Wednesday, 09 Sep 2026 | 03:48 PM

Trending :

Noida SSC Exam Cancelled | Server Technical Glitch Sparks Student Protest लखनऊ के प्रणव को 83 लाख वजीफा, लंदन में पढ़ेंगे:AI और तकनीक नीति में हासिल करेंगे विशेषज्ञता, UCL में लेंगे परास्नातक की डिग्री बार-बार शिकायतें करने से अपने भी दूर हो सकते हैं:मन हल्का करें, लेकिन सामने वाले को भी बोलने दें बार-बार शिकायतें करने से अपने भी दूर हो सकते हैं:मन हल्का करें, लेकिन सामने वाले को भी बोलने दें अमेरिकी अरबपतियों में 100 साल पुराने पेड़ लगवाने का क्रेज:बड़े पेड़ बने नया स्टेटस सिंबल, नर्सरी में ग्राहकों के लिए हेलीपैड तक अमेरिकी अरबपतियों में 100 साल पुराने पेड़ लगवाने का क्रेज:बड़े पेड़ बने नया स्टेटस सिंबल, नर्सरी में ग्राहकों के लिए हेलीपैड तक
EXCLUSIVE

गर्मियों में हेल्दी समझकर आप भी खाते हैं ज्यादा तरबूज, तो हो सकते हैं परेशान.. यहां जानिए कितनी मात्रा है सुरक्षित

authorimg

गर्मियों की शुरुआत होते ही बाजारों में तरबूज (वॉटरमेलन) की भरमार हो जाती है. यह फल न केवल स्वाद में मीठा और ताजगी भरा होता है, बल्कि शरीर को हाइड्रेट रखने में भी बेहद मददगार साबित होता है. हालांकि, हाल ही में कई लोगों के बीच यह चर्चा भी सुनने को मिल रही है कि तरबूज खाने से पेट खराब हो रहा है या पेट दर्द की समस्या हो रही है. ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि तरबूज का सेवन कितना और कैसे करना चाहिए, ताकि इसका पूरा लाभ मिल सके और किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या न हो.

दरअसल, तरबूज गर्मियों का एक बेहतरीन फल है, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है. यह शरीर को ठंडक देता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है, लेकिन हर अच्छी चीज की तरह इसका सेवन भी सीमित मात्रा में करना जरूरी है. अधिक मात्रा में तरबूज खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.

2 से 3 टुकड़े खाना है पर्याप्त

डॉक्टर रिद्धि पांडे ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि एक सामान्य व्यक्ति के लिए एक बार में एक प्लेट तरबूज पर्याप्त होता है. अगर पूरे फल की बात करें, तो एक मध्यम आकार का तरबूज 3 से 4 लोगों के लिए पर्याप्त माना जाता है. वहीं, अगर स्लाइस के रूप में देखें, तो 2 से 3 टुकड़े खाना पर्याप्त है. इससे शरीर को जरूरी पोषण और पानी मिल जाता है, बिना किसी नुकसान के.

तरबूज के गुणों में आ सकता है बदलाव 

आगे उन्होंने कहा कि तरबूज खाने का सही तरीका भी उतना ही महत्वपूर्ण है. अक्सर लोग इसे फ्रिज में ठंडा करके खाते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है. फ्रिज में रखने से तरबूज के गुणों में बदलाव आ सकता है. बेहतर तरीका यह है कि तरबूज को ठंडे पानी में 3 से 4 घंटे पहले डालकर रखा जाए, जिससे यह प्राकृतिक रूप से ठंडा हो जाए और इसके पोषक तत्व भी सुरक्षित रहें.

तुरंत पानी से हो सकती हैं समस्याएं 

डॉक्टर ने बताया कि एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि तरबूज खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए. यह एक आम गलती है, जो खासतौर पर बच्चे करते हैं. तरबूज में पहले से ही बहुत अधिक पानी होता है और इसके बाद पानी पीने से पाचन तंत्र पर असर पड़ सकता है. इससे पेट फूलना, अपच, दस्त या उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए तरबूज खाने के बाद कम से कम 30 से 45 मिनट तक पानी पीने से बचना चाहिए.

जरूरत से ज्यादा तरबूज न खाएं बच्चे 

वहीं, उन्होंने बताया कि यदि किसी को तरबूज खाने के बाद पेट में भारीपन या गैस की समस्या होती है, तो उसमें थोड़ा काला नमक मिलाकर खाना फायदेमंद हो सकता है. काला नमक पाचन में मदद करता है और पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करता है. बच्चों के लिए भी तरबूज फायदेमंद है, लेकिन उन्हें सीमित मात्रा में ही देना चाहिए. ज्यादा खाने से बच्चों में भी पेट दर्द या दस्त की शिकायत हो सकती है. इसलिए अभिभावकों को इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि बच्चे जरूरत से ज्यादा तरबूज न खाएं.

सेहत के लिए फायदेमंद

बता दें कि तरबूज एक बेहद फायदेमंद और ताजगी देने वाला फल है, लेकिन इसका सेवन सही मात्रा और सही तरीके से करना जरूरी है. अगर इन बातों का ध्यान रखा जाए, तो गर्मियों में तरबूज न केवल स्वाद का आनंद देगा, बल्कि सेहत को भी बेहतर बनाए रखेगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
फोर्ब्स अफ्रीकी अरबपतियों की सूची में अव्वल अलीको डेंगोटे:बैंक से निकाले 90 करोड़, रातभर कैश छूते रहे ताकि अमीर होने का एहसास हो, 8 की उम्र में सीखने लगे थे बिजनेस के गुर

March 13, 2026/
1:52 pm

फोर्ब्स 2026 की सूची के अनुसार, नाइजीरियाई कारोबारी अलीको डेंगोटे (68) 2.62 लाख करोड़ रु. (28.5 बिलियन डॉलर) की संपत्ति...

देवास के बीराखेड़ी में नाले से मिला महिला का शव:2–3 दिन पुराना शव, महिला की नहीं हो सकी पहचान; पीएम के लिए भेजा गया

April 27, 2026/
9:18 pm

देवास के बीराखेड़ी क्षेत्र में सोमवार देर शाम ईंट भट्टों के पीछे स्थित नाले में एक महिला का शव मिलने...

Jaspal Ranas Mother Dies of Cancer in Delhi

June 29, 2026/
8:46 am

जसपाल राणा की मां श्यामा राणा के साथ फाइल फोटो। उत्तराखंड के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित दिवंगत...

Salman Khan Clarifies Lonely Post

May 19, 2026/
12:26 pm

31 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपनी वायरल ‘अलोन’ और ‘लोनली’ वाली पोस्ट पर सफाई दी...

इंदौर में साइकिल चला रही छात्रा से छेड़छाड़:छात्रा का हाथ पकड़ा, पीछा किया तो पिता से मारपीट कर बाइक छोड़कर भागा आरोपी

April 22, 2026/
4:00 pm

इंदौर के द्वारकापुरी में साइकिल चला रही एक छात्रा के साथ बाइक सवार एक आरोपी ने छेड़छाड़ की। छात्रा भागते...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

गर्मियों में हेल्दी समझकर आप भी खाते हैं ज्यादा तरबूज, तो हो सकते हैं परेशान.. यहां जानिए कितनी मात्रा है सुरक्षित

authorimg

गर्मियों की शुरुआत होते ही बाजारों में तरबूज (वॉटरमेलन) की भरमार हो जाती है. यह फल न केवल स्वाद में मीठा और ताजगी भरा होता है, बल्कि शरीर को हाइड्रेट रखने में भी बेहद मददगार साबित होता है. हालांकि, हाल ही में कई लोगों के बीच यह चर्चा भी सुनने को मिल रही है कि तरबूज खाने से पेट खराब हो रहा है या पेट दर्द की समस्या हो रही है. ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि तरबूज का सेवन कितना और कैसे करना चाहिए, ताकि इसका पूरा लाभ मिल सके और किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या न हो.

दरअसल, तरबूज गर्मियों का एक बेहतरीन फल है, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है. यह शरीर को ठंडक देता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है, लेकिन हर अच्छी चीज की तरह इसका सेवन भी सीमित मात्रा में करना जरूरी है. अधिक मात्रा में तरबूज खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.

2 से 3 टुकड़े खाना है पर्याप्त

डॉक्टर रिद्धि पांडे ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि एक सामान्य व्यक्ति के लिए एक बार में एक प्लेट तरबूज पर्याप्त होता है. अगर पूरे फल की बात करें, तो एक मध्यम आकार का तरबूज 3 से 4 लोगों के लिए पर्याप्त माना जाता है. वहीं, अगर स्लाइस के रूप में देखें, तो 2 से 3 टुकड़े खाना पर्याप्त है. इससे शरीर को जरूरी पोषण और पानी मिल जाता है, बिना किसी नुकसान के.

तरबूज के गुणों में आ सकता है बदलाव 

आगे उन्होंने कहा कि तरबूज खाने का सही तरीका भी उतना ही महत्वपूर्ण है. अक्सर लोग इसे फ्रिज में ठंडा करके खाते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है. फ्रिज में रखने से तरबूज के गुणों में बदलाव आ सकता है. बेहतर तरीका यह है कि तरबूज को ठंडे पानी में 3 से 4 घंटे पहले डालकर रखा जाए, जिससे यह प्राकृतिक रूप से ठंडा हो जाए और इसके पोषक तत्व भी सुरक्षित रहें.

तुरंत पानी से हो सकती हैं समस्याएं 

डॉक्टर ने बताया कि एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि तरबूज खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए. यह एक आम गलती है, जो खासतौर पर बच्चे करते हैं. तरबूज में पहले से ही बहुत अधिक पानी होता है और इसके बाद पानी पीने से पाचन तंत्र पर असर पड़ सकता है. इससे पेट फूलना, अपच, दस्त या उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए तरबूज खाने के बाद कम से कम 30 से 45 मिनट तक पानी पीने से बचना चाहिए.

जरूरत से ज्यादा तरबूज न खाएं बच्चे 

वहीं, उन्होंने बताया कि यदि किसी को तरबूज खाने के बाद पेट में भारीपन या गैस की समस्या होती है, तो उसमें थोड़ा काला नमक मिलाकर खाना फायदेमंद हो सकता है. काला नमक पाचन में मदद करता है और पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करता है. बच्चों के लिए भी तरबूज फायदेमंद है, लेकिन उन्हें सीमित मात्रा में ही देना चाहिए. ज्यादा खाने से बच्चों में भी पेट दर्द या दस्त की शिकायत हो सकती है. इसलिए अभिभावकों को इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि बच्चे जरूरत से ज्यादा तरबूज न खाएं.

सेहत के लिए फायदेमंद

बता दें कि तरबूज एक बेहद फायदेमंद और ताजगी देने वाला फल है, लेकिन इसका सेवन सही मात्रा और सही तरीके से करना जरूरी है. अगर इन बातों का ध्यान रखा जाए, तो गर्मियों में तरबूज न केवल स्वाद का आनंद देगा, बल्कि सेहत को भी बेहतर बनाए रखेगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket