Sunday, 06 Sep 2026 | 10:59 PM

Trending :

ट्रम्प के दामाद ने यूक्रेनी राष्ट्रपति से मुलाकात की:पुतिन से चर्चा के एक दिन बाद कीव पहुंचे; रूस से युद्ध खत्म कराने पर चर्चा आज का एक्सप्लेनर:ट्रम्प के दामाद, दोस्त से लेकर CIA डायरेक्टर तक, मॉस्को क्यों जा रहे; क्या रूस-यूक्रेन जंग खत्म होने वाली है 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा खाली कराने को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया, कहा- इससे शांति को खतरा 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा को खाली कराने की योजना पर बोले- यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन, शांति प्रयासों को खतरा अमेरिकी मंत्री ने कनाडा को 'छोटा भौंकने वाला कुत्ता' बताया:बोले- पीएम कार्नी ने बेहतरीन ट्रेड डील ठुकराई; अगस्त में हुई बातचीत नाकाम रही थी अमेरिकी मंत्री ने कनाडा को 'छोटा भौंकने वाला कुत्ता' कहा:बोले- पीएम कार्नी ने बेहतरीन ट्रेड डील ठुकराई; अगस्त में हुई बातचीत नाकाम रही थी
EXCLUSIVE

श्रद्धालुओं का बैग चुराने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार:ओंकारेश्वर में 4.5 लाख के गहने-मोबाइल किए थे पार; 100 CCTV फुटेज खंगालने पर खुला राज

ओंकरेश्वर की ब्रह्मपुरी पार्किंग में एक श्रद्धालु के बैग से 4 लाख 50 हजार रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल और नकदी चोरी करने वाले आरोपी पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 20 फरवरी 2026 को हुई इस वारदात के बाद मांधाता पुलिस ने खरगोन जिले से दोनों को पकड़ा और उनके पास से चोरी गया पूरा माल (मशरूका) बरामद कर लिया है। फिलहाल, दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद खंडवा की जिला जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, राजस्थान के सीकर जिले (थाना जीवन नगर, ग्राम दुजोद) निवासी 34 वर्षीय अविनाश ने 21 फरवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 20 फरवरी को दोपहर करीब 3.15 बजे वे परिवार के साथ ओंकारेश्वर की ब्रह्मपुरी पार्किंग में मौजूद थे। तभी गोवर्धन होटल के पास रखा उनकी पत्नी साक्षी का लाल रंग का हैंडपर्स कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। इस पर्स में सोने की चार अंगूठियां, मंगलसूत्र, सोने की चेन, चांदी की पायल, एप्पल व मोटोरोला कंपनी के मोबाइल और नकदी रखी थी। 100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले, तब हुई पहचान
शिकायत मिलने पर मांधाता थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक मनोज राय, एएसपी राजेश रघुवंशी और एसडीओपी मनोहर गवली के निर्देशन में थाना प्रभारी अनोख सिंह सिंदया की एक टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के करीब 100 से ज्यादा स्थानों के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले। फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां दिखने पर साइबर सेल की मदद ली गई, जिससे आरोपियों की सटीक पहचान सुनिश्चित हो सकी। खरगोन के सिरलाय गांव से हुई गिरफ्तारी, आरोपी का पुराना रिकॉर्ड
पहचान होने के बाद पुलिस ने खरगोन जिले के बड़वाह थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सिरलाय से 40 वर्षीय गोवर्धन पिता श्रवण चौहान और उसकी 37 वर्षीय पत्नी उमाबाई को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी किए गए 14 हजार रुपए नकद, चार सोने की अंगूठियां, एक सोने की चेन, एक मंगलसूत्र और चांदी की पायल बरामद कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी गोवर्धन के खिलाफ पहले भी धारा 420 और 511 के तहत आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
आरोपियों को पकड़ने और चोरी का माल बरामद करने की इस अहम कार्रवाई में टीआई अनोख सिंह सिंदया, एएसआई सतीश सोहनी, प्रधान आरक्षक भगवान धनगर, आरक्षक रवि, जितेंद्र, पवन महाजन, रोहित रघुवंशी और अनिल बारिया की विशेष भूमिका रही।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ब्रिटिश किंग से मिले न्यूयॉर्क मेयर ममदानी:मुलाकात से पहले कहा था- कोहिनूर भारत को लौटाने बोलूंगा; यह हीरा 177 साल से ब्रिटेन के पास

April 30, 2026/
8:21 am

ब्रिटिश किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला ने बुधवार को न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी से मुलाकात की। यह शाही...

क्यूबा के राष्ट्रपति के अनसुने किस्से:अमेरिका को चुनौती देने वाले डियाज ने कभी लंबे बालों के लिए बगावत की थी

May 20, 2026/
12:31 pm

रूढ़िवादी कम्युनिस्ट विचारधारा के सबसे मजबूत गढ़ क्यूबा में बदलाव की बयार लाना कभी आसान नहीं रहा। लेकिन इस देश...

FIFA वर्ल्ड कप के तीसरे दिन 5 मुकाबले:28 साल बाद ब्राजील-मोरक्को की भिड़ंत; तुर्की से कभी नहीं जीती ऑस्ट्रेलिया

June 13, 2026/
5:22 am

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे दिन शनिवार को 5 मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच कतर और स्विट्जरलैंड...

बैतूल में जयस ने खोला मोर्चा, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन:खेड़ीरामोशी विवाद: 15 दिन में जांच न होने पर मुलताई बंद की चेतावनी

April 1, 2026/
5:41 pm

बैतूल जिले के मुल्ताई क्षेत्र के ग्राम खेड़ीरामोशी में जमीन सीमांकन विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस और...

arw img

May 3, 2026/
11:06 am

X भिवाड़ी में गूंजे ठहाके; ‘हंसी’ है हर बीमारी की पक्की दवा, Video   Alwar Video: विश्व हास्य दिवस 2026...

राजनीति

श्रद्धालुओं का बैग चुराने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार:ओंकारेश्वर में 4.5 लाख के गहने-मोबाइल किए थे पार; 100 CCTV फुटेज खंगालने पर खुला राज

श्रद्धालुओं का बैग चुराने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार:ओंकारेश्वर में 4.5 लाख के गहने-मोबाइल किए थे पार; 100 CCTV फुटेज खंगालने पर खुला राज

ओंकरेश्वर की ब्रह्मपुरी पार्किंग में एक श्रद्धालु के बैग से 4 लाख 50 हजार रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल और नकदी चोरी करने वाले आरोपी पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 20 फरवरी 2026 को हुई इस वारदात के बाद मांधाता पुलिस ने खरगोन जिले से दोनों को पकड़ा और उनके पास से चोरी गया पूरा माल (मशरूका) बरामद कर लिया है। फिलहाल, दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद खंडवा की जिला जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, राजस्थान के सीकर जिले (थाना जीवन नगर, ग्राम दुजोद) निवासी 34 वर्षीय अविनाश ने 21 फरवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 20 फरवरी को दोपहर करीब 3.15 बजे वे परिवार के साथ ओंकारेश्वर की ब्रह्मपुरी पार्किंग में मौजूद थे। तभी गोवर्धन होटल के पास रखा उनकी पत्नी साक्षी का लाल रंग का हैंडपर्स कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। इस पर्स में सोने की चार अंगूठियां, मंगलसूत्र, सोने की चेन, चांदी की पायल, एप्पल व मोटोरोला कंपनी के मोबाइल और नकदी रखी थी। 100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले, तब हुई पहचान
शिकायत मिलने पर मांधाता थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक मनोज राय, एएसपी राजेश रघुवंशी और एसडीओपी मनोहर गवली के निर्देशन में थाना प्रभारी अनोख सिंह सिंदया की एक टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के करीब 100 से ज्यादा स्थानों के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले। फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां दिखने पर साइबर सेल की मदद ली गई, जिससे आरोपियों की सटीक पहचान सुनिश्चित हो सकी। खरगोन के सिरलाय गांव से हुई गिरफ्तारी, आरोपी का पुराना रिकॉर्ड
पहचान होने के बाद पुलिस ने खरगोन जिले के बड़वाह थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सिरलाय से 40 वर्षीय गोवर्धन पिता श्रवण चौहान और उसकी 37 वर्षीय पत्नी उमाबाई को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी किए गए 14 हजार रुपए नकद, चार सोने की अंगूठियां, एक सोने की चेन, एक मंगलसूत्र और चांदी की पायल बरामद कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी गोवर्धन के खिलाफ पहले भी धारा 420 और 511 के तहत आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
आरोपियों को पकड़ने और चोरी का माल बरामद करने की इस अहम कार्रवाई में टीआई अनोख सिंह सिंदया, एएसआई सतीश सोहनी, प्रधान आरक्षक भगवान धनगर, आरक्षक रवि, जितेंद्र, पवन महाजन, रोहित रघुवंशी और अनिल बारिया की विशेष भूमिका रही।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket