Friday, 16 Oct 2026 | 08:30 AM

Trending :

एयर इंडिया का नया एप लॉन्च:फ्लाइट लेट या कैंसिल होने पर होम स्क्रीन पर फ्री होटल-कैब की डिटेल मिलेगी, पेमेंट भी आसान होगा

एअर इंडिया ने सफर आसान बनाने के लिए अपने मोबाइल एप को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है। अब इस एप के जरिए न केवल टिकट बुकिंग पहले से कहीं ज्यादा तेजी से होगी, बल्कि फ्लाइट लेट या कैंसिल होने पर यात्रियों को एयरपोर्ट पर परेशान नहीं होना पड़ेगा। ऐसी किसी भी स्थिति में होटल में ठहरने और वहां तक जाने के लिए कैब की पूरी जानकारी सीधे एप की होम स्क्रीन पर ही मिलेगी। इसके साथ ही एप के पेमेंट सिस्टम को भी अपग्रेड किया गया है, जिससे टिकट बुक करना और पेमेंट करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। इन-हाउस बुकिंग इंजन से तेजी से बुक होंगे टिकट एयरलाइन ने नए अपडेट में खुद का तैयार किया हुआ इन-हाउस इंटरनेट बुकिंग इंजन जोड़ा है। इसकी मदद से ऐप का यूजर इंटरफेस पहले से कहीं ज्यादा तेज और रिस्पॉन्सिव हो गया है। अब यात्रियों को टिकट बुक करते समय ऐप के धीमे होने या अटकने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और बुकिंग बेहद आसान हो जाएगी। भारतीय जरूरतों के हिसाब से पेमेंट सिस्टम में होंगे बदलाव एयर इंडिया के चीफ डिजिटल और टेक्नोलॉजी ऑफिसर सत्य रामासामी ने पीटीआई (PTI) को बताया कि ऐप का नया ‘पेमेंट ऑर्केस्ट्रेशन सिस्टम’ हमें भारत के लिहाज से कई तरह के नए तकनीकी बदलाव और इनोवेशन करने की सुविधा देगा। यह तकनीक नए फीचर्स को तेजी से लागू करने में मदद करेगी। इसके अलावा, इससे पेमेंट की परफॉर्मेंस में पारदर्शिता आएगी और बड़े पैमाने पर ट्रैफिक को संभालना आसान हो जाएगा। हर दिन 1 लाख से ज्यादा लोग करते हैं ऐप का इस्तेमाल एयर इंडिया द्वारा गुरुवार को जारी की गई एक रिलीज के मुताबिक, कंपनी का यह मोबाइल ऐप अब तक लगभग 1.7 करोड़ (17 मिलियन) बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसके साथ ही, रोजाना 1 लाख से ज्यादा यात्री अपनी यात्रा से जुड़े कामों के लिए इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं। कंपनी का मानना है कि नया अपग्रेड ग्राहकों की जरूरतों पर तुरंत रिस्पॉन्स देने में मदद करेगा। टाटा ग्रुप के आने के बाद अब तक 140 से ज्यादा डिजिटल सिस्टम बदले गए घाटे में चल रही एयर इंडिया को जनवरी 2022 में टाटा ग्रुप ने अपने हाथ में लिया था। इसके बाद से ही एयरलाइन के कायाकल्प के लिए एक बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन प्लान चलाया जा रहा है। टाटा ग्रुप द्वारा टेकओवर किए जाने के बाद से अब तक कंपनी के 140 से अधिक डिजिटल सिस्टम्स को पूरी तरह से आधुनिक और अपग्रेड किया जा चुका है। ऐप का यह नया अपडेट भी इसी डिजिटल सुधार प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल:ट्रैविस हेड की जगह चुना गया, बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज खेलेंगे

June 11, 2026/
3:16 pm

भारत में जन्मे ऑलराउंडर निखिल चौधरी को पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम में चुना गया है। वे बांग्लादेश के...

Mamata Banerjee Slams Exit Polls; TMC Confidence High

April 30, 2026/
5:53 pm

नई दिल्ली/कोलकाताकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार शाम वीडियो मैसेज जारी कर...

सतना जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी:सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, सर्च अभियान में कुछ नहीं मिला

March 20, 2026/
12:49 pm

सतना जिला न्यायालय को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। अदालत की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक संदिग्ध...

Nishikant Dubey Apology | Biju Patnaik Statement Controversy

April 1, 2026/
3:12 pm

नई दिल्ली3 मिनट पहले कॉपी लिंक बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक पर दिए बयान...

वर्ल्ड अपडेट्स:एपस्टीन कनेक्शन की समीक्षा पूरी होने तक वॉरेन बफे ने गेट्स फाउंडेशन को दान रोका: रिपोर्ट

June 30, 2026/
10:37 am

बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन वॉरेन बफे ने इस साल गेट्स फाउंडेशन को होने वाला अपना नियमित मध्य-वर्षीय अरबों डॉलर का...

संडे प्रोफाइल : रोरी कैनेडी:कैनेडी परिवार की रोरी डॉक्यूमेंट्री फिल्मों से बना रही हैं खास पहचान

August 23, 2026/
12:30 pm

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी की भतीजी रोरी कैनेडी ने पेचीदा सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर कई चर्चित डॉक्यूमेंट्री...

राजनीति

एयर इंडिया का नया एप लॉन्च:फ्लाइट लेट या कैंसिल होने पर होम स्क्रीन पर फ्री होटल-कैब की डिटेल मिलेगी, पेमेंट भी आसान होगा

एयर इंडिया का नया एप लॉन्च:फ्लाइट लेट या कैंसिल होने पर होम स्क्रीन पर फ्री होटल-कैब की डिटेल मिलेगी, पेमेंट भी आसान होगा

एअर इंडिया ने सफर आसान बनाने के लिए अपने मोबाइल एप को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है। अब इस एप के जरिए न केवल टिकट बुकिंग पहले से कहीं ज्यादा तेजी से होगी, बल्कि फ्लाइट लेट या कैंसिल होने पर यात्रियों को एयरपोर्ट पर परेशान नहीं होना पड़ेगा। ऐसी किसी भी स्थिति में होटल में ठहरने और वहां तक जाने के लिए कैब की पूरी जानकारी सीधे एप की होम स्क्रीन पर ही मिलेगी। इसके साथ ही एप के पेमेंट सिस्टम को भी अपग्रेड किया गया है, जिससे टिकट बुक करना और पेमेंट करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। इन-हाउस बुकिंग इंजन से तेजी से बुक होंगे टिकट एयरलाइन ने नए अपडेट में खुद का तैयार किया हुआ इन-हाउस इंटरनेट बुकिंग इंजन जोड़ा है। इसकी मदद से ऐप का यूजर इंटरफेस पहले से कहीं ज्यादा तेज और रिस्पॉन्सिव हो गया है। अब यात्रियों को टिकट बुक करते समय ऐप के धीमे होने या अटकने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और बुकिंग बेहद आसान हो जाएगी। भारतीय जरूरतों के हिसाब से पेमेंट सिस्टम में होंगे बदलाव एयर इंडिया के चीफ डिजिटल और टेक्नोलॉजी ऑफिसर सत्य रामासामी ने पीटीआई (PTI) को बताया कि ऐप का नया ‘पेमेंट ऑर्केस्ट्रेशन सिस्टम’ हमें भारत के लिहाज से कई तरह के नए तकनीकी बदलाव और इनोवेशन करने की सुविधा देगा। यह तकनीक नए फीचर्स को तेजी से लागू करने में मदद करेगी। इसके अलावा, इससे पेमेंट की परफॉर्मेंस में पारदर्शिता आएगी और बड़े पैमाने पर ट्रैफिक को संभालना आसान हो जाएगा। हर दिन 1 लाख से ज्यादा लोग करते हैं ऐप का इस्तेमाल एयर इंडिया द्वारा गुरुवार को जारी की गई एक रिलीज के मुताबिक, कंपनी का यह मोबाइल ऐप अब तक लगभग 1.7 करोड़ (17 मिलियन) बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसके साथ ही, रोजाना 1 लाख से ज्यादा यात्री अपनी यात्रा से जुड़े कामों के लिए इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं। कंपनी का मानना है कि नया अपग्रेड ग्राहकों की जरूरतों पर तुरंत रिस्पॉन्स देने में मदद करेगा। टाटा ग्रुप के आने के बाद अब तक 140 से ज्यादा डिजिटल सिस्टम बदले गए घाटे में चल रही एयर इंडिया को जनवरी 2022 में टाटा ग्रुप ने अपने हाथ में लिया था। इसके बाद से ही एयरलाइन के कायाकल्प के लिए एक बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन प्लान चलाया जा रहा है। टाटा ग्रुप द्वारा टेकओवर किए जाने के बाद से अब तक कंपनी के 140 से अधिक डिजिटल सिस्टम्स को पूरी तरह से आधुनिक और अपग्रेड किया जा चुका है। ऐप का यह नया अपडेट भी इसी डिजिटल सुधार प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket