Tuesday, 03 Nov 2026 | 11:12 AM

Trending :

काम की वजह से सो नहीं पाते अमिताभ बच्चन:बोले- सुकून के लिए सुनता हूं क्लासिकल म्यूजिक; रात 4 बजे लिखा ब्लॉग

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया और ब्लॉग के जरिए अक्सर अपने फैंस से निजी बातें और जीवन के अनुभव शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ब्लॉग पर देर रात के विचारों और अपनी नींद की समस्या को लेकर खुलकर बात की। बिग बी ने बताया कि काम के दबाव की वजह से वह अक्सर रात भर जगे रहते हैं, जबकि डॉक्टर्स सेहत के लिए कम से कम 7 घंटे की नींद की सलाह देते हैं। उन्होंने इस बेचैनी से निपटने के लिए अपना एक खास आदत भी फैंस के साथ शेयर की है। रात 4 बजे लिखा ब्लॉग
अमिताभ ने मंगलवार सुबह करीब 4:14 बजे अपना ब्लॉग अपडेट किया। उन्होंने लिखा कि काम के प्रति अपनी जिम्मेदारी की वजह से वह पिछली रात से जगे हुए हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि उनके लिए काम नींद से ज्यादा जरूरी है, भले ही मेडिकल साइंस इसे गलत मानता हो। बिग बी ने लिखा, काम नींद से ज्यादा महत्वपूर्ण है… मेडिकल कहता है कि यह सही नहीं है और कम से कम 7 घंटे की नींद लेनी चाहिए क्योंकि शरीर नींद के घंटों में ही विकसित होता है और रिपेयर होता है। तो ऐसे में कोई क्या करे? क्लासिकल म्यूजिक को बताया इलाज
नींद न आने और काम के बीच वह शांति कैसे तलाशते हैं, इसका जवाब देते हुए अमिताभ ने बताया कि वह म्यूजिक का सहारा लेते हैं। उन्होंने लिखा, रात की खामोशी में स्लाइड गिटार और सितार पर बजने वाला धीमा क्लासिकल म्यूजिक बहुत सुकून देता है। आत्मा के लिए इससे बेहतर कोई इलाज नहीं है। उन्होंने संगीत को एक ऐसा अदृश्य धागा बताया जो इंसान की आत्मा को ईश्वर से जोड़ता है। उनके मुताबिक, संगीत के सात सुर पूरी दुनिया को आपस में जोड़ते हैं। पाइपलाइन में हैं ये बड़े प्रोजेक्ट्स
‘कल्कि 2’ के अलावा अमिताभ के पास रिभु दासगुप्ता की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘सेक्शन 84’ भी है। इस फिल्म में उनके साथ डायना पेंटी, निम्रत कौर और अभिषेक बनर्जी नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन मेकर्स ने अभी तक इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है। इसके साथ ही बिग बी टीवी पर अपने मशहूर रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के जरिए भी दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
तस्वीर का विवरण

April 27, 2026/
11:21 pm

ज्यादातर लोग इस बात को जरूर स्वीकार कर लेते हैं, लेकिन मटके का पानी हर 24 घंटे में एक बार...

शबाना बोलीं-मुझ पर लिखी कविता जावेद साहब को याद नहीं:अख्तर बोले- कामयाबी पर इतराना नहीं चाहिए और नाकामी को मेडल नहीं बनाना चाहिए

October 4, 2026/
8:33 pm

मशहूर लेखक-शायर जावेद अख्तर और अभिनेत्री शबाना आजमी रविवार को जयपुर में एक खास साहित्यिक शाम का हिस्सा बने। सीतापुरा...

IPL 2026: आज मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद:ईशान किशन पर टिकेंगी सबकी नजरें, अबतक के 7 मैचों में बनाए हैं 238 रन

April 29, 2026/
4:01 pm

आईपीएल 2026 में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जाएगा। आज फिर सबकी नजरें हैदराबाद से...

अक्षय कुमार ने भोजपुरी से की हॉलीवुड की तुलना:कहा- ये उनकी समझ से परे, परेश रावल ने हेरा-फेरी 3 विवाद खत्म होने पर दिया हिंट

June 24, 2026/
9:44 am

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय इन दिनों अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल के चलते सुर्खियों में हैं। मंगलवार को...

गुजरात निकाय चुनाव- 10,050 सीटों में 732 निर्विरोध चुने गए:भाजपा 712 पर आगे; कांग्रेस ने गांधीनगर जिला पंचायत सीट जीती

April 28, 2026/
10:33 am

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों के मंगलवार को वोटों की गिनती जारी है। 15 नगर निगम, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला...

दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की जुड़वा बच्चों की पहली झलक:पोस्ट में लिखा- मुझे चुनने के लिए शुक्रिया; शादी के 10 साल बाद बने माता-पिता

June 12, 2026/
2:48 pm

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया हाल ही में जुड़वां बेटों के माता-पिता बने हैं। मई महीने...

युवक पर धर्मविरोधी रील बनाने का आरोप:हिंदू संगठनों ने सौंपा ज्ञापन, पहले भी कर चुका है टिप्पणी

March 17, 2026/
11:05 am

दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र में एक युवक पर सोशल मीडिया पर धर्मविरोधी रील वायरल करने का आरोप लगा...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

काम की वजह से सो नहीं पाते अमिताभ बच्चन:बोले- सुकून के लिए सुनता हूं क्लासिकल म्यूजिक; रात 4 बजे लिखा ब्लॉग

काम की वजह से सो नहीं पाते अमिताभ बच्चन:बोले- सुकून के लिए सुनता हूं क्लासिकल म्यूजिक; रात 4 बजे लिखा ब्लॉग

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया और ब्लॉग के जरिए अक्सर अपने फैंस से निजी बातें और जीवन के अनुभव शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ब्लॉग पर देर रात के विचारों और अपनी नींद की समस्या को लेकर खुलकर बात की। बिग बी ने बताया कि काम के दबाव की वजह से वह अक्सर रात भर जगे रहते हैं, जबकि डॉक्टर्स सेहत के लिए कम से कम 7 घंटे की नींद की सलाह देते हैं। उन्होंने इस बेचैनी से निपटने के लिए अपना एक खास आदत भी फैंस के साथ शेयर की है। रात 4 बजे लिखा ब्लॉग
अमिताभ ने मंगलवार सुबह करीब 4:14 बजे अपना ब्लॉग अपडेट किया। उन्होंने लिखा कि काम के प्रति अपनी जिम्मेदारी की वजह से वह पिछली रात से जगे हुए हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि उनके लिए काम नींद से ज्यादा जरूरी है, भले ही मेडिकल साइंस इसे गलत मानता हो। बिग बी ने लिखा, काम नींद से ज्यादा महत्वपूर्ण है… मेडिकल कहता है कि यह सही नहीं है और कम से कम 7 घंटे की नींद लेनी चाहिए क्योंकि शरीर नींद के घंटों में ही विकसित होता है और रिपेयर होता है। तो ऐसे में कोई क्या करे? क्लासिकल म्यूजिक को बताया इलाज
नींद न आने और काम के बीच वह शांति कैसे तलाशते हैं, इसका जवाब देते हुए अमिताभ ने बताया कि वह म्यूजिक का सहारा लेते हैं। उन्होंने लिखा, रात की खामोशी में स्लाइड गिटार और सितार पर बजने वाला धीमा क्लासिकल म्यूजिक बहुत सुकून देता है। आत्मा के लिए इससे बेहतर कोई इलाज नहीं है। उन्होंने संगीत को एक ऐसा अदृश्य धागा बताया जो इंसान की आत्मा को ईश्वर से जोड़ता है। उनके मुताबिक, संगीत के सात सुर पूरी दुनिया को आपस में जोड़ते हैं। पाइपलाइन में हैं ये बड़े प्रोजेक्ट्स
‘कल्कि 2’ के अलावा अमिताभ के पास रिभु दासगुप्ता की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘सेक्शन 84’ भी है। इस फिल्म में उनके साथ डायना पेंटी, निम्रत कौर और अभिषेक बनर्जी नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन मेकर्स ने अभी तक इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है। इसके साथ ही बिग बी टीवी पर अपने मशहूर रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के जरिए भी दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket