Wednesday, 04 Nov 2026 | 09:29 AM

Trending :

कैल्शियम की कमी से बढ़ रही हड्डियों की बीमारी, जानिए सही इलाज और आयुर्वेदिक उपाय

authorimg

अंबाला: बदलती जीवनशैली और असंतुलित खानपान का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है. दरअसल, विशेषज्ञों के अनुसार बड़ी संख्या में लोग कैल्शियम की कमी से जूझ रहे हैं और हर दिन जांच कराने आने वाले कई मरीजों में यह कमी पाई जा रही है. इसके साथ ही हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के मामलों में भी बढ़ोतरी हो रही है. इसका मुख्य कारण अनियमित दिनचर्या, जंक फूड का अधिक सेवन और पौष्टिक आहार की कमी बताया जा रहा है. ऐसे में लोग अक्सर कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए घर पर ही स्वयं उपचार करने लगते हैं, जिसमें कैल्शियम की गोलियों का सेवन काफी हानिकारक हो सकता है.

कैल्शियम सप्लीमेंट का अत्यधिक उपयोग किडनी के लिए घातक

वहीं, इस बारे में Local18 की टीम ने अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में कार्यरत आयुर्वेदिक डॉ. मीनाक्षी शर्मा से बातचीत की. उन्होंने बताया कि मानव शरीर में पोषण तत्वों का संतुलन बनाए रखने के लिए सभी अंग मिलकर कार्य करते हैं. यदि फिर भी किसी मरीज में कैल्शियम की कमी हो, तो वह डॉक्टर की सलाह से ही अतिरिक्त कैल्शियम का सेवन कर सकता है. उन्होंने कहा कि यदि शरीर में किसी भी पोषण तत्व की कमी नहीं है, तो कैल्शियम सप्लीमेंट का अत्यधिक उपयोग किडनी के लिए घातक साबित हो सकता है.

कैल्शियम की कमी से शरीर को नुकसान

उन्होंने यह भी बताया कि सामान्यतः भोजन के माध्यम से शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिल जाता है. बिना डॉक्टर की सलाह के कैल्शियम सप्लीमेंट का उपयोग हानिकारक हो सकता है. कैल्शियम की कमी से न केवल हड्डियां कमजोर होती हैं, बल्कि मांसपेशियों में ऐंठन, दांतों की कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं. लंबे समय तक यह स्थिति बनी रहने पर ऑस्टियोपोरोसिस, रिकेट्स (बच्चों में) और हाइपोकैल्सीमिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है.

कैल्शियम की कमी को पूरा कैसे करें

उन्होंने बताया कि आयुर्वेद में कैल्शियम की पूर्ति के लिए अर्जुन की छाल को बहुत फायदेमंद माना गया है. इसके लिए 5 किलो आटे में 50 ग्राम अर्जुन की छाल का पाउडर मिलाकर उसकी रोटी बनाकर सेवन करने से लाभ मिल सकता है.

इसके अलावा, आयुर्वेद में मोरिंगा को भी काफी फायदेमंद माना गया है. इसमें विटामिन K, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. यदि नियमित रूप से सीमित मात्रा में मोरिंगा पाउडर का सेवन किया जाए, तो यह हड्डियों के खनिज घनत्व को बनाए रखने में मदद करता है और कैल्शियम की कमी की संभावना को कम करता है.

मोरिंगा की पत्तियों का पाउडर बनाकर इसे रोजाना आटे या सब्जियों में मसाले की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे अच्छा लाभ मिलता है.

दूध कैल्शियम का अच्छा स्रोत

उन्होंने यह भी बताया कि दूध कैल्शियम का अच्छा स्रोत है. यदि इसमें अश्वगंधा मिलाकर सेवन किया जाए, तो यह और अधिक लाभकारी हो जाता है. इससे शरीर की शक्ति बढ़ती है और हड्डियों को मजबूती मिलती है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
'कोमा से बाहर आया तो परिवार को नहीं पहचान पाया':रोहतक में रेसलर को केमिस्ट ने गलत इंजेक्शन लगाया, बोला- ओलिंपिक खेलने का सपना था

June 30, 2026/
5:00 am

मेरा सपना ओलिंपिक में देश के लिए खेलने और मेडल जीतने का था, लेकिन एक गलत इंजेक्शन ने सब कुछ...

लेक्चरर (विशेष शिक्षा) भर्ती की कल लास्ट डेट:RPSC ने निकाली थी 121 पदों पर वैकेंसी;जानिए-RPSC की किन भर्तियों के आवेदन जारी

June 29, 2026/
8:27 am

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई माध्यमिक शिक्षा विभाग में लेक्चरर (विशेष शिक्षा) के 121 पदों...

नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई:ईडी की ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती, निचली अदालत ने चार्जशीट पर संज्ञान नहीं लिया था

April 20, 2026/
5:05 am

नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली हाई कोर्ट सोमवार को ED की याचिका पर सुनवाई करेगा। ईडी...

पेट्रोल भरवाकर निकले ग्रामीण की बाइक में लगी आग:कुछ ही मिनटों में पूरी बाइक जलकर खाक, अचानक बंद हुई दोबारा चालू करने पर निकला धुआं

April 8, 2026/
10:22 pm

राजगढ़ जिले के जीरापुर में पेट्रोल पंप से लौट रहे एक ग्रामीण की बाइक में अचानक आग लग गई। आग...

आफताब बोले- शूटिंग से ज्यादा खाने का इंतजार रहता था:डायरेक्टर ने कहा- ऐसा लग रहा था जैसे हम फिल्म नहीं, यादें बना रहे हों

June 26, 2026/
5:30 am

‘वेलकम टू द जंगल’ की चर्चा अब तक इसकी बड़ी स्टारकास्ट और स्केल को लेकर होती रही है, लेकिन फिल्म...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

कैल्शियम की कमी से बढ़ रही हड्डियों की बीमारी, जानिए सही इलाज और आयुर्वेदिक उपाय

authorimg

अंबाला: बदलती जीवनशैली और असंतुलित खानपान का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है. दरअसल, विशेषज्ञों के अनुसार बड़ी संख्या में लोग कैल्शियम की कमी से जूझ रहे हैं और हर दिन जांच कराने आने वाले कई मरीजों में यह कमी पाई जा रही है. इसके साथ ही हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के मामलों में भी बढ़ोतरी हो रही है. इसका मुख्य कारण अनियमित दिनचर्या, जंक फूड का अधिक सेवन और पौष्टिक आहार की कमी बताया जा रहा है. ऐसे में लोग अक्सर कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए घर पर ही स्वयं उपचार करने लगते हैं, जिसमें कैल्शियम की गोलियों का सेवन काफी हानिकारक हो सकता है.

कैल्शियम सप्लीमेंट का अत्यधिक उपयोग किडनी के लिए घातक

वहीं, इस बारे में Local18 की टीम ने अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में कार्यरत आयुर्वेदिक डॉ. मीनाक्षी शर्मा से बातचीत की. उन्होंने बताया कि मानव शरीर में पोषण तत्वों का संतुलन बनाए रखने के लिए सभी अंग मिलकर कार्य करते हैं. यदि फिर भी किसी मरीज में कैल्शियम की कमी हो, तो वह डॉक्टर की सलाह से ही अतिरिक्त कैल्शियम का सेवन कर सकता है. उन्होंने कहा कि यदि शरीर में किसी भी पोषण तत्व की कमी नहीं है, तो कैल्शियम सप्लीमेंट का अत्यधिक उपयोग किडनी के लिए घातक साबित हो सकता है.

कैल्शियम की कमी से शरीर को नुकसान

उन्होंने यह भी बताया कि सामान्यतः भोजन के माध्यम से शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिल जाता है. बिना डॉक्टर की सलाह के कैल्शियम सप्लीमेंट का उपयोग हानिकारक हो सकता है. कैल्शियम की कमी से न केवल हड्डियां कमजोर होती हैं, बल्कि मांसपेशियों में ऐंठन, दांतों की कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं. लंबे समय तक यह स्थिति बनी रहने पर ऑस्टियोपोरोसिस, रिकेट्स (बच्चों में) और हाइपोकैल्सीमिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है.

कैल्शियम की कमी को पूरा कैसे करें

उन्होंने बताया कि आयुर्वेद में कैल्शियम की पूर्ति के लिए अर्जुन की छाल को बहुत फायदेमंद माना गया है. इसके लिए 5 किलो आटे में 50 ग्राम अर्जुन की छाल का पाउडर मिलाकर उसकी रोटी बनाकर सेवन करने से लाभ मिल सकता है.

इसके अलावा, आयुर्वेद में मोरिंगा को भी काफी फायदेमंद माना गया है. इसमें विटामिन K, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. यदि नियमित रूप से सीमित मात्रा में मोरिंगा पाउडर का सेवन किया जाए, तो यह हड्डियों के खनिज घनत्व को बनाए रखने में मदद करता है और कैल्शियम की कमी की संभावना को कम करता है.

मोरिंगा की पत्तियों का पाउडर बनाकर इसे रोजाना आटे या सब्जियों में मसाले की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे अच्छा लाभ मिलता है.

दूध कैल्शियम का अच्छा स्रोत

उन्होंने यह भी बताया कि दूध कैल्शियम का अच्छा स्रोत है. यदि इसमें अश्वगंधा मिलाकर सेवन किया जाए, तो यह और अधिक लाभकारी हो जाता है. इससे शरीर की शक्ति बढ़ती है और हड्डियों को मजबूती मिलती है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket