तों के लिए पार्क और पूल बने

May 24, 2026/
2:36 pm

भारत में आवारा कुत्तों की समस्या सिरदर्द बन चुकी है। सुप्रीम कोर्ट इन्हें मौत की नींद सुलाने की टिप्पणियां कर...

Brother Arjun Kapoor Hugs, Kalira Falls!

July 6, 2026/
3:11 pm

26 मिनट पहले कॉपी लिंक बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शंस की...

सिवनी में देर रात डीजे बजाने पर कार्रवाई:कोतवाली पुलिस ने साउंड सिस्टम और पिकअप वाहन जब्त

April 26, 2026/
7:22 am

सिवनी शहर में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने सख्त...

Rajasthan & JK Love Story Legal Battle

March 10, 2026/
8:45 am

जोधपुर1 मिनट पहले कॉपी लिंक जम्मू-कश्मीर की एक युवती से दो युवकों की प्रेम कहानी अधर में है। इस मामले...

मिसाइल अटैक से विदेश में फंसी अमीषा पटेल भारत लौटीं:कहा- दुआओं के लिए शुक्रिया; 24 घंटे की देरी के बाद मुंबई पहुंचीं फ्लाइट

May 6, 2026/
1:47 pm

एक्ट्रेस अमीषा पटेल आखिरकार सुरक्षित मुंबई लौट आई हैं। वह न्यूयॉर्क से मुंबई की यात्रा कर रही थीं, लेकिन खाड़ी...

खुद की एयरलाइंस शुरू कर सकता है अडाणी ग्रुप:नागरिक उड्डयन मंत्रालय नियमों में ढील दे सकता है; अभी एयरपोर्ट ऑपरेशन संभालता है

July 24, 2026/
9:46 am

अडाणी ग्रुप भारत के एविएशन सेक्टर में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने के लिए खुद की एयरलाइन शुरू करने...

PSEB 5th 8th Result 2026 Live Updates: PSEB 5th, 8th exams were held in February-March. (Representative/File Photo)

April 2, 2026/
8:53 am

आखरी अपडेट:02 अप्रैल, 2026, 08:53 IST विरोध प्रदर्शन कालियाचक 2 खंड विकास कार्यालय के बाहर दिन में शुरू हुआ और...

हनुमान अंश ने 38वें दिन कमाए 22 करोड़:कुल कलेक्श 268 करोड़, मिर्जापुर-हैवान से ज्यादा हो रही कमाई; अब मेकर्स तुलसीदास पर बनाएंगे फिल्म राम बोला

September 14, 2026/
2:58 pm

नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 38वें दिन ₹22.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। दूसरी ओर,...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Telangana Dog Killing | 1200 Dogs Killed Since January

Telangana Dog Killing | 1200 Dogs Killed Since January

हैदराबाद1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

AI Generated

तेलंगाना में आवारा कुत्तों को मारे जाने की एक और घटना सामने आई है। मनचेरियल जिले में कथित तौर पर लगभग 100 कुत्तों को जहर देकर मार डाला गया। जनवरी से अबतक तेलंगाना में 1200 कुत्तों की हत्या की जा चुकी है।

पशु कल्याण कार्यकर्ता ए. गौतम ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि 7-8 मार्च की दरमियानी रात को किष्टापुर गांव में कुत्तों को जहर वाला इंजेक्शन दिया गया। मार दिया गया।

‘स्ट्रे एनिमल फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया’ (NGO) में क्रुएल्टी प्रिवेंशन मैनेजर गौतम ने ये आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि किष्टापुर गांव के सरपंच और ग्राम पंचायत सचिव ने इसके लिए दो लोगों को काम पर रखा था। कार्यकर्ता का आरोप है कि कुत्तों को मारे जाने के बाद उन्हें एक नदी के पास दफना दिया गया।

सरपंच और पंचायत के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर, जनाराम पुलिस स्टेशन में सरपंच और ग्राम पंचायत के खिलाफ BNS और ‘पशु क्रूरता निवारण अधिनियम’ की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस साल जनवरी और पिछले साल दिसंबर में तेलंगाना के अलग-अलग जिलों से आवारा कुत्तों को बड़े पैमाने पर मारे जाने की कई घटनाएं सामने आईं। इससे मरने वाले कुत्तों की संख्या 1,200 तक पहुंच गई है।

संदेह है कि ये हत्याएं कुछ चुने हुए प्रतिनिधियों, जिनमें सरपंच भी शामिल हैं, ने कथित तौर पर पिछले साल दिसंबर में हुए ग्राम पंचायत चुनावों से पहले ग्रामीणों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए की हैं, ताकि आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान किया जा सके।

इससे पहले की घटनाएं…

22 जनवरी- जगतियाल में 300 कुत्तों की हत्या हुई

22 जनवरी को जगतियाल जिले के पेगाडापल्ली गांव में करीब 300 कुत्तों को जहरीले इंजेक्शन देने हत्या का मामला सामने आया था। इस मामले में सरपंच और पंचायत सचिव के खिलाफ बीएनएस और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

19 जनवरी: याचरम में 100 कुत्तों की हत्या का आरोप

इससे पहले 19 जनवरी को याचरम गांव में 100 कुत्तों को मारे जाने के आरोप में सरपंच, सचिव और एक वार्ड सदस्य के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने बताया था कि दफनाने की जगह से लगभग 70 से 80 कुत्तों के शव निकाले गए। ऐसा लग रहा था कि शवों को तीन से चार दिन पहले दफनाया गया था।

14 जनवरी: कामारेड्डी में 200 कुत्तों की हत्या

14 जनवरी को कामारेड्डी जिले के 5 गावों- भवानीपेट, पालवंचा, फरीदपेट, वाड़ी और बंदारामेश्वरपल्ली गांवों में करीब 200-300 आवारा कुत्तों को मारने का आरोप था। पुलिस ने पांच सरपंचों सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पूरी खबर पढें…

6-9 जनवरी: हनमकोंडा जिले में 300 कुत्तों की मौत

हनमकोंडा जिले के श्यामपेट और अरेपल्ली गांवों में 6 जनवरी से 9 जनवरी के बीच लगभग 300 आवारा कुत्तों की हत्या का मामला सामने आया था।

चुनाव में कुत्तों-बंदरों से छुटकारा दिलाने का वादा किया था

तेलंगाना के गांवों में ग्राम पंचायत चुनाव के बाद बड़े पैमाने पर आवारा कुत्तों को मारने के मामले सामने आए हैं। गांवों से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पिछले साल दिसंबर में ग्राम पंचायत चुनाव हुए थे। इस दौरान कुछ उम्मीदवारों ने आवारा कुत्तों और बंदरों की समस्या से निपटने का वादा किया था। आरोप है कि चुनाव जीतने के बाद वही वादे कुत्तों को मारकर पूरे किए जा रहे हैं।

सरपंचों ने कुत्तों को जहर देने के लिए व्यक्ति को नियुक्त किया था

पुलिस के अनुसार, सरपंचों पर आरोप है कि उन्होंने कुत्तों को मारने के लिए जहरीले इंजेक्शन का इस्तेमाल किया। सरपंचों ने किसी व्यक्ति को जहरीले इंजेक्शन लगाने के लिए नियुक्त किया था। कुत्तों की हत्या के बाद उनके शव गांवों के बाहर दफनाए गए थे।

————-

ये खबर भी पढ़ें…

सुप्रीम कोर्ट बोला-कुत्ते के काटने पर भारी मुआवजा तय होगा:जो आवारा कुत्तों को लेकर चिंतित, वे अपने घर ले जाएं; उन्हें ऐसे नहीं छोड़ सकते

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के हमलों पर सख्त टिप्पणी की। अदालत ने कहा, ‘बच्चों या बुजुर्गों को कुत्तों के काटने, चोट लगने या मौत के हर मामले में हम राज्य सरकारों से भारी मुआवजा दिलवाएंगे, क्योंकि उन्होंने पिछले 5 सालों में नियमों को लागू करने के लिए कुछ नहीं किया।’ पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket