Monday, 14 Sep 2026 | 01:38 PM

Trending :

Health Tips: हड्डी-जोड़ों का दर्द भागेगा कोसों दूर! डॉक्टर ने बताए बिना दवा के ये 5 आसान उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

authorimg

Last Updated:

Health Tips: इस समय हड्डी और जॉइंट पेन के केस के मामले बढ़ रहे हैं. ऐसे में बेगूसराय के एक्सपर्ट डॉ. रमन कुमार झा ने कैल्शियम युक्त कुर्थी दाल, पानी, संतुलित डाइट में शामिल करने की सलाह दी है. साथ ही रोज एक्सरसाइज की सलाह दी है.

ख़बरें फटाफट

बेगूसराय: इन दिनों हड्डियों और जोड़ों के दर्द की समस्या तेजी से बढ़ रही है. खासकर बाइक चलाने, लंबे समय तक बैठकर काम करने और अनियमित दिनचर्या के कारण लोग बैक पेन और जॉइंट पेन से परेशान हैं. डॉक्टरों के अनुसार यह समस्या केवल उम्र बढ़ने से नहीं, बल्कि शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी और लाइफस्टाइल की वजह से भी बढ़ रही है. IMA से जुड़े डॉक्टर के मुताबिक उनकी ओपीडी खासकर हड्डी के डॉक्टर के यहां इन्हीं लक्षणों के मरीज ज्यादा सामने आ रहे हैं. ऐसे में लोकल 18 पर उन्होंने कुछ जानकारी साझा की. इसकी मदद से आप बिना दवा के भी राहत पा सकते हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.

पोषक तत्वों की कमी बन रही बड़ी वजह

बेगूसराय के पुराने और चर्चित डॉ. रमन कुमार झा ने बताया कि इन दिनों मरीजों में कैल्शियम, पोटेशियम और फास्फोरस की कमी अधिक देखी जा रही है. इन तत्वों की कमी से हड्डियां कमजोर होती हैं और जोड़ों में दर्द शुरू हो जाता है. उन्होंने कहा कि खानपान में सुधार कर इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है. खासकर कुर्थी की दाल कैल्शियम से भरपूर होती है, जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करती है. इसका सेवन सामान्य दाल की तरह ही किया जा सकता है.

एक्सरसाइज और दिनचर्या है बेहद जरूरी

डॉक्टर के अनुसार सिर्फ खानपान ही नहीं, बल्कि नियमित एक्सरसाइज भी बहुत जरूरी है. हल्की स्ट्रेचिंग, वॉक और शरीर को एक्टिव रखने से जोड़ों की जकड़न कम होती है. लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने से बचना चाहिए. साथ ही शरीर का वजन संतुलित रखना भी जरूरी है. क्योंकि वजन बढ़ने से घुटनों और कमर पर दबाव बढ़ता है.

पानी और संतुलित आहार पर दें ध्यान

डॉ. झा ने बताया कि शरीर में पानी की कमी भी हड्डियों और जोड़ों के दर्द को बढ़ा सकती हैं. इसलिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए. इसके साथ ही विटामिन और मिनरल से भरपूर भोजन, हरी सब्जियां और दालों को नियमित रूप से डाइट में शामिल करना चाहिए. सही दिनचर्या, संतुलित आहार और नियमित एक्सरसाइज अपनाकर बिना दवा भी हड्डियों और जोड़ों के दर्द से राहत पाई जा सकती है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई औषधि की सलाह, हमारे एक्सपर्ट्स से की गई चर्चा के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है न कि व्यक्तिगत सलाह. हर व्यक्ति की आवश्यकताएं अलग हैं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. कृपया ध्यान दें, Local 18 की टीम किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
NBCC India Ltd 59 Govt Jobs Today

March 7, 2026/
8:00 pm

10 घंटे पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 265 पदों पर निकली भर्ती की।...

मानव मर्डर केस, ट्रांसपोर्टर और एक्स्ट्रा मैरिटल एंगल सामने आया:जिसे पत्नी बता रहे, वह भी लिव-इन पार्टनर; मां को एजेंट हैप्पी पर शक

May 21, 2026/
5:00 am

हरियाणा के करनाल के मानव हत्याकांड की जांच अब दिल्ली पुलिस के हाथ में पहुंच गई हैं। पुलिस मामले को...

अमेरिका में इमिग्रेशन को लेकर नया बिल पेश:भारतीय H-1B वीजाधारकों समेत लाखों प्रवासियों को हो सकता है फायदा

July 30, 2026/
5:09 pm

अमेरिका में डेमोक्रेटिक सीनेटर एलेक्स पडिला ने एक नया विधेयक पेश किया है, जिसके तहत सात साल से लगातार अमेरिका...

सुनेत्रा पवार ने फड़णवीस से मुलाकात की, अजित पवार विमान दुर्घटना की सीबीआई जांच की मांग की | राजनीति समाचार

February 17, 2026/
6:23 pm

आखरी अपडेट:फ़रवरी 17, 2026, 18:23 IST दुर्घटना के बारे में पहले अजीत पवार के भतीजे और राकांपा (सपा) विधायक रोहित...

1230 Posts Apply From May 7

May 5, 2026/
4:36 pm

पटना7 मिनट पहले कॉपी लिंक बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त (प्रीलिम्स) प्रतियोगिता परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी...

Indonesia Madura Ferry Fire Accident

August 2, 2026/
3:40 pm

11 मिनट पहले कॉपी लिंक इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास रविवार को एक यात्री फेरी में भीषण आग लग...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Health Tips: हड्डी-जोड़ों का दर्द भागेगा कोसों दूर! डॉक्टर ने बताए बिना दवा के ये 5 आसान उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

authorimg

Last Updated:

Health Tips: इस समय हड्डी और जॉइंट पेन के केस के मामले बढ़ रहे हैं. ऐसे में बेगूसराय के एक्सपर्ट डॉ. रमन कुमार झा ने कैल्शियम युक्त कुर्थी दाल, पानी, संतुलित डाइट में शामिल करने की सलाह दी है. साथ ही रोज एक्सरसाइज की सलाह दी है.

ख़बरें फटाफट

बेगूसराय: इन दिनों हड्डियों और जोड़ों के दर्द की समस्या तेजी से बढ़ रही है. खासकर बाइक चलाने, लंबे समय तक बैठकर काम करने और अनियमित दिनचर्या के कारण लोग बैक पेन और जॉइंट पेन से परेशान हैं. डॉक्टरों के अनुसार यह समस्या केवल उम्र बढ़ने से नहीं, बल्कि शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी और लाइफस्टाइल की वजह से भी बढ़ रही है. IMA से जुड़े डॉक्टर के मुताबिक उनकी ओपीडी खासकर हड्डी के डॉक्टर के यहां इन्हीं लक्षणों के मरीज ज्यादा सामने आ रहे हैं. ऐसे में लोकल 18 पर उन्होंने कुछ जानकारी साझा की. इसकी मदद से आप बिना दवा के भी राहत पा सकते हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.

पोषक तत्वों की कमी बन रही बड़ी वजह

बेगूसराय के पुराने और चर्चित डॉ. रमन कुमार झा ने बताया कि इन दिनों मरीजों में कैल्शियम, पोटेशियम और फास्फोरस की कमी अधिक देखी जा रही है. इन तत्वों की कमी से हड्डियां कमजोर होती हैं और जोड़ों में दर्द शुरू हो जाता है. उन्होंने कहा कि खानपान में सुधार कर इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है. खासकर कुर्थी की दाल कैल्शियम से भरपूर होती है, जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करती है. इसका सेवन सामान्य दाल की तरह ही किया जा सकता है.

एक्सरसाइज और दिनचर्या है बेहद जरूरी

डॉक्टर के अनुसार सिर्फ खानपान ही नहीं, बल्कि नियमित एक्सरसाइज भी बहुत जरूरी है. हल्की स्ट्रेचिंग, वॉक और शरीर को एक्टिव रखने से जोड़ों की जकड़न कम होती है. लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने से बचना चाहिए. साथ ही शरीर का वजन संतुलित रखना भी जरूरी है. क्योंकि वजन बढ़ने से घुटनों और कमर पर दबाव बढ़ता है.

पानी और संतुलित आहार पर दें ध्यान

डॉ. झा ने बताया कि शरीर में पानी की कमी भी हड्डियों और जोड़ों के दर्द को बढ़ा सकती हैं. इसलिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए. इसके साथ ही विटामिन और मिनरल से भरपूर भोजन, हरी सब्जियां और दालों को नियमित रूप से डाइट में शामिल करना चाहिए. सही दिनचर्या, संतुलित आहार और नियमित एक्सरसाइज अपनाकर बिना दवा भी हड्डियों और जोड़ों के दर्द से राहत पाई जा सकती है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई औषधि की सलाह, हमारे एक्सपर्ट्स से की गई चर्चा के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है न कि व्यक्तिगत सलाह. हर व्यक्ति की आवश्यकताएं अलग हैं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. कृपया ध्यान दें, Local 18 की टीम किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket