Sunday, 26 Jul 2026 | 03:23 AM

Trending :

EXCLUSIVE

गैस और एसिडिटी होने पर गटक लेते हैं कोल्ड ड्रिंक, सावधान हो जाइए, डॉक्टर ने दी वॉर्निंग

authorimg

Last Updated:

Cold Drinks for Acidity Relief: कई लोग गैस और एसिडिटी होने पर तुरंत कोल्ड ड्रिंक पी लेते हैं. उन्हें लगता है इससे गैस और एसिडिटी से छुटकारा मिल जाएगा, लेकिन यह सिर्फ गलतफहमी है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह आदत समस्या को कम करने के बजाय बढ़ा भी सकती है. सही खानपान से गैस-एसिडिटी की समस्या को नेचुरली कम किया जा सकता है.

Zoom

कोल्ड ड्रिंक पीने से गैस और एसिडिटी की समस्या खत्म नहीं होती है.

Does Soda Help With Gas Problems: खाना खाने के बाद कई लोगों को गैस बनने लगती है और एसिडिटी की समस्या हो जाती है. गर्मी के मौसम में पेट की परेशानियां ज्यादा होती हैं. कई लोग गैस और एसिडिटी होने पर कोल्ड ड्रिंक पी लेते हैं. अक्सर यह माना जाता है कि कोल्ड ड्रिंक पीने से डकार आती है और पेट की गैस निकल जाती है. कोल्ड ड्रिंक की तुलना एसिडिटी से रिलीफ देने वाली कई चीजों से भी की जाती है. अब सवाल है कि क्या वाकई कोल्ड ड्रिंक गैस और एसिडिटी से राहत दिलाने में कारगर होती है? एक्सपर्ट से इसका जवाब जानने की कोशिश करते हैं.

दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड पैंक्रियाटिको बिलियरी साइंसेज के चेयरमैन डॉ. अनिल अरोड़ा ने News18 को बताया कोल्ड ड्रिंक में कार्बन डाइऑक्साइड गैस होती है, जिसकी वजह से इसे पीने पर डकार आती है. कई लोगों को डकार आने के बाद पेट हल्का महसूस होता है, जिससे उन्हें लगता है कि गैस खत्म हो गई है. हालांकि यह राहत कुछ देर की होती है और असल समस्या पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ता है. कोल्ड ड्रिंक गैस और एसिडिटी को ठीक नहीं करती, बल्कि कई मामलों में समस्या बढ़ा सकती है. कोल्ड ड्रिंक में मौजूद कार्बोनेशन, ज्यादा चीनी और एसिडिक तत्व पेट में एसिड की मात्रा बढ़ा सकते हैं. इससे एसिडिटी, पेट में जलन और ब्लोटिंग बढ़ सकती है.

एक्सपर्ट ने बताया कि कोल्ड ड्रिंक में फॉस्फोरिक एसिड और कार्बोनिक एसिड जैसे तत्व मौजूद होते हैं. ये पेट की अंदरूनी परत को प्रभावित कर सकते हैं और एसिड रिफ्लक्स की समस्या बढ़ा सकते हैं. खासकर खाली पेट या बहुत ज्यादा मात्रा में कोल्ड ड्रिंक पीना नुकसानदायक हो सकता है. इसके अलावा कोल्ड ड्रिंक कुछ लोगों में पाचन प्रक्रिया भी प्रभावित कर सकती है. कार्बोनेटेड ड्रिंक्स में गैस होने के कारण कुछ समय के लिए डकार जरूर आ सकती है, लेकिन इससे पेट में और ज्यादा गैस बनने की संभावना भी रहती है. यही वजह है कि कई लोगों को कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद पेट फूलना या भारीपन महसूस होता है.

डॉक्टर के मुताबिक गैस और एसिडिटी से बचने के लिए खानपान और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है. ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना कम खाएं, खाना धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबाकर खाएं, पर्याप्त पानी पिएं, खाने के तुरंत बाद लेटने से बचें, छाछ, सौंफ, अदरक और जीरा जैसे घरेलू उपाय अपनाएं और ज्यादा चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक से दूरी बनाएं. जिन लोगों को पहले से एसिड रिफ्लक्स, गैस्ट्राइटिस, अल्सर या पाचन संबंधी समस्या है, उन्हें कोल्ड ड्रिंक अवॉइड करनी चाहिए. बार-बार एसिडिटी होने पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

डॉक्टर की मानें तो गैस और एसिडिटी का ट्रीटमेंट उसके कारण और गंभीरता पर निर्भर करता है. सामान्य मामलों में डॉक्टर खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव की सलाह देते हैं. कुछ मरीजों को एंटासिड और गैस कम करने वाली दवाएं दी जा सकती हैं. अगर समस्या बार-बार हो रही हो, पेट में तेज दर्द, उल्टी, वजन कम होना या निगलने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दें, तो डॉक्टर एंडोस्कोपी या अन्य जांच कराने की सलाह दे सकते हैं, ताकि अल्सर, GERD या किसी दूसरी पाचन संबंधी बीमारी का पता लगाया जा सके. सटीक कारण जानने के बाद उसकी प्रॉपर ट्रीटमेंट किया जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

February 13, 2026/
11:26 am

होमताजा खबरक्राइम प्यार, धोखा और खून! महिला ने बॉयफ्रेंड की गर्लफ्रेंड को बीच सड़क पर मारी गोली Last Updated:February 13,...

मटका दाल रेसिपी: वीकेंड पर कुछ अलग, मटके में बनी ये दाल पूरा परिवार का पुल बांध देगा; जानें खास रेसिपी

April 8, 2026/
11:32 pm

8 अप्रैल 2026 को 23:32 IST पर अद्यतन किया गया इस बार सप्ताहांत पर आप मिट्टी के मटके में स्वादिष्ट...

पारा 41.2 डिग्री सेल्सियस पार, गर्मी का प्रकोप बढ़ा:कलेक्टर ने स्कूलों का समय बदला, परीक्षाएं यथावत रहेंगी

April 20, 2026/
1:28 pm

जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस...

ईरान का इजराइली शहर डिमोना पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला:20 लोग घायल, यहां इजराइल का न्यूक्लियर प्रोग्राम सेंटर

March 22, 2026/
6:50 am

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 23वां दिन है। ईरान ने शनिवार रात इजराइल के दक्षिणी शहर डिमोना पर बैलिस्टिक...

Jos Buttler of Gujarat Titans bat/ during Match 56 of the TATA Indian Premier League 2026 between Gujarat Titans and Sunrisers Hyderabad at Narendra Modi Stadium, Ahmedabad, India, on May 12, 2026.Photo by Surjeet Yadav / CREIMAS for IPL

May 12, 2026/
7:57 pm

आखरी अपडेट:12 मई, 2026, 19:57 IST विजय ने आधिकारिक तौर पर अपने निजी ज्योतिषी, रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल को ‘मुख्यमंत्री...

तस्वीर का विवरण

June 26, 2026/
4:44 pm

चिवड़े के पकौड़े बनाने की सामग्री के लिए: 2 कप मोटा पोहा, 2 छिले हुए आलू, 1, 2 हरी मिर्च,...

प्रियंका चोपड़ा ने बताई बॉलीवुड छोड़ने की वजह:कहा- खराब माहौल में रहना पसंद नहीं था, ऐश्वर्या राय बच्चन और मिंडी कलिंग से मिली प्रेरणा

March 11, 2026/
6:00 pm

‘’खराब माहौल में रहना पसंद नहीं करती।” यह कहना है एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ाका, जिन्होंने हाल ही में बताया कि आखिर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

गैस और एसिडिटी होने पर गटक लेते हैं कोल्ड ड्रिंक, सावधान हो जाइए, डॉक्टर ने दी वॉर्निंग

authorimg

Last Updated:

Cold Drinks for Acidity Relief: कई लोग गैस और एसिडिटी होने पर तुरंत कोल्ड ड्रिंक पी लेते हैं. उन्हें लगता है इससे गैस और एसिडिटी से छुटकारा मिल जाएगा, लेकिन यह सिर्फ गलतफहमी है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह आदत समस्या को कम करने के बजाय बढ़ा भी सकती है. सही खानपान से गैस-एसिडिटी की समस्या को नेचुरली कम किया जा सकता है.

Zoom

कोल्ड ड्रिंक पीने से गैस और एसिडिटी की समस्या खत्म नहीं होती है.

Does Soda Help With Gas Problems: खाना खाने के बाद कई लोगों को गैस बनने लगती है और एसिडिटी की समस्या हो जाती है. गर्मी के मौसम में पेट की परेशानियां ज्यादा होती हैं. कई लोग गैस और एसिडिटी होने पर कोल्ड ड्रिंक पी लेते हैं. अक्सर यह माना जाता है कि कोल्ड ड्रिंक पीने से डकार आती है और पेट की गैस निकल जाती है. कोल्ड ड्रिंक की तुलना एसिडिटी से रिलीफ देने वाली कई चीजों से भी की जाती है. अब सवाल है कि क्या वाकई कोल्ड ड्रिंक गैस और एसिडिटी से राहत दिलाने में कारगर होती है? एक्सपर्ट से इसका जवाब जानने की कोशिश करते हैं.

दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड पैंक्रियाटिको बिलियरी साइंसेज के चेयरमैन डॉ. अनिल अरोड़ा ने News18 को बताया कोल्ड ड्रिंक में कार्बन डाइऑक्साइड गैस होती है, जिसकी वजह से इसे पीने पर डकार आती है. कई लोगों को डकार आने के बाद पेट हल्का महसूस होता है, जिससे उन्हें लगता है कि गैस खत्म हो गई है. हालांकि यह राहत कुछ देर की होती है और असल समस्या पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ता है. कोल्ड ड्रिंक गैस और एसिडिटी को ठीक नहीं करती, बल्कि कई मामलों में समस्या बढ़ा सकती है. कोल्ड ड्रिंक में मौजूद कार्बोनेशन, ज्यादा चीनी और एसिडिक तत्व पेट में एसिड की मात्रा बढ़ा सकते हैं. इससे एसिडिटी, पेट में जलन और ब्लोटिंग बढ़ सकती है.

एक्सपर्ट ने बताया कि कोल्ड ड्रिंक में फॉस्फोरिक एसिड और कार्बोनिक एसिड जैसे तत्व मौजूद होते हैं. ये पेट की अंदरूनी परत को प्रभावित कर सकते हैं और एसिड रिफ्लक्स की समस्या बढ़ा सकते हैं. खासकर खाली पेट या बहुत ज्यादा मात्रा में कोल्ड ड्रिंक पीना नुकसानदायक हो सकता है. इसके अलावा कोल्ड ड्रिंक कुछ लोगों में पाचन प्रक्रिया भी प्रभावित कर सकती है. कार्बोनेटेड ड्रिंक्स में गैस होने के कारण कुछ समय के लिए डकार जरूर आ सकती है, लेकिन इससे पेट में और ज्यादा गैस बनने की संभावना भी रहती है. यही वजह है कि कई लोगों को कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद पेट फूलना या भारीपन महसूस होता है.

डॉक्टर के मुताबिक गैस और एसिडिटी से बचने के लिए खानपान और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है. ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना कम खाएं, खाना धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबाकर खाएं, पर्याप्त पानी पिएं, खाने के तुरंत बाद लेटने से बचें, छाछ, सौंफ, अदरक और जीरा जैसे घरेलू उपाय अपनाएं और ज्यादा चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक से दूरी बनाएं. जिन लोगों को पहले से एसिड रिफ्लक्स, गैस्ट्राइटिस, अल्सर या पाचन संबंधी समस्या है, उन्हें कोल्ड ड्रिंक अवॉइड करनी चाहिए. बार-बार एसिडिटी होने पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

डॉक्टर की मानें तो गैस और एसिडिटी का ट्रीटमेंट उसके कारण और गंभीरता पर निर्भर करता है. सामान्य मामलों में डॉक्टर खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव की सलाह देते हैं. कुछ मरीजों को एंटासिड और गैस कम करने वाली दवाएं दी जा सकती हैं. अगर समस्या बार-बार हो रही हो, पेट में तेज दर्द, उल्टी, वजन कम होना या निगलने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दें, तो डॉक्टर एंडोस्कोपी या अन्य जांच कराने की सलाह दे सकते हैं, ताकि अल्सर, GERD या किसी दूसरी पाचन संबंधी बीमारी का पता लगाया जा सके. सटीक कारण जानने के बाद उसकी प्रॉपर ट्रीटमेंट किया जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket