Wednesday, 22 Jul 2026 | 01:34 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Arfaat Aminhas 5 Wickets in Debut Pakistan Win vs Australia

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहीन के साथ विकेट सेलिब्रेट करते अराफात मिन्हास (दाएं)। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

पाकिस्तान ने अपने 1000वें वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ उसने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

रावलपिंडी में शनिवार को खेले गए इस मैच में 21 साल के लेफ्ट आर्म स्पिनर अराफात मिन्हास ने डेब्यू किया। उन्होंने 5 विकेट झटके। वे वनडे डेब्यू मैच में 5 विकेट लेने वाले पहले पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए।

मिन्हास ने 10 ओवर में 32 रन दिए। उनकी गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 44.1 ओवर में 200 रन पर ऑलआउट कर दिया। फिर 5 विकेट खोकर 45 गेंद शेष रहते टारगेट हासिल कर लिया।

बाबर आजम ने 69 और विकेटकीपर गाजी घोरी ने 65 रन बनाए। दोनों के बीच 127 रनों की मैच विनिंग पारी हुई।

शाहीन टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, शॉर्ट की फिफ्टी

पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने रावलपिंडी की सूखी पिच को देखते हुए टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। उन्होंने प्लेइंग-11 में 4 स्पिनर्स और 2 तेज गेंदबाजों को शामिल किया।

टॉस के बाद राष्ट्रगान के दौरान पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ी।

शाहीन की यह रणनीति काम आई और पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 44.1 ओवर में ऑलआउट कर दिया। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू शॉर्ट ने 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने एलेक्स कैरी के साथ 34 रन ही जोड़े थे कि अबरार अहमद ने कैरी को सलमान अली आगा के हाथों कैच करा दिया।

अराफात ने दबाव में डाला, लाबुशेन-ग्रीन जीरो पर आउट

कैरी के आउट होने के बाद कप्तान अफरीदी ने अराफात मिन्हास को गेंदबाजी पर लगाया। मिन्हास को लाइन और लेंथ हासिल करने में थोड़ा समय लगा, लेकिन लय मिलते ही उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पवेलियन भेजना शुरू कर दिया।

उन्होंने अपने चौथे ओवर में जोश इंग्लिस (13 रन) और मार्नस लाबुशेन (शून्य) को तीन गेंदों के अंदर LBW आउट कर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया। फिर अगले ओवर में कैमरन ग्रीन को बोल्ड कर दिया। यहां ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 68 रन पर 4 विकेट हो गया।

शॉर्ट-रेनशॉ ने संभाली पारी, कुह्नेमैन ने स्कोर 200 पहुंचाया

मैथ्यू शॉर्ट और मैट रेनशॉ ने 5वें विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी करके पारी को संभाला। जब ऑस्ट्रेलिया की पारी लय पकड़ रही थी, तब शाहीन अफरीदी ने दोबारा मिन्हास को गेंदबाजी पर लगाया।

मिन्हास ने मैथ्यू शॉर्ट को अपनी गति और टर्न से छकाया और विकेटकीपर गाजी घोरी ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया। इसके बाद अबरार अहमद ने मैट रेनशॉ को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया की चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने की उम्मीद खत्म कर दी।

मिन्हास ने अपने आखिरी स्पैल में नाथन एलिस को बोल्ड कर वनडे इतिहास में अपने पहले 5 विकेट पूरे किए। मैथ्यू कुह्नेमैन ने निचले क्रम में 40 गेंदों पर 24 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 तक पहुंचाया।

पाकिस्तान की खराब शुरुआत, ओपनर्स जल्दी आउट

रन चेज में पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। ओपनर माज सदाकत (8 रन) और साहिबजादा फरहान (28 रन) जल्दी आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया ने चौथे ओवर से ही स्पिनर्स लगा दिए थे। इसका फायदा बाबर और घोरी को मिला। दोनों ने सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 127 रनों की पार्टनरशिप की।

पिच लगातार खराब हो रही थी और स्पिनर्स को टर्न व असमान उछाल मिल रहा था। ऐसे में बाबर आजम ने आक्रामकता छोड़कर एंकर रोल निभाया। उन्होंने 94 गेंदों पर 69 रन बनाए। वहीं अपना दूसरा वनडे खेल रहे गाजी घोरी ने 92 गेंदों पर 65 रन बनाए, जो उनके लिस्ट-ए करियर का सर्वोच्च स्कोर है।

दोनों के अर्धशतक पूरे होने के बाद नाथन एलिस ने बाबर और घोरी को आउट किया, लेकिन तब तक पाकिस्तान जीत के करीब पहुंच चुका था। अंत में अराफात मिन्हास ने 17 गेंदों पर नाबाद 18 रन बनाए और छक्का मारकर पाकिस्तान को जीत दिलाई।

————————————-

इंटरनेशनल क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

आयरलैंड को हराकर न्यूजीलैंड ने जीता इकलौता टेस्ट, कीवी टीम पारी और 79 रन से जीती

न्यूजीलैंड ने बेलफास्ट टेस्ट में आयरलैंड को पारी और 79 रन से हरा दिया। शुक्रवार को फॉलोऑन खेलने उतरी आयरलैंड की टीम दूसरी पारी में 232 रन पर सिमट गई। तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर ने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार 5 विकेट लिए। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ईशान किशन SRH के शुरुआती मैचों में कप्तानी करेंगे:अभिषेक उपकप्तान होंगे; टीम मैनेजमेंट ने कहा– चोटिल कमिंस के फिट होने तक जिम्मेदारी

March 18, 2026/
5:10 pm

सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को IPL 2026 के शुरुआती मुकाबलों के लिए कप्तान बनाया है। वे टीम के रेग्युलर...

पंजाब में 5 दिन 8-10 घंटे बिजली कट लगेंगे:लुधियाना में सबसे ज्यादा, जालंधर-मोहाली, अमृतसर, बठिंडा, पटियाला में भी कट, शेड्यूल जानें

April 21, 2026/
11:13 am

पंजाब में लोगों को अगले 5 दिन लंबे बिजली कट झेलने पड़ सकते हैं। पावरकॉम (PSPCL) की तरफ से बिजली...

PBKS vs DC IPL 2026 Live Streaming Details (AP)

May 11, 2026/
8:21 pm

आखरी अपडेट:11 मई, 2026, 20:21 IST अन्नाद्रमुक को एक और विभाजन का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि सीवी शनमुगम...

एनजीटी में पेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों से खुलासा:मप्र में 1640 अस्पताल-लैब बिना अनुमति... इनमें 530 ग्वालियर में संचालित, भोपाल-जबलपुर में 0

April 12, 2026/
6:06 am

मध्य प्रदेश में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति के बिना संचालित अस्पताल, क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब की संख्या 1640 है।...

लेक्चरर-कोच एग्जाम-कल से दर्ज कराएं ऑब्जेक्शन:RPSC ने जारी की थी 7 सब्जेक्ट की मॉडल आंसर-की, 19 जून लास्ट डेट

June 16, 2026/
2:33 pm

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से लेक्चरर-कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 की जारी की गई जनरल अवेयरनेस एंड जनरल...

राजनीति

Arfaat Aminhas 5 Wickets in Debut Pakistan Win vs Australia

Arfaat Aminhas 5 Wickets in Debut Pakistan Win vs Australia

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहीन के साथ विकेट सेलिब्रेट करते अराफात मिन्हास (दाएं)। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

पाकिस्तान ने अपने 1000वें वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ उसने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

रावलपिंडी में शनिवार को खेले गए इस मैच में 21 साल के लेफ्ट आर्म स्पिनर अराफात मिन्हास ने डेब्यू किया। उन्होंने 5 विकेट झटके। वे वनडे डेब्यू मैच में 5 विकेट लेने वाले पहले पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए।

मिन्हास ने 10 ओवर में 32 रन दिए। उनकी गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 44.1 ओवर में 200 रन पर ऑलआउट कर दिया। फिर 5 विकेट खोकर 45 गेंद शेष रहते टारगेट हासिल कर लिया।

बाबर आजम ने 69 और विकेटकीपर गाजी घोरी ने 65 रन बनाए। दोनों के बीच 127 रनों की मैच विनिंग पारी हुई।

शाहीन टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, शॉर्ट की फिफ्टी

पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने रावलपिंडी की सूखी पिच को देखते हुए टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। उन्होंने प्लेइंग-11 में 4 स्पिनर्स और 2 तेज गेंदबाजों को शामिल किया।

टॉस के बाद राष्ट्रगान के दौरान पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ी।

टॉस के बाद राष्ट्रगान के दौरान पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ी।

शाहीन की यह रणनीति काम आई और पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 44.1 ओवर में ऑलआउट कर दिया। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू शॉर्ट ने 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने एलेक्स कैरी के साथ 34 रन ही जोड़े थे कि अबरार अहमद ने कैरी को सलमान अली आगा के हाथों कैच करा दिया।

अराफात ने दबाव में डाला, लाबुशेन-ग्रीन जीरो पर आउट

कैरी के आउट होने के बाद कप्तान अफरीदी ने अराफात मिन्हास को गेंदबाजी पर लगाया। मिन्हास को लाइन और लेंथ हासिल करने में थोड़ा समय लगा, लेकिन लय मिलते ही उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पवेलियन भेजना शुरू कर दिया।

उन्होंने अपने चौथे ओवर में जोश इंग्लिस (13 रन) और मार्नस लाबुशेन (शून्य) को तीन गेंदों के अंदर LBW आउट कर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया। फिर अगले ओवर में कैमरन ग्रीन को बोल्ड कर दिया। यहां ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 68 रन पर 4 विकेट हो गया।

शॉर्ट-रेनशॉ ने संभाली पारी, कुह्नेमैन ने स्कोर 200 पहुंचाया

मैथ्यू शॉर्ट और मैट रेनशॉ ने 5वें विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी करके पारी को संभाला। जब ऑस्ट्रेलिया की पारी लय पकड़ रही थी, तब शाहीन अफरीदी ने दोबारा मिन्हास को गेंदबाजी पर लगाया।

मिन्हास ने मैथ्यू शॉर्ट को अपनी गति और टर्न से छकाया और विकेटकीपर गाजी घोरी ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया। इसके बाद अबरार अहमद ने मैट रेनशॉ को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया की चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने की उम्मीद खत्म कर दी।

मिन्हास ने अपने आखिरी स्पैल में नाथन एलिस को बोल्ड कर वनडे इतिहास में अपने पहले 5 विकेट पूरे किए। मैथ्यू कुह्नेमैन ने निचले क्रम में 40 गेंदों पर 24 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 तक पहुंचाया।

पाकिस्तान की खराब शुरुआत, ओपनर्स जल्दी आउट

रन चेज में पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। ओपनर माज सदाकत (8 रन) और साहिबजादा फरहान (28 रन) जल्दी आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया ने चौथे ओवर से ही स्पिनर्स लगा दिए थे। इसका फायदा बाबर और घोरी को मिला। दोनों ने सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 127 रनों की पार्टनरशिप की।

पिच लगातार खराब हो रही थी और स्पिनर्स को टर्न व असमान उछाल मिल रहा था। ऐसे में बाबर आजम ने आक्रामकता छोड़कर एंकर रोल निभाया। उन्होंने 94 गेंदों पर 69 रन बनाए। वहीं अपना दूसरा वनडे खेल रहे गाजी घोरी ने 92 गेंदों पर 65 रन बनाए, जो उनके लिस्ट-ए करियर का सर्वोच्च स्कोर है।

दोनों के अर्धशतक पूरे होने के बाद नाथन एलिस ने बाबर और घोरी को आउट किया, लेकिन तब तक पाकिस्तान जीत के करीब पहुंच चुका था। अंत में अराफात मिन्हास ने 17 गेंदों पर नाबाद 18 रन बनाए और छक्का मारकर पाकिस्तान को जीत दिलाई।

————————————-

इंटरनेशनल क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

आयरलैंड को हराकर न्यूजीलैंड ने जीता इकलौता टेस्ट, कीवी टीम पारी और 79 रन से जीती

न्यूजीलैंड ने बेलफास्ट टेस्ट में आयरलैंड को पारी और 79 रन से हरा दिया। शुक्रवार को फॉलोऑन खेलने उतरी आयरलैंड की टीम दूसरी पारी में 232 रन पर सिमट गई। तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर ने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार 5 विकेट लिए। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket