Tuesday, 03 Nov 2026 | 01:35 PM

Trending :

अधूरे रेलवे ओवरब्रिज और सर्विस रोड की मांग पर चक्काजाम:टिमरनी में सीएम दौरे से पहले वार्डवासियों का विरोध, परेशान लोग सड़क पर उतरे

हरदा जिले की टिमरनी तहसील मुख्यालय में मंगलवार शाम को वार्ड नंबर 3 के निवासियों ने कुशवाहा कॉलोनी के पास चक्काजाम कर दिया। यह प्रदर्शन रेलवे ओवरब्रिज के अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने, नागरिकों को धूल-गड्ढों बचाने और सर्विस रोड की मांग को लेकर किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन से एक दिन पहले भाजपा पार्षद सुनील दुबे के नेतृत्व में यह जाम लगाया गया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पार्षद सुनील दुबे ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पिछले करीब दो सालों से चल रहा है, लेकिन अब तक यह केवल 40 से 50 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है। इस दौरान वाहनों की आवाजाही के लिए वार्ड नंबर 3 की कुशवाहा कॉलोनी से एक वैकल्पिक मार्ग बनाया गया था। इस मार्ग से बड़े और छोटे वाहनों का लगातार आवागमन जारी है, जिससे स्थानीय लोगों को पूरे दिन धूल और बड़े-बड़े गड्ढों का सामना करना पड़ रहा है। बोले- लोगों का घरों में रहना मुश्लिक हुआ
दुबे ने जानकारी दी कि ब्रिज का निर्माण भोपाल की पुनीत चड्ढा कंपनी द्वारा किया जा रहा है। वैकल्पिक मार्ग से केवल छोटे वाहनों और यात्री बसों के निकलने की निर्धारित तिथि 11 जनवरी को समाप्त हो चुकी है। कॉलोनी के निवासियों ने सर्विस रोड बनाने के लिए चार बार प्रदर्शन किया है, लेकिन न तो सर्विस रोड बनाई गई है और न ही ब्रिज का निर्माण पूरा हुआ है, जिससे यहां के लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। पार्षद दुबे ने आरोप लगाया कि ब्रिज निर्माण कंपनी के कर्मचारी छोटे वाहनों के लिए बनाए गए मार्ग से पैसे लेकर लोडेड डंपरों को निकलने दे रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 5 फरवरी को एसडीएम संजीव कुमार नागू ने सड़क किनारे का अतिक्रमण हटाया था। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सबसे पहले सर्विस रोड बनाई जाए, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। फिलहाल, टीआई मुकेश गौड़ और नायब तहसीलदार चक्काजाम कर रहे लोगों को समझाइश दे रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ जंग शुरू:सरकार बोली- राजधानी सना को कब्जे में लेंगे; हूतियों का दावा- सऊदी एयरपोर्ट और अरामको को निशाना बनाया

September 8, 2026/
11:20 am

यमन में हूती विद्रोहियों और सरकार के बीच फिर जंग तेज हो गई है। सरकार ने हूतियों के कब्जे वाली...

DNPA Conclave 2026: AI Era Trust in News

February 26, 2026/
3:43 pm

नई दिल्ली40 मिनट पहले कॉपी लिंक DNPA Conclave2026 के सेशन के दौरान बातचीत करते दैनिक भास्कर कॉर्प के डिप्टी मैनेजिंग...

Al-Qaeda Leader Harun Izhar Threatens Hindus in Bangladesh

August 19, 2026/
5:07 pm

ढाका2 मिनट पहलेलेखक: मोहम्मद अरिफुल इस्लाम कॉपी लिंक बांग्लादेश के चटगांव में अल-कायदा से जुड़ा नेता हारुन इझार ने हिंदुओं...

रंगपंचमी की सुबह स्कॉर्पियो ने मारी थी टक्कर:100 से ज्यादा कैमरे देखने के बाद पकड़ाया आरोपी ड्राइवर

March 11, 2026/
12:33 am

छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में रंगपंचमी की सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि...

विजय-रश्मिका की संगीत नाइट की तस्वीरें सामने आईं:शादी के 5 दिन बाद कपल ने किया पोस्ट; सेरेमनी में किया रोमांटिक डांस

March 3, 2026/
11:03 am

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के पांच दिन बाद मंगलवार को अपने संगीत समारोह की कई तस्वीरें और...

तस्वीर का विवरण

July 21, 2026/
7:08 pm

खुराक के लिए: 2 कप डोसा बैटर, 1-2 मसाला तेल या घी। टोफू मसाला बनाने के लिए: 200 ग्राम टोफू,...

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रेनिंग के दौरान ब्रिटिश नेवी का हेलिकॉप्टर क्रैश, तीन सैनिकों की मौत

June 4, 2026/
7:27 am

ब्रिटेन की रॉयल नेवी का एक हेलिकॉप्टर बुधवार को ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हो गया। हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार...

80 की स्पीड से सीएमआरएस ने जांची मेट्रो की रफ्तार:चार बार मेट्रो को दौड़ाकर ब्रेक स्पीड टेस्ट किया

March 18, 2026/
12:34 am

इंदौर में मेट्रो संचालन अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी (सीएमआरएस) ने शहर के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

अधूरे रेलवे ओवरब्रिज और सर्विस रोड की मांग पर चक्काजाम:टिमरनी में सीएम दौरे से पहले वार्डवासियों का विरोध, परेशान लोग सड़क पर उतरे

अधूरे रेलवे ओवरब्रिज और सर्विस रोड की मांग पर चक्काजाम:टिमरनी में सीएम दौरे से पहले वार्डवासियों का विरोध, परेशान लोग सड़क पर उतरे

हरदा जिले की टिमरनी तहसील मुख्यालय में मंगलवार शाम को वार्ड नंबर 3 के निवासियों ने कुशवाहा कॉलोनी के पास चक्काजाम कर दिया। यह प्रदर्शन रेलवे ओवरब्रिज के अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने, नागरिकों को धूल-गड्ढों बचाने और सर्विस रोड की मांग को लेकर किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन से एक दिन पहले भाजपा पार्षद सुनील दुबे के नेतृत्व में यह जाम लगाया गया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पार्षद सुनील दुबे ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पिछले करीब दो सालों से चल रहा है, लेकिन अब तक यह केवल 40 से 50 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है। इस दौरान वाहनों की आवाजाही के लिए वार्ड नंबर 3 की कुशवाहा कॉलोनी से एक वैकल्पिक मार्ग बनाया गया था। इस मार्ग से बड़े और छोटे वाहनों का लगातार आवागमन जारी है, जिससे स्थानीय लोगों को पूरे दिन धूल और बड़े-बड़े गड्ढों का सामना करना पड़ रहा है। बोले- लोगों का घरों में रहना मुश्लिक हुआ
दुबे ने जानकारी दी कि ब्रिज का निर्माण भोपाल की पुनीत चड्ढा कंपनी द्वारा किया जा रहा है। वैकल्पिक मार्ग से केवल छोटे वाहनों और यात्री बसों के निकलने की निर्धारित तिथि 11 जनवरी को समाप्त हो चुकी है। कॉलोनी के निवासियों ने सर्विस रोड बनाने के लिए चार बार प्रदर्शन किया है, लेकिन न तो सर्विस रोड बनाई गई है और न ही ब्रिज का निर्माण पूरा हुआ है, जिससे यहां के लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। पार्षद दुबे ने आरोप लगाया कि ब्रिज निर्माण कंपनी के कर्मचारी छोटे वाहनों के लिए बनाए गए मार्ग से पैसे लेकर लोडेड डंपरों को निकलने दे रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 5 फरवरी को एसडीएम संजीव कुमार नागू ने सड़क किनारे का अतिक्रमण हटाया था। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सबसे पहले सर्विस रोड बनाई जाए, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। फिलहाल, टीआई मुकेश गौड़ और नायब तहसीलदार चक्काजाम कर रहे लोगों को समझाइश दे रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket