Friday, 03 Jul 2026 | 02:45 PM

Trending :

मूवी रिव्यू – 'अल्फा':धुरंधर की छाप लिए आगे बढ़ती है आलिया की फिल्म, लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले रफ्तार खो देती है मूवी रिव्यू – 'अल्फा':दमदार एक्शन, फीका इमोशन… आलिया की फिल्म में बॉबी देओल का नेगेटिव अवतार छाया, ऋतिक रोशन का कैमियो देता है सरप्राइज स्पोर्ट्स अपडेट:दूसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ीं, सिर्फ 13 फिट खिलाड़ी बचे ओटीटी रिव्यू: प्रीतम एंड पेड्रो:दमदार स्टारकास्ट, दिलचस्प कॉन्सेप्ट… लेकिन कमजोर स्क्रीनप्ले फीका कर गया राजकुमार हिरानी का OTT डेब्यू Travel insurance prices rise 10% annually, with young people leading the way बारिश की जगह अब गर्मी से रोके जा रहे खेल:ब्रिटेन की भीषण गर्मी विम्बलडन और महिला टी20 वर्ल्ड कप पर डाल रही असर
EXCLUSIVE

Travel insurance prices rise 10% annually, with young people leading the way

  • Hindi News
  • Business
  • Travel Insurance Prices Rise 10% Annually, With Young People Leading The Way

नई दिल्ली16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टाटा एआईजी के वाइस प्रेसिडेंट के मुताबिक, छुट्टियों के व्यस्त सीजन में परिवारों, बुजुर्गों और पहली बार विदेश जाने वालों में ट्रेवल इंश्योरेंस लेने का चलन बढ़ा है। भारतीय यात्री विदेश में सुरक्षा पर सबसे अधिक ध्यान दे रहे हैं।- प्रतीकात्मक फोटो

पर्यटन के लिए विदेश जाने वाले भारतीयों की पसंद बदल रही है। वित्त वर्ष 2025-26 में 40% से अधिक भारतीयों ने छुट्टियों के लिए दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, मिस्र, जापान और मालदीव जैसे नए देश चुने।

टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी के आंकड़ों के मुताबिक यात्रियों की उम्र, पसंदीदा जगहों और बीमा खरीद में बड़ा बदलाव आया है। हालांकि ब्रिटेन जैसे देश अब भी सबसे ज्यादा पसंदीदा हैं। लेकिन इन नई जगहों पर जाने वालों की रफ्तार सबसे तेज है। बीमा कराने वाले कुल अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में अकेले दक्षिण-पूर्व एशिया की हिस्सेदारी 26% रही। इस क्षेत्र में साल-दर-साल 10% से ज्यादा बढ़ोतरी हुई।

अब यात्रा करने वालों में हर उम्र के लोग शामिल हैं। दुनिया भर की इन नई जगहों पर जाने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। इसमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी 50 वर्ष से कम उम्र के कामकाजी युवाओं की है, जो पारंपरिक तरीके छोड़ सीधे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से बीमा और बुकिंग करा रहे हैं। इंटरनेट के जरिए ऑनलाइन ट्रेवल इंश्योरेंस खरीदने के चलन में हर साल औसतन 10% की बढ़त दर्ज की गई है।

पिछले दो साल से भारतीयों की विदेश यात्रा के दिनों में कोई खास बदलाव नहीं आया है। भारतीय छुट्टियों के दौरान विदेशों में औसतन 24 दिन बिता रहे हैं। इसमें यूरोप और अमेरिका जैसी जगहों के लिए यह सफर सबसे लंबा यानी करीब 32 दिनों का रहा, जबकि दक्षिण-पूर्व एशिया की ट्रिप के लिए लोग औसतन 11 दिन दे रहे हैं।

टाटा एआईजी के वाइस प्रेसिडेंट चंद्रकांत सैद के मुताबिक, छुट्टियों के व्यस्त सीजन में परिवारों, बुजुर्गों और पहली बार विदेश जाने वालों में ट्रेवल इंश्योरेंस लेने का चलन बढ़ा है। भारतीय यात्री विदेश में सुरक्षा पर सबसे अधिक ध्यान दे रहे हैं। विदेश जाने वालों में 55 साल से अधिक के बुजुर्गों की हिस्सेदारी 22% हो गई है। यह विदेश में सफर के लिए सीनियर सिटीजंस के बढ़ते भरोसे को दिखाता है। हालांकि, यात्राओं में अब भी सबसे बड़ी संख्या कामकाजी लोगों की ही है। कुल यात्रियों में 21-55 साल के बीच के लोगों की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 66% है।

सीजन – मई-जून में सबसे ज्यादा विदेश यात्रा का चलन

गर्मियों की छुट्टियों के कारण मई और जून विदेश यात्रा के लिए सबसे व्यस्त महीने रहे। इस दौरान विदेश जाने के लिए हवाई यात्रा ही लोगों की पहली पसंद बनी रही। बीमा कराकर बाहर जाने वाले करीब 98% यात्रियों ने फ्लाइट से सफर तय किया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
रुबीना दिलाइक ने पहले ठुकराया था ‘खतरों के खिलाड़ी 15’:परिवार से दूर नहीं जाना चाहती थीं, जानिए फिर कैसे बदला फैसला

May 10, 2026/
3:20 pm

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक एक बार फिर टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में वापसी करने जा रही हैं। रुबीना इससे...

छतरपुर में करंट से चार जानवरों की मौत:11 केवी लाइन टूटी, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

May 1, 2026/
2:48 pm

छतरपुर के सागर रोड स्थित गणेश कॉलोनी में करंट लगने से चार जानवरों की मौत हो गई। मृतकों में तीन...

ममता ने कहा- दिल्ली के जमींदारों को मुंहतोड़ जवाब दें:अमित शाह बोले- घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से हटाया, अब देश से निकालेंगे

April 16, 2026/
6:08 am

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को बंगाली नव वर्ष के अवसर पर लोगों को ‘पोइला बोइशाख’ की...

PM से जुड़े फर्जी वीडियो को रीट्वीट करना पड़ा भारी:राइटर मधु किश्वर और सिद्दीकी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, चंडीगढ़ कोर्ट ने जताई नाराजगी

May 11, 2026/
7:58 am

देश के प्रधानमंत्री से जुड़े कथित फर्जी और भ्रामक वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर शेयर करने के मामले में फेमस...

MI vs PBKS Live Cricket Score, IPL 2026: Stay updated with Mumbai Indians vs Punjab Kings Match Updates and Live Scorecard from Mumbai. (Picture Credit: PTI)

April 16, 2026/
6:30 pm

आखरी अपडेट:16 अप्रैल, 2026, 18:30 IST गृह मंत्री ने पूरे दक्कन क्षेत्र में इस आनुपातिक वृद्धि को दर्शाने के लिए...

Mumbai Indians vs Chennai Super Kings IPL 2026 Today Match Updates

April 23, 2026/
7:58 pm

आखरी अपडेट:23 अप्रैल, 2026, 19:58 IST तमिलनाडु चुनाव 2026: राज्य में 84% मतदान दर्ज किया गया। तमिलनाडु चुनाव | फ़ाइल...

राजनीति

Travel insurance prices rise 10% annually, with young people leading the way

Travel insurance prices rise 10% annually, with young people leading the way
  • Hindi News
  • Business
  • Travel Insurance Prices Rise 10% Annually, With Young People Leading The Way

नई दिल्ली16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टाटा एआईजी के वाइस प्रेसिडेंट के मुताबिक, छुट्टियों के व्यस्त सीजन में परिवारों, बुजुर्गों और पहली बार विदेश जाने वालों में ट्रेवल इंश्योरेंस लेने का चलन बढ़ा है। भारतीय यात्री विदेश में सुरक्षा पर सबसे अधिक ध्यान दे रहे हैं।- प्रतीकात्मक फोटो

पर्यटन के लिए विदेश जाने वाले भारतीयों की पसंद बदल रही है। वित्त वर्ष 2025-26 में 40% से अधिक भारतीयों ने छुट्टियों के लिए दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, मिस्र, जापान और मालदीव जैसे नए देश चुने।

टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी के आंकड़ों के मुताबिक यात्रियों की उम्र, पसंदीदा जगहों और बीमा खरीद में बड़ा बदलाव आया है। हालांकि ब्रिटेन जैसे देश अब भी सबसे ज्यादा पसंदीदा हैं। लेकिन इन नई जगहों पर जाने वालों की रफ्तार सबसे तेज है। बीमा कराने वाले कुल अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में अकेले दक्षिण-पूर्व एशिया की हिस्सेदारी 26% रही। इस क्षेत्र में साल-दर-साल 10% से ज्यादा बढ़ोतरी हुई।

अब यात्रा करने वालों में हर उम्र के लोग शामिल हैं। दुनिया भर की इन नई जगहों पर जाने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। इसमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी 50 वर्ष से कम उम्र के कामकाजी युवाओं की है, जो पारंपरिक तरीके छोड़ सीधे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से बीमा और बुकिंग करा रहे हैं। इंटरनेट के जरिए ऑनलाइन ट्रेवल इंश्योरेंस खरीदने के चलन में हर साल औसतन 10% की बढ़त दर्ज की गई है।

पिछले दो साल से भारतीयों की विदेश यात्रा के दिनों में कोई खास बदलाव नहीं आया है। भारतीय छुट्टियों के दौरान विदेशों में औसतन 24 दिन बिता रहे हैं। इसमें यूरोप और अमेरिका जैसी जगहों के लिए यह सफर सबसे लंबा यानी करीब 32 दिनों का रहा, जबकि दक्षिण-पूर्व एशिया की ट्रिप के लिए लोग औसतन 11 दिन दे रहे हैं।

टाटा एआईजी के वाइस प्रेसिडेंट चंद्रकांत सैद के मुताबिक, छुट्टियों के व्यस्त सीजन में परिवारों, बुजुर्गों और पहली बार विदेश जाने वालों में ट्रेवल इंश्योरेंस लेने का चलन बढ़ा है। भारतीय यात्री विदेश में सुरक्षा पर सबसे अधिक ध्यान दे रहे हैं। विदेश जाने वालों में 55 साल से अधिक के बुजुर्गों की हिस्सेदारी 22% हो गई है। यह विदेश में सफर के लिए सीनियर सिटीजंस के बढ़ते भरोसे को दिखाता है। हालांकि, यात्राओं में अब भी सबसे बड़ी संख्या कामकाजी लोगों की ही है। कुल यात्रियों में 21-55 साल के बीच के लोगों की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 66% है।

सीजन – मई-जून में सबसे ज्यादा विदेश यात्रा का चलन

गर्मियों की छुट्टियों के कारण मई और जून विदेश यात्रा के लिए सबसे व्यस्त महीने रहे। इस दौरान विदेश जाने के लिए हवाई यात्रा ही लोगों की पहली पसंद बनी रही। बीमा कराकर बाहर जाने वाले करीब 98% यात्रियों ने फ्लाइट से सफर तय किया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket