Thursday, 08 Oct 2026 | 08:43 PM

Trending :

EXCLUSIVE

‘छावा’ में रणदीप हुड्डा ने औरंगजेब का रोल ठुकराया था:बोले- उस वक्त बहुत ज्यादा हिंदू-मुस्लिम की बात चल रही थी; इसलिए मना किया

एक्टर रणदीप हुड्डा ने हाल ही में बताया कि उनको फिल्म ‘छावा’ में औरंगजेब का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने करने से मना कर दिया था। रणदीप ने जूम को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं लक्ष्मण उतेकर को एक डायरेक्टर और इंसान, दोनों तौर पर बहुत पसंद करता हूं। वो मेरे पास फिल्म ‘छावा’ में औरंगजेब के रोल के लिए आए थे। उस समय मेरा वजन काफी कम हो गया था और मैंने अपना सिर भी मुंडवा लिया था। एक्टर ने आगे कहा, ‘मैंने उस समय फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ की शूटिंग खत्म की थी और उसके पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम कर रहा था। इसी दौरान मैं एक कोर्ट केस से भी गुजर रहा था। उस वक्त हिंदू-मुस्लिम को लेकर काफी बातें हो रही थीं। इसलिए मैंने उस रास्ते पर आगे बढ़ने से मना कर दिया।’ ‘छावा’ में औरंगजेब का रोल अक्षय खन्ना ने निभाया था साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘छावा’ मराठा साम्राज्य के दूसरे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित थी। फिल्म में संभाजी महाराज का किरदार विक्की कौशल ने निभाया है, जबकि महारानी येशुबाई का रोल रश्मिका मंदाना ने प्ले किया था। औरंगजेब के रोल में अक्षय खन्ना नजर आए थे। फिल्म का डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है और इसे मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही और इसने दुनिया भर में ₹795 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। लक्ष्मण उतेकर की फिल्म में नजर आएंगे रणदीप रणदीप हुड्डा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में नजर आए हैं, जिसका प्रीमियर 15 मई को जियोसिनेमा पर हुआ है। इसके अलावा, वह जल्द ही लक्ष्मण उतेकर की अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ में भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे, जिसका हिस्सा श्रद्धा कपूर भी हैं। फिल्म ईथा मशहूर लावणी डांसर और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ नारायणगांवकर की बायोपिक है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Shubman Gill (left) and Abhishek Sharma (AP Photo)

May 12, 2026/
6:05 pm

आखरी अपडेट:12 मई, 2026, 18:05 IST एआईएडीएमके विद्रोह का तात्कालिक उत्प्रेरक एडप्पादी के पलानीस्वामी (ईपीएस) के नेतृत्व में विश्वास का...

अलविदा जुमा पर इबादत में डूबा शहर:मस्जिदों में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, रमजान के आखिरी शुक्रवार पर विशेष नमाज अदा

March 20, 2026/
3:04 pm

रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार यानी अलविदा जुमा पर राजधानी इबादत के रंग में रंगी नजर आई। सुबह से ही...

GE Aerospace & HAL Deal Complete; Tejas Fleet Strength Boost

April 14, 2026/
9:34 pm

नई दिल्ली22 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी डिफेंस कंपनी GE एयरोस्पेस और भारत की सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)...

PBKS Vs LSG IPL 2026 LIVE Score Update; Shreyas Iyer

April 19, 2026/
5:10 am

स्पोर्ट्स डेस्क5 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL में आज भी दो मैच खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच पंजाब किंग्स...

राजगढ़ के उपार्जन केंद्रों पर अव्यवस्थाएं उजागर:कलेक्टर के औचक निरीक्षण में खुली पोल; चाठा केंद्र पर लापरवाही पर नोटिस

April 13, 2026/
5:02 pm

राजगढ़ उपार्जन केंद्रों पर सब कुछ ठीक होने के दावों के बीच सोमवार को हकीकत तब सामने आई, जब कलेक्टर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

‘छावा’ में रणदीप हुड्डा ने औरंगजेब का रोल ठुकराया था:बोले- उस वक्त बहुत ज्यादा हिंदू-मुस्लिम की बात चल रही थी; इसलिए मना किया

‘छावा’ में रणदीप हुड्डा ने औरंगजेब का रोल ठुकराया था:बोले- उस वक्त बहुत ज्यादा हिंदू-मुस्लिम की बात चल रही थी; इसलिए मना किया

एक्टर रणदीप हुड्डा ने हाल ही में बताया कि उनको फिल्म ‘छावा’ में औरंगजेब का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने करने से मना कर दिया था। रणदीप ने जूम को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं लक्ष्मण उतेकर को एक डायरेक्टर और इंसान, दोनों तौर पर बहुत पसंद करता हूं। वो मेरे पास फिल्म ‘छावा’ में औरंगजेब के रोल के लिए आए थे। उस समय मेरा वजन काफी कम हो गया था और मैंने अपना सिर भी मुंडवा लिया था। एक्टर ने आगे कहा, ‘मैंने उस समय फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ की शूटिंग खत्म की थी और उसके पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम कर रहा था। इसी दौरान मैं एक कोर्ट केस से भी गुजर रहा था। उस वक्त हिंदू-मुस्लिम को लेकर काफी बातें हो रही थीं। इसलिए मैंने उस रास्ते पर आगे बढ़ने से मना कर दिया।’ ‘छावा’ में औरंगजेब का रोल अक्षय खन्ना ने निभाया था साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘छावा’ मराठा साम्राज्य के दूसरे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित थी। फिल्म में संभाजी महाराज का किरदार विक्की कौशल ने निभाया है, जबकि महारानी येशुबाई का रोल रश्मिका मंदाना ने प्ले किया था। औरंगजेब के रोल में अक्षय खन्ना नजर आए थे। फिल्म का डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है और इसे मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही और इसने दुनिया भर में ₹795 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। लक्ष्मण उतेकर की फिल्म में नजर आएंगे रणदीप रणदीप हुड्डा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में नजर आए हैं, जिसका प्रीमियर 15 मई को जियोसिनेमा पर हुआ है। इसके अलावा, वह जल्द ही लक्ष्मण उतेकर की अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ में भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे, जिसका हिस्सा श्रद्धा कपूर भी हैं। फिल्म ईथा मशहूर लावणी डांसर और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ नारायणगांवकर की बायोपिक है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket