Friday, 16 Oct 2026 | 12:18 PM

Trending :

जनपद सीईओ से अभद्रता कर गालियां दीं, FIR:राजगढ़ में विधायक को भी अपशब्द कहे; अवैध खनन शिकायत करने पहुंचा था

खिलचीपुर जनपद पंचायत कार्यालय में अवैध खनन की शिकायत लेकर पहुंचे एक युवक ने गुरुवार को हंगामा कर दिया। घटना का वीडियो शुक्रवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया। दुआखेड़ी निवासी हेमराज दांगी अवैध खनन की शिकायत लेकर कार्यालय पहुंचा था। जनपद सीईओ गोविंद सिंह सोलंकी ने उसे संबंधित प्रकरण में एसडीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। इसी बात पर युवक नाराज हो गया। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में था। सीईओ चेंबर में अभद्रता
आरोप है कि युवक सीधे सीईओ के चेंबर में घुस गया और ऊंची आवाज में बहस करते हुए अभद्रता करने लगा। स्थिति बिगड़ती देख मौजूद लोगों ने उसे चेंबर से बाहर निकाल दिया। बाहर आने के बाद भी युवक शांत नहीं हुआ। उसने सीईओ और स्थानीय विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में वायरल हो गया। जनपद सीईओ की शिकायत पर खिलचीपुर थाने में युवक के खिलाफ गाली-गलौज और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है। सीईओ बोले- सलाह देने पर भड़का, विधायक को अपशब्द कहे सीईओ गोविंद सिंह सोलंकी ने बताया कि युवक अवैध खनन की शिकायत लेकर आया था, लेकिन उसे संबंधित प्राधिकरण के पास जाने की सलाह देने पर वह भड़क गया। उन्होंने कहा कि युवक 10–20 प्रतिशत जैसी बातें कर रहा था और विधायक के संबंध में भी अपशब्द कह रहा था। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई और बाद में एफआईआर दर्ज करवाई गई।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ODI, Test for 2027 World Cup & WTC; No T20 Selection

June 7, 2026/
4:18 pm

स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक गिल अभी अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की कप्तानी कर रहे...

असम कांग्रेस के पूर्व प्रमुख भूपेन बोरा ने इस्तीफा दिया, गौरव गोगोई की 'ज्यादती' को जिम्मेदार ठहराया | भारत समाचार

February 16, 2026/
1:45 pm

आखरी अपडेट:16 फरवरी, 2026, 13:45 IST भूपेन बोरा का इस्तीफा असम राज्य विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले आया है।...

नई कहानी लिखूंगा तो बीवी मार देगी:विक्रम भट्ट बोले- बेटी ने प्रेग्नेंसी में फिल्म संभाली, अब नाती और परिवार को समय दूंगा

June 17, 2026/
4:30 am

‘हॉन्टेड 3D’ की सफलता के बाद जहां हर कोई विक्रम भट्ट की अगली फिल्म का इंतजार कर रहा है, वहीं...

सिवनी में मादा तेंदुआ शावकों संग दिखी:पेंच टाइगर रिजर्व में पर्यटकों ने बनाएं VIDEO

April 12, 2026/
6:09 pm

सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को एक मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ...

अकाल तख्त ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को 'गुरु विश्वासघाती' और 'खालसा पंथ विरोधी' घोषित किया | न्यूज18

June 16, 2026/
12:32 pm

सीएनएन नाम, लोगो और सभी संबंधित तत्व ® और © 2026 केबल न्यूज नेटवर्क एलपी, एलएलएलपी। एक टाइम वार्नर कंपनी।...

KCET Result 2026 LIVE Updates: Where and how to check rank cards? (Representative/File Photo)

June 5, 2026/
10:57 am

आखरी अपडेट:05 जून, 2026, 10:57 IST एक बयान में, भाजपा ने कहा कि अध्यक्ष नितिन नबीन ने तमिलनाडु भाजपा के...

POK Ground Report; School Hospital Internet Closed

September 8, 2026/
7:05 am

श्रीनगर13 मिनट पहलेलेखक: रऊफ डार कॉपी लिंक ‘हम इंडिया के एजेंट नहीं हैं, हम तो अपने हक के लिए लड़...

गांधी सागर में चीतों 'प्रभास-पावक' का एक साल पूरा:नए माहौल में ढले, हाईटेक निगरानी में सुरक्षित और स्वस्थ

April 21, 2026/
9:14 am

मन्दसौर जिले के गांधी सागर अभयारण्य से वन्यजीव संरक्षण की एक ऐतिहासिक और उत्साहजनक खबर सामने आई है। यहां बसे...

राजनीति

जनपद सीईओ से अभद्रता कर गालियां दीं, FIR:राजगढ़ में विधायक को भी अपशब्द कहे; अवैध खनन शिकायत करने पहुंचा था

जनपद सीईओ से अभद्रता कर गालियां दीं, FIR:राजगढ़ में विधायक को भी अपशब्द कहे; अवैध खनन शिकायत करने पहुंचा था

खिलचीपुर जनपद पंचायत कार्यालय में अवैध खनन की शिकायत लेकर पहुंचे एक युवक ने गुरुवार को हंगामा कर दिया। घटना का वीडियो शुक्रवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया। दुआखेड़ी निवासी हेमराज दांगी अवैध खनन की शिकायत लेकर कार्यालय पहुंचा था। जनपद सीईओ गोविंद सिंह सोलंकी ने उसे संबंधित प्रकरण में एसडीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। इसी बात पर युवक नाराज हो गया। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में था। सीईओ चेंबर में अभद्रता
आरोप है कि युवक सीधे सीईओ के चेंबर में घुस गया और ऊंची आवाज में बहस करते हुए अभद्रता करने लगा। स्थिति बिगड़ती देख मौजूद लोगों ने उसे चेंबर से बाहर निकाल दिया। बाहर आने के बाद भी युवक शांत नहीं हुआ। उसने सीईओ और स्थानीय विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में वायरल हो गया। जनपद सीईओ की शिकायत पर खिलचीपुर थाने में युवक के खिलाफ गाली-गलौज और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है। सीईओ बोले- सलाह देने पर भड़का, विधायक को अपशब्द कहे सीईओ गोविंद सिंह सोलंकी ने बताया कि युवक अवैध खनन की शिकायत लेकर आया था, लेकिन उसे संबंधित प्राधिकरण के पास जाने की सलाह देने पर वह भड़क गया। उन्होंने कहा कि युवक 10–20 प्रतिशत जैसी बातें कर रहा था और विधायक के संबंध में भी अपशब्द कह रहा था। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई और बाद में एफआईआर दर्ज करवाई गई।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket