Monday, 14 Sep 2026 | 12:47 PM

Trending :

EXCLUSIVE

इंदौर चिड़ियाघर में किंग कोबरा का कुनबा बढ़ाने की तैयारी:एक्सपर्ट की निगरानी में होगा मेटिंग; जाली के जरिए कराया जा रहा परिचय

इंदौर के चिड़ियाघर में कई प्राणियों का कुनबा बढ़ चुका है। अब यहां किंग कोबरा का कुनबा बढ़ाने की प्लानिंग की जा रही है। यह प्रक्रिया विशेषज्ञों की निगरानी में होगी। बारिश से पहले मेटिंग पीरियड के दौरान दोनों किंग कोबरा को मिलाया जा सकता है। इंदौर का चिड़ियाघर प्रदेश का ऐसा स्थान है, जहां नर और मादा दोनों किंग कोबरा मौजूद हैं। इस कारण प्रजनन की संभावना है, लेकिन इसमें बेहद सावधानी बरतनी होगी। फिलहाल दोनों को अलग-अलग पिंजरों में रखा गया है और बीच में जाली लगाई गई है, ताकि वे एक-दूसरे की गंध पहचान सकें और धीरे-धीरे परिचित हो सकें। मिलाने में रहता है खतरा, विशेषज्ञों की निगरानी जरूरी
चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव के अनुसार, किंग कोबरा स्वभाव से एकाकी जीव है और अकेले रहना पसंद करता है। इन्हें केवल मेटिंग पीरियड में ही मिलाया जाता है। अन्य समय पर मिलाने पर आपसी संघर्ष का खतरा रहता है, जिससे एक-दूसरे को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए पूरी योजना के तहत, नियंत्रित वातावरण में और विशेषज्ञों की मौजूदगी में ही दोनों को मिलाया जाएगा। साथ ही, सुरक्षा के सभी इंतजाम किए जाएंगे, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत हस्तक्षेप किया जा सके। बीच में जाली लगाकर बनाया जा रहा सुरक्षित संपर्क
डॉ.उत्तम यादव ने बताया कि फिलहाल दोनों किंग कोबरा को पास-पास एन्क्लोजर में रखा गया है, जिनके बीच जाली का गेट लगाया गया है। इससे दोनों एक-दूसरे के करीब आकर गंध पहचान सकें और आपसी परिचय बढ़ा सकें। इस तरह पहले से ही अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है। मादा के मेटिंग पीरियड में आने पर उन्हें मिलाने की कोशिश की जाएगी, ताकि प्रजनन संभव हो सके। एक महीने में बन सकती है योजना, विशेषज्ञों की निगरानी जरूरी
अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के खतरनाक जीवों को मिलाना आसान नहीं है। इसे लेकर विस्तृत योजना बनाई जा रही है। पूरी प्रक्रिया विशेषज्ञों की मौजूदगी में ही की जाएगी। इसमें करीब एक महीने का समय लग सकता है। अलग-अलग जगहों से आए नर-मादा किंग कोबरा
डॉ. यादव ने बताया कि इंदौर चिड़ियाघर में मौजूद नर और मादा किंग कोबरा अलग-अलग स्थानों से लाए गए हैं। मादा किंग कोबरा साल 2022 में रेस्क्यू के दौरान यहां लाई गई थी। उस समय उसकी हालत काफी खराब थी, लेकिन चिड़ियाघर में बेहतर देखरेख के बाद अब वह पूरी तरह स्वस्थ है। यह इंदौर जू की पहली किंग कोबरा है और इसकी लंबाई करीब 13-14 फीट है। कर्नाटक से लाया गया नर किंग कोबरा
नर किंग कोबरा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर कर्नाटक के पीलीकुला बायोलॉजिकल पार्क से इंदौर लाया गया है। इसकी लंबाई करीब 12 फीट है और उम्र लगभग साढ़े तीन साल बताई जा रही है। बेहतर माहौल में प्रजनन की तैयारी
अधिकारियों के अनुसार, दोनों किंग कोबरा स्वस्थ हैं और उनके लिए आवश्यक अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है। प्रयास है कि जल्द ही मेटिंग कराकर प्रजनन की प्रक्रिया शुरू की जाए।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
घरों तक जंग की आंच, दूध-किराना-इलाज सब महंगे होंगे:रोजमर्रा के सामान के दाम बढ़ाने की तैयारी; कमर्शियल LPG की कमी से हजारों प्लास्टिक यूनिट बंद

March 31, 2026/
6:50 am

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने कंपनियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। कच्चे तेल और अन्य कच्चे माल की कीमतें...

RBI Polymer Notes Trial | New Delhi Launch Update 2027

July 17, 2026/
4:05 pm

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक फाइल फोटो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही देश में प्लास्टिक यानी पॉलीमर से...

पंजाब किंग्स की टीम मैक्लोडगंज पहुंची:स्थानीय व्यंजनों का उठाया लुत्फ, धर्मशाला स्टेडियम में जीत के लिए पूजा; खिलाड़ियों की एक झलक को उमड़ी भीड़

May 9, 2026/
9:02 am

आईपीएल के मौजूदा सीजन में अपनी जीत की लय बरकरार रखने और आगामी मुकाबलों में सफलता सुनिश्चित करने के लिए...

कुवैत में फंसी तमिलनाडु की महिला ने मदद मांगी:वीडियो में कहा- 50 दिन से ठीक से खाना नहीं खाया, 2 महीने की सैलरी नहीं मिली

September 4, 2026/
2:38 pm

कुवैत में घरेलू काम करने गई तमिलनाडु की एक महिला ने वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई है। महिला...

सीटों पर एक्सट्रा-चार्ज न लगाने पर विमान कंपनियों का विरोध:कहा-हमें हवाई किराया बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ेगा; मंत्रालय से फैसला वापस लेने को कहा

March 21, 2026/
1:21 am

भारत की बड़ी विमान कंपनियां इंडिगो, एअर इंडिया और स्पाइस जेट ने 60 % सीटों पर एक्सट्रा चार्ज ना वसूलने...

स्टेज पर हरियाणवी डांसर की कमर छूने पर FIR:बोलीं- मेरी बहन मुझसे भी सुंदर, पैसों का लालच होता तो वह भी इसी लाइन में होती

June 8, 2026/
5:19 am

स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान हरियाणवी डांसर की कमर छूने के मामले में उत्तर प्रदेश के सासनी थाने में FIR दर्ज...

Shraddha Kapoor Rent Juhu Home

February 26, 2026/
5:52 pm

1 घंटे पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने मुंबई के जुहू इलाके में स्थित अपने लग्जरी अपार्टमेंट का...

ट्रम्प-पुतिन के समर्थन के बावजूद हंगरी में चुनाव हारे ऑर्बन:16 साल बाद सत्ता से बाहर, पुराने साथी पीटर मग्यार भारी बहुमत से जीते

April 13, 2026/
6:18 pm

विक्टर ऑर्बन हंगरी का प्रधानमंत्री चुनाव हार गए हैं। वे 16 साल से सत्ता में थे। विपक्षी तिस्जा पार्टी के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

इंदौर चिड़ियाघर में किंग कोबरा का कुनबा बढ़ाने की तैयारी:एक्सपर्ट की निगरानी में होगा मेटिंग; जाली के जरिए कराया जा रहा परिचय

इंदौर चिड़ियाघर में किंग कोबरा का कुनबा बढ़ाने की तैयारी:एक्सपर्ट की निगरानी में होगा मेटिंग; जाली के जरिए कराया जा रहा परिचय

इंदौर के चिड़ियाघर में कई प्राणियों का कुनबा बढ़ चुका है। अब यहां किंग कोबरा का कुनबा बढ़ाने की प्लानिंग की जा रही है। यह प्रक्रिया विशेषज्ञों की निगरानी में होगी। बारिश से पहले मेटिंग पीरियड के दौरान दोनों किंग कोबरा को मिलाया जा सकता है। इंदौर का चिड़ियाघर प्रदेश का ऐसा स्थान है, जहां नर और मादा दोनों किंग कोबरा मौजूद हैं। इस कारण प्रजनन की संभावना है, लेकिन इसमें बेहद सावधानी बरतनी होगी। फिलहाल दोनों को अलग-अलग पिंजरों में रखा गया है और बीच में जाली लगाई गई है, ताकि वे एक-दूसरे की गंध पहचान सकें और धीरे-धीरे परिचित हो सकें। मिलाने में रहता है खतरा, विशेषज्ञों की निगरानी जरूरी
चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव के अनुसार, किंग कोबरा स्वभाव से एकाकी जीव है और अकेले रहना पसंद करता है। इन्हें केवल मेटिंग पीरियड में ही मिलाया जाता है। अन्य समय पर मिलाने पर आपसी संघर्ष का खतरा रहता है, जिससे एक-दूसरे को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए पूरी योजना के तहत, नियंत्रित वातावरण में और विशेषज्ञों की मौजूदगी में ही दोनों को मिलाया जाएगा। साथ ही, सुरक्षा के सभी इंतजाम किए जाएंगे, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत हस्तक्षेप किया जा सके। बीच में जाली लगाकर बनाया जा रहा सुरक्षित संपर्क
डॉ.उत्तम यादव ने बताया कि फिलहाल दोनों किंग कोबरा को पास-पास एन्क्लोजर में रखा गया है, जिनके बीच जाली का गेट लगाया गया है। इससे दोनों एक-दूसरे के करीब आकर गंध पहचान सकें और आपसी परिचय बढ़ा सकें। इस तरह पहले से ही अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है। मादा के मेटिंग पीरियड में आने पर उन्हें मिलाने की कोशिश की जाएगी, ताकि प्रजनन संभव हो सके। एक महीने में बन सकती है योजना, विशेषज्ञों की निगरानी जरूरी
अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के खतरनाक जीवों को मिलाना आसान नहीं है। इसे लेकर विस्तृत योजना बनाई जा रही है। पूरी प्रक्रिया विशेषज्ञों की मौजूदगी में ही की जाएगी। इसमें करीब एक महीने का समय लग सकता है। अलग-अलग जगहों से आए नर-मादा किंग कोबरा
डॉ. यादव ने बताया कि इंदौर चिड़ियाघर में मौजूद नर और मादा किंग कोबरा अलग-अलग स्थानों से लाए गए हैं। मादा किंग कोबरा साल 2022 में रेस्क्यू के दौरान यहां लाई गई थी। उस समय उसकी हालत काफी खराब थी, लेकिन चिड़ियाघर में बेहतर देखरेख के बाद अब वह पूरी तरह स्वस्थ है। यह इंदौर जू की पहली किंग कोबरा है और इसकी लंबाई करीब 13-14 फीट है। कर्नाटक से लाया गया नर किंग कोबरा
नर किंग कोबरा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर कर्नाटक के पीलीकुला बायोलॉजिकल पार्क से इंदौर लाया गया है। इसकी लंबाई करीब 12 फीट है और उम्र लगभग साढ़े तीन साल बताई जा रही है। बेहतर माहौल में प्रजनन की तैयारी
अधिकारियों के अनुसार, दोनों किंग कोबरा स्वस्थ हैं और उनके लिए आवश्यक अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है। प्रयास है कि जल्द ही मेटिंग कराकर प्रजनन की प्रक्रिया शुरू की जाए।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket