Sunday, 08 Nov 2026 | 08:43 AM

Trending :

गर्मी में एसी-कपड़ों की रिकॉर्ड बिक्री; मानसून ने बढ़ाई चिंता:भू-राजनैतिक तनाव के बावजूद 2027 की धमाकेदार शुरुआत, एसी 18% व कपड़ों की बिक्री 14% बढ़ी

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत मजबूत रही है। भू राजनैतिक तनाव के बावजूद अप्रैल से जून तक कपड़ों की बिक्री 12-14%, एयर कंडीशनर और रेफ्रिजरेटर की मांग 17-18% बढ़ी। प्रीमियम ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी दोहरे अंक की वृद्धि दर्ज हुई। हालांकि ईरान युद्ध से उपजे भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने रोजमर्रा के सामानों के सेगमेंट एफएमसीजी कंपनियों को दाम बढ़ाने के लिए मजबूर किया। साबुन, डिटर्जेंट, टूथपेस्ट और खाद्य तेलों में 4 से 11% तक के दाम बढ़े। पैकेज्ड फूड में 3-15%, डिटर्जेंट में 5-12% और पर्सनल केयर में 5-10% की मूल्यवृद्धि हुई। आनंद राठी रिसर्च के अनुसार यह मूल्यवृद्धि किसी एक सेगमेंट तक सीमित नहीं, यह व्यापक है। हालांकि इनपुट लागत के मोर्चे पर कुछ राहत भी है। क्रूड ऑयल की कीमत 3 महीने में 29% गिरी है, कॉफी 22% (6 महीने में) सस्ती हुई है। लेकिन पॉलिप्रोपिलीन 54% और पैकेजिंग 60% महंगी हुई है, जो पैकेजिंग और लॉजिस्टिक्स लागत को बढ़ाए रखेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार कमजोर मानसून’ की 60% और सामान्य से कम बारिश की 24% आशंका है। जून में ही 46% कम बारिश हुई है। इसका नकारात्मक असर खरीफ की पैदावार और खाद्य महंगाई पर पड़ सकता है, जो ग्रामीण खपत और एफएमसीजी कंपनियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकता है। रिटेल सेक्टर का बेहतर प्रदर्शन, 7% ग्रोथ दर्ज आईसीआईसीआई डायरेक्ट के विश्लेषकों के अनुसार वित्त वर्ष 2027 की पहले ढाई महीनों में रिटेल सेक्टर ने दमदार प्रदर्शन किया। कपड़ों की बिक्री 12-14% बढ़ी, जबकि अप्रैल 2026 में फूड व ग्रॉसरी 9%, रेस्टोरेंट चेन 8%, फुटवेयर 7% और समग्र रिटेल सेल्स 7% की दर से बढ़ी। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सुस्ती रह सकती है। लेकिन फेस्टिव सीजन के दौरान डिस्क्रेशनरी खर्च में मजबूत वापसी की उम्मीद है। एफएमसीजी: महंगाई की मार, 5-10% बढ़े दाम इनपुट कमोडिटी 6 माह में बदलाव क्रूड ऑयल − 29%* कॉफी − 22% पाम ऑयल 15% पॉलिप्रोपिलीन 54% पैकेजिंग 60% पेंट्स 18% (क्रूड के दाम 3 माह के उतार-चढ़ाव से स्रोत- ब्लूमबर्ग, आनंद राठी रिसर्च) एसी की बिक्री का रिकॉर्ड; एलजी, वोल्टास ने बेचे 10-10 लाख यूनिट इस गर्मी में 10-12% कीमत बढ़ने के बावजूद एसी की बिक्री ने नया इतिहास रचा। एलजी इंडिया ने कैलेंडर वर्ष 2026 की पहली तिमाही में ही 10 लाख एसी बेच दिए और पूरे साल 20 लाख यूनिट पार करने का लक्ष्य रखा है। वोल्टास ने वित्त वर्ष 2027 के पहले तीन महीनों में ही 10 लाख एसी बिक्री का मील का पत्थर छू लिया। एलजी के डायरेक्टर संजय चितकारा का कहना है कि एसी अब जरूरत की चीज बन गई है, लेकिन पेनिट्रेशन अभी सिर्फ 11% है।’ यानी बाजार की 89% संभावना अभी बाकी है। वोल्टॉस के एमडी मुकुंदन मेनन ने कहा कि यह मील का पत्थर ब्रांड पर उपभोक्ताओं के भरोसे और टीम की क्षमता का प्रमाण है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Vijay & Trisha Chepauk Stadium AI Fake Video Viral

May 18, 2026/
12:48 pm

15 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्टर और तमिलनाडु के नए सीएम विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का एक वीडियो सोशल...

अंडर-20 एथलेटिक्स मीट में देहरादून के आहिल और दीपांशु चैंपियन:प्रतियोगिता का हुआ समापन; नेशनल के लिए कर्नाटक जाएंगे होनहार एथलीट्स

April 5, 2026/
5:54 pm

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के एथलेटिक्स ट्रैक पर चल रही दो दिवसीय उत्तराखंड स्टेट जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रविवार...

बसी रोटी चीला रेसिपी: रात की बिकती है बासी रोटी से खास टेस्टी चीला, मिनटों में तैयार होगा क्रिस्पी ब्रेकफास्ट, नोट करें रेसिपी

April 10, 2026/
12:42 pm

10 अप्रैल 2026 को 12:42 IST पर अपडेट किया गया बस्सी रोटी चीला रेसिपी: आपके घर में रात के खाने...

Dale Steyn on SA20 Success

June 18, 2026/
9:04 pm

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक साउथ अफ्रीका की टी-20 लीग (SA20) अपने सफल 4 सीजन पूरे कर चुकी है...

आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा की रिलीज डेट हुई अनाउंस:10 जुलाई को रिलीज होगी स्पाई यूनिवर्स की फिल्म; मेकर्स ठुकरा चुके ₹215 करोड़ की OTT डील

March 9, 2026/
12:42 pm

आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ 10 जुलाई 2026 को रिलीज होगी।...

वर्ल्ड अपडेट्स:फिलीपींस के स्कूल में गोलीबारी में 3 छात्रों की मौत, हिरासत में 2 संदिग्ध

June 22, 2026/
11:06 am

फिलीपींस के एक हाई स्कूल में सोमवार को हुई गोलीबारी में तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल...

Samsung Galaxy S26 Series Launch

February 26, 2026/
6:15 am

नई दिल्ली1 मिनट पहले कॉपी लिंक साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने ग्लोबल मार्केट में अपनी सबसे पावरफुल ‘गैलेक्सी S26’ सीरीज...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

गर्मी में एसी-कपड़ों की रिकॉर्ड बिक्री; मानसून ने बढ़ाई चिंता:भू-राजनैतिक तनाव के बावजूद 2027 की धमाकेदार शुरुआत, एसी 18% व कपड़ों की बिक्री 14% बढ़ी

गर्मी में एसी-कपड़ों की रिकॉर्ड बिक्री; मानसून ने बढ़ाई चिंता:भू-राजनैतिक तनाव के बावजूद 2027 की धमाकेदार शुरुआत, एसी 18% व कपड़ों की बिक्री 14% बढ़ी

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत मजबूत रही है। भू राजनैतिक तनाव के बावजूद अप्रैल से जून तक कपड़ों की बिक्री 12-14%, एयर कंडीशनर और रेफ्रिजरेटर की मांग 17-18% बढ़ी। प्रीमियम ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी दोहरे अंक की वृद्धि दर्ज हुई। हालांकि ईरान युद्ध से उपजे भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने रोजमर्रा के सामानों के सेगमेंट एफएमसीजी कंपनियों को दाम बढ़ाने के लिए मजबूर किया। साबुन, डिटर्जेंट, टूथपेस्ट और खाद्य तेलों में 4 से 11% तक के दाम बढ़े। पैकेज्ड फूड में 3-15%, डिटर्जेंट में 5-12% और पर्सनल केयर में 5-10% की मूल्यवृद्धि हुई। आनंद राठी रिसर्च के अनुसार यह मूल्यवृद्धि किसी एक सेगमेंट तक सीमित नहीं, यह व्यापक है। हालांकि इनपुट लागत के मोर्चे पर कुछ राहत भी है। क्रूड ऑयल की कीमत 3 महीने में 29% गिरी है, कॉफी 22% (6 महीने में) सस्ती हुई है। लेकिन पॉलिप्रोपिलीन 54% और पैकेजिंग 60% महंगी हुई है, जो पैकेजिंग और लॉजिस्टिक्स लागत को बढ़ाए रखेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार कमजोर मानसून’ की 60% और सामान्य से कम बारिश की 24% आशंका है। जून में ही 46% कम बारिश हुई है। इसका नकारात्मक असर खरीफ की पैदावार और खाद्य महंगाई पर पड़ सकता है, जो ग्रामीण खपत और एफएमसीजी कंपनियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकता है। रिटेल सेक्टर का बेहतर प्रदर्शन, 7% ग्रोथ दर्ज आईसीआईसीआई डायरेक्ट के विश्लेषकों के अनुसार वित्त वर्ष 2027 की पहले ढाई महीनों में रिटेल सेक्टर ने दमदार प्रदर्शन किया। कपड़ों की बिक्री 12-14% बढ़ी, जबकि अप्रैल 2026 में फूड व ग्रॉसरी 9%, रेस्टोरेंट चेन 8%, फुटवेयर 7% और समग्र रिटेल सेल्स 7% की दर से बढ़ी। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सुस्ती रह सकती है। लेकिन फेस्टिव सीजन के दौरान डिस्क्रेशनरी खर्च में मजबूत वापसी की उम्मीद है। एफएमसीजी: महंगाई की मार, 5-10% बढ़े दाम इनपुट कमोडिटी 6 माह में बदलाव क्रूड ऑयल − 29%* कॉफी − 22% पाम ऑयल 15% पॉलिप्रोपिलीन 54% पैकेजिंग 60% पेंट्स 18% (क्रूड के दाम 3 माह के उतार-चढ़ाव से स्रोत- ब्लूमबर्ग, आनंद राठी रिसर्च) एसी की बिक्री का रिकॉर्ड; एलजी, वोल्टास ने बेचे 10-10 लाख यूनिट इस गर्मी में 10-12% कीमत बढ़ने के बावजूद एसी की बिक्री ने नया इतिहास रचा। एलजी इंडिया ने कैलेंडर वर्ष 2026 की पहली तिमाही में ही 10 लाख एसी बेच दिए और पूरे साल 20 लाख यूनिट पार करने का लक्ष्य रखा है। वोल्टास ने वित्त वर्ष 2027 के पहले तीन महीनों में ही 10 लाख एसी बिक्री का मील का पत्थर छू लिया। एलजी के डायरेक्टर संजय चितकारा का कहना है कि एसी अब जरूरत की चीज बन गई है, लेकिन पेनिट्रेशन अभी सिर्फ 11% है।’ यानी बाजार की 89% संभावना अभी बाकी है। वोल्टॉस के एमडी मुकुंदन मेनन ने कहा कि यह मील का पत्थर ब्रांड पर उपभोक्ताओं के भरोसे और टीम की क्षमता का प्रमाण है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket