Friday, 31 Jul 2026 | 04:59 AM

Trending :

EXCLUSIVE

जामुन ज्यादा फायदेमंद है या बेल? पाचन और शुगर के लिए कौन सा फल है बेस्‍ट, जानें किसे जरूर खाना चाहिए

ask search icon

Last Updated:

Jamun vs Bel Health Benefits: गर्मियों की चिलचिलाती धूप और लू से बचने के लिए सिजनल फ्रूट्स खाना अच्‍छा माना जाता है. इन्‍हीं मौसमी फलों में से एक है बेल और दूसरा है जामुन. इन दोनों फलों को ही आयुर्वेद में मेडिसीन की तरह भी इस्‍तेमाल किया जाता है. तो सवाल उठता है कि दोनों ही फलों में बेहतर कौन है और किन लोगों के लिए ये अधिक फायदेमंद साबित होता है. चलिए जानते हैं यहां.

आयुर्वेदिक ग्रंथों (Charaka Samhita & Sushruta Samhita) की मानें तो आयुर्वेद में बेल (Bilva) को ‘संग्राही’ और ‘दीपन’ माना गया है, जिसका अर्थ है पाचन अग्नि को बढ़ाना और पेट के विकारों को दूर करना. वहीं जामुन को ‘प्रमेह’ (डायबिटीज) की चिकित्सा में मुख्य औषधि बताया गया है. वहीं, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के शोध के अनुसार जामुन में ‘एंथोसायनिन’ और ‘जम्बोलिन’ नामक ग्लाइकोसाइड होते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सीधे तौर पर मददगार हैं.

तो अगर अगर हम पाचन (Digestion) की बात करें, तो यहाँ बेल का कोई मुकाबला नहीं है. बेल को आयुर्वेद में पेट का ‘डॉक्टर’ कहा गया है. इसमें फाइबर और लैक्सेटिव गुण भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पुरानी से पुरानी कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या को जड़ से खत्म करने की ताकत रखते हैं. बेल का शरबत गर्मियों में पेट की अंदरूनी गर्मी को शांत करता है और आंतों की सफाई करने में रामबाण माना जाता है. जिन लोगों का पेट अक्सर खराब रहता है, उनके लिए बेल किसी वरदान से कम नहीं है.

वहीं दूसरी ओर, जब बात शुगर (Diabetes) कंट्रोल करने की आती है, तो जामुन ‘सुपरफूड’ के रूप में उभरता है. जामुन की गुठली से लेकर उसके गूदे तक में ‘जम्बोलिन’ और ‘जम्बोसिन’ नामक तत्व पाए जाते हैं, जो खून में शुगर के लेवल को बढ़ने नहीं देते. यह स्टार्च को एनर्जी में बदलने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है, जिससे शुगर के मरीजों को अचानक होने वाले ‘शुगर स्पाइक’ से राहत मिलती है. डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन एक प्राकृतिक दवा की तरह काम करता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जामुन का एक और बड़ा फायदा यह है कि यह हीमोग्लोबिन और स्किन के लिए कमाल का है. इसमें विटामिन-C और आयरन प्रचुर मात्रा में होता है, जो खून साफ करने और चेहरे पर चमक लाने में मदद करता है. इसके एस्ट्रिंजेंट (Astringent) गुणों के कारण यह मुहासों को रोकने में भी सहायक है. अगर आप गर्मियों में एक फ्रेश और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, साथ ही अपना ब्लड काउंट बढ़ाना चाहते हैं, तो जामुन को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं.

बेल के फायदों की बात करें तो यह केवल पेट तक सीमित नहीं है. यह लू और डिहाइड्रेशन से बचने का सबसे बेहतरीन नेचुरल तरीका है. बेल में मौजूद विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की इम्युनिटी बढ़ाते हैं और गर्मी के कारण होने वाली थकान को मिनटों में दूर कर देते हैं. बेल का शरबत पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है, जो बाजार में मिलने वाले किसी भी आर्टिफिशियल एनर्जी ड्रिंक से कई गुना बेहतर और सुरक्षित है.

अब सवाल यह है कि किसे क्या खाना चाहिए? अगर आप डायबिटीज या प्री-डायबिटीज की स्थिति में हैं, तो जामुन आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है. जामुन उन लोगों के लिए भी बेस्ट है जो दांतों और मसूड़ों की समस्याओं से जूझ रहे हैं. वहीं, अगर आप पाचन तंत्र की कमजोरी, अल्सर, या बार-बार होने वाली एसिडिटी से परेशान हैं, तो बेल आपके लिए अनिवार्य है. बेल का फल उन लोगों को भी जरूर लेना चाहिए जो धूप में ज्यादा काम करते हैं और डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं.

लेकिन यहाँ सावधानी भी जरूरी है. बेल का सेवन उन लोगों को सीमित मात्रा में करना चाहिए जिन्हें अक्सर लूज मोशन की शिकायत रहती है, क्योंकि इसके लैक्सेटिव गुण समस्या बढ़ा सकते हैं. वहीं जामुन को कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए और न ही इसे खाने के तुरंत बाद दूध पीना चाहिए. सही तरीके से और सही समय पर खाया गया फल ही शरीर को पूरा पोषण देता है, वरना यह फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है.

कहा जा सकता है कि जामुन और बेल दोनों ही अपनी जगह ‘किंग’ हैं. यह आपकी शारीरिक जरूरत पर निर्भर करता है कि आपको क्या चुनना है. अगर शुगर कंट्रोल प्राथमिकता है तो जामुन उठाइए, और अगर पेट को राहत देनी है तो बेल का शरबत पीजिए. बेहतर होगा कि आप इस सीजन में दोनों ही फलों का बारी-बारी से आनंद लें और अपनी सेहत को कुदरती तरीके से फिट रखें. (यह जानकारी सामान्य स्वास्थ्य सिद्धांतों पर आधारित है. किसी भी गंभीर बीमारी जैसे क्रोनिक डायबिटीज या किडनी की समस्या की स्थिति में फल को डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
नहर में डूबे नाबालिग का 45 घंटे बाद शव मिला:दूसरे बच्चे की तलाश जारी, बहते हुए 10 किमी दूर पहुंचा

March 10, 2026/
12:48 pm

सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरमारी गांव से निकली बाणसागर परियोजना की पुरवा नहर में रविवार दोपहर...

5 मिनट और तेज हो सकती है मैराथन की रफ्तार:ऑस्ट्रेलियाई प्रोफेसर का दावा-जूतों के डिजाइन, कपड़ों के मैटेरियल की मदद से तेज होगी दौड़

May 1, 2026/
9:09 am

लंदन की सड़कों पर रविवार को इतिहास बन गया, जब लंदन मैराथन में पहली बार दो धावकों ने 42.195 किलोमीटर...

पाकिस्तानी ऑलराउंडर नवाज ड्रग टेस्ट पॉजिटिव पाए गए:PCB ने जांच शुरू की; टी-20 वर्ल्डकप के दौरान लिए गए सैंपल में फेल

April 22, 2026/
5:02 pm

पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। ESPNcricinfo के मुताबिक यह सैंपल 2026 टी-20 वर्ल्डकप...

कास्टिंग स्कैम का शिकार हुई थीं श्रुति शर्मा:बोलीं- एक्ट्रेस बनने से पहले टीवी शो का झांसा देकर एक शख्स ने ₹15 हजार ठग लिए थे

June 6, 2026/
7:30 am

‘ऑफिस-ऑफिस’ के नए सीजन में मुसद्दी लाल की बेटी ‘अनोखी’ का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस श्रुति शर्मा ने अपने संघर्ष,...

दलाई लामा का आह्वान: '21वीं सदी के बौद्ध' बनें:'बुद्ध पूर्णिमा पर धर्मशाला के कालचक्र मंदिर में दिया संदेश, विश्व शांति के लिए प्रार्थना

May 1, 2026/
6:39 pm

धर्मशाला में बुद्ध पूर्णिमा (वेसाक) के पावन अवसर पर शुक्रवार, 1 मई को धर्मशाला के प्रसिद्ध कालचक्र मंदिर में एक...

Stock Market Today

March 5, 2026/
11:34 am

आखरी अपडेट:मार्च 05, 2026, 11:34 IST जैसा कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की उम्मीद है, बिहार के अगले मुख्यमंत्री...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

जामुन ज्यादा फायदेमंद है या बेल? पाचन और शुगर के लिए कौन सा फल है बेस्‍ट, जानें किसे जरूर खाना चाहिए

ask search icon

Last Updated:

Jamun vs Bel Health Benefits: गर्मियों की चिलचिलाती धूप और लू से बचने के लिए सिजनल फ्रूट्स खाना अच्‍छा माना जाता है. इन्‍हीं मौसमी फलों में से एक है बेल और दूसरा है जामुन. इन दोनों फलों को ही आयुर्वेद में मेडिसीन की तरह भी इस्‍तेमाल किया जाता है. तो सवाल उठता है कि दोनों ही फलों में बेहतर कौन है और किन लोगों के लिए ये अधिक फायदेमंद साबित होता है. चलिए जानते हैं यहां.

आयुर्वेदिक ग्रंथों (Charaka Samhita & Sushruta Samhita) की मानें तो आयुर्वेद में बेल (Bilva) को ‘संग्राही’ और ‘दीपन’ माना गया है, जिसका अर्थ है पाचन अग्नि को बढ़ाना और पेट के विकारों को दूर करना. वहीं जामुन को ‘प्रमेह’ (डायबिटीज) की चिकित्सा में मुख्य औषधि बताया गया है. वहीं, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के शोध के अनुसार जामुन में ‘एंथोसायनिन’ और ‘जम्बोलिन’ नामक ग्लाइकोसाइड होते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सीधे तौर पर मददगार हैं.

तो अगर अगर हम पाचन (Digestion) की बात करें, तो यहाँ बेल का कोई मुकाबला नहीं है. बेल को आयुर्वेद में पेट का ‘डॉक्टर’ कहा गया है. इसमें फाइबर और लैक्सेटिव गुण भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पुरानी से पुरानी कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या को जड़ से खत्म करने की ताकत रखते हैं. बेल का शरबत गर्मियों में पेट की अंदरूनी गर्मी को शांत करता है और आंतों की सफाई करने में रामबाण माना जाता है. जिन लोगों का पेट अक्सर खराब रहता है, उनके लिए बेल किसी वरदान से कम नहीं है.

वहीं दूसरी ओर, जब बात शुगर (Diabetes) कंट्रोल करने की आती है, तो जामुन ‘सुपरफूड’ के रूप में उभरता है. जामुन की गुठली से लेकर उसके गूदे तक में ‘जम्बोलिन’ और ‘जम्बोसिन’ नामक तत्व पाए जाते हैं, जो खून में शुगर के लेवल को बढ़ने नहीं देते. यह स्टार्च को एनर्जी में बदलने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है, जिससे शुगर के मरीजों को अचानक होने वाले ‘शुगर स्पाइक’ से राहत मिलती है. डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन एक प्राकृतिक दवा की तरह काम करता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जामुन का एक और बड़ा फायदा यह है कि यह हीमोग्लोबिन और स्किन के लिए कमाल का है. इसमें विटामिन-C और आयरन प्रचुर मात्रा में होता है, जो खून साफ करने और चेहरे पर चमक लाने में मदद करता है. इसके एस्ट्रिंजेंट (Astringent) गुणों के कारण यह मुहासों को रोकने में भी सहायक है. अगर आप गर्मियों में एक फ्रेश और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, साथ ही अपना ब्लड काउंट बढ़ाना चाहते हैं, तो जामुन को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं.

बेल के फायदों की बात करें तो यह केवल पेट तक सीमित नहीं है. यह लू और डिहाइड्रेशन से बचने का सबसे बेहतरीन नेचुरल तरीका है. बेल में मौजूद विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की इम्युनिटी बढ़ाते हैं और गर्मी के कारण होने वाली थकान को मिनटों में दूर कर देते हैं. बेल का शरबत पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है, जो बाजार में मिलने वाले किसी भी आर्टिफिशियल एनर्जी ड्रिंक से कई गुना बेहतर और सुरक्षित है.

अब सवाल यह है कि किसे क्या खाना चाहिए? अगर आप डायबिटीज या प्री-डायबिटीज की स्थिति में हैं, तो जामुन आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है. जामुन उन लोगों के लिए भी बेस्ट है जो दांतों और मसूड़ों की समस्याओं से जूझ रहे हैं. वहीं, अगर आप पाचन तंत्र की कमजोरी, अल्सर, या बार-बार होने वाली एसिडिटी से परेशान हैं, तो बेल आपके लिए अनिवार्य है. बेल का फल उन लोगों को भी जरूर लेना चाहिए जो धूप में ज्यादा काम करते हैं और डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं.

लेकिन यहाँ सावधानी भी जरूरी है. बेल का सेवन उन लोगों को सीमित मात्रा में करना चाहिए जिन्हें अक्सर लूज मोशन की शिकायत रहती है, क्योंकि इसके लैक्सेटिव गुण समस्या बढ़ा सकते हैं. वहीं जामुन को कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए और न ही इसे खाने के तुरंत बाद दूध पीना चाहिए. सही तरीके से और सही समय पर खाया गया फल ही शरीर को पूरा पोषण देता है, वरना यह फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है.

कहा जा सकता है कि जामुन और बेल दोनों ही अपनी जगह ‘किंग’ हैं. यह आपकी शारीरिक जरूरत पर निर्भर करता है कि आपको क्या चुनना है. अगर शुगर कंट्रोल प्राथमिकता है तो जामुन उठाइए, और अगर पेट को राहत देनी है तो बेल का शरबत पीजिए. बेहतर होगा कि आप इस सीजन में दोनों ही फलों का बारी-बारी से आनंद लें और अपनी सेहत को कुदरती तरीके से फिट रखें. (यह जानकारी सामान्य स्वास्थ्य सिद्धांतों पर आधारित है. किसी भी गंभीर बीमारी जैसे क्रोनिक डायबिटीज या किडनी की समस्या की स्थिति में फल को डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket