Monday, 14 Sep 2026 | 12:45 PM

Trending :

EXCLUSIVE

कनाडा में खालिस्तानी झंडे फहराने पर बैन:संसद में बिल पास, धार्मिक स्थल के पास लोगों को डराना अपराध

कनाडा की संसद के निचले सदन में खालिस्तानी गतिविधियों पर सख्ती से जुड़ा बड़ा बिल पास किया है। ‘कॉम्बैटिंग हेट एक्ट’ नाम के इस विधेयक के तहत बब्बर खालसा जैसे संगठनों के झंडे और प्रचार सामग्री के सार्वजनिक प्रदर्शन को गैरकानूनी बनाया जाएगा। साथ ही धार्मिक स्थलों के बाहर लोगों को डराने या बाधा डालने को भी अपराध माना जाएगा। हालांकि, कंजर्वेटिव और एनडीपी पार्टियों ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हवाला देते हुए इसका विरोध किया है। अब यह बिल अंतिम मंजूरी के लिए कनाडा की सीनेट में भेजा गया है। सरकार का कहना है कि इस कानून का मकसद अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर आतंकवाद को बढ़ावा देने से रोकना है, जैसे कि खालिस्तानी झंडे लहराना या उनसे जुड़ी सामग्री बांटना। बुधवार को ये बिल पास किया गया। बिल से जुड़ी अहमें बातें… सरकार का पक्ष और अगला कदम
इस बिल को पेश करने वाले और ब्लॉक क्यूबेकॉइस के साथ समझौता कराने वाले न्याय मंत्री सीन फ्रेजर ने विरोधियों की आलोचनाओं को खारिज किया है। उनका कहना है कि नया कानून किसी की आस्था को अपराध नहीं बनाएगा। अब यह बिल सीनेट (उच्च सदन) के पास जाएगा, जहां कानून बनने से पहले इसका गहन अध्ययन किया जाएगा। सीनेट के पास अभी भी इस कानून में बदलाव के लिए अपने सुझाव देने का अधिकार है। धार्मिक छूट हटाने पर हुआ समझौता
लिबरल पार्टी को ब्लॉक क्यूबेकॉइस का समर्थन एक विशेष शर्त पर मिला। रिपोर्ट्स के अनुसार, लिबरल्स ने बिल में एक ऐसा क्लॉज शामिल किया है जो कनाडा के हेट स्पीच (घृणा भाषण) कानून से धार्मिक छूट को खत्म कर सकता है। वर्तमान में आपराधिक संहिता में हेट स्पीच के लिए एक छूट का प्रावधान है। इसके तहत यदि कोई व्यक्ति सद्भावपूर्ण तरीके से किसी धार्मिक विषय पर अपनी राय रखता है या किसी धार्मिक ग्रंथ में अपने विश्वास के आधार पर तर्क देकर अपनी बात स्थापित करता है, तो उसे हेट स्पीच नहीं माना जाता। नया बिल इस छूट को खत्म करने का प्रस्ताव रखता है। कंजरवेटिव्स ने इस धार्मिक छूट को हटाने वाले प्रावधान का विरोध करते हुए इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बताया है। कई धार्मिक समूहों ने भी इस पर चिंता जताई है। वहीं, कैनेडियन सिविल लिबर्टीज एसोसिएशन जैसे नागरिक अधिकार समूहों का मानना है कि इससे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों पर असर पड़ सकता है और सरकार से असहमति जताने वाली आवाजों पर दबाव बन सकता है। ——— ये खबर भी पढ़ें… कनाडा पुलिस का पंजाबी को ‘ड्यूटी टू वॉर्न’ नोटिस, परिवार समेत जान का खतरा, निज्जर के साथी रहे खालिस्तान समर्थक, लॉरेंस गैंग पर शक सिख फेडरेशन ऑफ कनाडा के हेड खालिस्तान समर्थक मोनिंदर सिंह व उनके परिवार के लिए पुलिस ने खतरे का अलर्ट जारी किया है। इसके लिए ड्यूटी टू वॉर्न एडवाइजरी जारी की गई है। मोनिंदर कनाडा में गुरुद्वारे के बाहर कत्ल किए गए हरदीप निज्जर के साथी हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बीजेपी ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित:एक भी महिला पदाधिकारी नहीं; शिवराज सिंह के चचेरे भाई बने उपाध्यक्ष

March 21, 2026/
10:53 pm

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने...

इस हफ्ते सोने-चांदी में बढ़त रही:सोना ₹2,300 बढ़कर ₹1.55 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ, चांदी ₹8,000 महंगी हुई

February 21, 2026/
11:29 am

इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में बढ़त रही। सोना 2,300 रुपए बढ़कर 1.55 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच...

टॉप-10-कंपनियों में से 9 की वैल्यू ₹3.12 लाख करोड़ घटी:रिलायंस टॉप लूजर रही, वैल्यू ₹1.34 लाख करोड़ घटी; SBI-TCS का मार्केट कैप भी घटा

May 17, 2026/
2:21 pm

मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 9 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार...

Himalaya Glacier Melting Crisis | Black Carbon Pollution Risk

September 4, 2026/
4:00 am

बीजिंग/काठमांडू33 मिनट पहले कॉपी लिंक हिमालय के ग्लेशियरों पर अब सिर्फ बढ़ते तापमान का खतरा नहीं है। हवा में मौजूद...

राजस्थान-छत्तीसगढ़ में तापमान 40°C के पार पहुंचेगा:आंध्र प्रदेश में अगले 5 दिन आंधी-तूफान अलर्ट; शिमला में 46 साल बाद सबसे ठंडी अप्रैल की रात

April 11, 2026/
5:30 am

देशभर में ग्रमी बढ़ने लगी है। राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 37.5°C पर पहुंच गया है। अगले दो सप्ताह में...

टीकमगढ़ में तेज आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले:एसपी दफ्तर-कलेक्ट्रेट में पेड़ गिरे; विवाह घर की दीवार क्षतिग्रस्त

April 30, 2026/
5:57 pm

टीकमगढ़ में गुरुवार शाम करीब 4 बजे मौसम में अचानक बदलाव आया। तेज आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश शुरू हो...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

कनाडा में खालिस्तानी झंडे फहराने पर बैन:संसद में बिल पास, धार्मिक स्थल के पास लोगों को डराना अपराध

कनाडा में खालिस्तानी झंडे फहराने पर बैन:संसद में बिल पास, धार्मिक स्थल के पास लोगों को डराना अपराध

कनाडा की संसद के निचले सदन में खालिस्तानी गतिविधियों पर सख्ती से जुड़ा बड़ा बिल पास किया है। ‘कॉम्बैटिंग हेट एक्ट’ नाम के इस विधेयक के तहत बब्बर खालसा जैसे संगठनों के झंडे और प्रचार सामग्री के सार्वजनिक प्रदर्शन को गैरकानूनी बनाया जाएगा। साथ ही धार्मिक स्थलों के बाहर लोगों को डराने या बाधा डालने को भी अपराध माना जाएगा। हालांकि, कंजर्वेटिव और एनडीपी पार्टियों ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हवाला देते हुए इसका विरोध किया है। अब यह बिल अंतिम मंजूरी के लिए कनाडा की सीनेट में भेजा गया है। सरकार का कहना है कि इस कानून का मकसद अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर आतंकवाद को बढ़ावा देने से रोकना है, जैसे कि खालिस्तानी झंडे लहराना या उनसे जुड़ी सामग्री बांटना। बुधवार को ये बिल पास किया गया। बिल से जुड़ी अहमें बातें… सरकार का पक्ष और अगला कदम
इस बिल को पेश करने वाले और ब्लॉक क्यूबेकॉइस के साथ समझौता कराने वाले न्याय मंत्री सीन फ्रेजर ने विरोधियों की आलोचनाओं को खारिज किया है। उनका कहना है कि नया कानून किसी की आस्था को अपराध नहीं बनाएगा। अब यह बिल सीनेट (उच्च सदन) के पास जाएगा, जहां कानून बनने से पहले इसका गहन अध्ययन किया जाएगा। सीनेट के पास अभी भी इस कानून में बदलाव के लिए अपने सुझाव देने का अधिकार है। धार्मिक छूट हटाने पर हुआ समझौता
लिबरल पार्टी को ब्लॉक क्यूबेकॉइस का समर्थन एक विशेष शर्त पर मिला। रिपोर्ट्स के अनुसार, लिबरल्स ने बिल में एक ऐसा क्लॉज शामिल किया है जो कनाडा के हेट स्पीच (घृणा भाषण) कानून से धार्मिक छूट को खत्म कर सकता है। वर्तमान में आपराधिक संहिता में हेट स्पीच के लिए एक छूट का प्रावधान है। इसके तहत यदि कोई व्यक्ति सद्भावपूर्ण तरीके से किसी धार्मिक विषय पर अपनी राय रखता है या किसी धार्मिक ग्रंथ में अपने विश्वास के आधार पर तर्क देकर अपनी बात स्थापित करता है, तो उसे हेट स्पीच नहीं माना जाता। नया बिल इस छूट को खत्म करने का प्रस्ताव रखता है। कंजरवेटिव्स ने इस धार्मिक छूट को हटाने वाले प्रावधान का विरोध करते हुए इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बताया है। कई धार्मिक समूहों ने भी इस पर चिंता जताई है। वहीं, कैनेडियन सिविल लिबर्टीज एसोसिएशन जैसे नागरिक अधिकार समूहों का मानना है कि इससे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों पर असर पड़ सकता है और सरकार से असहमति जताने वाली आवाजों पर दबाव बन सकता है। ——— ये खबर भी पढ़ें… कनाडा पुलिस का पंजाबी को ‘ड्यूटी टू वॉर्न’ नोटिस, परिवार समेत जान का खतरा, निज्जर के साथी रहे खालिस्तान समर्थक, लॉरेंस गैंग पर शक सिख फेडरेशन ऑफ कनाडा के हेड खालिस्तान समर्थक मोनिंदर सिंह व उनके परिवार के लिए पुलिस ने खतरे का अलर्ट जारी किया है। इसके लिए ड्यूटी टू वॉर्न एडवाइजरी जारी की गई है। मोनिंदर कनाडा में गुरुद्वारे के बाहर कत्ल किए गए हरदीप निज्जर के साथी हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket