Tuesday, 06 Oct 2026 | 11:37 PM

Trending :

EXCLUSIVE

क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल फिर चर्चा में:बिना सुनवाई के 600 लोगों को मौत की सजा दी, गोली मारते खुद ही देखते थे

अमेरिकी कोर्ट में हत्या और अमेरिकी नागरिकों की जान लेने की साजिश रचने का गंभीर मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो फिर चर्चा में हैं। जुलाई 1953 से जनवरी 1959 तक चले क्यूबा में क्रांतिकारी आंदोलन में तीसरा सबसे बड़ा चेहरा रहे राउल बड़े भाई फिदेल कास्त्रो की योजनाओं के मुख्य शिल्पकार माने जाते हैं। 1959 में जैसे ही कास्त्रो भाइयों ने क्यूबा की सत्ता संभाली, उन्होंने बतिस्ता सरकार के पूर्व अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और जासूसों पर मुकदमे चलाए। ‘ला काबाना’ किले के प्रभारी के रूप में राउल ने बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के, 500-600 लोगों को मौत के घाट उतारने के आदेश दिए। वे फायरिंग स्क्वॉड द्वारा लोगों को गोली मारते देखते थे। 2008 से 2018 तक क्यूबा के राष्ट्रपति रहे राउल की पहचान क्रूर नेता की है। रक्षा मंत्री के रूप में विरोधियों का सफाया किया 1960 के दशक में जब क्यूबा में क्रांति के बाद विरोधियों पर कार्रवाई शुरू हुई, तब फायरिंग स्क्वॉड और सैन्य ट्रायल की पूरी व्यवस्था रक्षा मंत्री के रूप में राउल ने ही की थी। जून 1958 में बतिस्ता की सेना को रोकने के लिए अमेरिकी नौसेना के जवानों समेत 50 नागरिकों को बंधक बना लिया था। 1960-70 के दशक में हजारों लोगों को बिना निष्पक्ष सुनवाई जेलों और श्रम शिविरों में भेजा गया। पूर्व सीआईए विश्लेषक ब्रायन कहते हैं कि फिदेल सार्वजनिक मंच से भाषण देते थे, लेकिन आदेशों को लागू कराने वाला दिमाग राउल का था। बचपन में राउल को स्कूल में शिक्षक ने किसी बात पर थप्पड़ मार दिया, तो उसे धक्का देकर गिरा दिया और बच्चों को उस शिक्ष​क के खिलाफ इकट्‌ठा कर लिया। इसके लिए उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया था। स्कूल से पिता को नोटिस भेजा गया कि ये लड़का नहीं सुधरेगा। 6 की उम्र में तानाशाह को अपनी शर्त पर झुकाया था 1938 में क्यूबा के तानाशाह बतिस्ता ने एक सैनिक स्कूल का दौरा किया। तब 6 वर्षीय राउल को स्वागत भाषण देना था। राउल ने भाषण पढ़ने के बजाय निडरता से शर्त रखी कि पहले उसके शिक्षक को पदोन्नत कर ‘लेफ्टिनेंट’ बनाया जाए। इसके 20 साल बाद (1959 में) राउल ने अपने भाई फिदेल के साथ मिलकर उसी बतिस्ता को सत्ता से बेदखल कर दिया। दुनिया के किसी भी देश के सबसे लंबे समय (लगभग 49 साल) तक रक्षा मंत्री रहे राउल ने होटल, पर्यटन, बंदरगाह और विदेशी मुद्रा से जुड़ा 60% से अधिक कारोबार सैन्य कंपनियों को सौंप दिया था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
KKR vs MI Live Score, IPL 2026: Follow Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians match, live updates and scorecard from Eden Gardens in Kolkata. (Picture Credit: X/@IPL)

May 20, 2026/
7:12 pm

आखरी अपडेट:20 मई, 2026, 19:12 IST विधायक राजेश कुमार और पी. विश्वनाथन सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाले तमिलनाडु मंत्रिमंडल...

Google Preferred Source CTA

August 17, 2026/
11:43 am

गोविंदा इन दिनों पत्नी सुनीता आहूजा के बयानों से सुर्खियों में हैं। गोविंदा के कम उम्र की को-एक्ट्रेस के साथ...

विधानसभा अध्यक्ष बैतूल पहुंचे, सुरभि को दी श्रद्धांजलि:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के घर पहुंचे नरेंद्र सिंह तोमर; दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

March 17, 2026/
2:54 pm

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मंगलवार को बैतूल पहुंचे। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की दिवंगत...

ट्रम्प बोले- ईरान सोच रहा था मैं थक जाऊंगा:अब उन्हें डील करनी ही पड़ेगी, यूरेनियम देने पर भी प्रतिबंधों में राहत नहीं मिलेगी

May 28, 2026/
6:47 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान को लगा था कि वह बातचीत से पीछे हट जाएंगे, लेकिन...

एमपी के 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी:सागर में 286 करोड़ की सिंचाई परियोजना को मंजूरी; 12.44 लाख लीटर पहुंचा दुग्ध प्रोडक्शन

April 13, 2026/
1:39 pm

आज भोपाल में मध्यप्रदेश मंत्रीमंडल की बैठक हुई। इसमें लोक निर्माण विभाग की परियोजनाएं जारी रखने, 6 नए मेडिकल कॉलेजों...

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड पर गंभीर आरोप:डिसेबिलिटी प्रीमियर लीग के मैचों में दिव्यांग खिलाड़ी तो पानी पिला रहे, जो दिव्यांग न​हीं वे खेलने उतरे

April 2, 2026/
1:26 pm

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) पर आरोप है कि वह अपनी शीर्ष घरेलू प्रतियोगिता ‘डिसेबिलिटी प्रीमियर लीग’ में ऐसे खिलाड़ियों को...

मई में रिकॉर्ड 25.31 लाख गाड़ियां बिकीं:इनमें पहली बार EV की हिस्सेदारी 11% के पार, मिडल ईस्ट संकट से महंगे हुए ईंधन का असर

June 9, 2026/
8:51 am

मई महीने में देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर ने बिक्री का एक नया रिकॉर्ड बनाया है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल फिर चर्चा में:बिना सुनवाई के 600 लोगों को मौत की सजा दी, गोली मारते खुद ही देखते थे

क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल फिर चर्चा में:बिना सुनवाई के 600 लोगों को मौत की सजा दी, गोली मारते खुद ही देखते थे

अमेरिकी कोर्ट में हत्या और अमेरिकी नागरिकों की जान लेने की साजिश रचने का गंभीर मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो फिर चर्चा में हैं। जुलाई 1953 से जनवरी 1959 तक चले क्यूबा में क्रांतिकारी आंदोलन में तीसरा सबसे बड़ा चेहरा रहे राउल बड़े भाई फिदेल कास्त्रो की योजनाओं के मुख्य शिल्पकार माने जाते हैं। 1959 में जैसे ही कास्त्रो भाइयों ने क्यूबा की सत्ता संभाली, उन्होंने बतिस्ता सरकार के पूर्व अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और जासूसों पर मुकदमे चलाए। ‘ला काबाना’ किले के प्रभारी के रूप में राउल ने बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के, 500-600 लोगों को मौत के घाट उतारने के आदेश दिए। वे फायरिंग स्क्वॉड द्वारा लोगों को गोली मारते देखते थे। 2008 से 2018 तक क्यूबा के राष्ट्रपति रहे राउल की पहचान क्रूर नेता की है। रक्षा मंत्री के रूप में विरोधियों का सफाया किया 1960 के दशक में जब क्यूबा में क्रांति के बाद विरोधियों पर कार्रवाई शुरू हुई, तब फायरिंग स्क्वॉड और सैन्य ट्रायल की पूरी व्यवस्था रक्षा मंत्री के रूप में राउल ने ही की थी। जून 1958 में बतिस्ता की सेना को रोकने के लिए अमेरिकी नौसेना के जवानों समेत 50 नागरिकों को बंधक बना लिया था। 1960-70 के दशक में हजारों लोगों को बिना निष्पक्ष सुनवाई जेलों और श्रम शिविरों में भेजा गया। पूर्व सीआईए विश्लेषक ब्रायन कहते हैं कि फिदेल सार्वजनिक मंच से भाषण देते थे, लेकिन आदेशों को लागू कराने वाला दिमाग राउल का था। बचपन में राउल को स्कूल में शिक्षक ने किसी बात पर थप्पड़ मार दिया, तो उसे धक्का देकर गिरा दिया और बच्चों को उस शिक्ष​क के खिलाफ इकट्‌ठा कर लिया। इसके लिए उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया था। स्कूल से पिता को नोटिस भेजा गया कि ये लड़का नहीं सुधरेगा। 6 की उम्र में तानाशाह को अपनी शर्त पर झुकाया था 1938 में क्यूबा के तानाशाह बतिस्ता ने एक सैनिक स्कूल का दौरा किया। तब 6 वर्षीय राउल को स्वागत भाषण देना था। राउल ने भाषण पढ़ने के बजाय निडरता से शर्त रखी कि पहले उसके शिक्षक को पदोन्नत कर ‘लेफ्टिनेंट’ बनाया जाए। इसके 20 साल बाद (1959 में) राउल ने अपने भाई फिदेल के साथ मिलकर उसी बतिस्ता को सत्ता से बेदखल कर दिया। दुनिया के किसी भी देश के सबसे लंबे समय (लगभग 49 साल) तक रक्षा मंत्री रहे राउल ने होटल, पर्यटन, बंदरगाह और विदेशी मुद्रा से जुड़ा 60% से अधिक कारोबार सैन्य कंपनियों को सौंप दिया था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket