Friday, 16 Oct 2026 | 08:04 PM

Trending :

EXCLUSIVE

गन कल्चर मामले में फंसी पंजाबी सूफी सिंगर:रितु नूरां का हाथ में पिस्तौल लेकर वीडियो वायरल; पारिवारिक विवाद के बाद नया संकट

पंजाब में गन कल्चर पर लगी रोक के बावजूद मशहूर सूफी सिंगर ‘नूरां सिस्टर्स’ की बहन रितु मीर नूरां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह हाथ में बंदूक थामे नजर आ रही हैं, जिसके बाद वह कानूनी पचड़े में फंसती दिखाई दे रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, रितु के पास हथियार का कोई वैध लाइसेंस नहीं है। लगातार विवादों में रही रितु मीर नूरां जालंधर की रहने वाली और मशहूर सूफी सिंगर नूरां सिस्टर्स की बहन रितु मीर नूरां पिछले काफी समय से लगातार विवादों और सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उनके पिता गुलशन मीर किडनी की गंभीर बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती रहे थे। पिता की बीमारी के दौरान ही नूरां सिस्टर्स का आपसी और पारिवारिक विवाद सोशल मीडिया से लेकर खबरों तक में छाया रहा था। इस पारिवारिक कलह के दौरान रितु नूरां के पूर्व पति ने उन पर कई तरह के गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। अभी यह पुराना विवाद पूरी तरह थमा भी नहीं था कि रितु नूरां अब हथियारों के प्रदर्शन यानी ‘गन कल्चर’ को बढ़ावा देने के एक नए मामले को लेकर चर्चा में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल दरअसल, रितु नूरां का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रितु नूरां एक बिस्तर पर बैठी हुई हैं और उन्होंने अपने हाथों में एक बंदूक (गन) पकड़ी हुई है। वीडियो के सामने आने के बाद हर तरफ इसकी चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि वीडियो में दिखाई दे रही बंदूक असली है या फिर वह महज एक नकली खिलौना है। लाइसेंस नहीं होने का दावा जुड़े सूत्रों का दावा है कि रितु नूरां के पास किसी भी तरह के असलहा या हथियार का कोई कानूनी लाइसेंस नहीं है। बिना लाइसेंस के हथियार रखना और उसका इस तरह प्रदर्शन करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे में अब स्थानीय पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट सकती है। पंजाब में गन कल्चर बैन गौरतलब है कि मान सरकार ने हथियारों के बढ़ते चलन और कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए गन कल्चर पर पूरी तरह लगाम लगाई हुई है। साल 2022 में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बंदूक रखने, उसे साथ लेकर घूमने और उसके प्रदर्शन को लेकर बेहद सख्त और स्पष्ट आदेश जारी किए थे। पुलिस एक्शन पर टिकीं सबकी निगाहें नए नियमों के अनुसार, पंजाब में शादियों, पार्टियों या किसी भी अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में हवाई फायरिंग करना एक गंभीर और गैर-जमानती अपराध माना जाता है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस तुरंत केस दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Toll Plazas Cashless April 1; Trump Raises Tariffs

February 22, 2026/
5:13 am

नई दिल्ली19 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर टैरिफ से जुड़ी रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ग्लोबल...

सीधी में बस-पिकअप में टक्कर, युवक का हाथ कटकर अलग:रीवा रेफर; चश्मदीद बोले- बस ड्राइवर नशे में था, वाहन छोड़कर भागा

April 29, 2026/
11:13 pm

सीधी जिले के रामपुर नैकिन में बुधवार रात 10 बजे यूनियन बैंक के पास एक बस और पिकअप की भिड़ंत...

कर्नाटक में दो हाथियों की लड़ाई में पर्यटक की मौत:महिला हाथियों को नहाते देख रही थी, उनके नीचे दबी; बच्चे सहित दो लोग बाल-बाल बचे

May 18, 2026/
5:01 pm

कर्नाटक के कोडागु जिले स्थित डुबारे एलीफेंट कैंप में दो हाथियों की लड़ाई के दौरान एक महिला पर्यटक की मौत...

मुंबई का आइकॉनिक गैटी गैलेक्सी थिएटर बंद:हनुमान अंश की स्क्रीनिंग से पहले केबल जले, हंगामे के बाद पुलिस का एक्शन, दावा- मैनेजमेंट के खिलाफ FIR

September 8, 2026/
1:44 pm

10 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई के बांद्रा स्थित आइकॉनिक गैटी गैलेक्सी थिएटर को पुलिस ने सोमवार को बंद करा...

DC vs KKR Live Score, IPL 2026: Follow Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders IPL matches updates and commentary from Arun Jaitley Stadium. (Picture Credit: X/@IPL)

May 8, 2026/
5:16 pm

आखरी अपडेट:08 मई, 2026, 17:16 IST यादव ने राज्य को एक अभियान युद्धक्षेत्र के रूप में नहीं, बल्कि एक संगठनात्मक...

'वो मुझे बार-बार किस करता रहा':मुन्नाभाई MBBS में दिखीं एक्ट्रेस प्रिया बापट ने अनुभव शेयर किया, बोलीं- किसिंग सीन में अनकंफर्टेबल हुई थी

June 6, 2026/
3:11 pm

एक्ट्रेस प्रिया बापट ने हाल ही में बताया कि अपनी शुरुआती फिल्मों में से एक की शूटिंग के दौरान किसिंग...

Telegram Pirated Content Channels & Groups Removal

July 4, 2026/
1:54 pm

नई दिल्ली16 मिनट पहले कॉपी लिंक अब आप टेलीग्राम एप पर फ्री में मिलने वाली पायरेटेड फिल्में और वेब सीरीज...

राजनीति

गन कल्चर मामले में फंसी पंजाबी सूफी सिंगर:रितु नूरां का हाथ में पिस्तौल लेकर वीडियो वायरल; पारिवारिक विवाद के बाद नया संकट

गन कल्चर मामले में फंसी पंजाबी सूफी सिंगर:रितु नूरां का हाथ में पिस्तौल लेकर वीडियो वायरल; पारिवारिक विवाद के बाद नया संकट

पंजाब में गन कल्चर पर लगी रोक के बावजूद मशहूर सूफी सिंगर ‘नूरां सिस्टर्स’ की बहन रितु मीर नूरां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह हाथ में बंदूक थामे नजर आ रही हैं, जिसके बाद वह कानूनी पचड़े में फंसती दिखाई दे रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, रितु के पास हथियार का कोई वैध लाइसेंस नहीं है। लगातार विवादों में रही रितु मीर नूरां जालंधर की रहने वाली और मशहूर सूफी सिंगर नूरां सिस्टर्स की बहन रितु मीर नूरां पिछले काफी समय से लगातार विवादों और सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उनके पिता गुलशन मीर किडनी की गंभीर बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती रहे थे। पिता की बीमारी के दौरान ही नूरां सिस्टर्स का आपसी और पारिवारिक विवाद सोशल मीडिया से लेकर खबरों तक में छाया रहा था। इस पारिवारिक कलह के दौरान रितु नूरां के पूर्व पति ने उन पर कई तरह के गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। अभी यह पुराना विवाद पूरी तरह थमा भी नहीं था कि रितु नूरां अब हथियारों के प्रदर्शन यानी ‘गन कल्चर’ को बढ़ावा देने के एक नए मामले को लेकर चर्चा में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल दरअसल, रितु नूरां का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रितु नूरां एक बिस्तर पर बैठी हुई हैं और उन्होंने अपने हाथों में एक बंदूक (गन) पकड़ी हुई है। वीडियो के सामने आने के बाद हर तरफ इसकी चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि वीडियो में दिखाई दे रही बंदूक असली है या फिर वह महज एक नकली खिलौना है। लाइसेंस नहीं होने का दावा जुड़े सूत्रों का दावा है कि रितु नूरां के पास किसी भी तरह के असलहा या हथियार का कोई कानूनी लाइसेंस नहीं है। बिना लाइसेंस के हथियार रखना और उसका इस तरह प्रदर्शन करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे में अब स्थानीय पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट सकती है। पंजाब में गन कल्चर बैन गौरतलब है कि मान सरकार ने हथियारों के बढ़ते चलन और कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए गन कल्चर पर पूरी तरह लगाम लगाई हुई है। साल 2022 में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बंदूक रखने, उसे साथ लेकर घूमने और उसके प्रदर्शन को लेकर बेहद सख्त और स्पष्ट आदेश जारी किए थे। पुलिस एक्शन पर टिकीं सबकी निगाहें नए नियमों के अनुसार, पंजाब में शादियों, पार्टियों या किसी भी अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में हवाई फायरिंग करना एक गंभीर और गैर-जमानती अपराध माना जाता है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस तुरंत केस दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket