Saturday, 05 Sep 2026 | 06:37 PM

Trending :

Weight Gain, Hair Loss & Wig Use

Weight Gain, Hair Loss & Wig Use

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गायक और रैपर यो यो हनी सिंह ने अपनी सेहत और निजी जिंदगी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि बाइपोलर डिसऑर्डर और नशे की लत से लड़ाई के दौरान भारी दवाइयों के साइड इफेक्ट के कारण वे पूरी तरह गंजे हो चुके हैं और अब विग लगाते हैं।

हनी सिंह ने अपने मानसिक तनाव के दिनों को याद करते हुए बताया कि वे सात साल तक घर के अंदर ही रहे, जिसमें से तीन साल उन्होंने सिर्फ अपने बेडरूम में बिताए। अब वे इस बीमारी से ठीक होकर इंडस्ट्री में कमबैक कर चुके हैं।

रैपर यो यो हनी सिंह।

रैपर यो यो हनी सिंह।

दवाइयों के साइड इफेक्ट से झड़ गए सारे बाल दिल्ली में पैदा हुए 43 वर्षीय हृदेश सिंह उर्फ यो यो हनी सिंह हाल ही में ‘एबीटॉक्स’ पॉडकास्ट में शामिल हुए। इस बातचीत में उन्होंने अपनी बीमारी और उसके इलाज के असर पर खुलकर बात की। हनी सिंह ने बताया कि लंबे समय तक चली भारी दवाइयों के कारण उनका वजन 105 किलो तक पहुंच गया था।

इसी इलाज के साइड इफेक्ट की वजह से उनके सिर के सारे बाल झड़ गए। सिंगर ने साफ तौर पर स्वीकार किया कि सिर पर दिखने वाले बाल असली नहीं हैं, बल्कि वे एक विग का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने माना कि 2014 में ड्रग्स छोड़ देने के बाद भी ठीक होने का सफर काफी लंबा और तकलीफ भरा था।

मानसिक बीमारी के दौर में लगता था कि मैं मर चुका हूं हनी सिंह ने साल 2018 और 2019 के मुश्किल समय को याद करते हुए बताया कि उन्हें हर वक्त यह वहम रहता था कि वे मर चुके हैं और स्वर्ग-नरक के बीच कहीं फंसे हैं। जब उनकी मां उन्हें खाना देती थीं, तो उन्हें लगता था कि यह उनका आखिरी खाना है। उन्होंने बताया कि वे सात साल तक एक ही दवा ले रहे थे, जिससे कोई सुधार नहीं हो रहा था।

इसके बाद उन्होंने घर से बाहर निकलने और डॉक्टर बदलने का फैसला किया। नए डॉक्टर ने दवाओं की डोज ठीक की और कुछ नई दवाएं शुरू कीं, जिसके बाद महज चार हफ्ते में उनकी हालत सुधरने लगी और उन्होंने लोगों से मिलना-जुलना शुरू किया।

शाह रुख खान के अमेरिकी टूर के दौरान आया था पहला अटैक सिंगर ने बताया कि इस बीमारी की शुरुआत तब हुई जब वे करियर के टॉप पर थे। वे मुंबई में एक म्यूजिक रियलिटी शो कर रहे थे और अभिनेता शाह रुख खान के साथ अमेरिका टूर पर थे। शिकागो में रहने के दौरान उन्हें पहली बार मौत के वहम वाले ख्याल आने लगे।

डर के कारण उन्होंने अपना आधा सिर मुंडवा लिया था, जिसके बाद मेकर्स ने उन्हें टोपी पहनने की सलाह दी थी। शाह रुख खान के फोन करने पर उन्होंने कहा था कि वे सीधे स्टेज पर मिलेंगे। लेकिन घबराहट इतनी ज्यादा थी कि वे सिर्फ दो गाने गाकर बीच में ही शो छोड़कर चले आए।

सात साल रहे घर में बंद, डर से खुला रखते थे बाथरूम का दरवाजा अमेरिका टूर से लौटने के बाद हनी सिंह करीब सात साल तक अपने घर के अंदर ही बंद रहे। उन्होंने बताया कि वे नहीं चाहते थे कि उनके फैंस उन्हें उस हालत में देखें। उन्होंने अपने दोस्तों से मिलना और फोन पर बात करना बंद कर दिया था। टीवी और इंटरनेट से भी वे पूरी तरह दूर हो गए थे। बाइपोलर डिसऑर्डर के डर और बुरे ख्यालों के कारण वे तीन साल तक अपने बेडरूम से बाहर नहीं निकले। डर का आलम यह था कि नहाते समय भी वे बाथरूम का दरवाजा खुला रखते थे।

गानों और म्यूजिक एल्बम से किया शानदार कमबैक 2010 के दशक में भारतीय पॉप म्यूजिक इंडस्ट्री पर राज करने वाले हनी सिंह अब पूरी तरह ठीक होकर वापसी कर चुके हैं। दो साल पहले 2024 में आई उनकी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री ‘फेमस’ में भी उन्होंने इन मुश्किल दिनों की कहानी बताई थी। अब वे ‘मखना’ और ‘मिलेनियर’ जैसे गानों और ‘Honey 3.0’ व ‘Glory’ जैसे म्यूजिक एल्बम के जरिए दोबारा म्यूजिक चार्ट्स और फैंस के बीच अपनी पहचान बना रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Kolkata TMC Office Demolished | Clock Tower Illegal

May 14, 2026/
10:13 pm

कोलकाता17 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल के कोलकाता में गुरुवार को नगर निगम ने बुलडोजर से तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

बंगाल चुनाव 2026: नंदीग्राम में बंटा पैसा! टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी पर बीजेपी की याचिका

April 21, 2026/
1:06 pm

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच नंदीग्राम एक बार फिर से इंस्पेक्टर तनाव का केंद्र...

पंजाब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 6 की मौत:15 घायल, बच्चे भी शामिल; 40 लोग सवार थे; आनंदपुर साहिब से लौट रहे थे

April 15, 2026/
7:42 am

फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। इसमें 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं 15 घायल हो...

Tamim Iqbal Calls WC Omission Injustice

May 12, 2026/
8:15 am

ढाका20 मिनट पहले कॉपी लिंक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अंतरिम अध्यक्ष और पूर्व कप्तान तमीम इकबाल ने टी-20 वर्ल्ड...

जिन महिलाओं ने किया चक्काजाम, उनके लड़कों ने की चोरी:सात घरों में हुई थी वारदात; कंधे पर फ्रिज उठाकर ले गए थे आरोपी

April 9, 2026/
7:55 am

गुना शहर के कैंट थाना इलाके में लगातार दो दिनों में 7 सूने मकानों में चोरी करने वाली गैंग के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Weight Gain, Hair Loss & Wig Use

Weight Gain, Hair Loss & Wig Use

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गायक और रैपर यो यो हनी सिंह ने अपनी सेहत और निजी जिंदगी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि बाइपोलर डिसऑर्डर और नशे की लत से लड़ाई के दौरान भारी दवाइयों के साइड इफेक्ट के कारण वे पूरी तरह गंजे हो चुके हैं और अब विग लगाते हैं।

हनी सिंह ने अपने मानसिक तनाव के दिनों को याद करते हुए बताया कि वे सात साल तक घर के अंदर ही रहे, जिसमें से तीन साल उन्होंने सिर्फ अपने बेडरूम में बिताए। अब वे इस बीमारी से ठीक होकर इंडस्ट्री में कमबैक कर चुके हैं।

रैपर यो यो हनी सिंह।

रैपर यो यो हनी सिंह।

दवाइयों के साइड इफेक्ट से झड़ गए सारे बाल दिल्ली में पैदा हुए 43 वर्षीय हृदेश सिंह उर्फ यो यो हनी सिंह हाल ही में ‘एबीटॉक्स’ पॉडकास्ट में शामिल हुए। इस बातचीत में उन्होंने अपनी बीमारी और उसके इलाज के असर पर खुलकर बात की। हनी सिंह ने बताया कि लंबे समय तक चली भारी दवाइयों के कारण उनका वजन 105 किलो तक पहुंच गया था।

इसी इलाज के साइड इफेक्ट की वजह से उनके सिर के सारे बाल झड़ गए। सिंगर ने साफ तौर पर स्वीकार किया कि सिर पर दिखने वाले बाल असली नहीं हैं, बल्कि वे एक विग का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने माना कि 2014 में ड्रग्स छोड़ देने के बाद भी ठीक होने का सफर काफी लंबा और तकलीफ भरा था।

मानसिक बीमारी के दौर में लगता था कि मैं मर चुका हूं हनी सिंह ने साल 2018 और 2019 के मुश्किल समय को याद करते हुए बताया कि उन्हें हर वक्त यह वहम रहता था कि वे मर चुके हैं और स्वर्ग-नरक के बीच कहीं फंसे हैं। जब उनकी मां उन्हें खाना देती थीं, तो उन्हें लगता था कि यह उनका आखिरी खाना है। उन्होंने बताया कि वे सात साल तक एक ही दवा ले रहे थे, जिससे कोई सुधार नहीं हो रहा था।

इसके बाद उन्होंने घर से बाहर निकलने और डॉक्टर बदलने का फैसला किया। नए डॉक्टर ने दवाओं की डोज ठीक की और कुछ नई दवाएं शुरू कीं, जिसके बाद महज चार हफ्ते में उनकी हालत सुधरने लगी और उन्होंने लोगों से मिलना-जुलना शुरू किया।

शाह रुख खान के अमेरिकी टूर के दौरान आया था पहला अटैक सिंगर ने बताया कि इस बीमारी की शुरुआत तब हुई जब वे करियर के टॉप पर थे। वे मुंबई में एक म्यूजिक रियलिटी शो कर रहे थे और अभिनेता शाह रुख खान के साथ अमेरिका टूर पर थे। शिकागो में रहने के दौरान उन्हें पहली बार मौत के वहम वाले ख्याल आने लगे।

डर के कारण उन्होंने अपना आधा सिर मुंडवा लिया था, जिसके बाद मेकर्स ने उन्हें टोपी पहनने की सलाह दी थी। शाह रुख खान के फोन करने पर उन्होंने कहा था कि वे सीधे स्टेज पर मिलेंगे। लेकिन घबराहट इतनी ज्यादा थी कि वे सिर्फ दो गाने गाकर बीच में ही शो छोड़कर चले आए।

सात साल रहे घर में बंद, डर से खुला रखते थे बाथरूम का दरवाजा अमेरिका टूर से लौटने के बाद हनी सिंह करीब सात साल तक अपने घर के अंदर ही बंद रहे। उन्होंने बताया कि वे नहीं चाहते थे कि उनके फैंस उन्हें उस हालत में देखें। उन्होंने अपने दोस्तों से मिलना और फोन पर बात करना बंद कर दिया था। टीवी और इंटरनेट से भी वे पूरी तरह दूर हो गए थे। बाइपोलर डिसऑर्डर के डर और बुरे ख्यालों के कारण वे तीन साल तक अपने बेडरूम से बाहर नहीं निकले। डर का आलम यह था कि नहाते समय भी वे बाथरूम का दरवाजा खुला रखते थे।

गानों और म्यूजिक एल्बम से किया शानदार कमबैक 2010 के दशक में भारतीय पॉप म्यूजिक इंडस्ट्री पर राज करने वाले हनी सिंह अब पूरी तरह ठीक होकर वापसी कर चुके हैं। दो साल पहले 2024 में आई उनकी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री ‘फेमस’ में भी उन्होंने इन मुश्किल दिनों की कहानी बताई थी। अब वे ‘मखना’ और ‘मिलेनियर’ जैसे गानों और ‘Honey 3.0’ व ‘Glory’ जैसे म्यूजिक एल्बम के जरिए दोबारा म्यूजिक चार्ट्स और फैंस के बीच अपनी पहचान बना रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket