Saturday, 05 Sep 2026 | 05:26 PM

Trending :

आपके लिवर के लिए 3 चीजें बेहद खतरनाक ! ज्यादा खाएंगे तो बन जाएंगे मरीज, डॉक्टर ने दी चेतावनी

authorimg

Last Updated:

Hidden Enemies of Liver: हर साल 19 अप्रैल को वर्ल्ड लिवर डे मनाया जाता है. यह खास दिन लिवर की बीमारियों के बारे में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ज्यादा शुगर, फास्ट फूड और तला-भुना खाना लिवर के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक हैं. ये चीजें फैटी लिवर का कारण बन सकती हैं. संतुलित डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज, स्वस्थ लाइफस्टाइल और समय पर जांच से लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है.

Zoom

शराब, फास्ट फूड और ज्यादा ऑयल लिवर के लिए खतरनाक होता है.

World Liver Day 2026: लिवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. हाल ही में लैंसेट की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है दुनिया में 130 करोड़ से ज्यादा लोग लिवर की बीमारियों से जूझ रहे हैं. एक्सपर्ट्स ने आशंका जताई है कि साल 2050 तक लिवर डिजीज के मरीजों की संख्या 180 करोड़ तक पहुंच सकती है. लिवर हमारे शरीर का सबसे जरूरी ऑर्गन है और इसमें खराबी आने पर पूरी बॉडी का सिस्टम बिगड़ जाता है. लिवर को सबसे ज्यादा नुकसान खाने-पीने की कुछ चीजों से होता है. ये चीजें लिवर में जाकर नुकसान पहुंचाती है और धीरे-धीरे बीमारियां पैदा कर देती हैं. वर्ल्ड लिवर डे के मौके पर आपको बता रहे हैं कि कौन सी चीजें लिवर के लिए खतरनाक हो सकती हैं. इनका सेवन सावधानी के साथ करना चाहिए.

लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. लोकेंद्र गुप्ता ने News18 को बताया कि शराब को लिवर का सबसे बड़ा दुश्मन माना जा सकता है, लेकिन इसके अलावा भी कई चीजें लिवर को डैमेज कर सकती हैं. ज्यादा शुगर, फास्ट फूड और ऑयल भी लिवर के लिए जहर की तरह काम कर सकता है. गलत खान-पान की आदतें लिवर को धीरे-धीरे कमजोर कर देती हैं. ऐसे में खानपान का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. जब हम ज्यादा कैलोरी वाली चीजें जैसे- शुगरी ड्रिंक्स, फास्ट फूड, फ्राइड और ऑयली फूड्स का सेवन करते हैं, तो लिवर में फैट जमा होने लगता है. इससे फैटी लिवर डिजीज पैदा हो जाती है, जो आगे चलकर कई गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती है. इस वक्त भारत में फैटी लिवर डिजीज के मरीजों की संख्या करोड़ों में है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉक्टर ने बताया कि आजकल नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज के मरीज भी बेहद तेजी से बढ़ रहे हैं. ज्यादा शुगर और फैटी फूड्स लिवर में फैट जमा करते हैं. इससे लिवर में सूजन हो जाती है और सेल्स को नुकसान पहुंचता है. यह स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती है और आखिरी स्टेज में लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ सकती है. एक अनुमान के मुताबिक देश में 38 प्रतिशत से ज्यादा वयस्क फैटी लिवर से जूझ रहे हैं. अब यह समस्या बच्चों में भी बढ़ रही है. फास्ट फूड की बढ़ती खपत, फल-सब्जियों की कमी और बिना फिजिकल एक्टिविटी वाली लाइफस्टाइल भी इस समस्या को और बढ़ा रही है.

एक्सपर्ट के अनुसार सबसे खतरनाक बात है कि लिवर की बीमारी धीरे-धीरे बढ़ती रहती है. शुरुआती स्टेज में इसके कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखते. व्यक्ति सामान्य महसूस करता रहता है, लेकिन अंदर ही अंदर लिवर में फैट जमा हो जाता है. समय के साथ यह फाइब्रोसिस, सिरोसिस और गंभीर जटिलताओं में बदल सकता है. लिवर को हेल्दी रखने के लिए शुगरी ड्रिंक्स जैसे- सोडा, कोल्ड ड्रिंक्स, एनर्जी ड्रिंक्स से दूरी बनाएं. मिठाइयों और ज्यादा चीनी वाले फूड्स से परहेज करें. फास्ट फूड, तला-भुना और ज्यादा तेल वाला खाना अवॉइड करें. रोज ताजा सब्जियां, फल और साबुत अनाज का सेवन बढ़ाएं. नियमित व्यायाम करें और सक्रिय रहें, वजन को कंट्रोल रखें. अगर मोटापा, डायबिटीज या परिवार में लिवर रोग का इतिहास है तो लिवर की जांच कराएं.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
यूएन प्रमुख की रेस में 4 नाम, 2 महिलाएं:जेल में पिटाई, बिजली के झटके सहे, नहीं झुकीं मिशेल; रेबेका ने अनाज संकट से बचाया

April 11, 2026/
3:53 pm

संयुक्त राष्ट्र के 80 साल के इतिहास में पहली बार शीर्ष पद पर महिला नेतृत्व की उम्मीद बनी है। मौजूदा...

पाकिस्तान के 4 में से 2 सूबों में बागी तेवर:सरकार की पकड़ कमजोर; बलूचिस्तान-खैबर पख्तूनख्वा में बढ़ी चुनौती

August 6, 2026/
8:56 am

पाकिस्तान के चार सूबे हैं। इनमें से बलूचिस्तान सूबे में अलगाववादी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने विद्रोह का झंडा बुलंद...

मध्यप्रदेश पुलिस में सरकारी नौकरी का मौका:679 पदों पर हो रही भर्ती , 19 अप्रैल हैं आवेदन की आखिरी तारीख

April 11, 2026/
7:32 am

शुक्रवार रात निवाड़ी जिले की ऐतिहासिक नगरी ओरछा का रामराजा सरकार मंदिर प्रांगण मध्य प्रदेश पुलिस बैंड की प्रस्तुति से...

"जल सरंचना के फोटो वास्तविक हो, एआई फोटो ना लगाएं":खंडवा कलेक्टर के पंचायत सचिवों को निर्देश, पहले फर्जीवाड़ा आया था सामने

April 6, 2026/
7:51 pm

खंडवा जिले में जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जल संचय, जन भागीदारी अभियान-2.0...

कीड़े-मकौड़े की तरह रेंगते हुए मंत्री आवास पहुंचे प्रदर्शनकारी:लखनऊ में 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का अनोखा प्रदर्शन

May 18, 2026/
12:40 pm

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों आज, सोमवार को शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सड़क पर लेटते...

Chennai Super Kings' Khaleel Ahmed, second right, celebrates with teammates the wicket of Kolkata Knight Riders' Sunil Narine during the Indian Premier League cricket match between Chennai Super Kings and Kolkata Knight Riders in Chennai, India, Tuesday, April 14, 2026. (AP Photo)

April 14, 2026/
11:48 pm

आखरी अपडेट:14 अप्रैल, 2026, 23:48 IST सूत्रों ने कहा कि भाजपा नेता सम्राट चौधरी की कटौती का एक और कारण...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

आपके लिवर के लिए 3 चीजें बेहद खतरनाक ! ज्यादा खाएंगे तो बन जाएंगे मरीज, डॉक्टर ने दी चेतावनी

authorimg

Last Updated:

Hidden Enemies of Liver: हर साल 19 अप्रैल को वर्ल्ड लिवर डे मनाया जाता है. यह खास दिन लिवर की बीमारियों के बारे में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ज्यादा शुगर, फास्ट फूड और तला-भुना खाना लिवर के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक हैं. ये चीजें फैटी लिवर का कारण बन सकती हैं. संतुलित डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज, स्वस्थ लाइफस्टाइल और समय पर जांच से लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है.

Zoom

शराब, फास्ट फूड और ज्यादा ऑयल लिवर के लिए खतरनाक होता है.

World Liver Day 2026: लिवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. हाल ही में लैंसेट की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है दुनिया में 130 करोड़ से ज्यादा लोग लिवर की बीमारियों से जूझ रहे हैं. एक्सपर्ट्स ने आशंका जताई है कि साल 2050 तक लिवर डिजीज के मरीजों की संख्या 180 करोड़ तक पहुंच सकती है. लिवर हमारे शरीर का सबसे जरूरी ऑर्गन है और इसमें खराबी आने पर पूरी बॉडी का सिस्टम बिगड़ जाता है. लिवर को सबसे ज्यादा नुकसान खाने-पीने की कुछ चीजों से होता है. ये चीजें लिवर में जाकर नुकसान पहुंचाती है और धीरे-धीरे बीमारियां पैदा कर देती हैं. वर्ल्ड लिवर डे के मौके पर आपको बता रहे हैं कि कौन सी चीजें लिवर के लिए खतरनाक हो सकती हैं. इनका सेवन सावधानी के साथ करना चाहिए.

लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. लोकेंद्र गुप्ता ने News18 को बताया कि शराब को लिवर का सबसे बड़ा दुश्मन माना जा सकता है, लेकिन इसके अलावा भी कई चीजें लिवर को डैमेज कर सकती हैं. ज्यादा शुगर, फास्ट फूड और ऑयल भी लिवर के लिए जहर की तरह काम कर सकता है. गलत खान-पान की आदतें लिवर को धीरे-धीरे कमजोर कर देती हैं. ऐसे में खानपान का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. जब हम ज्यादा कैलोरी वाली चीजें जैसे- शुगरी ड्रिंक्स, फास्ट फूड, फ्राइड और ऑयली फूड्स का सेवन करते हैं, तो लिवर में फैट जमा होने लगता है. इससे फैटी लिवर डिजीज पैदा हो जाती है, जो आगे चलकर कई गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती है. इस वक्त भारत में फैटी लिवर डिजीज के मरीजों की संख्या करोड़ों में है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉक्टर ने बताया कि आजकल नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज के मरीज भी बेहद तेजी से बढ़ रहे हैं. ज्यादा शुगर और फैटी फूड्स लिवर में फैट जमा करते हैं. इससे लिवर में सूजन हो जाती है और सेल्स को नुकसान पहुंचता है. यह स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती है और आखिरी स्टेज में लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ सकती है. एक अनुमान के मुताबिक देश में 38 प्रतिशत से ज्यादा वयस्क फैटी लिवर से जूझ रहे हैं. अब यह समस्या बच्चों में भी बढ़ रही है. फास्ट फूड की बढ़ती खपत, फल-सब्जियों की कमी और बिना फिजिकल एक्टिविटी वाली लाइफस्टाइल भी इस समस्या को और बढ़ा रही है.

एक्सपर्ट के अनुसार सबसे खतरनाक बात है कि लिवर की बीमारी धीरे-धीरे बढ़ती रहती है. शुरुआती स्टेज में इसके कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखते. व्यक्ति सामान्य महसूस करता रहता है, लेकिन अंदर ही अंदर लिवर में फैट जमा हो जाता है. समय के साथ यह फाइब्रोसिस, सिरोसिस और गंभीर जटिलताओं में बदल सकता है. लिवर को हेल्दी रखने के लिए शुगरी ड्रिंक्स जैसे- सोडा, कोल्ड ड्रिंक्स, एनर्जी ड्रिंक्स से दूरी बनाएं. मिठाइयों और ज्यादा चीनी वाले फूड्स से परहेज करें. फास्ट फूड, तला-भुना और ज्यादा तेल वाला खाना अवॉइड करें. रोज ताजा सब्जियां, फल और साबुत अनाज का सेवन बढ़ाएं. नियमित व्यायाम करें और सक्रिय रहें, वजन को कंट्रोल रखें. अगर मोटापा, डायबिटीज या परिवार में लिवर रोग का इतिहास है तो लिवर की जांच कराएं.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket