Wednesday, 21 Oct 2026 | 09:02 PM

Trending :

अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल सारण में अनमोल ज्योति आई वेलनेस पैकेज लॉन्च.

authorimg

पटना: पूर्वी भारत के सबसे बड़े आंख अस्पताल के पांच अनुभवी आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर सारण में भी अब आपकी आंखों की पूरी जांच करेंगे. यहां आधुनिक मशीनों से जांच कर आंखों से जुड़ी छिपी हुई गंभीर बीमारियों का भी पता लगा लेंगे. जी हां! यह बिल्कुल सच है. पूर्वी भारत के सबसे बड़े आंख अस्पताल के रूप में पहचान रखने वाला सारण के मस्तीचक स्थित अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल ने आम लोगों के लिए एक शानदार पैकेज लॉन्च किया है. इसके तहत आंखों में छिपी बीमारियों का पता लगाया जाएगा. साथ ही पांच अलग-अलग अनुभवी स्पेशलिस्ट आपकी आंखों का संपूर्ण विश्लेषण कर परामर्श देंगे.

इस बारे में जानकारी देते हुए संस्थान के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विवेक विकास ने बताया कि आजकल लोग कंप्यूटर और मोबाइल का अत्यधिक उपयोग कर रहे हैं. गलत दिनचर्या सहित कई कारणों से आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है. कई बीमारियां धीरे-धीरे विकसित होती हैं और उनके लक्षण तब पता चलते हैं, जब काफी देर हो चुकी होती है. ऐसे में हमारी कोशिश है कि आंखों का कंप्लीट चेकअप कर छिपी हुई बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सके.

जानें क्या है इस पैकेज में खास

अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विवेक विकास ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी पैकेज लॉन्च किया गया है. इसका नाम अनमोल ज्योति आई वेलनेस पैकेज है. इसके तहत आंखों का कंप्लीट चेकअप किया जाता है. इसमें 12 प्रकार के विशेष आई टेस्ट शामिल हैं. इसके साथ ही 30 तरह के ब्लड टेस्ट भी किए जाते हैं. दोनों रिपोर्ट का संस्थान के पांच आई एक्सपर्ट की टीम द्वारा विश्लेषण किया जाता है. इस टीम में कॉर्निया विशेषज्ञ, रेटिना विशेषज्ञ, जनरल आई सर्जन, ग्लूकोमा स्पेशलिस्ट और मेडिकल डायरेक्टर शामिल होते हैं. रिपोर्ट के आधार पर सभी विशेषज्ञ मरीज को परामर्श भी देते हैं.

जानें टेस्ट करवाने के लिए क्या-क्या करना होगा

वहीं, टेस्ट करवाने के लिए मरीज सुबह-सुबह फास्टिंग में अस्पताल पहुंचते हैं. सबसे पहले उनका ब्लड सैंपल लिया जाता है. इसके बाद आंखों की जांच की जाती है. जांच पूरी होने के बाद मरीज और उनके परिजनों को फ्री में नाश्ता और दोपहर का भोजन दिया जाता है. रिपोर्ट आने के बाद सभी डॉक्टर मिलकर उसका विश्लेषण करते हैं और मरीज से विस्तार से बातचीत करते हैं. इस दौरान अगर किसी विशेषज्ञ को लगता है कि अतिरिक्त टेस्ट की आवश्यकता है तो वह भी इसी पैकेज में शामिल किया जाता है.

विवेक विकास ने आगे बताया कि इस पैकेज के तहत सभी तरह के टेस्ट मात्र 2999 रुपये की रियायती दर पर किए जाते हैं. जबकि इन सभी जांचों का बाजार मूल्य 30 हजार रुपये से भी अधिक है. उन्होंने यह भी कहा कि यह अस्पताल गायत्री परिवार का हिस्सा है. इसलिए लोगों को यह विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं. आपको बता दें कि एक दिन में अधिकतम 15 लोगों को ही स्लॉट मिलता है.

40 के बाद वालों के लिए है वरदान 

उन्होंने आगे बताया कि आंखों की जांच के दौरान मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर, न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी छिपी हुई बीमारियों के संकेत भी मिल सकते हैं. ये सभी सीधे दृष्टि को प्रभावित करती हैं. धीरे धीरे आंखों की रौशनी छिन सकती है. इसीलिए ऐसे मामलों में समय रहते जांच होने से गंभीर समस्याओं से बचाव संभव हो जाता है. 40 वर्ष से अधिक के लोगों के लिए यह पैकेज किसी वरदान से कम नहीं है. ऐसे लोगों को साल में एक बार जरूर अपने आंखों का कंप्लीट चेकअप करवाना चाहिए. ब्लड टेस्ट के जरिए किडनी फंक्शन, लीवर फंक्शन और हार्ट फंक्शन को भी देखा जाता है.

जानें मरीज कैसे उठायेंगे इस पैकेज का लाभ

उन्होंने आगे बताया कि इस पैकेज को ऑनलाइन बुक करने के लिए अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. इसके अलावा पटना के इनकम टैक्स गोलंबर के पास स्थितअखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के विजन लाउंज में ऑफलाइन रूप से आकर बुकिंग करवाई जा सकती है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Nakul Dhull Bigg Boss 20 Eviction Statement

October 19, 2026/
5:09 am

नकुल को साथी कंटेस्टेंट कुशल तंवर उर्फ गुल्लू के साथ हाथापाई के बाद शो से बाहर किया गया था। इनसेट...

भोपाल का न्यू मार्केट होगा आइडियल बिजनेस जोन:विधायक ने व्यापारियों के साथ बैठक की; पार्किंग, अतिक्रमण-सौंदर्यीकरण पर चर्चा

April 4, 2026/
9:38 pm

भोपाल का न्यू मार्केट आइडियल बिजनेस जोन बनेगा। शनिवार को दक्षिण-पश्चिम विधायक भगवानदास सबनानी की मौजूदगी में हुई बैठक में...

राधिका मदान बोलीं-जयपुर मेरे लिए हमेशा लकी रहा:यहां स्ट्रीट शॉपिंग करना पसंद, आम दिनों में जींस और हुडी पहनना पसंद

October 18, 2026/
10:29 am

एक्ट्रेस राधिका मदान ने मानसरोवर स्थित पैसिफिक मॉल में प्रीमियम फैशन एवं लाइफस्टाइल ब्रांड अझॉर्ट के 47वें स्टोर का उद्घाटन...

भारत-UK के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू:व्हिस्की, कारें और कपड़े सस्ते मिलेंगे; जानें किन चीजों के दाम बदलेंगे

July 15, 2026/
5:00 am

भारत में UK की कारें, व्हिस्की, कपड़े और फुटवियर आज से सस्ते मिलेंगे। क्योंकि, भारत-UK के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट...

न्यू चंडीगढ़ में PBKS vs LSG:स्टेडियम में फैंस पहुंचना शुरू, बोले- ‌सरपंच साहब सरपंच 70-80 रन बनाएंगे

April 19, 2026/
11:40 am

पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे...

फुटबॉल वर्ल्डकप में कतर ने स्विट्जरलैंड को ड्रॉ पर रोका:खौखी ने इंजरी टाइम में हेडर से गोल दागा, गेम में 0-1 से पीछे थी टीम

June 14, 2026/
5:56 am

आखिरी क्षणों में बौआलेम खौखी के गोल से कतर ने फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-बी मैच में स्विट्जरलैंड को...

Nvidia CEO Jensen Huang Black Leather Jacket Auction

July 19, 2026/
1:57 pm

31 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी टेक कंपनी एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग की पहचान बन चुकी उनकी खास ब्लैक...

राजनीति

अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल सारण में अनमोल ज्योति आई वेलनेस पैकेज लॉन्च.

authorimg

पटना: पूर्वी भारत के सबसे बड़े आंख अस्पताल के पांच अनुभवी आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर सारण में भी अब आपकी आंखों की पूरी जांच करेंगे. यहां आधुनिक मशीनों से जांच कर आंखों से जुड़ी छिपी हुई गंभीर बीमारियों का भी पता लगा लेंगे. जी हां! यह बिल्कुल सच है. पूर्वी भारत के सबसे बड़े आंख अस्पताल के रूप में पहचान रखने वाला सारण के मस्तीचक स्थित अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल ने आम लोगों के लिए एक शानदार पैकेज लॉन्च किया है. इसके तहत आंखों में छिपी बीमारियों का पता लगाया जाएगा. साथ ही पांच अलग-अलग अनुभवी स्पेशलिस्ट आपकी आंखों का संपूर्ण विश्लेषण कर परामर्श देंगे.

इस बारे में जानकारी देते हुए संस्थान के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विवेक विकास ने बताया कि आजकल लोग कंप्यूटर और मोबाइल का अत्यधिक उपयोग कर रहे हैं. गलत दिनचर्या सहित कई कारणों से आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है. कई बीमारियां धीरे-धीरे विकसित होती हैं और उनके लक्षण तब पता चलते हैं, जब काफी देर हो चुकी होती है. ऐसे में हमारी कोशिश है कि आंखों का कंप्लीट चेकअप कर छिपी हुई बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सके.

जानें क्या है इस पैकेज में खास

अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विवेक विकास ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी पैकेज लॉन्च किया गया है. इसका नाम अनमोल ज्योति आई वेलनेस पैकेज है. इसके तहत आंखों का कंप्लीट चेकअप किया जाता है. इसमें 12 प्रकार के विशेष आई टेस्ट शामिल हैं. इसके साथ ही 30 तरह के ब्लड टेस्ट भी किए जाते हैं. दोनों रिपोर्ट का संस्थान के पांच आई एक्सपर्ट की टीम द्वारा विश्लेषण किया जाता है. इस टीम में कॉर्निया विशेषज्ञ, रेटिना विशेषज्ञ, जनरल आई सर्जन, ग्लूकोमा स्पेशलिस्ट और मेडिकल डायरेक्टर शामिल होते हैं. रिपोर्ट के आधार पर सभी विशेषज्ञ मरीज को परामर्श भी देते हैं.

जानें टेस्ट करवाने के लिए क्या-क्या करना होगा

वहीं, टेस्ट करवाने के लिए मरीज सुबह-सुबह फास्टिंग में अस्पताल पहुंचते हैं. सबसे पहले उनका ब्लड सैंपल लिया जाता है. इसके बाद आंखों की जांच की जाती है. जांच पूरी होने के बाद मरीज और उनके परिजनों को फ्री में नाश्ता और दोपहर का भोजन दिया जाता है. रिपोर्ट आने के बाद सभी डॉक्टर मिलकर उसका विश्लेषण करते हैं और मरीज से विस्तार से बातचीत करते हैं. इस दौरान अगर किसी विशेषज्ञ को लगता है कि अतिरिक्त टेस्ट की आवश्यकता है तो वह भी इसी पैकेज में शामिल किया जाता है.

विवेक विकास ने आगे बताया कि इस पैकेज के तहत सभी तरह के टेस्ट मात्र 2999 रुपये की रियायती दर पर किए जाते हैं. जबकि इन सभी जांचों का बाजार मूल्य 30 हजार रुपये से भी अधिक है. उन्होंने यह भी कहा कि यह अस्पताल गायत्री परिवार का हिस्सा है. इसलिए लोगों को यह विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं. आपको बता दें कि एक दिन में अधिकतम 15 लोगों को ही स्लॉट मिलता है.

40 के बाद वालों के लिए है वरदान 

उन्होंने आगे बताया कि आंखों की जांच के दौरान मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर, न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी छिपी हुई बीमारियों के संकेत भी मिल सकते हैं. ये सभी सीधे दृष्टि को प्रभावित करती हैं. धीरे धीरे आंखों की रौशनी छिन सकती है. इसीलिए ऐसे मामलों में समय रहते जांच होने से गंभीर समस्याओं से बचाव संभव हो जाता है. 40 वर्ष से अधिक के लोगों के लिए यह पैकेज किसी वरदान से कम नहीं है. ऐसे लोगों को साल में एक बार जरूर अपने आंखों का कंप्लीट चेकअप करवाना चाहिए. ब्लड टेस्ट के जरिए किडनी फंक्शन, लीवर फंक्शन और हार्ट फंक्शन को भी देखा जाता है.

जानें मरीज कैसे उठायेंगे इस पैकेज का लाभ

उन्होंने आगे बताया कि इस पैकेज को ऑनलाइन बुक करने के लिए अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. इसके अलावा पटना के इनकम टैक्स गोलंबर के पास स्थितअखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के विजन लाउंज में ऑफलाइन रूप से आकर बुकिंग करवाई जा सकती है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket