Tuesday, 03 Nov 2026 | 04:46 PM

Trending :

अजवाइन खाकर ठीक कर रहे हैं पेट? बस ये 1 गलती कर दी तो उल्टा बिगड़ जाएगा पाचन!

authorimg

Last Updated:

पेट की दिक्कतों में अजवाइन को सबसे आसान घरेलू उपाय माना जाता है, लेकिन हर तरीका सही नहीं होता. अगर आप इसे गलत समय या गलत तरीके से लेते हैं, तो पाचन और बिगड़ सकता है. सही तरीका अपनाकर ही अजवाइन से गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत पाई जा सकती है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

पेट की दिक्कतों में अजवाइन का सही सेवन.

गलत खान-पान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण आज के समय में पेट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. अनियमित लाइफस्टाइल, जंक फूड का ज्यादा सेवन और समय पर भोजन न करने की आदतें पाचन तंत्र को कमजोर बना देती हैं. इसका असर यह होता है कि व्यक्ति को भूख कम लगती है, खाना खाने के बाद पेट भारी और फूला हुआ महसूस होता है और धीरे-धीरे गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं. शुरुआत में लोग इन लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही छोटी समस्याएं आगे चलकर बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं.

पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए अजवाइन एक बेहद असरदार घरेलू उपाय माना जाता है. इसमें थाइमोल नाम का सक्रिय तत्व पाया जाता है, जो पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है और गैस, अपच व पेट दर्द जैसी समस्याओं को कम करता है. इसकी तासीर गर्म होती है, जिससे सर्दी-खांसी में भी राहत मिलती है. हालांकि, इसके पूरे फायदे तभी मिलते हैं जब इसे सही तरीके और सही मात्रा में लिया जाए, वरना यह नुकसान भी पहुंचा सकती है.

अजवाइन खाने का सही तरीका
अक्सर लोग अजवाइन को कच्चा खा लेते हैं या किसी भी समय इसका सेवन कर लेते हैं, जो सही नहीं है. विशेषज्ञों के अनुसार, अजवाइन को खाने से पहले हल्का भून लेना चाहिए. इसे इतना भूनें कि रंग न बदले, लेकिन हल्की खुशबू आने लगे. इससे इसके गुण और भी प्रभावी हो जाते हैं. इसके बाद आधे चम्मच से कम मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए, क्योंकि अधिक मात्रा पेट में जलन पैदा कर सकती है.

गुनगुने पानी के साथ सेवन के फायदे
अजवाइन का सेवन हमेशा गुनगुने पानी के साथ करना ज्यादा लाभकारी होता है. गुनगुना पानी इसके गुणों को तेजी से शरीर में पहुंचाने में मदद करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. इससे जठराग्नि तेज होती है, खाना जल्दी पचता है और भूख सही समय पर लगती है. साथ ही, यह पेट में बनने वाली गैस को कम करके भारीपन से राहत देता है.

सेवन का सही समय और जरूरी सावधानियां
अजवाइन कब लेना चाहिए, यह जानना भी बेहद जरूरी है. बहुत से लोग इसे सुबह खाली पेट लेते हैं, लेकिन यह तरीका हर किसी के लिए सही नहीं होता. विशेषज्ञों के अनुसार, इसे हमेशा भोजन के करीब 30 मिनट बाद गुनगुने पानी के साथ लेना चाहिए. ध्यान रखें कि अजवाइन का सेवन रोजाना बिना जरूरत के न करें. इसकी गर्म तासीर के कारण यह पेट में जलन बढ़ा सकती है, इसलिए गैस या पेट फूलने की समस्या होने पर ही इसका सेवन करना सबसे बेहतर होता है.

About the Author

authorimg

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
TVK चीफ-एक्टर विजय की पत्नी ने तलाक याचिका दायर की:पति पर एक्ट्रेस से अफेयर का आरोप; शादी के 27 साल हुए, दो बच्चे भी

February 27, 2026/
5:22 pm

तमिल सुपरस्टार और मिलगा वेट्री कजगम(TVK) प्रमुख विजय की पत्नी संगीता ने 24 फरवरी 2026 को चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में...

पायलट त्रुटि या तकनीकी खराबी? एक साल बाद भी एयर इंडिया दुर्घटना पर विशेषज्ञ बंटे हुए हैं | न्यूज18

June 12, 2026/
8:29 am

सीएनएन नाम, लोगो और सभी संबंधित तत्व ® और © 2026 केबल न्यूज नेटवर्क एलपी, एलएलएलपी। एक टाइम वार्नर कंपनी।...

धुरंधर 2 देखने पहुंचे प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा:थिएटर में मुस्कुराते नजर आए प्रभास; संदीप ने फिल्म की आलोचना करने वालों को दिया जवाब

April 9, 2026/
7:43 pm

साउथ एक्टर प्रभास और ‘एनिमल’ फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखने सिनेमाघर पहुंचे। फैंस ने प्रभास और...

Shobha De Questions Ranveer Singh Action

May 29, 2026/
4:25 pm

16 मिनट पहले कॉपी लिंक राइटर और कॉलमनिस्ट शोभा डे ने दावा किया है कि ‘डॉन 3’ विवाद की आड़...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

अजवाइन खाकर ठीक कर रहे हैं पेट? बस ये 1 गलती कर दी तो उल्टा बिगड़ जाएगा पाचन!

authorimg

Last Updated:

पेट की दिक्कतों में अजवाइन को सबसे आसान घरेलू उपाय माना जाता है, लेकिन हर तरीका सही नहीं होता. अगर आप इसे गलत समय या गलत तरीके से लेते हैं, तो पाचन और बिगड़ सकता है. सही तरीका अपनाकर ही अजवाइन से गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत पाई जा सकती है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

पेट की दिक्कतों में अजवाइन का सही सेवन.

गलत खान-पान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण आज के समय में पेट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. अनियमित लाइफस्टाइल, जंक फूड का ज्यादा सेवन और समय पर भोजन न करने की आदतें पाचन तंत्र को कमजोर बना देती हैं. इसका असर यह होता है कि व्यक्ति को भूख कम लगती है, खाना खाने के बाद पेट भारी और फूला हुआ महसूस होता है और धीरे-धीरे गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं. शुरुआत में लोग इन लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही छोटी समस्याएं आगे चलकर बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं.

पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए अजवाइन एक बेहद असरदार घरेलू उपाय माना जाता है. इसमें थाइमोल नाम का सक्रिय तत्व पाया जाता है, जो पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है और गैस, अपच व पेट दर्द जैसी समस्याओं को कम करता है. इसकी तासीर गर्म होती है, जिससे सर्दी-खांसी में भी राहत मिलती है. हालांकि, इसके पूरे फायदे तभी मिलते हैं जब इसे सही तरीके और सही मात्रा में लिया जाए, वरना यह नुकसान भी पहुंचा सकती है.

अजवाइन खाने का सही तरीका
अक्सर लोग अजवाइन को कच्चा खा लेते हैं या किसी भी समय इसका सेवन कर लेते हैं, जो सही नहीं है. विशेषज्ञों के अनुसार, अजवाइन को खाने से पहले हल्का भून लेना चाहिए. इसे इतना भूनें कि रंग न बदले, लेकिन हल्की खुशबू आने लगे. इससे इसके गुण और भी प्रभावी हो जाते हैं. इसके बाद आधे चम्मच से कम मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए, क्योंकि अधिक मात्रा पेट में जलन पैदा कर सकती है.

गुनगुने पानी के साथ सेवन के फायदे
अजवाइन का सेवन हमेशा गुनगुने पानी के साथ करना ज्यादा लाभकारी होता है. गुनगुना पानी इसके गुणों को तेजी से शरीर में पहुंचाने में मदद करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. इससे जठराग्नि तेज होती है, खाना जल्दी पचता है और भूख सही समय पर लगती है. साथ ही, यह पेट में बनने वाली गैस को कम करके भारीपन से राहत देता है.

सेवन का सही समय और जरूरी सावधानियां
अजवाइन कब लेना चाहिए, यह जानना भी बेहद जरूरी है. बहुत से लोग इसे सुबह खाली पेट लेते हैं, लेकिन यह तरीका हर किसी के लिए सही नहीं होता. विशेषज्ञों के अनुसार, इसे हमेशा भोजन के करीब 30 मिनट बाद गुनगुने पानी के साथ लेना चाहिए. ध्यान रखें कि अजवाइन का सेवन रोजाना बिना जरूरत के न करें. इसकी गर्म तासीर के कारण यह पेट में जलन बढ़ा सकती है, इसलिए गैस या पेट फूलने की समस्या होने पर ही इसका सेवन करना सबसे बेहतर होता है.

About the Author

authorimg

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket