Thursday, 08 Oct 2026 | 03:23 AM

Trending :

EXCLUSIVE

घर के आगे से किडनैप हुआ प्रॉपर्टी डीलर, बदमाशों ने मांगी 2 लाख की फिरौती, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी

authorimg

Last Updated:

Bikaner News: बीकानेर के लूणकरणसर कस्बे में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर सुरेंद्र पीरतानी के अपहरण से हड़कंप मच गया. कैम्पर सवार बदमाश घर के बाहर से उन्हें जबरन उठा ले गए. घटना के बाद पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया. अपहरण के कुछ समय बाद ही बदमाशों ने दो लाख रुपये की फिरौती के लिए फोन किया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. इलाके में दहशत का माहौल है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बीकानेर में कैम्पर सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर का कर लिया अपहरण

बीकानेर. लूणकरणसर कस्बे से मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर लिया गया. कैम्पर सवार अज्ञात बदमाश घर के बाहर से सुरेंद्र पीरतानी को जबरन उठाकर ले गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में दहशत का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र पीरतानी मंगलवार सुबह अपने घर के बाहर खड़े थे. इसी दौरान एक कैम्पर वाहन वहां आकर रुका, जिसमें सवार 4 से 5 बदमाशों ने अचानक उन पर हमला कर दिया. बदमाशों ने सुरेंद्र को जबरन वाहन में डाला और मौके से फरार हो गए. घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाश भाग निकले. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने चेहरे ढक रखे थे और वारदात को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया.

घर के आगे से उठा ले गए प्रोपर्टी डीलर

लूणकरणसर में प्रोपर्टी डीलर के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. वार्ड नंबर 37 से कैंपर में सवार बदमाशों ने व्यापारी सुरेन्द्र का घर के आगे से अपहरण कर लिया. आरोपियों ने युवक के अपहरण के बाद 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी. परिजनों की ओर से बातचीत के बाद सुरेन्द्र के भाई ने दो लाख रुपये की रकम ऑनलाइन ट्रांसफर की, जिसके बाद बदमाशों ने देर रात युवक को करीब 20 किलोमीटर दूर छोड़ दिया. घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और दो नामजद सहित तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और अपहरण की साजिश के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

दो लाख की मांगी गई है फरौती

घटना की सूचना मिलते ही बीकानेर के लूणकरणसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी जुटाई. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं. साथ ही जिलेभर में नाकाबंदी कर संभावित रास्तों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है. पुलिस की कई टीमें गठित कर बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है. इधर, अपहरण के कुछ समय बाद ही सुरेंद्र पीरतानी के भाई के पास बदमाशों का फोन आया, जिसमें दो लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई. बदमाशों ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस को सूचना दी गई या किसी तरह की चालाकी की गई, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी.

साइबर सेल और तकनीकी टीम की ली जा रही मदद

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है. कॉल डिटेल्स और लोकेशन ट्रेस कर बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. साइबर सेल और तकनीकी टीम को भी जांच में लगाया गया है. प्राथमिक जांच में मामला आपसी रंजिश या लेन-देन से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी और अपहृत की सुरक्षित बरामदगी के लिए लगातार दबिश दे रही है. इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इस घटना से सहमे हुए हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

About the Author

authorimg

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
A file photo of Twisha Sharma

May 25, 2026/
9:08 pm

आखरी अपडेट:25 मई, 2026, 21:08 IST सोमवार के रात्रि भोज को महज एक शिष्टाचार मुलाकात से कहीं ज्यादा देखा जा...

जनगणना 2026: पहले चरण के लिए 33 सवाल तय:ऑनलाइन पोर्टल पर भी जानकारी दे सकेंगे; लिव-इन कपल को शादीशुदा का दर्जा मिलेगा

March 30, 2026/
12:14 pm

केंद्र सरकार ने 2026 की जनगणना के पहले चरण के लिए 33 सवाल जारी किए हैं, जो 1 अप्रैल 2026...

सोना ₹177 बढ़कर ₹1.42 लाख पर पहुंचा:इस साल ₹9 हजार महंगा हो चुका, चांदी की कीमत ₹789 कम होकर ₹2.17 लाख किलो हुई

July 30, 2026/
12:24 pm

सोने की कीमत में आज यानी 30 जुलाई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10...

ग्वालियर में ऑनलाइन सट्‌टे में गंवाए 20 लाख, किया सुसाइड:सुसाइड नोट में लिखा- मेरी मौत के जिम्मेदार राजेन्द्र और रौनक हैं, प्रिया को बता देना

April 15, 2026/
12:02 am

‘मेरी, मौत के जिम्मेदार राजेन्द्र शर्मा और रौनक गुप्ता हैं। राजेन्द्र अब जयपुर (राजस्थान) में रहता है, जबकि रौनक डबरा...

वर्ल्ड अपडेट्स:बांग्लादेश में ट्रम्प नाम के भैंसे की कुर्बानी पर रोक, नेशनल जू भेजा गया

May 28, 2026/
7:39 am

बांग्लादेश में डोनाल्ड ट्रम्प नाम से मशहूर सफेद भैंसे की ईद पर कुर्बानी पर रोक लगा दी गई। इस भैंसे...

साउथ एक्टर दिलीप राज का हार्ट अटैक से निधन:47 साल के एक्टर को गोवा ट्रिप में सीने में दर्द उठा, बैंग्लोर लौटकर टेस्ट करवाना था

May 13, 2026/
1:03 pm

साउथ के पॉपुलर एक्टर दिलीप राज का मंगलवार सुबह निधन हो गया है। 47 साल के एक्टर के निधन का...

धर्मेंद्र की आखिरी इच्छा-बच्चों के साथ मिलकर रहें हेमा मालिनी:सनी-बॉबी पर कहा- हम पब्लिसिटी नहीं करते, हम परिवार हैं; मौत की फर्जी खबर पर दिया रिएक्शन

July 7, 2026/
11:57 am

लीजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र के निधन के कुछ महीनों बाद अब हेमा मालिनी ने उनकी आखिरी इच्छा पर बात की है।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

घर के आगे से किडनैप हुआ प्रॉपर्टी डीलर, बदमाशों ने मांगी 2 लाख की फिरौती, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी

authorimg

Last Updated:

Bikaner News: बीकानेर के लूणकरणसर कस्बे में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर सुरेंद्र पीरतानी के अपहरण से हड़कंप मच गया. कैम्पर सवार बदमाश घर के बाहर से उन्हें जबरन उठा ले गए. घटना के बाद पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया. अपहरण के कुछ समय बाद ही बदमाशों ने दो लाख रुपये की फिरौती के लिए फोन किया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. इलाके में दहशत का माहौल है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बीकानेर में कैम्पर सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर का कर लिया अपहरण

बीकानेर. लूणकरणसर कस्बे से मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर लिया गया. कैम्पर सवार अज्ञात बदमाश घर के बाहर से सुरेंद्र पीरतानी को जबरन उठाकर ले गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में दहशत का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र पीरतानी मंगलवार सुबह अपने घर के बाहर खड़े थे. इसी दौरान एक कैम्पर वाहन वहां आकर रुका, जिसमें सवार 4 से 5 बदमाशों ने अचानक उन पर हमला कर दिया. बदमाशों ने सुरेंद्र को जबरन वाहन में डाला और मौके से फरार हो गए. घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाश भाग निकले. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने चेहरे ढक रखे थे और वारदात को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया.

घर के आगे से उठा ले गए प्रोपर्टी डीलर

लूणकरणसर में प्रोपर्टी डीलर के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. वार्ड नंबर 37 से कैंपर में सवार बदमाशों ने व्यापारी सुरेन्द्र का घर के आगे से अपहरण कर लिया. आरोपियों ने युवक के अपहरण के बाद 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी. परिजनों की ओर से बातचीत के बाद सुरेन्द्र के भाई ने दो लाख रुपये की रकम ऑनलाइन ट्रांसफर की, जिसके बाद बदमाशों ने देर रात युवक को करीब 20 किलोमीटर दूर छोड़ दिया. घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और दो नामजद सहित तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और अपहरण की साजिश के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

दो लाख की मांगी गई है फरौती

घटना की सूचना मिलते ही बीकानेर के लूणकरणसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी जुटाई. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं. साथ ही जिलेभर में नाकाबंदी कर संभावित रास्तों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है. पुलिस की कई टीमें गठित कर बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है. इधर, अपहरण के कुछ समय बाद ही सुरेंद्र पीरतानी के भाई के पास बदमाशों का फोन आया, जिसमें दो लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई. बदमाशों ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस को सूचना दी गई या किसी तरह की चालाकी की गई, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी.

साइबर सेल और तकनीकी टीम की ली जा रही मदद

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है. कॉल डिटेल्स और लोकेशन ट्रेस कर बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. साइबर सेल और तकनीकी टीम को भी जांच में लगाया गया है. प्राथमिक जांच में मामला आपसी रंजिश या लेन-देन से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी और अपहृत की सुरक्षित बरामदगी के लिए लगातार दबिश दे रही है. इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इस घटना से सहमे हुए हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

About the Author

authorimg

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket